दुर्ग, 15 जून। पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों के साहस, वीरता और नक्सल विरोधी अभियानों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और पुलिस परिवार के...