धमतरी। नगरी पुलिस ने टैटू गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमे एक महिला भी शामिल है। ये गैंग तीन बड़ी चोरियों में शामिल था। इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और बाइक समेत 24 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह नगरी क्षेत्र में हुई तीन बड़ी चोरियों में शामिल था और पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। नगरी पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में...