बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। यह सूची 40 स्टार प्रचारकों की है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार में स्टार प्रचारक सूची में शामिल हैं। इसके साथ बिहार में भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार में स्टार प्रचारक सूची में जगह दी है। जबकि गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, मिथिलेश तिवारी...