Actions
Media Outlet details
| Scope | National |
|---|---|
| Language | English, Hindi, Sanskrit |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
Recent Articles
Search Articlesउत्तराखंड में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित; देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में रेड अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई 2026 यानि सोमवार के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट, पांच जिलों के लिए ऑरेंज और 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार...
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- ईरान वेनेजुएला की तरह घुटने नहीं टेकेगा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकोफ से पूछा कि क्या वह कभी ऐसी बातचीत में शामिल हुए हैं, जिसमें किसी भी पल बमबारी होने का खतरा हो। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि यह सवाल उन्होंने स्टीव विटकोफ से तब पूछा था जब वह और स्टीव विटकोफ यूरेनियम संवर्धन को लेकर बात कर रहे थे। दोनों नेताओं के बीच पिछले साल हुई न्यूक्लियर मुद्दे को लेकर वार्ता रुक-रुककर हो रही थी, जो फरवरी में लड़ाई के दौरान भी जारी रहा था। हालांकि ईरान का कहना है कि इस संपर्क को...
संग्राम सिंह ने जीता लगातार चौथा मुकाबला, पाकिस्तानी फाइटर का घमंड तोड़ा; एक मिनट 20 सेकंड में कर दिया चित
भारत के स्टार एमएमए फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर मोहम्मद आबिद अली का घमंड तोड़ दिया और उन्हें सिर्फ एक मिनट 20 सेकंड में ही चित कर दिया। एमएमए में ये संग्राम सिंह की लगातार चौथी जीत भी रही साथ ही पाकिस्तानी फाइटर पर उनकी ये दूसरी जीत रही। संग्राम सिंह का एमएमए के मंच पर अपराजित रहने का सिलसिला जारी है और वो एशियाई चैम्पियन टाइटिल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। इस फाइट का आयोजन मलयेशिया में किया गया था और इसे लेकर मलयेशियाई दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। संग्राम सिंह के जीतने...
‘इंटिमेट पलों में करते थे मारपीट’, ‘रेडी’ एक्ट्रेस इवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई संग शादी का दर्द किया बयां
‘करिश्मा का करिश्मा’, ‘बड़ें अच्छे लगते हैं’, ‘शरारत’, ‘ऑफिस ऑफिस’ जैसे टीवी के तमाम बेहतरीन शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इवा ग्रोवर ने अपनी शादी में काफी सालों तक हिंसा और मारपीट झेली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कुछ चौका देने वाले खुलासे किए। हैरानी की बात है कि इवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को सिर्फ 18 दिन डेट किया था और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पति इंटिमेट पलों के दौरान उनसे मारपीट...
रोहित ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने; आलोचकों की बोलती कर दी बंद
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। वो इस मैदान पर भारतीय वनडे इतिहास में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। यही नहीं अपनी इस पारी के बाद उन्होंने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया जो कह रहे थे कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। ये रोहित के वनडे क्रिकेट करियर का 34वां शतक भी रहा साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक भी रहा। यही नहीं इंग्लैंड की धरती पर वनडे में ये रोहित का 8वां शतक रहा। रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 50 गेंदों पर अपना अअर्र्धशतक पूरा किया...
‘वंदे मातरम का अपमान करना माना जाएगा अपराध’, अमित शाह राज्यसभा में जल्द पेश करेंगे विधेयक
केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद मानसूत्र के पहले दिन राज्यसभा में एक विधेयक लाने वाली है। इसके तहत अब राष्ट्रगान वंदे मातरम में किसी भी प्रकार की बाधा बनना या उसका अपमान करना अपराध माना जाएगा। 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में अमित शाह इस विधेयक को पेश करने का मन बना चुके हैं। राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 सोमवार को राज्यसभा के एजेंडा में शामिल किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को पेश करेंगे। 1971 के अधिनियम में होगा संशोधन यह...
नीम करौली बाबा की कहानी बड़े पर्दे पर, ‘हनुमान अंश’ का ट्रेलर रिलीज, जानें कब होगी रिलीज
अगर आप आस्था, रहस्य और भावनाओं से भरी कहानियां पसंद करते हैं, तो ‘हनुमान अंश’ का ट्रेलर आपका ध्यान जरूर खींचेगा। नैनीताल में स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है, कई लोग उस आश्रम और नीम करौली बाबा के चमत्कारों में विश्वास करते हैं। अब नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित एक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है ‘हनुमान अंश’। यह फिल्म आध्यात्मिकता को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में दिखाने का दावा करती है। फिल्म देखने के लिए आपको 31 जुलाई तक का इंतजार करना...
इस शर्त पर कल अपनी भूख हड़ताल तोड़ देंगे सोनम वांगचुक, पत्नी गीतांजलि ने दिया बयान
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। जंतर मंतर से दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हटा दिया और अस्पताल में भर्ती कर दिया, लेकिन उन्होंने अपनी भूख हड़ताल नहीं तोड़ी। इस बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक शर्त के साथ सोनम वांगचुक अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि अगर राजनीतिक नेता सोनम वांगचुक से मिलते हैं और उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वे संसद के मॉनसून सत्र के दौरान शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा...
रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड; SENA टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बैटर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच में खबर लिखे जाने तक 40 रन बना लिए थे और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा इस मैच में लय में दिखे और पिछले दो वनडे मैचों के मुकाबले ज्यादा आत्मविश्वास से खेलते हुए नजर आए। रोहित ने इन 2 छक्कों के दम पर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने इस मैच में खबर लिखे जाने तक अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और इंटरनेशनल क्रिकेट में SENA (साउथ अफ्रीका,...
वंदे मातरम से जुड़े विधेयक को लेकर लेफ्ट सांसद ने जताई आपत्ति, गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कर दी ये मांग
केंद्र सरकार सोमवार (20 जुलाई) को शुरू हो रहे मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में लाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच लेफ्ट पार्टी के एक सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह विधेयक वापस लेने की अपील की है। अमित शाह राज्यसभा में विधेयक पेश करेंगे जिसके पास होने के बाद राष्ट्रगान वंदे मातरम में किसी भी प्रकार की बाधा डालने या उसका अपमान करने पर अपराध माना जाएगा। इस विधेयक का नाम राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ है। इसी विधेयक को लेकर केरल से CPI(M) सांसद जॉन...