Lallanpost
Verified
Online/Digital
Lallanpost.com is Hindi Digital News Platform, founded in 2019 by lallanpost pvt ltd with sole aim to serve unbiased news. Source
Actions
Media Outlet details
| Scope | National |
|---|---|
| Language | English, Hindi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
Recent Articles
Search Articlesमेरठ में वक़्फ़ ज़मीन फर्जी बैनामा कांड: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चेयरमैन अली ज़ैदी समेत कई आरोपियों पर FIR दर्ज।
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी के खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने और उनके साथियों ने नंगला ताशी गांव में वक़्फ़ बोर्ड की बड़ी संपत्ति के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार कर अवैध हस्तांतरण और कब्जे की कोशिश की। कंकरखेड़ा पुलिस थाने में 15 अप्रैल 2026 की रात 9:47 बजे यह मामला दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में नामजद...
यूपीपीएससी 2024 फाइनल रिज़ल्ट जारी, 932 उम्मीदवार सफल, टॉपर्स में 33 मुस्लिम अभ्यर्थी शामिल।
UPPSC PCS 2024 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 मार्च 2026 को PCS 2024 का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया। कुल 932 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चयनित हुए, जिनमें डिप्टी कलेक्टर जैसे अहम पद भी शामिल हैं। इनमें 33 मुस्लिम अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की। मुस्लिम उम्मीदवारों में एमडी गुलरेज़ खान डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होने वाले एकमात्र अभ्यर्थी हैं। वहीं, नायब तहसीलदार पद के लिए सबसे अधिक 10 मुस्लिम उम्मीदवारों का चयन हुआ है। एएमयू कोचिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन अलीगढ़...
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में JMI के RCA के 38 छात्रों ने हासिल की सफलता; 15 महिलाएँ भी शामिल।
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग के अंतर्गत आने वाली रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) के 38 उम्मीदवारों ने आज घोषित हुए UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। खास बात यह है कि 4 उम्मीदवारों ने टॉप 50 रैंक में जगह बनाई है और ऑल इंडिया रैंक 7, 14, 24 और 29 हासिल कर JMI का नाम रोशन किया है। अकादमी के कुल 38 से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं और उन्होंने विभिन्न अखिल भारतीय और...
Opinion: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर 20 वर्ष का ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ लोकतंत्र के लिए चिंताजनक प्रस्ताव।
कल से यह चर्चा चल रही है या यूँ कहें कि चलवाई जा रही है कि सरकार सेवानिवृत्ति के पश्चात वरिष्ठ पदों पर आसीन रहे अधिकारियों के लिए 20 वर्षों का तथाकथित “कूलिंग-ऑफ पीरियड” लागू करने पर विचार कर रही है, जिसके पूर्व वे अपनी सेवा से संबंधित अनुभवों या संस्मरणों को प्रकाशित नहीं कर सकेंगे। यदि यह समाचार सही है, तो यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा से जुड़ा प्रश्न भी है। लोकतंत्र में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, ये तीनों समान रूप से...
अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में AMU के शिक्षक प्रोफेसर मोहम्मद दानिश को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग सेक्शन में सहायक प्रोफेसर मोहम्मद दानिश ने अबू धाबी स्थित यूनाइटेड अरब अमीरात विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन क्लाइमेट एक्शन एंड सस्टेनेबिलिटी (ICCAS-2025) में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। मोहम्मद दानिश को यह पुरस्कार उनके शोध पत्र “सतत हाइड्रोलिक डिज़ाइन के लिए ढलानदार छिद्रयुक्त वीयर पर प्रवाह का एआई आधारित पूर्वानुमान मॉडलिंग” के लिए...
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा नाबालिग से मारपीट की एसआईओ दिल्ली ने निंदा की।
नई दिल्ली: एसआईओ दिल्ली (SIO Delhi) ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग शेख सलीम के साथ कथित रूप से की गई बेरहमी से मारपीट, अवैध हिरासत और सांप्रदायिक गाली-गलौज की कड़ी निंदा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग और उसके परिवार के सदस्यों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया, उन पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया और उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। इस घटना में कथित तौर पर सांप्रदायिक अपशब्दों और धार्मिक अपमान का भी मामला सामने आया है, जो...
एएमयू की छात्रा इल्मा मक़सूद का वर्ल्ड क्वान की डो चैम्पियनशिप के लिए भारत की ओर से चयन।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की कक्षा 11 की छात्रा इल्मा मक़सूद ने हाल ही में जम्मू में आयोजित नेशनल क्वान की डो चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। देशभर से आए शीर्ष खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करते हुए इल्मा ने सेमी-कॉन्टैक्ट वर्ग में स्वर्ण पदक और फुल-कॉन्टैक्ट वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन में अनुशासन, कौशल और खेल भावना साफ़ तौर पर दिखाई दी। इस बेहतरीन उपलब्धि के चलते इल्मा का चयन मई 2026 में रोमानिया में...
Opinion | मदरसे, मीडिया और प्रोपेगेंडा की साज़िश.
एक लॉबी है जिसको मदरसों से हमेशा तकलीफ रही है. इसकी वजह है, मदरसों की वजह से मुस्लिम कम्युनिटी का उर्दू, अरबी, फ़ारसी, मज़हब और इस्लामी तालीम से लिंक बाक़ी है और मज़बूत है. मीडिया, टीवी, रेडियो, अखबारों में तो सिर्फ एक ही तहज़ीब और धर्म के लिए जगह है. स्कूलों में भी प्रैक्टिकल लेवल पर तीसरी ज़बान तक चुनने की आज़ादी कम जगहों पर है और ज़बरदस्ती ऐसी भाषा पढ़ा दी जाती है जो बोली भी नहीं जाती, मगर उसका मक़सद सिर्फ ये है कि दुनिया की एक बड़ी और बोली जाने वाली अहम ज़बान का रिश्ता नयी नस्ल से टूट जाए.
MYO और MSO ने मलेशिया मे अंतर्राष्ट्रीय फिलिस्तीन कांफ्रेंस मे लिया हिस्सा।
मुस्लिम यूथ ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इंडिया (MYO) के संयोजक एवं मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइज़ेशन (MSO) के चेयरमैन डॉ. शुजाअत अली क़ादरी ने कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ़िलिस्तीन कॉन्फ़्रेंस में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ.
एमपी: अब्दुल नईम के स्कूल निर्माण पर कार्रवाई, वैध दस्तावेज़ों के बावजूद तोड़फोड़ का आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र।
मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले की भैंसदेही तहसील स्थित धाबा गाँव में निजी खर्च से बन रहे एक स्कूल भवन के हिस्से को प्रशासन द्वारा गिराए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई को लेकर पाँचवीं अनुसूची और PESA क़ानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को औपचारिक शिकायत सौंपी गई है। शिकायत के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को धाबा गाँव में स्थानीय निवासी श्री अब्दुल नईम अपनी निजी ज़मीन पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत से नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए एक निजी स्कूल भवन का निर्माण करवा रहे थे। यह...