Live7 Bharat
Newspaper
Actions
Media Outlet details
| Scope | N/A |
|---|---|
| Language | Hindi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
Recent Articles
Search Articlesकांग्रेस नेता राहुल गांधी की “छात्रों की गूंज” रैली की तैयारियां पूरी, मौसम फिर बिगड़ा
देहरादून 17 जुलाई (लाइव 7) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार अपराह्न उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। वह यहाँ कोटा (राजस्थान) की तर्ज पर छात्रों से संवाद करेंगे। वह रात्रि विश् भी देहरादून में करेंगे। “छात्रों की गूंज” नामक इस संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारी प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कड़ी मेहनत के बाद पूरी कर ली हैं। इस मध्य खराब मौसम ने पार्टी दिग्गजों की पेशानी पर बल डाल दिए हैं।
भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होना महत्वपूर्ण क्षण: मोदी
नयी दिल्ली 15 जुलाई (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) तथा सामाजिक सुरक्षा समझौते के लागू होने को महत्वपूर्ण क्षण करार देते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। श्री मोदी ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के सोशल मीडिया पर इस समझौते के आज से लागू होने से संबंधित पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए बुधवार को कहा कि समझौते का लागू होना भारत ब्रिटेन साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण क्षण है।
उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति को मंत्रिमंडल की मंजूरी
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (लाइव 7) पश्चिम एशिया संकट के कारण उर्वरक की आपूर्ति में आयी रूकावट के मद्देनजर सरकार ने इस क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति 2026 को मंजूरी दी है जिसमें देश भर में नये यूरिया संयंत्र लगाये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने उर्वरक विभाग के इस आशय के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
मुख्यमंत्री सम्राट ने बिहारवासियों को दी 211 नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों की सौगात
भागलपुर,15 जुलाई (लाइव 7) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कुल 211 नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों की सौगात बिहारवासियों को दी।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कोशाल गांव में नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद वर्चुअल माध्यम से राज्य के कुल 211 डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने विक्रमशिला केन्द्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिये करीब 220 एकड़ भूमि भी...
हेरिटेज म्यूज़ियम लाइब्रेरी को वंदना टेटे ने भेंट की पुस्तकें
सिमडेगा: आदिवासी साहित्य, संस्कृति और भाषा के संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ साहित्यकार वंदना टेटे ने प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन की ओर से हेरिटेज म्यूज़ियम लाइब्रेरी को विभिन्न विषयों की पुस्तकें भेंट कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान, संस्कृति और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना आवश्यक है, ताकि अध्ययन और शोध की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। हेरिटेज म्यूज़ियम लाइब्रेरी की ओर से डीपीएम शांति मारडी ने वंदना टेटे का...
पहली बारिश में जर्जर हुई पाबुड़ा–नीमतुर सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
बानो: सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत पाबुड़ा से नीमतुर केबेटांग जाने वाली सड़क पहली ही बारिश में जर्जर हो गई है। सड़क के कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे, दरारें और कटाव बनने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। यह महत्वपूर्ण मार्ग बानो, नीमतुर, खिजुर्बाहर और गेरदा होते हुए ओडिशा को जोड़ता है। प्रतिदिन इस सड़क से सैकड़ों ग्रामीणों के अलावा बाइक, कार, टेंपो, ट्रैक्टर, बोलेरो तथा अन्य छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लगातार बारिश के कारण सड़क का आधे से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे...
कड़ामुखा क्रुसटोंगरी में डीप बोरिंग, सोलर जलमीनार व शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास
सिमडेगा। पाकरटांड़ प्रखंड के कड़ामुखा क्रुसटोंगरी गांव में जिला परिषद सिमडेगा की 15वें वित्त आयोग मद की आबद्ध निधि से बनने वाले डीप बोरिंग, सोलर जलमीनार एवं शौचालय निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत फादर रंजीत डुंगडुंग ने विशेष प्रार्थना एवं आशीष जल छिड़ककर की। इस अवसर पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का...
सिमडेगा ईको टूरिज्म वेबसाइट एवं प्रमोशनल वीडियो का आज होगा ऑनलाइन लॉन्च
सिमडेगा: जिले के पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शनिवार, 11 जुलाई को उपायुक्त कंचन सिंह ऑनलाइन माध्यम से सिमडेगा ईको टूरिज्म वेबसाइट एवं प्रमोशनल वीडियो का शुभारंभ करेंगी। यह परियोजना लातेहार टूरिज्म के सहयोग और उपायुक्त के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक सिमडेगा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ टूर पैकेज, होटल, वाहन और गाइड की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। इसका उद्देश्य जिले की प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक...
23 जुलाई से दो अगस्त चलने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 का कार्यकम
ग्लासगो, 10 जुलाई (लाइव 7) स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 124 भारतीय एथलीट आठ ‘एबल-बॉडी’ (सामान्य शारीरिक क्षमता वाले) और पांच पैरा-स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबला करेंगे। ये मुकाबले स्कॉटलैंड के चार अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के ‘एबल-बॉडी’ एथलीट एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स और तैराकी में हिस्सा लेंगे। इस बीच, भारत के...
हमें खेल को बेहतर ढ़ंग से समझने की जरुरत है : गौतम गंभीर
नाटिंघम, 08 जुलाई (लाइव 7) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के मात्र 76 रन पर ऑल-आउट होने और लगातार चौथी टी-20 हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि हमे खेल को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। मेच के बाद पत्रकारों से बातचीत में गंभीर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने बस अच्छा नहीं खेला।केवल चार मैचों के बाद आप खराब टीम नहीं बन जाते। कभी-कभी, अगर विरोधी टीम आपसे बेहतर खेलती है… तो कभी-कभी आप हालात को ठीक से नहीं समझ पाते या हालात का सही अंदाज़ा नहीं लगा पाते। खेल...