Naidunia
Online/Digital
Jagran New Media is the digital wing of the Jagran Prakashan Limited - India's leading media and communications group with its interests spanning across Print, OOH, Activations, Radio and Digital. Naidunia.com is the News and Current Affairs portal of the company, covering news from the states of Madhya Pradesh and Chhattisgarh. Source
Actions
Media Outlet details
| Scope | Local |
|---|---|
| Language | Hindi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
Recent Articles
Search ArticlesWorld Suicide Prevention Day: MP में हर 1 लाख में 17 लोग क्यों दे रहे जान? जानें युवाओं में डिप्रेशन और सुसाइड के खतरनाक आंकड़े
नईदुनिया, प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश देश के उन तीन शीर्ष प्रदेशों में जहां सबसे अधिक लोग आत्महत्या करते हैं। यहां आत्महत्या की दर 17.6 है। यानी प्रत्येक एक लाख की आबादी में कम से कम 17 लोग आत्महत्या कर ले रहे हैं। अब भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आत्महत्या की कोशिश कर चुके लोगों पर अध्ययन कर बताया है कि ऐसे 86.5 प्रतिशत लोग अवसाद या उसी जैसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की भारत में आत्महत्या...
गणेश उत्सव के लिए छोटे से लेकर भव्य मूर्तियां बनीं आकर्षण का केंद्र, ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की भी मांग
कहीं गणेश जी को राजसी पोशाक और मुकुट से सजाया गया है तो कहीं उन्हें बाल स्वरूप, सिंहासन पर विराजमान या विभिन्न मुद्राओं में तैयार किया गया है। गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए लोग परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे हैं। खासतौर पर बच्चों में गणेश प्रतिमाओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेशोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मूर्तिकारों और दुकानदारों ने प्रतिमाओं की दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। बाजार में एक से लेकर कई फीट तक की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। घरों में स्थापना के लिए...
एमपी में बदला स्वाइन फ्लू का रूप... इंदौर-भोपाल समेत कई शहरों में बढ़े केस, डॉक्टरों ने जारी किया अलर्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। स्वाइन फ्लू (एच-1 एन-1) का बदला हुआ स्वरूप अब डॉक्टरों के लिए नई चुनौती बन गया है। पहले इसका असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब यह वायरस सीधे दिल की धड़कन पर भी असर डाल रहा है। ग्वालियर सहित बड़े शहरों इंदौर, उज्जैन, भोपाल में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ग्वालियर में मिले नए मरीजों में ब्रैडीकार्डिया (सामान्य से धीमी हार्ट बीट), लगातार चक्कर, अत्यधिक कमजोरी और ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव जैसे लक्षण सामने आए हैं। इससे इलाज कर रहे...
विशेषज्ञों की टीम तय करेगी उज्जैन में खड़े हनुमान विस्थापित होंगे या नहीं, प्रशासन ने कहा- अभी तक मूर्ति हटाने के कोई प्रयास नहीं किए
खड़े हनुमान मंदिर बाबा महाकाल की राजसी सवारी मार्ग पर स्थित है। 4 सितंबर को कार्रवाई हुई। 7 सितंबर को राजसी सवारी थी। प्रशासन ने राजसी सवारी निकालने को प्राथमिकता दी। इस मध्य खड़े हनुमान मंदिर पर आस्था का ज्वार उमड़ने लगा। भक्तों ने दावा किया कि प्रशासन मूर्ति नहीं हटवा पाया है। मामला इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया। रोजाना महाआरती होने लगी। खड़े हनुमान के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। (नईदुनिया) हजारों श्रद्धालु आने लगे। भक्तों की मांग उठी कि खड़े हनुमान को कहीं...
गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश के अलग-अलग नाम और उनके अर्थ
धर्म डेस्क। देश में सबसे ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले त्योहारों में से एक, गणेश चतुर्थी बस आने ही वाला है। यह त्योहार 14 सितंबर से शुरू होगा और 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर खत्म होगा। जैसे गणेश चतुर्थी को आमतौर पर विनायक चतुर्थी या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, वैसे ही भगवान के भी कई नाम हैं। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन भगवान गणेश के 108 नाम हैं। नाम। गणेश नाम संस्कृत का एक मिला-जुला शब्द है जिसका मतलब है 'बहुत सारे लोगों' (गण) का 'भगवान' (ईशा)। इसी तरह, 'गणपति' (या गणाध्यक्ष)...
नई वेबसाइट ने रोका उच्च न्यायालय का काम, न्यायिक समय बर्बाद होने पर कोर्ट सख्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट की नई वेबसाइट की तकनीकी खामियां अब न्यायिक कामकाज में बाधा बनने लगी हैं। ई-हियरिंग के दौरान वेबसाइट के ठीक से काम नहीं करने और बार-बार बफरिंग व हैंग होने की समस्या पर हाई कोर्ट ने गंभीर नाराजगी जताई। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायामूर्ति अवनिंद्र कुमार सिंह की पीठ ने आदेश में कहा कि वेबसाइट की गड़बड़ियों के कारण कोर्ट का न्यायिक समय बर्बाद हुआ है। कोर्ट ने हाई कोर्ट के आईटी स्टाफ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मुख्य न्यायाधीश से संबंधित...
साइबर ठगी का नया ठिकाना बना इंदौर, देशभर से जुड़े तार, शहर की साख पर म्यूल अकाउंट का ‘दाग’
इंदौर अब सिर्फ कारोबार, शिक्षा और रोजगार का शहर नहीं रहा। साइबर ठगों के नेटवर्क में भी शहर की मौजूदगी तेजी से दिखाई दे रही है। देश के साइबर क्राइम हॉट...और पढ़ें साइबर ठगी का नया ठिकाना बना इंदौर। (एआई इमेज) इंदौर अब सिर्फ कारोबार, शिक्षा और रोजगार का शहर नहीं रहा साइबर ठगों के नेटवर्क में भी शहर की मौजूदगी तेजी से दिखाई दे रही है देश के साइबर क्राइम हॉट स्पॉट से जुड़े आंकड़ों में इंदौर टॉप-15 में शामिल है मुकेश मंगल, नईदुनिया, इंदौर : इंदौर अब सिर्फ कारोबार, शिक्षा और रोजगार का शहर नहीं रहा।...
हेल्पलाइन के बाद अब सोशल मीडिया पर रेलवे की दस्तक, जबलपुर के यात्रियों को हर अपडेट
ट्रेन कब आएगी, कितनी देर लेट है या उसका समय बदल गया है, अब इन सवालों का जवाब पाने के लिए यात्रियों को सिर्फ रेलवे की हेल्पलाइन, वेबसाइट या एप पर निर्भ...और पढ़ें आधिकारिक सूचना प्रेषित करने के लिए इंटरनेट मीडिया के उपयोग के नवाचार को लेकर समाचार दिया जाएगा। प्रतीकात्मक चित्र डिजिटल संवाद को नया विस्तार दे रही रेलवे सोशल मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल शुरू रेल यात्रियों तक जरूरी सूचनाएं तेजी से पहुंचेंगी नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों तक जरूरी सूचनाएं तेजी से पहुंचाने...
सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने अस्पताल में पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि याद रखेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध गतिविधियों से जुड़े अवैध अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसी भी स्तर पर अवैध कारोबार को संरक्षण नहीं देगी। उन्होंने कहा कि शराब वैध हो या अवैध, दोनों ही स्थिति में इसके सेवन से खतरा रहता है। सरकार नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य की सीमाओं से लगे इलाकों में अवैध शराब की आवाजाही रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय...
चेक से निकालता था साइबर ठगी का पैसा, इंदौर में म्यूल अकाउंट बनाकर देशभर में फैलाया नेटवर्क
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठगी की रकम को बैंक खाते में जमा कराने के बाद उसे चेक से निकालने वाले एक आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक के खाते को म्यूल अकाउंट के तौर पर उपलब्ध कराया था। इस खाते में देश के अलग-अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित चेक के माध्यम से खाते से रकम निकालकर ठगी के नेटवर्क तक पहुंचाता था। क्राइम ब्रांच ने आपरेशन मैट्रिक्स के तहत यह कार्रवाई की। राज्य साइबर पुलिस...