News Wing
VerifiedNewspaper
NEWSWING.COM was started on 10 May 2000 as a bilingual news portal to Jharkhand and Bihar.On 29 June 2012 we have launched print edition of newswing as a Weekly Bilingual newspaper, printed and published from Ranchi, Jharkhand. Source
Actions
Media Outlet details
| Scope | Local |
|---|---|
| Language | English, Hindi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
| Frequency | Weekly |
| Days Published | Fri |
Recent Articles
Search Articlesशाम पांच बजे रांची पहुंचेगा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
Ranchi: लंबे समय से बीमार चल रहे शिबू सोरेन का निधन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. इसे लेकर राज्य भर में शोक की लहर है. उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झंडा झुका रहेगा. झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को एयर लिफ्ट कर रांची लाया जाएगा.
दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा
Ranchi: राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (गुरुजी) का आज निधन हो गया है. उनके निधन पर राज्य में शोक की लहर है. उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झंडा झुका रहेगा. चार और पांच अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. गुरुजी ने 38 वर्षों से अधिक समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व किया. झारखंड राज्य के लिए उन्होंने लंबे समय तक आंदोलन चलाया और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे.
दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक,आधा झंडा झुका रहेगा राष्ट्रीय झंडा
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया है. उनके निधन पर राज्य में शोक की लहर है. उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झंडा झुका रहेगा. चार और पांच अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ेंगे: गुरुजी शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
गुरुजी शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Ranchi.. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का निधन हो गया है.शिबू सोरेन काफी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। इस बीच आज उनका निधन हो गया है। निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया और शोक व्यक्त किया है.
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, राज्यपाल-सीएम ने जताया शोक
Ranchi: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे. आज रविवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे पिछले 10 महीने से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे. इनके निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य ने गहरा शोक जताया है. वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह ने प्रभात खबर और दैनिक हिंदुस्तान में स्थानीय संपादक (रांची संस्करण) के रूप में कार्य किया. वे फिलहाल आजाद सिपाही के संपादक थे.
बोकारो DFO रजनीश कुमार का रांची ट्रांसफर, वन भूमि संरक्षण को लेकर थे प्रयासरत
Bokaro: बोकारो के जिला वन पदाधिकारी (DFO) रजनीश कुमार का ट्रांस्फर कर दिया गया है. इस संबंध में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. 2014 बैच के भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी रजनीश कुमार को उप वन संरक्षक, योजना जनजातीय क्षेत्र, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. रजनीश कुमार का यह तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने बोकारो जिले में वनभूमि संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहल की थी.
बोकारो DFO रजनीश कुमार का रांची ट्रांस्फर, वन भूमी संरक्षण को लेकर थे प्रयासरत
Bokaro: बोकारो के जिला वन पदाधिकारी (DFO) रजनीश कुमार का ट्रांस्फर कर दिया गया है. इस संबंध में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. 2014 बैच के भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी रजनीश कुमार को उप वन संरक्षक, योजना जनजातीय क्षेत्र, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. रजनीश कुमार का यह तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने बोकारो जिले में वनभूमि संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहल की थी.
लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही हैं ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे मंत्री रामदास सोरेन
Ranchi: रविवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के तबीयत की जानकारी ली. डॉक्टरों की टीम से विस्तृत जानकारी ली. रामदास के पुत्र, परिजनों से भी भेंट की. उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी भी मौके पर मौजूद थे. इरफान के मुताबिक, शनिवार को घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर श्री सोरेन बाथरूम में अचानक गिर गये. इससे श्री सोरेन के सिर में गंभीर चोट लगी. ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया और उन्हे ब्रेन स्ट्रोक आया.
विधानसभा सत्र: मंत्री रामदास सोरेन की अनुपस्थिति में दो मंत्रियों की बढ़ी जिम्मेदारी
Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के तबीयत खराब होने की वजह से उनकी अनुपस्थिति की अवधि में झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री रामदास सोरेन के पूर्व के आवंटित विभाग और मुख्यमंत्री के अधीन कुछ विभागों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए दो मंत्रियों को नामित किया गया है. मंत्री दीपक बिरुवा को निबंधन विभाग विधि विभाग सूचना एवं संपर्क विभाग और आईटी विभाग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर के लिए अधिकृत किया गया है.
सहजानंद चौक के पास दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद
Ranchi: राजधानी रांची के सहजानंद चौक के पास दुकान में भीषण आग लग गई है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पल भर में दुकान में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए हैं. आसपास के लोगों ने इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस अग्निशमन की टीम को दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद कई दमकल की वाहन घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. हालांकि इस आग लगी की घटना से दुकान में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं हुआ है फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.