Sanmarg Hindi Daily
VerifiedNewspaper
Sanmarg is the most widely circulated Hindi Newspaper in Eastern India, headquartered in Bengal. Source
Actions
Media Outlet details
| Scope | Local |
|---|---|
| Language | English, Hindi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
Recent Articles
Search Articlesनागरिक स्वास्थ्य संघ एवम् प्रकाश पारख परिवार का सेवाकार्य
सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : सेवा और संकल्प की 75 वर्षों की यात्रा में नागरिक स्वास्थ्य संघ ने प्रकाश पारख चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 55 नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । सेवा शिविर के उद्घाटनकर्ता डॉ.
राज्यसभा में BJP की ताकत और बढ़ेगी! बहुमत से सिर्फ 6 सीट दूर
नई दिल्ली: राज्यसभा में भाजपा की ताकत और बढ़ने वाली है। 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद भाजपा के खाते में तीन नई सीटें जुड़ने की संभावना है। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस के उन पूर्व सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। तीनों सीटों पर जीत मिलने के बाद भाजपा राज्यसभा में साधारण बहुमत (123 सीट) से सिर्फ छह सीट दूर रह जाएगी। किसी एक दल को राज्यसभा में आखिरी बार पूर्ण बहुमत 1986 में राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के...
लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरानी मीडिया का विवादित जश्न, ट्रंप पर भी दिया बड़ा संकेत
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद ईरान के कुछ अखबारों और सरकारी मीडिया संस्थानों की टिप्पणियां विवाद का कारण बन गई हैं। कई ईरानी प्रकाशनों ने ग्राहम की मौत को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जबकि कुछ ने अमेरिकी नेताओं को लेकर विवादित संकेत भी दिए। ईरानी अखबार हमशहरी ने अपने पहले पन्ने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर प्रकाशित करते हुए ऐसी हेडलाइन लगाई, जिसका आशय भविष्य में और भी "अचानक मौतों" की संभावना से जोड़ा गया। अखबार में ट्रंप के अलावा दिवंगत सीनेटर...
लंगव्यू चाय बगान में श्रमिकों का आंदोलन जारी
मिरिक: लंगव्यू चाय बगान के श्रमिकों का 72 घंटे का रिले भूख हड़ताल और न्याय आंदोलन रविवार को 80वें दिन में प्रवेश कर गया। श्रमिक लंबे समय से लंबित कानूनी और वित्तीय सुविधाओं के भुगतान की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। श्रमिकों का आरोप है कि बगान प्रबंधन की ओर से अब तक करीब 12 करोड़ रुपये प्रोविडेंट फंड, 83,31,468 रुपये ग्रेच्युटी, 19,61,171 रुपये LTA, चार महीने का वेतन और चार पखवाड़े की हाजिरी का भुगतान नहीं किया गया है। आंदोलनकारी श्रमिकों ने संबंधित विभागों और बगान मालिक गोविंद...
कोलाबाड़ी में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना
सिलीगुड़ी: चंपासरी ग्राम पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़ी इलाके में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि रात के समय जब परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर दूसरी मंजिल की खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर गए और लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के सदस्य सूरत छेत्री ने बताया, चोरों ने अलमारी में रखे करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और लगभग 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से...
गंगटोक में 9वीं सिक्किम राज्य बास्केटबॉल लीग-2026 का शुभारंभ
गंगटोक: बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ सिक्किम की ओर से आयोजित 9वीं सिक्किम राज्य बास्केटबॉल लीग-2026 का रविवार को गंगटोक स्थित पाल्जोर स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गंगटोक के विधायक दिले नामग्याल बारफुंगपा रहे। इस अवसर पर सिमफेड के अध्यक्ष एवं बीएएस के मुख्य संरक्षक तेनजिंग दोर्जी भूटिया, राज्य खेल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रिनजिंग वांग्याल छोपेल, गंगटोक नगर निगम के आयुक्त गेरी चोपेल सहित बीएएस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बीएएस महासचिव जिग्मेला वाजिलिंगपा ने अतिथियों का...
अधूरी भूमिगत केबल परियोजना से बढ़ीं शहरवासियों की मुश्किलें
सिलीगुड़ी: शहर में बिजली और संचार के तारों को भूमिगत करने की परियोजना लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। परियोजना के तहत शहर के कई वार्डों और मुख्य सड़कों पर खुदाई की गई, लेकिन कई स्थानों पर अब तक सड़कों की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते सड़कें जर्जर हो गई हैं और दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी सड़कों के कारण रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों और...
सरासरी शंकर जनसंपर्क शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
सिलीगुड़ी: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से रविवार को सिलीगुड़ी के एसएफ रोड स्थित हिंदी हाई स्कूल में चौथी बार 'सरासरी शंकर' जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर शिविर में पहुंचे। शिविर में निर्मल साथी और निर्मल मित्र के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, बीमारी के दौरान बेहतर चिकित्सा सुविधा सहित कई मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। इसके...
मदरसा शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 361 याचिकाएं खारिज
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और ए.जी.
भारत के 'सुदर्शन चक्र' में रूस की एंट्री! S-500 टेक्नोलॉजी देने का बड़ा ऑफर
नई दिल्ली: भारत के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट सुदर्शन चक्र' को लेकर रूस ने बड़ा रक्षा प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉस्को ने भारत को दुनिया के सबसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम S-500 की तकनीक पर आधारित क्षमताओं को संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। यह जानकारी रूसी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। यूक्रेन युद्ध के कारण रूस ने पहले भारत को S-500 सिस्टम बेचने से इनकार कर दिया था। अब रूस ने सीधे सिस्टम बेचने के बजाय उसकी उन्नत तकनीक भारत के साथ साझा कर संयुक्त विकास का रास्ता...