सद्गुरु: इन सात दिनों में हम कृष्ण के बारे में जो कुछ भी कर पाए, वह वास्तव में उनके जैसे व्यक्ति के साथ न्याय नहीं कर सकता। उन्हें हम सात दिनों में समा नहीं सकते। लेकिन किसी तरह, मेरे विचार से आपको इतना पता तो चल ही गया होगा कि वे जो कुछ भी करते थे, उसके प्रति उनमें कितना जुनून था। हर स्थिति में - चाहे वह एक बच्चे के रूप में हो, एक युवा के रूप में, एक योद्धा के रूप में, एक राजनेता के रूप में, समाज में एक निश्चित संतुलन स्थापित करने का प्रयास करते व्यक्ति के रूप में, एक शिक्षक के रूप में हो,...