State Mirror
Online/Digital
StateMirror.com is a contemporary digital publishing platform based out of Noida and backed by leading News Television Network from the Northeast - NB News. NB News - a regional news channel based in Guwahati - is today one of the leading news media brands of Assam and Northeastern India focusing primarily on socio-political issues, cultural elements, economy & lifestyle of the land. It is committed to exploring the unexplored parts of Northeastern India. Source
Actions
Media Outlet details
| Scope | National |
|---|---|
| Language | English, Hindi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
Recent Articles
Search Articlesअक्टूबर में ग्रहों का महापरिवर्तन, बनेंगे कई शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा
अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जबकि कुछ ग्रहों की युति से शुभ योगों का निर्माण होगा. सूर्य, बुध, शुक्र और देवगुरु बृहस्पति की स्थिति में बदलाव का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. वहीं, कुछ राशियों के लिए यह महीना आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन से प्रमुख योग बनेंगे और किन राशियों को इनका लाभ मिल सकता है.
अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें 14 गांठ वाले अनंत सूत्र का महत्व
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और व्रत करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अनंत चतुर्दशी पर विधि-विधान से श्रीहरि की आराधना करते हैं. साथ ही, अनंत सूत्र धारण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस दिन गणेश उत्सव का समापन भी होता है और गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है.
वंदे मातरम न गाना अपराध नहीं, फिर अपमान कैसे बनता है क्राइम? समझिए कानून का पूरा फर्क
राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना और उसे हर हाल में गाना, क्या कानून की नजर में एक ही बात है? करीब चार दशक पहले सुप्रीम कोर्ट के सामने ऐसा ही सवाल राष्ट्रगान को लेकर आया था. तीन स्कूली बच्चों ने अपनी धार्मिक मान्यता के कारण ‘जन गण मन...’ नहीं गाया, लेकिन राष्ट्रगान के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े रहे. सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि सिर्फ राष्ट्रगान न गाना अपने आप में उसका अपमान नहीं है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगान या उसके गायन में बाधा डालता है, तो स्थिति अलग हो जाती है.
शुद्ध देसी रोमांस के बाद कौन-सी फिल्म में साथ नजर आने वाले थे Sushant और Parineeti Chopra?
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. उनकी वेब सीरीज ‘Shaque: Trust No One’ 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सीरीज की रिलीज से पहले एक खास फैन सेशन में परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया. ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के बाद दोनों एक और प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले थे.
एक शब्द, 33 लाख नोटिस और बड़ा सवाल: Delhi SIR में ‘Logical Discrepancy’ का मतलब क्या?
दिल्ली की SIR यानी Special Intensive Revision में इन दिनों एक अंग्रेजी शब्द 33 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. वो वर्ड है 'Logical Discrepancy'. दिल्ली के ड्राफ्ट वोटर रोल में करीब 97.54 लाख नाम शामिल किए गए थे. इनमें 19.33 लाख मतदाताओं को Logical Discrepancy और 13.79 लाख को No Mapping की श्रेणी में रखा गया. यानी दोनों श्रेणियों में कुल 33.13 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनसे चुनाव आयोग स्पष्टीकरण मांग रहा है. इसके लिए जगह-जगह पद कैंप लगाए जा रहे हैं.
1 किलो घी बनाने में कितना दूध लगता है? बृजभूषण-रामदेव विवाद के बीच समझें पूरा गणित और प्रोसेस
बीते कुछ दिनों से बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच नकली घी को लेकर विवाद चल रहा है और कहा जा रहा है कि बाजार में मिल रहे घी में मिलावट चल रही है. इतना ही नहीं बृजभूषण ने इसका तर्क भी दिया था जिसके बाद इस पर अब फिर से योग गुरु बाबा रामदेव ने सफाई दी है बताया है कि एक किलों दूध का कैसे इस्तेमाल होता है और उसके साथ घी के अलावा क्या-क्या बनाता है? इसी के साथ आइए जानते हैं कि एक किलो में घी के लिए कितना दूध लगता है तो बाजार में घी का क्या रेट चल रहा है और पतंजली वाले घी का क्या हाल है?
Karwa Chauth 2026: कब है करवा चौथ, जानें सरगी का महत्व और क्यों महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत
करवा चौथ का व्रत इस साल 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा. शादीशुदा महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं. सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाने की परंपरा है, जिसके बाद चांद निकलने तक व्रत रखा जाता है. शाम को करवा चौथ की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है. करवा चौथ में सरगी का भी खास महत्व माना जाता है. परंपरा के अनुसार सास अपनी बहू को सरगी देती हैं, जिसमें फल, सूखे मेवे, मिठाई और दूसरी चीजें शामिल होती हैं.
इस डाइट कोक को पीकर कम हो सकता है आपका वजन, जानें कौन सी है ये कोक, नॉर्मल से कैसे अलग
वजन घटाने के लिए लोग डाइट, एक्सरसाइज और न जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Coke भी इस सफर का हिस्सा हो सकती है? जापान में मिलने वाली Coca-Cola Plus इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है. यह जीरो-कैलोरी ड्रिंक सामान्य Diet Coke से थोड़ी अलग है और इसमें डाइटरी फाइबर भी मौजूद होता है. Coca-Cola Plus में करीब 5 ग्राम रेजिस्टेंट डेक्सट्रिन नाम का फाइबर पाया जाता है, जिसे डाइजेशन प्रोसेस और खाने के बाद ब्लड शुगर व ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार बताया जाता है.
17 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता और सरकारी कार्यों के कारक माने जाते हैं. ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, परिवार और स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल सकता है.17 सितंबर 2026 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और करीब एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद 18 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे.
Mayawati ने तीसरा दरवाजा क्यों रखा खुला? लंदन में लॉ की पढ़ाई कर रहीं दीपिका आनंद से बदलेगा UP का गणित, क्या यही है BSP की अगली पटकथा!
बहुजन समाज पार्टी (BSP) में उत्तराधिकार और परिवार की भूमिका को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच मायावती ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने पार्टी के भविष्य की बहस और यूपी की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है. आकाश आनंद और ईशान आनंद के लिए राजनीतिक दरवाजे बंद करने के बाद मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार की इकलौती बेटी दीपिका आनंद के लिए संभावनाओं की एक खिड़की खुली रखी है.