The Pressmark
VerifiedOnline/Digital
The Pressmark (Formerly Lallanpost) is a multimedia digital platform based on the idea of inclusive India. this platform with its positive and constructive approach aims at building bridges between communities. Our objectives are creating content, which generates dialogue on syncretism. We look forward to your support and encouragement in our endeavour. It is a non-profit initiative involving journalists and volunteers believing in ethical and value-based journalism.
With modest resources, it has sustained itself in extremely challenging circumstances, offering an alternative perspective to the shrill, divisive narrative peddled by much of the corporate media. Source
Actions
Media Outlet details
| Scope | National |
|---|---|
| Language | English, Hindi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
Recent Articles
Search Articlesझीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मौत की सजा, NIA की विशेष अदालत का फैसला।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने बुधवार को सभी 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई। अदालत ने 5 सितंबर को इन सभी को भारतीय दंड संहिता (IPC), आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था और सजा की अवधि पर फैसला सुरक्षित रखा था। मामला 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र स्थित झीरम घाटी में कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ के काफिले पर हुए नक्सली...
AMU की छात्रा नबीला खान ने राष्ट्रीय रोलर डर्बी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड।
अकादमिक सफलताओं, खेल प्रतिभा और छात्रों के सर्वांगीण विकास का उदाहरण पेश करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वूमेन्स कॉलेज के बायोकैमिस्ट्री विभाग की बीएससी बायोकैमिस्ट्री की तीसरे वर्ष की छात्रा नबीला खान (Nabeela Khan) ने यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। उन्होंने राजस्थान के बीकानेर में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित डॉ.
इलाहाबाद HC ने स्कूल में कथित तौर पर जबरन इस्लामिक प्रथाएं लागू करने के आरोप में निलंबित शिक्षक को राहत दी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से कथित तौर पर इस्लामिक प्रार्थना कराने और मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने का संकेत देने वाली पोशाक पहनाने के आरोप में निलंबित शिक्षक मोहम्मद अंजर अहमद को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने विभागीय जांच पूरी होने तक उनके निलंबन आदेश को प्रभावी न रखने का निर्देश दिया है। जस्टिस मंजू रानी चौहान ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की इस स्तर पर जांच नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा कि शिक्षक अपनी मेडिकल लीव और अन्य...
मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद को नोटिस पर बरेली मरकज़ के उलेमा ने जताई चिंता।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की ओर से मुस्तफा मस्जिद को कथित अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किए जाने के मामले पर बरेली मरकज़ के उलेमा ने चिंता जताई है। जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने कहा कि मुस्तफा मस्जिद कोई नया निर्माण नहीं है, बल्कि यह मस्जिद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अस्तित्व में आने से पहले से मौजूद है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के निर्माण के समय मौजूदा प्राधिकरण और वर्तमान नियम लागू नहीं थे, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले उसके इतिहास...
भोपाल में मुस्लिम ऑटो चालक से मारपीट, धार्मिक पहचान देखकर निशाना बनाने का दावा।
भोपाल। पत्रकार काशिफ काकवी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी में एक ऑटो चालक मोहम्मद सलाहुद्दीन कुरैशी ने कुछ लोगों पर धार्मिक पहचान और हुलिया देखकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। चालक का दावा है कि घटना के दौरान उसकी टोपी फेंकी गई, दाढ़ी खींची गई और उससे जबरन धार्मिक नारा लगवाने की कोशिश की गई। सलाहुद्दीन के मुताबिक, वह शनिवार को रोज की तरह ऑटो चला रहे थे और बैरागढ़ से लौट रहे थे। रास्ते में झांकी का आयोजन होने के कारण सड़क बंद थी। उन्होंने ऑटो पीछे लेने की कोशिश की, इसी...
‘गुंडा एक्ट को उत्पीड़न के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा राज्य’: इलाहाबाद HC ने गुंडा घोषित करने का आदेश रद्द किया।
लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जाहिद अली को ‘गुंडा’ घोषित करने और छह महीने के लिए गोंडा जिले से जिला बदर करने के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एक अकेला लंबित आपराधिक मामला किसी व्यक्ति की ‘आदतन आपराधिक प्रवृत्ति’ साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने जाहिद अली बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य मामले में गोंडा के जिलाधिकारी के आदेश के साथ-साथ उसे बरकरार रखने वाले कमिश्नर के आदेश को भी रद्द कर दिया। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970...
जामिया के J&K गर्ल्स हॉस्टल में खराब भोजन को लेकर प्रदर्शन, प्रॉक्टोरियल टीम पर बदसलूकी का आरोप।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल में मेस के खाने की गुणवत्ता और कथित अस्वच्छता को लेकर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्राओं का आरोप है कि खाने में कीड़े, कांच के टुकड़े और अन्य बाहरी सामग्री मिलने की शिकायतों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। छात्राओं के मुताबिक, 10 सितंबर की रात उन्होंने मेस की व्यवस्था के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहसिन सर और राजन पटेल ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जबकि...
यूपी: CCTV फुटेज गायब होने पर हाईकोर्ट ने SHO और SP को फटकारा, ₹65 हजार मुआवजे का आदेश।
नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया के गौरी बाजार थाने में चार लोगों की कथित अवैध हिरासत और CCTV फुटेज गायब होने के मामले में पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने चारों याचिकाकर्ताओं को कुल ₹65 हजार मुआवजा देने का आदेश दिया है। लाइव लॉ के मुताबिक, यह रकम संबंधित SHO के वेतन से वसूल की जाएगी। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस दिवेश चंद्र सामंत की पीठ ने सुनवाई के दौरान CCTV खराब होने और 13 से 23 अप्रैल 2026 के बीच की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने को लेकर SHO और देवरिया के SP से सवाल...
प्रोफेट मुहम्मद और मुस्लिमों को देता था गालियां, अब बिहार पुलिस ने हिंदूवादी Shivam Kumar Mishra को दिल्ली से दबोचा।
बिहार के रहने वाले शिवम कुमार मिश्रा (Shivam Kumar Mishra) को पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस्लाम मजहब, पैगंबर मुहम्मद और दलित समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और हिंसा की धमकियां देने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिवम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आईडी के जरिए दूसरे समुदाय के धर्म और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ लगातार कथित तौर पर आपत्तिजनक, भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट और वीडियो प्रसारित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री से संबंधित समुदाय की...
US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक समेत सात विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों में छह यूक्रेनी नागरिक भी शामिल हैं। एजेंसी ने इनके खिलाफ Foreigners Act की धारा 21 और 23 के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में खास बात यह है कि NIA की चार्जशीट में UAPA की कोई धारा नहीं लगाई गई है। NIA के मुताबिक, सभी सात आरोपी मार्च 2026 में वैध वीजा के जरिए भारत पहुंचे थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि भारत आने के बाद उन्होंने आवश्यक अनुमति...