awazeuttarpradesh.com
—
Shala Darpan
Shala darpan Rajasthan सरकार द्वारा लांच किया गया शिक्षा के लिए एक पोर्टल है। इसको 5 जून 2015 को Human Resource Development व National Informatics Centre ने बनाया था। इस पोर्टल का उदेश्य शिक्षक, छात्र, माता-पिता के बीच में संपर्क बनाये रखना है और सभी लोग Shala darpan का फायदा उठा रहे है। अभी तक सरकार के इस पोर्टल पर राजिस्थान के 65131 स्कूल,82270148 छात्र ,422783 स्टाफ इससे जुड़ चुके है और प्रतिदिन और भी जुड़ते जा रहे है। ये राजस्थान सरकार द्वारा उठाया गया बहुत अच्छा कदम है। देश के बाकी राज्यों को भी इस तरह की मुहीम शुरू करनी चाहिए।
Shala Darpan के लाभ
इस पोर्टल में छात्र की सभी जानकारी होती है जैसे- नाम,पता,छात्र की उपस्थिति,छात्रवृत्ति,माता-पिता का नाम आदि।
इस मुहीम से जुड़े छात्रों के पास एक आईडी कार्ड होता है और इस कार्ड को छात्र कक्षा में प्रवेश करते समय swipe machine में swipe करते है। जिससे एक मैसेज उनके माता-पिता तक पहुँच जाता है और उनको पता चल जाता है की उनका बच्चा कक्षा में पहुँच चुका है।
शिक्षक की भी सभी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध रहती है। जैसे- शिक्षक की उपस्थिति,शिक्षक की पेमेंट,ट्रांसफर,जरुरत आदि।
Shala Darpan से बच्चों को ये लाभ
इस पोर्टल से बच्चे बुक के लिए भी आवेदन कर सकते है। जो बुक बच्चों के पास न हो उसके लिए बच्चे पोर्टल पर जाकर आवेदन कर दें और स्कूल द्वारा आवेदन को स्वीकार करने के बाद बुक को दे दिया जायेगा। इसके साथ ही स्थानांतरण प्रमाण पात्र और चरित्र प्रमाण पत्र भी Shala Darpan पर दिया जाता है।
बच्चों को प्रोत्साहन के लिए जो छात्रवृत्ति दी जाती है,उसके लिए छात्र Shala darpan से ही आवेदन कर सकते है ।
बालिका प्रोत्साहन
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए बालिका शिक्षा फाउण्डेशन की स्थापना 30 मार्च 1995 में की गई थी। जब इसकी शुरुआत हुई तो राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रूपए की राशि दी गयी थी। इस फाउंडेशन में निजी शिक्षण संस्थाओं की मान्यता,क्रमोन्नति,स्थान परिर्वतन आदि के लिए आरक्षित कोष की राशि जमा करवाई जाती है। इस समय कोरपस फण्ड एवं आरक्षित कोष की कुल राशि 204.00 करोड़ है। इस राशि से हर वर्ष 15 करोड़ रूपए का ब्याज बैंक से मिलता है। जिससे बालिकाओं के लिए कई योजनाएं चलायी जाती है। इसके साथ ही सहायता के लिए मोबाइल नंबर +91-9460381389 व ईमेल rajbalikasf@gmail।com दिया गया है।