Vivek Pandey
Verified
As seen in:
Uttar Pradesh Samachar,
The Startup,
Wiley Online Library,
Entrepreneur,
Frontiers,
MDPI,
CNN-News18,
Firstpost,
The Hindu,
Moneycontrol,
Royal Society of Chemistry
and
Covers:
Crime, Social, Politics and Health
Official @X Accounts | Founder, Editor & Cheif @liveupsnews | EX @weuttarpradesh | @DailyhuntApp @DH_Hindi @sharechatapp
Articles by Vivek Pandey
सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच
Siwan News: (मनीष गिरी) सांसद के लेटर पैड और कथित फर्जी हस्ताक्षर के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के तत्कालीन निम्न वर्गीय लिपिक रंजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है. सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) संजय कुमार ने यह कार्रवाई डीईओ की अनुशंसा और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की है. निलंबन के साथ मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
सीवान के नौतन में 15 जुलाई से खुलेगा डिग्री कॉलेज, छात्रों को अब नहीं जाना होगा बाहर
Siwan News: (शिवनाथ पांडेय) सीवान जिले के नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित नवस्वीकृत डिग्री कॉलेज का संचालन 15 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. कॉलेज के उद्घाटन को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. कॉलेज भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. हाई स्कूल भवन में होगा कॉलेज का संचालन डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने के बाद फिलहाल इसके संचालन के लिए पूर्व से संचालित हाई स्कूल भवन का चयन किया गया है.
नामांकन के बाद गिरफ्तार JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से राहत, 2009 के मामले में मिली जमानत
Veena Manvi Bail: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को अदालत से बड़ी राहत मिली है. वर्ष 2009 के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. नामांकन के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, वीणा मानवी ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
सूरत की फैक्ट्री में हादसा, सीवान के इकलौते बेटे की इलाज के दौरान मौत
Siwan News (शिवनाथ पांडेय): सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी एक युवक की गुजरात के सूरत स्थित कपड़ा फैक्ट्री में हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान संदीप गुप्ता के रूप में हुई है. वह जयप्रकाश गुप्ता के पुत्र थे. परिजनों के अनुसार, संदीप करीब 10 महीने पहले रोजगार की तलाश में गुजरात के सूरत गए थे, जहां वह एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहे थे.
बेलसर थाना हुआ पूरी तरह आत्मनिर्भर, पहली बार दर्ज हुई FIR, वैशाली थाना की 14 किमी दौड़ से मिली राहत
Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के लोगों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. करीब दो वर्ष पहले बेलसर ओपी को थाना का दर्जा मिलने के बावजूद यहां एफआईआर दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. अब यह व्यवस्था शुरू होने के साथ ही बेलसर थाना पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है. शनिवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने विधिवत पहली एफआईआर दर्ज कर नई व्यवस्था का शुभारंभ किया. बिहार सरकार ने 23 फरवरी 2024 को अधिसूचना जारी कर बेलसर ओपी को पूर्ण थाना का दर्जा प्रदान किया था.
गोपालगंज की कृतिका पांडेय बनीं भारत सरकार में पेटेंट अफसर, ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयन
Patent Officer India: (अजीत कुमार द्विवेदी) गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के गहनी गांव निवासी शिक्षक सतीश दुबे की भांजी कृतिका पांडेय ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में पेटेंट अफसर के पद पर हुआ है. इसके साथ ही वह ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी बन गई हैं. उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है.
BPSC TRE 3 में बड़ा एक्शन, NIOS के 18 माह D.El.Ed वाले शिक्षकों की जाएगी नौकरी, डीईओ ने दिए जांच के आदेश
BPSC TRE-3 News: (विकास दुबे) बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE-3) के तहत बहाल NIOS से 18 माह का D.El.Ed करने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) योगेश कुमार ने ऐसे शिक्षकों की पहचान कर नियमानुसार उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है. आदेश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय में हलचल तेज हो गई है और संबंधित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
टीईटी फर्जीवाड़ा मामले में हाजीपुर के साइबर कैफे पर महाराष्ट्र पुलिस की छापेमारी, सरकार ने स्थगित की परीक्षा
TET Exam Scam: (अभिषेक कुमार) टीईटी परीक्षा से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और ऑनलाइन अनियमितता की जांच अब बिहार के वैशाली जिले तक पहुंच गई है. महाराष्ट्र पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार रात हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित एक साइबर कैफे में छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर, डिजिटल रिकॉर्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की गई. छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
गोपालगंज में ₹2.5 लाख की लूट का दावा, पुलिस के हाथ खाली; जानिए पूरा मामला
Gopalganj Crime News: (प्रशांत पाठक) गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब 2.55 लाख रुपये और मोबाइल लूटे जाने का मामला सामने आया है. हालांकि घटना के कई दिन बाद भी पीड़ित द्वारा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिए जाने और जांच में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
पहली बारिश नहीं झेल पाया 37 करोड़ का गोपालगंज सदर अस्पताल, मुख्य पोर्च गिरा
Gopalganj Sadar Hospital News: (मनीष राज) गोपालगंज में मानसून की पहली ही बारिश ने 37 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडल सदर अस्पताल की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंगलवार सुबह हुई बारिश के दौरान अस्पताल के मुख्य पोर्च का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया. घटना के समय अस्पताल परिसर में मरीज और उनके परिजन मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल अगले आदेश तक बंद, रूट डायवर्जन और गाइडलाइन जारी
Bidupur Ganga Bridge: (कैफ अहमद) वैशाली जिले के कच्ची दरगाह–बिदुपुर गंगा पुल पर अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों और पैदल यात्रियों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य पूरा होने अथवा नया आदेश जारी होने तक पुल से किसी भी व्यक्ति या वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी. जिला प्रशासन के अनुसार, ग्रीन फील्ड सिक्स लेन अतिरिक्त केबल-स्टे गंगा पुल परियोजना के तहत पाया संख्या-23 से पाया संख्या-67 के बीच तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है.
बिहार में 'फ्री' की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग
Hajipur News: (अभिषेक कुमार) महुआ थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महुआ मार्ग स्थित बेलकुंडा पेट्रोल पंप के पास ट्रक एवं पिकअप वैन की जबरदस्त टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. पिकअप वैन के बॉडी में बने तहखाने में बीयर की खेप लदी थी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. टक्कर के कारण बॉडी टूटने से बीयर सड़क पर गिरने लगा. जिसके बाद बीयर पीने के लिए लोग गाड़ी के बॉडी में ही हाथ लगा दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया.
गोपालगंज में बड़ा फेरबदल; 42 राजस्व कर्मचारी, 23 कार्यपालक सहायक-डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ छह आईटी सहायकों का तबादला
Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:03 PM (IST) Gopalganj Transfer Posting News : जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ करने को लेकर नये डीएम पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. उन्होंने कार्यहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए व्यापक स्तर पर तबादला किया है. विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.
झारखंड की बारिश से औरंगाबाद के भीम बराज लबालब, फिर भी उत्तर कोयल मुख्य नहर की टेस्टिंग ठप; कब जागेगा प्रशासन?
North Koel Canal Aurangabad News: (विश्वनाथ पांडे) झारखंड में लगातार हो रही बारिश से उत्तर कोयल परियोजना के भीम बराज में जल भंडारण क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है. वर्तमान में अतिरिक्त पानी बराज के डाउन साइड में छोड़ा जा रहा है. इसके बावजूद उत्तर कोयल मुख्य नहर के तटबंधों की टेस्टिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है. हालांकि जल संसाधन विभाग का दावा है कि नहर संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
केले की खेती में वरदान बनी यह नई तकनीक, सही मात्रा में खाद-पानी मिलने से बंपर मुनाफे में किसान!
Banana Farming News: बदलते कृषि परिदृश्य में अब किसान पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफा कमा रहे हैं. केले की खेती में ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) और फर्टिगेशन तकनीक किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है. इस तकनीक के माध्यम से पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार पानी और घुलनशील खाद सीधे जड़ों तक पहुंचाई जाती है, जिससे पानी और उर्वरक दोनों की बचत होती है.
औरंगाबाद में तिरंगे के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, गूंजे हिंदू-मुस्लिम एकता के नारे
Aurangabad Muharram News:(सुजीत कुमार सिंह) मुहर्रम की दसवीं पर औरंगाबाद शहर में गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली. विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिया जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पारंपरिक अलम और “या हुसैन” के झंडों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया. जुलूस के दौरान “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा”, “हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा.
बिहार में पहली बार 'शौर्य संवाद' कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान
Shaurya Samvad Hajipur: (कैफ अहमद) पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों के सम्मान, संवाद एवं कल्याण के उद्देश्य से बिहार में पहली बार ‘शौर्य संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हाजीपुर के बीका सभागार में किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिहार रेजिमेंटल सेंटर, बिहार रेजिमेंट रिकॉर्ड कार्यालय दानापुर, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा मुख्यालय जे एंड बी सब एरिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ.
विभागीय पेंच में उलझा हाजीपुर का वॉटर टावर, करोड़ों की योजना ठप होने से हजारों आबादी पानी को मोहताज
PHED Bihar: (गोपाल राय) एक ओर सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, वहीं वैशाली जिले के महुआ बाजार में 50 हजार गैलन क्षमता वाला जलमीनार पिछले लगभग 15 वर्षों से बंद पड़ा है. भीषण गर्मी के मौसम में हजारों लोग स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हैं, जबकि करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह महत्वाकांक्षी योजना विभागीय पेंच में फंसकर बेकार साबित हो रही है.
'हमें बचा लीजिए साहब!' हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल प्रशासन से मांगी सुरक्षा
Love Marriage Hajipur: (गोपाल राय) वैशाली जिले के हाजीपुर से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां घर से निकलकर शादी करने का दावा करने वाले एक युवक और युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. वीडियो में दोनों ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए हाजीपुर पुलिस और जिला प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह गोपालगंज में आज आयोजित, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे उद्घाटन
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: गोपालगंज जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार का दिन खास होने वाला है. प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान 2026 समारोह आज शहर के आंबेडकर भवन में आयोजित होगा. इस समारोह में बिहार बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे.
औरंगाबाद में PNC कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, 15 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया गेट जाम
PNC Infratech Negligence: (सुजीत कुमार सिंह) भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड की कथित लापरवाही से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. घटना मंगलवार रात धनीबार स्थित कंपनी के बेस कैंप के समीप हुई, जिसके कारण धनीबार, विराज बिगहा, गोड़ीहा, सरईवार, बहेरा, कंठी बिगहा, कुशही, सिमरी, सिमरीवाला, कुशवाहा नगर, कईला बिगहा, मटपा, कृपा बिगहा समेत दर्जनों गांवों में करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.
औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव
Mother Daughters Death: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप धावा नदी में बुधवार सुबह एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रफीगंज थाना पुलिस ने तीनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.
बस रिलीज कराने के नाम पर मांगे थे 10 हजार, महिला सब इंस्पेक्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना भी
हाजीपुर से अभिषेक शाश्वत की रिपोर्ट Hajipur Bribery Case: हाजीपुर नगर थाना में तैनात रहीं तत्कालीन महिला सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी को भ्रष्टाचार के मामले में विशेष निगरानी अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त तीन महीने का साधारण कारावास भुगतना होगा. यह मामला 14 नवंबर 2024 का है.
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम
Bihar Police Constable Exam 2026: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा आज हाजीपुर के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं.परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
बिहार में बेखौफ अपराधी: हाजीपुर में ज्वेलरी दुकान से 25 लाख के गहने लूटकर चार बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस
Gold Jewellery Robbery: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर करीब 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.
गोपालगंज के 10 थाने इंस्पेक्टर श्रेणी में अपग्रेड, जानिए किन-किन थानों की बदली व्यवस्था
गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट Inspector Police Station Bihar: बिहार में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के आदेश के बाद अब राज्य के 425 थानों की कमान सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के बजाय इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी संभालेंगे. इस निर्णय से गोपालगंज जिले की पुलिस व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव होगा. मुख्यालय के नए आदेश के बाद गोपालगंज जिले के 10 थानों को इंस्पेक्टर श्रेणी में अपग्रेड किया गया है.
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम
हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट Bihar Police Constable Exam 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 एवं 02/2026 के अंतर्गत सिपाही (सामान्य), बिहार पुलिस दूरसंचार तथा सिपाही चालक पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 24 जून को वैशाली जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी.
औरंगाबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह आज,800 मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए आज नगर भवन में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है.
ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो कारतूस समेत पिस्टल भी मिली
गोपालगंज कटेया से अरविंद कुमार चौबे की रिपोर्ट Gopalganj Dancer Murder Case : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में तीन दिन पूर्व बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में डांसर की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेश सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
भरत तिवारी के मोबाइल में छिपा है कौन सा राज? एनकाउंटर से पहले का वीडियो वायरल, उठ रहे कई सवाल
Bharat Tiwari encounter: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. सोशल मीडिया पर भरत तिवारी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भरत अपने मोबाइल फोन को लेकर कुछ अहम बातें कहते नजर आते हैं, जिसके बाद इस मामले में कई नए सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में भरत तिवारी कथित तौर पर कहते हैं कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उनका मोबाइल फोन उनके माता-पिता के अलावा किसी और के हाथ में नहीं जाना चाहिए.
औरंगाबाद में 15 माह की बाछी के दूध देने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
औरंगाबाद के गोह से मणिकांत पांडेय की रिपोर्ट Cow Miracle News: औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर गांव में इन दिनों एक अनोखी घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों का दावा है कि करीब 15 माह की एक कुंवारी बाछी पिछले 12 जून से दूध दे रही है. इस दावे के बाद आसपास के कई गांवों से लोग बाछी को देखने और उसके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. कई ग्रामीण इसे ‘धेनु गाय’ का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं.
हाजीपुर में आज प्रभात खबर करेगा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सुबह 10 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: (कैफ अहमद) प्रभात खबर की ओर से आज प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन शहर के हथसारगंज स्थित नाका नंबर-3 के समीप राज पैलेस में किया जाएगा. समारोह में वैशाली जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. समारोह में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होगा.
अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
Pankaj Tripathi brother attack: (पंकज त्रिपाठी) बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की बताई जा रही है.
जज्बे को सलाम! 6 बार हुए फेल, 7वीं बार में अमीन से सीधे BDO बने औरंगाबाद के विकास कुमार
BPSC Success Story: (ओम प्रकाश) कहते हैं कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाते. औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के अंछा गांव निवासी विकास कुमार ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है. 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (BDO) के पद पर हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. विकास कुमार के पिता अवधेश सिंह किसान हैं, जबकि माता अनीता देवी गृहिणी हैं.
गोपालगंज के मानस प्रभु बने ऑल इंडिया टॉपर, NIPER-JEE में हासिल किया पहला स्थान
NIPER JEE 2026 Result: (राकेश कुमार) गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड अंतर्गत माझा गोसाई पंचायत निवासी मानस प्रभु ने प्रतिष्ठित NIPER-JEE 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले सहित पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. मानस प्रभु वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र हैं. इससे पहले उन्होंने GPAT 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की थी.
हाजीपुर में आज NEET UG Re-Exam, 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
NEET UG Re-Exam: (कैफ अहमद) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित NEET (UG) पुनर्परीक्षा-2026 का आयोजन आज रविवार 21 जून को हाजीपुर अनुमंडल के 11 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा हैं.परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.
NEET UG Re-Exam: हाजीपुर के 11 केंद्रों पर 21 जून को NEET UG पुनर्परीक्षा, एयर फोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र
NEET UG Re-Exam: (कैफ अहमद) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित NEET (UG) पुनर्परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 21 जून को हाजीपुर अनुमंडल के 11 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. इस बार प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की निगरानी में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं.
शिक्षकों के लिए बड़ी चेतावनी: समय पर नहीं बनवाया APAAR ID तो कटेगा वेतन, लापरवाही पर 5 BEO से जवाब तलब
Gopalganj News: (विकाश दुबे) गोपालगंज जिले में छात्रों का अपार (APAAR) आईडी बनाने की धीमी रफ्तार पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) प्रवीण कुमार प्रभात ने कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही 25 जून तक अपार आईडी निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.
10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! वैशाली के हर प्रखंड में लगेगा जॉब कैंप, ऐसे मिलेगी नौकरी
Job Mela Hajipur: (कैफ अहमद) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में 22 जून से 11 जुलाई तक प्रखंड स्तरीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जिला नियोजन कार्यालय की ओर से नियोजक आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां मौके पर ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. जिला नियोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस जॉब कैंप में सुरक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग समेत कई क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी.
औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Aurangabad Weather: औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले कई दिनों तक जिले का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.
गोपालगंज में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़. जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल, दारोगा भी हुए जख्मी
Gopalganj News ( सुरेश राय/राकेश कुमार/ मनीष राज) गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा गांव के समीप सोमवार देर रात पुलिस और कथित शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध तस्कर घायल हो गया, जबकि वाहन रोकने के दौरान एक दारोगा भी जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार श्रीपुर थाना के दारोगा संतोष कुमार पुलिस बल के साथ भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है.
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के तृतीय मेधा सूची जारी, जानिए नामांकन की आखिरी तारीख और जरूरी दस्तावेज
BSEB 11th Admission: (सुजीत कुमार सिंह) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है. इस सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 18 जून तक अपने आवंटित इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन करा सकते हैं.बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है.
औरंगाबाद में 22 जून से शुरू होगा आर्द्रा मेला. सतबहिनी माई के दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Aurangabad News: (विश्वनाथ पांडेय) औरंगाबाद जिले के अंबा प्रखंड मुख्यालय स्थित सतबहिनी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय आर्द्रा मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 22 जून से शुरू होने वाले इस धार्मिक मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए कलाकार और श्रमिक दिन-रात जुटे हुए हैं. इस वर्ष मेले का सबसे बड़ा आकर्षण कश्मीर स्थित मां वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर तैयार किया जा रहा भव्य गुफा मंदिर होगा.
गोपालगंज में डॉक्टरों की हड़ताल टली, बायोमेट्रिक उपस्थिति और रुके वेतन पर सिविल सर्जन के साथ बैठक में बनी सहमति
Gopalganj News:(मनीष राज) बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े वेतन रोक विवाद के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है. गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल के कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार के आग्रह पर जनहित को ध्यान में रखते हुए भासा के राज्य अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने जिला इकाई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में डॉक्टरों की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर रोके गए वेतन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.
CTET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर: फॉर्म में हुई गलती को सुधारने का अंतिम मौका, जल्दी करें वरना रद्द हो जाएगा आवेदन
CTET Exam 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है, वे 15 जून से 18 जून तक अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं. CBSE की ओर से जारी सूचना के अनुसार करेक्शन विंडो केवल निर्धारित अवधि तक ही उपलब्ध रहेगी.
औरंगाबाद में नामांकन में लापरवाही पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 54 एचएम का तीन दिन का वेतन कटा, 261 से मांगा जवाब
(औरंगाबाद से सुधीर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट) Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-एक के छात्रों के नामांकन और उसकी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. विभाग ने 54 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों के तीन दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया है, जबकि 261 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों और हेडमास्टरों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.
हाजीपुर से रविशंकर प्रसाद की बड़ी भविष्यवाणी: जानिए कब और कैसे घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, बताया पूरा गणित
Hajipur News: (कैफ अहमद) हाजीपुर सर्किट हाउस में भाजपा द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास और जनकल्याण” विषयक मीडिया संवाद कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है.
Spinal cord neuromodulation for autonomic recovery following spinal cord injury: a scoping review.
Spinal cord injury (SCI) disrupts autonomic control, leading to cardiovascular, bowel, lower urinary tract (LUT), and sexual dysfunctions. Spinal cord stimulation (SCS) has shown therapeutic promise, but a comprehensive review of its effects on autonomic recovery after SCI has not been performed. To synthesize evidence on the effects of SCS on autonomic functions, specifically cardiovascular, bowel, LUT, and sexual function, in animal models and individuals with SCI.
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना: वैशाली में अब तक 176 गरीब बच्चों का निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन, बिहार में तीसरे स्थान पर जिला
Hajipur News: (कैफ अहमद की रिपोर्ट) जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित गरीब बच्चों के इलाज में वैशाली जिला पूरे बिहार में मिसाल बनकर उभरा है. मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत अब तक जिले के 176 बच्चों का सफल निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन कराया जा चुका है. इस उपलब्धि के साथ वैशाली जिला बिहार के 38 जिलों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इसी क्रम में रविवार को जिले के तीन और बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल रवाना किया गया.
हाजीपुर में हाईवे किनारे खड़ी ट्रकें बन रहीं मौत का कारण, हादसों के बाद भी प्रशासन नहीं ले रहा सुध
Hajipur News: (गोपाल कुमार राय) नेशनल हाई-वे को जाम मुक्त रखने एवं सुगम यातायात के लिए कुछ दिन पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट निर्देश जारी कर चुकी है. इसके बाद भी विभिन्न नेशनल हाई-वे पर धड़ल्ले से ट्रक चालकों का कब्जा कायम रहता है. जो आए दिन बड़े सड़क हादसे का कारण बन रहे है. हाई-वे किनारे खड़ी ट्रकों के बॉडी पर न तो रिफलेक्टर पट्टी लगी होती है और न उसका बैक लाइट जलता रहता है. इसके कारण कई बार पीछे या सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियां ट्रकों से टकरा कर कई लोगों को काल के गाल में समेट ले जाती है.
Show More
loading
Actions
Get in touch with Vivek
Contact Vivek, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack