Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Abhinav Atrey
त्योहारों में एक्स्ट्रा ड्यूटी, स्टेशनों पर यात्रियों की मदद में जुटे रेलकर्मी
त्यौहारी सीजन में शहरों से अपने घरों की तरफ जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ हो रही है। इतनी भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए भारतीय रेलवे और उसके कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आम दिनों में स्टेशनों पर काम करने वाले रेलकर्मी नाकाफी होते है। ऐसे में रेलकर्मी एक्स्ट्रा ड्यूटी देकर और अपनी छुट्टियां कुर्बान करके यात्रियों को उनके गांव-जवार पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। उत्तर रेलवे ने...
चावड़ी बाजार हादसा: गीले लैंटर पर डाल दी गई छत, बिल्डिंग गिरने की असल वजह
दिल्ली में जर्जर इमारतें के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है, पिछले तीन महीने में गुरुवार को दिल्ली में तीसरी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना घटी है। चावड़ी बाज़ार मेट्रो से महज 50 मीटर दूर सितारा वाली गली है। इसी गली के अंदर शीश महल वाली गली है, जिसके अंदर निर्माणाधीन इमारत आज सुबह भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। एनडीआरएफ ने मलबे में दबे एक मजदूर को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाक़ी के लोगों को...
दिवाली-छठ के लिए स्टेशनों पर भीड़, RPF की तैयारी क्या है?
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। उत्तर रेलवे ने इस दौरान कुल 2040 RPF जवान तैनात किए हैं। इनमें 1300 जवान अतिरिक्त लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली स्टेशनों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है।...
25 ट्रेनों में लगाए गए एक्स्ट्रा कोच, चार हजार वेटिंग टिकट रोज हो रहीं क्लियर
त्यौहारी सीजन में शहरों से अपने घरों की तरफ जाने के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है और आम दिनों में चलने वाली ट्रेनों में सभी को जगह मिल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चलाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने टिकटों की मारामारी के बीच कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यह स्पेशल ट्रेनें देश के हर प्रमुख शहर और जिलों के बीच चलाई जा रही...
वंदे भारत और प्रीमियम ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर क्या बोला IRCTC?
भारतीय रेलवे में आए दिन खाने की गुणवत्ता को लेकर यात्री शिकायत करते हैं। ट्रेनों में मिलने वाले खाने को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। साथ ही मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं। लोगों को शिकायतें कई तरह ही होती है, जिनमें खास तौर से- खाने की साफ-सफाई, खाने की ताजगी, खाने का स्वाद, मात्रा, कीमत और कैटरिंग कर्मचारियों के व्यवहार से जुड़ी हुई होती हैं। भारतीय रेलवे में मिलने वाले खाने को लेकर लोगों को मत है कि रेलवे भले ही खाने का एक्स्ट्रा पैसे ले ले लेकिन कम से कम खाने...
रामलीला मैदान: सड़कों पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम, बाकी दल कहां?
इंडिया गठबंधन ने एक नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में वर्षों बाद अपना शक्ति प्रदर्शन किया। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में कांग्रेस के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा पार्टियां शामिल हुई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष में विपक्ष के नेता हैं। इसके अलावा रैली में समाजवादी पार्टी, वामदलों से सीपीआई, सीपीआई-एम, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल सहित कई दल शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी दलों के नेताओं को धन्यवाद...
सफदरजंग अस्पताल में जेनरिक की जगह बिक रहीं ब्रांडेड दवा, अस्पताल ने साधी चुप्पी
एम्स के बाद सफदरजंग अस्पताल देश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां की ओपीडी में प्रतिदिन हजारों लोग डॉक्टरों को अपना मर्ज दिखाने के लिए आते हैं। जिस तरह से लोग ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए आते हैं, उनके लिए अस्पताल परिसर में 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र' (PBJAK) बने हुए हैं। इन्हीं औषधि केंद्र पर मरीजों को जेनेरिक दवाएं मिलती हैं। सफदरजंग अस्पताल में मौजूद इस औषधि केंद्र के बाहर बड़े अक्षरों में '80 से 50 फीसदी की छूट' पर दवाइयां मिलती हैं..
1 नवंबर को दक्षिण भारत को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत, जानिए क्या रहेगा खास?
देशभर में 'वंदे भारत' चेयर कार ट्रेन की सफलता के बाद रेलवे अब इन ट्रेनों में ऐतिहासिक बदलाव करने पर काम कर रहा है। 31 अक्टूबर को वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के उद्घाटन के बाद रेलवे 1 नवंबर, 2026 को दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। 1 नवंबर को मुंबई से बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस रूट पर ट्रेन चलने के साथ ही यह दक्षिण भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। इस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उद्घाटन करेंगे। ऐसे में बेंगलुरु से...
सत्य निकेतन हादसा: शोर थम गया, वैसे ही खड़ी हैं जर्जर और 'अवैध' इमारतें
लगभग दो महीने पहले 6 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में पांच छात्र शामिल थे। हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम, दिल्ली सरकार और अन्य विभागों की खूब फजीहत हुई थी। उसी वक्त दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलान किया था कि इस तरह की सभी अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। अगले ही दिन MCD ने कई इमारतों को नोटिस जारी किया था और कुछ को सील भी कर दिया था। अब लगभग 2 महीने बाद भी सत्य निकेतन...
ल्यूपस पर AIIMS की रिसर्च, 200 परिवारों की होगी जांच, वजह क्या है?
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑटोइम्यून बीमारियों पर एक नई रिसर्च की जानकारी दी। इसमें यह देखा जाएगा कि एक ही परिवार के कई लोगों में ऑटोइम्यून बीमारी होने के पीछे जेनेटिक और इम्यूनोलॉजिकल संबंध क्या हैं। रिसर्च के लिए ऐसे परिवारों को बुलाया जा रहा है, जिनमें कम से कम एक व्यक्ति को ल्यूपस (SLE) है। यह प्रोजेक्ट ICMR की आर्थिक मदद से चलेगा और देश के छह टर्शियरी मेडिकल सेंटरों में चार साल तक होगा। इसकी अगुवाई हरियाणा के सोनीपत की अशोका...
रेल की पटरियों पर 'जाम', शताब्दी लेट होने पर लोगों का हंगामा; रेलवे ने क्या कहा
सोमवार (26 अक्टूबर) को उस समय सैकड़ों यात्री परेशान हो गए जब दिल्ली के होलंबी कलां रेलवे स्टेशन (Holambi Kalan Station) पर ट्रेनों की देरी से नाराज यात्री रेलवे ट्रैक पर ही उतर गए। ट्रेनें रुकने की वजह से जाम की स्थिति हो गई। इस जाम से दोनों दिशाओं में रेल यातायात प्रभावित हुआ और पैसेंजर से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस तक ट्रेनें रुक गईं। ट्रेन लेट होने की वजह से कई यात्री निर्धारित समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच सके। जब होलंबी कलां स्टेशन की पटरियों पर ट्रेनों के पहिए थम गए, तो ऐसे में लाचार यात्री...
अब एम्स में जल्द मिलेगी हार्ट सर्जरी की डेट, ICU में लगेंगे 30 नए वेंटिलेटर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में इलाज कराने आने वाले दिल के मरीजों को आने वाले दिनों में सहूलियत मिलने जा रही है। एम्स के कार्डियक सेंटर के सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी) में 30 नए वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। एम्स प्रशासन के इस कदम से दिल की सर्जरी कराने आने वाले मरीजों को जल्द सर्जरी की डेट मिलने की उम्मीद है। इसके लिए एम्स ने नए वेंटिलेटर की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए वेंटिलेटर खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने...
IRCTC का नया टूर प्लान, लेह-लद्दाख से गोवा तक घूमने का मौका
भारतीय रेलवे एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) लगातार यात्रियों को लुभाने और उन्हें आकर्षित करने के लिए नई योजनाएं तैयार कर रहा है। आईआरसीटीसी रेलवे से जुड़ी सेवाएं तो देता ही है इसके साथ ही यात्रियों के अलावा सामान्य लोगों को भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। घुमाने के नाम पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा धार्मिक यात्राएं कराने वाला आईआरसीटीसी अब देशभर में मौजूद हिल स्टेशनों, एडवेंचर प्लेस, हिस्टोरिकल प्लेस, नेशनल पार्क आदि जगहें घुमाने को लेकर प्लान तैयार कर रहा है। आईआरसीटीसी के एक...
वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत 31 अक्टूबर से होगी शुरू, जानें किराया और स्टॉपेज
पूर्वांचल के लोगों के लिए भारतीय रेलवे खुशखबरी लेकर आया है। रेलवे के इस कदम के बाद वाराणसी के आसपास के आधा दर्जन जिले और दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। दरअसल 31 अक्टूबर (राष्ट्रीय एकता दिवस) के दिन वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने वाली है। इसी दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस नई स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के चलने से इन क्षेत्रों में रहने वाले लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।...
IRCTC मंदिर दर्शन ही नहीं, विदेश भी घूमता है; भूटान, श्रीलंका और जापान का प्लान
भारतीय रेलवे एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) यात्री सुविधा को समय-समय पर अपग्रेड करता है। IRCTC देश के लोगों को धार्मिक यात्राएं करवाता आ रहा है। इसमें माता वैष्णो देवी के दर्शन, चार धाम की यात्रा, तिरुपति मंदिर और ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं। इसके लिए IRCTC लोगों को टिकट के साथ ही होटल, खाना, ट्रैवल और गाइड भी ऑफर करता है। देश के युवाओं में घूमने-फिरने के ट्रेंड को देखते हुए लुभावने ऑफर भी लेकर आने वाला है। ऐसे से IRCTC सिर्फ मंदिर दर्शन ही नहीं, बल्कि लोगों को विदेश घुमाने का भी...
आप बस दिल्ली से उठकर वैष्णों देवी जाइए, दर्शन से लेकर होटल का जिम्मा IRCTC का
भारतीय रेलवे एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) लगातार अपने काम में समय के हिसाब से सुधारात्मक कदम उठा रहा है। इसका मकसद अपनी सेवाओं को बेहतर बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। इसी कड़ी में IRCTC दिल्ली से माता के भक्तों को वैष्णों देवी की यात्रा करवा रहा है। इसके लिए रेलवे यात्रियों को दिल्ली से ट्रेन की टिकट से लेकर माला के दर्शन करवाने और वहां खाने पीने का सारा जिम्मा लेता है। यात्रियों को इसके लिए बस IRCTC की वेबसाइट पर जाकर पैकेज लेकर टिकट बुक करवाना होता है। टिकट बुक करवाने...
आउटसोर्सिंग के खिलाफ रेलवे यूनियन, सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल
भारतीय रेलवे में आउटसोर्सिंग के जरिए काम करवाने का चलन बढ़ता जा रहा है, यानी कि ठेके पर कर्माचारियों की भर्ती करके भारतीय रेलवे अपना काम चला रहा है। दिनों-दिन आउटसोर्सिंग के जरिए रेलवे में भर्ती करके उनसे काम लिया जा रहा है, जबकि पहले रेलवे इस काम के लिए बकायदा सरकारी भर्ती करके लोगों को नौकरी पर रखता था। आउटसोर्सिंग होने वाले कर्मचारियों में IRCTC से लेकर रेलवे की सुरक्षा से संबंधित लोग शामिल हैं। रेलवे मंत्रालय यह काम तब कर रहा है जब रेलवे के विभिन्न विभागों में लाखों की तादाद में नौकरियों...
BJP का वर्तमान या तेजस्वी का भविष्य, बिहार में क्या बिगाड़ेगी PK की जीत?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के घर में घुसकर बांकीपुर उपचुनाव बड़े वोटों के मार्जिन से जीत लिया है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी को हराकर भगवा पार्टी को झटका दो दिया ही साथ ही 30 सालों में पहली बार बीजेपी यहां से हारी है। यहां से उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों के मार्जिन से हराया। यह बीजेपी की पारंपरिक सीट रही है, जहां से खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पांच बार विधायक रह चुके हैं। प्रशांत किशोर ने बीजेपी का विजयी रथ रोकते हुए कुल 64,151...
मिंटो ब्रिज पर दरारें हादसे को दे रही बुलावा, डूबने से बचा पुल गिरेगा तो नहीं?
देश की राजधानी दिल्ली के दिल में मौजूद है मशहूर 'मिंटो ब्रिज'। यह ब्रिज दो मायनों में खास है। इस पुल के नीचे से सड़क गुजरती है, जो कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (अजमेरी गेट) और पुरानी दिल्ली को जोड़ती है। दूसरा यह कि मिंटो ब्रिज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इतना महत्वपूर्ण ब्रिज होने के बाद भी इसकी हालत दयनीय है। लगभग 90 साल पुराना यह ब्रिज जर्जर हो चुका है लेकिन इसकी सुध लेने वाली कोई नहीं है। ब्रिज के ऊपरी...
हमलावर OP राजभर को मना रही सपा, एकदम से शांत कैसे हुए SBSP प्रमुख
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार पक्ष और विपक्ष के लिए प्रासंगिक बने हुए हैं। वह जितने जरूरी बीजेपी के लिए हैं तो उतने ही जरूरी समाजवादी पार्टी के लिए भी हैं। यही वजह है कि वह योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, इसके बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़कर सपा का साथ चुना। सपा के साथ में राजभर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े। इसके बाद वह 2022 का विधानसभा चुनाव लड़े और 8 विधायक जीतकर विपक्ष की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बने। मगर,...
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में BJP ने क्या खोया, क्या पाया?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के कुध घंटे बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छोटे से प्रदर्शन से शुरू हुआ यह कारवां इतना बड़ा बन गया कि इसने मजबूत मानी जाने वाली मोदी सरकार के एक मंत्री का विकेट गिरा दिया। एक महीने से ज्यादा समय तक चले इस आंदोलन ने नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल के इतिहास में पहला इतना बड़ा आंदोलन किया। प्रदर्शन की जब शुरुआत हुई तब सरकार ने इसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया, जितना लिया जाना...
बंद मेट्रो स्टेशन ने बढ़ाई मुश्किलें, महंगी कैब-ट्रैफिक से जूझते रहे लोग
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 39 दिनों तक लंबा आंदोलन किया, जिसकी बदौलत बीजेपी सांसद प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आंदोलन को देखते हुए सरकार ने कई कदम उठाए थे। इन्हीं कदमों में से एक था दिल्ली मेट्रो द्वारा एक दर्जन से अधिक स्टेशनों को बंद करना। सरकार ने आंदोलन में सुरक्षा की दृष्टि से लुटीयंस दिल्ली में मौजूद 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा था। प्रधान का इस्तीफा और...
ना रोकने वाला ना टोकने वाला, गाजियाबाद स्टेशन की सुरक्षा में भारी लापरवाही
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (जंक्शन) दिल्ली एनसीआर के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है। यहां से रोजाना लगभग 250 से अधिक ट्रेनें आती-जाती हैं। गाजियाबाद से उत्तर, पूर्व, और पश्चिम भारत की कई लंबी दूरी की और स्थानीय यानी ईएमयू/पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। यहां नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों से आने वाली ट्रेनें होकर आती-जाती हैं। ऐसे में यह बहुत व्यस्त स्टेशन हो जाता है। मगर, इतने व्यस्त स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था इतनी लचर है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन परिसर के अंदर आ-जा सकता है। यहां की...
आनंद विहार स्टेशन पर सुरक्षा के मानक राम भरोसे, बिना जांच आ-जा रहे यात्री
आनंद विहार रेलवे स्टेशन देश की राजधानी दिल्ली के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। यहां से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के लिए ट्रेनें चलाई जाती हैं। मगर, इस रेलवे स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। यहां मुख्य गेट पर दो जगहों से चेकिंग गेट से यात्री तो जा रही रहे हैं लेकिन गेट के दोनों तरफ दो ऐसे गेट हैं, जहां से बिना सुरक्षा जांच के लोग स्टेशन परिसर के अंदर आ-जा रहे हैं, जिससे आनंद विहार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर...
पुराने तेवर के साथ 'राम रक्षा आंदोलन' कर रहे उद्धव, मिलेगी खोई सियासी जमीन?
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और दान की चोरी के मामले ने देश की सियासत गर्मा दी है। हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेलने वाली बीजेपी और उसके नेता बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। वहीं, विपक्षी दल और उनके नेता राम मंदिर में हुई चोरी के मुद्दे पर बीजेपी को जमकर घेर रहे हैं। इसको लेकर घेरने में दो राज्यों के नेता सबसे आगे हैं। एक खुद उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और महाराष्ट्र से शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे। राम मंदिर आदोलन में शामिल रही अविभाजित...
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर हर दो मिनट में रेल गाड़ी, जान खतरे में डाल रहे अनाड़ी
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर काफी समय से हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन पटरियों को खतरनाक तरीके से पार कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म संख्या 2 से 9 नंबर तक दो पक्के रास्ते बनाए गए हैं। इन दोनों खतरनाक रास्तों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में जनता और स्टेशन पर कार्गो/पार्सल करने वाले कर्मचारी होकर गुजर रहे हैं। दोनों रास्तों पर ना तो कोई फुटओवर ब्रिज है और ना ही कोई सुरक्षा के इंतजाम हैं। ऐसे में ट्रेन की पटरियों को पार करना किसी भी बड़े हादसे को दावत दे सकता है। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन...
तेलंगाना बनेगा कर्नाटक? आंकड़ों से समझिए कैसे पैर पसार रही बीजेपी?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पिछले महीनें 28 जून से 30 जून तक तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राज्य के नेताओं और पदाधिकारियों संग संगठनात्मक बैठकें कीं। साथ ही उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। नितिन नवीन के इस दौरे का मकसद तेलंगाना में बीजेपी के संगठन को पहले से मजबूत करना था। दरअसल, बीजेपी की नजर आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों पर है, जिसको लेकर पार्टी अपनी तैयारियों को धार दे रही है। बीजेपी अध्यक्ष ने हैदराबाद और अन्य जगहों पर पार्टी...
उत्तर प्रदेश में सबकी नजर सिर्फ 'ब्राह्मण' पर, आखिर ये हैं किस तरफ?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं। यह ऐसा इसलिए होगा क्योंकि यूपी में जनगणना की तारीखों से विधानसभा की तारीखें क्लैश ना करें। इससे बचने के लिए यूपी में चुनाव पहले भी हो सकते हैं। ऐसे में राज्य की सभी छोटी-बड़ी पार्टियां चुनाव की तैयारी जोरों से कर रही हैं। इसमें सबसे आगे बीजेपी और समाजवादी पार्टी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, बीएसपी, कांग्रेस और AIMIM जैसे दल भी ऐड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं और अपनी रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। यूपी में आज भी जाति आधारित राजनीति सबसे मुख्य...
राम मंदिर चंदा चोरी पर BJP फूंक फूंक कर रख रही कदम! समझिए कैसे
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के पैसे की चोरी के आरोपों ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। उत्तर प्रदेश में खासतौर से इसके बारे में चर्चा हो रही है। जब यह मामला खुला तो चढ़ावे के पैसे की चोरी 5-7.5 करोड़ रुपये का दावा किया गया था, लेकिन जांच बढ़ने के साथ आंकड़ा 200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। विपक्षी दलों ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए बीजेपी और योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊपर बड़ा सियासी हमला बोला है। राम मंदिर की देखरेख करने वाले 'राम मंदिर ट्रस्ट' ने आंतरिक...
बिहार पुलिस प्रशासन का महा फेरबदल, 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
संजय सिंह, पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 27 भारतीय पुलिस सेवा और दो बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की गई है। इस व्यापक बदलाव के बाद कई महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है। सरकार के इस फैसले को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
जिनको बीजेपी ने तोड़ा, वे राहुल गांधी में क्यों ढूंढ रहे भविष्य? समझिए
देश की राजनीति में तेजी से बदलाव आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्यों की सियासत बदल रही है। नए समीकण बन रहे हैं तो कई बिगड़ रहे हैं। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन की राजनीति भी करवट ले रही है। एक साल पहले तक जिस गठबंधन में कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को कम आंका जाता था, अब उसी गठबंधन के नेता राहुल गांधी में भविष्य ढूंढने लगे हैं। यह बदलाव कोई एक झटके में नहीं हुआ है, बल्कि कई बड़े और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बाद हुआ है। इंडिया गठबंधन में शामिल नेता राहुल गांधी में भविष्य ढूंढने लगे हैं।...
यूपी में कांग्रेस आंखें क्यों तरेर रही है? सपा पर दबाव या मैदान में अकेले उतरेगी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। चुनाव को देखते हुए बीजेपी और विपक्षी दलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गठबंधन को धार देने से लेकर संगठन को एकजुट करने पर काम चल रहा है। साथ ही सभी दल विधानसभा में अपने-अपने उम्मीदवारों की तलाश के लिए मंथन कर रहे हैं। बीजेपी से लेकर सपा और बसपा तक जातिगत समीकरण साध रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में तो सोशल इंजीनियरिंग करके पहले ही फेरबदल हो चुका है। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गठबंधन की उम्मीद...
अब नए सिरे से एकजुट हो रहा है इंडिया गठबंधन, समझिये कैसे?
इंडिया गठबंधन की 8 जून 2026 को नई दिल्ली में लगभग दो साल के बाद बैठक हुई, जिसमें 20 से ज्यादा पार्टियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक खासतौर से पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर बुलाई गई थी। इस बार की बैठक ने सियासी पंडितों और सत्तारुढ़ दल का ध्यान इसलिए अपनी ओर खींचा क्योंकि यह बैठक हाल के विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों के कमजोर प्रदर्शन और गठबंधन के भीतर बढ़ती खींचतान के बीच बुलाई गई थी। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष...
दिल्ली में बिहार का वीडियो दिखाकर UP में करेंगे खेला! OP राजभर चाहते क्या हैं?
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंगलवार (9 जून) को दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने अल्पसंख्यक मंत्रालय की योजनाओं को लागू करने पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान राजभर के बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर भी मौजूद थे। दिल्ली में इस मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य समाज के सबसे कमजोर और अंतिम पंक्ति में खड़े...
संजय निषाद और ओपी राजभर के चक्कर क्यों काट रहे हैं पूर्व IAS और नेता?
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चानाव 2027 की शुरुआत में हैं लेकिन मैदान अभी से सजने लगा है। चुनाव के मुख्य खिलाड़ी नेता हैं। ऐसे में यूपी के नेता और जो चुनाव लड़ना चाहते हैं वह कार्यकर्ता और अधिकारी मौके की तलाश में लग गए हैं। विधायक बनने के सपने देख रहे इन लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती किसी दल से टिकट पाना है। चुनाव लड़ने के सपने पाल रहे सभी नेता बड़ी पार्टियों से लड़ना चाहते हैं, ताकि वह जीतकर विधानसभा पहुंच सकें। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी...
पेपर लीक का मामला दिल्ली से राज्यों तक पहुंचा, BJP के लिए कितना बड़ा खतरा?
नीट-यूजी पेपर लीक 2026 का विरोध अब दिल्ली के जंतर-मंतर से निकलकर हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि जैसे राज्यों में भी तेजी से फैल रहा है। आने वाले समय में यह प्रदर्शन और भी राज्यों में फैलने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में परीक्षाओं में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। इसको लेकर छात्र देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक सूर में इस्तीफा मांग रहे हैं। परीक्षाओं में धांधली को लेकर विभिन्न छात्र संगठन और विपक्षी दल सड़कों पर उतर चुके हैं। इन प्रदर्शनों को...
देश में लौट आया है आंदोलन का दौर? कॉकरोच पार्टी ने दिए संकेत
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 6 जून 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया। एक महीने पुराने इस संगठन का यह पहला प्रदर्शन था। प्रदर्शन कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के आव्हान पर बुलाया गया था, जिसका मकसद मुख्य रूप से शिक्षा व्यवस्था की खामियों, नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षाओं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग के खिलाफ था। इसके साथ में इस प्रदर्शन में शिक्षा व्यवस्थाओं में खामियों, छात्रों के भविष्य और नौकरियों के मुद्दों को उठाते हुए देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
पहाड़गंज का पहाड़ सा जाम सिस्टम नाकाम, MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज साइड रोजाना भयानक जाम लगता है, जिससे वहां से कार और थ्री व्हीलर तो छोड़िये बाइकें तक रेंगती हुई जाती हैं। इस जाम से निकलने में लोगों को सामान्य तौर पर 15-20 मिनट का समय लगता है। यही जाम यहां आने वाले यात्रियों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। आलम यह है कि जाम में फंसकर कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। कई यात्री जाम में फंसने की वजह से बीच सड़क पर ही टैक्सी-ऑटो को छोड़कर ट्रेन पकड़ने के लिए भागते हुए दिखाई दिए। इस मुसीबत वाले जाम की तह में जाने के बाद...
20 दिन में कैसे बदल गया सोशल मीडिया का कलेवर? मुद्दों से समझिए
सोशल मीडिया वर्तमान में भारत जैसे देशों में एक बड़ी आबादी को प्रभावित कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाला देश है। यहां 50-60 करोड़ लोग इसपर एक्टिव हैं। यहीं से लोगों को जानकारी मिल रही है, यहीं से लोग मनोरंजन पा रहे हैं। कई कामों के साथ में सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं। आज इसकी ताकत इतनी है कि पल भर में कोई भी मुद्दा देश का मुद्दा बन जाता है। देखते ही देखते मुद्दा इतना बड़ा हो जाता है कि इससे सरकारों को...
पश्चिमी यूपी में इतने आक्रामक बयान क्यों दे रहे हैं योगी आदित्यनाथ?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी को लेकर सियासी रूप से सक्रिय हो गए हैं। वह पिछले दिनों बिजनौर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन मुद्दों पर बात की, जो राज्य की सियासत पर वर्तमान में असर डाल रहे हैं। सीएम ने इस रैली में गाजियाबाद जिले के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड से लेकर नमाज और गाय पर बात की। इसी दौरान सीएम योगी सूर्या चौहान और उसके हत्यारे असद से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम यही नहीं रुके,...
मनोज सिन्हा और अफजाल अंसारी दो धुर विरोधी, अब चर्चा में क्यों आए?
रविवार (31 मई) को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसपर सियासत को पसंद करने वाले लोगों की नजरें थम गईं। यह तस्वीर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की है। दोनों नेता गाजीपुर जिले के ही रहने वाले हैं। दोनों के घरों के बीच की दूरी की बात करें तो वह मुश्किल से 30-35 किलोमीटर है। मगर, दोनों नेता कभी एक दूसरे के साथ सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दिए। इस एक तस्वीर ने न केवल राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग चर्चा करने लगे हैं।...
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुरानी तारें, दो घंटे बिजली गुल
दिल्ली में इन दिनों गर्मी सितम ढा रही है। दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस जा रहा है, जिससे लोगों का बिना पंखे-कूलर और एसी के दिन काटना दूभर हो रहा है। इस चिललिलाती गर्मी के बीच ही 'पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन' की मेन बिल्डिंग की बिजली दो घंटे गुल रही। बिजली गुल होने की वजह से दर्जनों यात्री परेशान दिखे। मेन बिल्डिंग के प्लेटफॉर्म पर बने विश्राम गृह (प्रीमियम लॉज) और एसी वेटिंग हॉल में लोग बिना बिजली के पसीनें पोंछते हुए नजर आए। पूछने पर पता चला कि बिजली में कहीं ऊपर से दिक्कत है।...
दिल्ली में कभी था AAP का 'शीशमहल', अब है BJP की 'कुर्सी', ये माजरा क्या है?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत पिछलो दो दिनों से 'कुर्सी' के इर्द-गिर्द घूम रही है। यह कुर्सी किसी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के 'पद' से जुड़ी नहीं हुई है बल्कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से संबंधित है। सीएम रेखा का यह बैठने वाली कुर्सी सोशल मीडिया पर चर्चा पर विषय बन चुकी है, जिसके बारे में आम से लेकर खास लोग लिख और बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुर्सी को लेकर अब बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने इसे सियासी मुद्दा बना दिया है। जो आम आदमी पार्टी...
खुद सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाली BJP कॉकरोच पार्टी को नकार क्यों रही?
भारतीय राजनीति में एक हफ्ते के अंदर एक बड़ा धमाका देखने को मिला है, जिसने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है। अभी तक जिस बीजेपी से विपक्षी पार्टियां मुद्दों को लेकर सवाल पूछती थीं, अब इसमें एक नई एंट्री हुई है। बीजेपी की नींद उड़ाने वाले का नाम 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) है। कॉकरोच पार्टी महज 10 दिनों के अंदर भारत में युवाओं के बीच इतनी लोकप्रिय हो गई है, जो बीजेपी 14 साल में नहीं हो पाई। कॉकरोच पार्टी लगातार बीजेपी की मोदी सरकार में हाल ही में हुए नीट-यूजी पेपर लीक मामले में देश...
2022 वाली 17 सीटों पर राजभर की दावेदारी मजबूत, समझिए पूरा समीकरण
भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) धीरे-धीरे ही सही लेकिन उत्तर प्रदेश की सियासत की एक अहम कड़ी बनती जा रही है। पार्टी मुखिया अपने बयानों से लेकर अपनी राजनीतिक बयानों की वजह से लगातार राज्य की राजनीति के केंद्र में रहते हैं। इन दिनों पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर दो मोर्चे पर राजनीति कर रहे हैं। एक तरफ वह रोजाना मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ वह जिलों में घूम-घूमकर पार्टी संगठन की बैठकें कर रहे हैं। सुभासपा की इन बैठकों में ओपी...
खबरगांव की खबर पर जागा रेलवे, कुलियों की वसूली पर कही ऐक्शन की बात
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हर दिन लाखों रेल यात्री आते-जाते हैं। स्टेशन पर घुसते समय लंबी लाइन लगती है और लोग धूप में परेशान होते हैं। इसी बीच कुछ कुली पैसे लेकर लोगों को सीधे अंदर घुसा देते हैं और इसमें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी उनकी मदद करते हैं। इसी को लेकर की गई खबरगांव की एक ग्राउंड रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की बात कही है। रेलवे ने इस पर यह भी स्पष्ट किया है कि बिना सुरक्षा जांच और सामान की स्क्रीनिंग के स्टेशन...
यूपी बीजेपी में बाहरी ब्राह्मण नेताओं का बोलबाला, साइडलाइन हैं कोर नेता
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां लगभग शुरू हो चुकी हैं। यहां वर्तमान की दोनों मुख्य पार्टियां बीजेपी और समाजवादी पार्टी विकास के मुद्दों के अलावा जातियों पर विशेष नजर गड़ाए हुए हैं। बीजेपी यूपी की सत्ता में तीसरी बार आने के लिए अपने कोर वोटर को मजबूती से पकड़कर रखना चाहती है। यही वजह है कि भगवा पार्टी झट-पट में नाराज ब्राह्मण और राजपूत नेताओं को मना ले रही है। साथ ही इन जातियों के नेताओं पर खासा ध्यान दे रही है क्योंकि इन्हीं दोनों जातियों पर समाजवादी पार्टी और उसके...
बीजेपी के साथ सुहेलदेव पार्टी का घेरा, सपा के मुस्लिम वोटों पर OP राजभर की नजर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार अपने संगठन को मजबूती दे रही है। इस कवायद में खुद पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी-जान से जुटे हुए हैं। वह पूर्वांचल में अपने मजबूर पैरों को और मजबूत कर रहे हैं। इसके लिए राजभर बलिया से लेकर वाराणसी तक संगठन की बैठक करके फीडबैक लेने के साथ में कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जानते हैं कि आगामी चुनाव में उनका मुकाबला विपक्ष की...
पूर्वांचल में संगठन मजबूत कर रहे OP राजभर, किसके लिए बनेंगे खतरा?
ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह यूपी एनडीए में गैर बीजेपी पार्टी के सबसे चर्चित नेता हैं। राजभर अपने कामों से कम लेकिन अपने सियासी बयानों को लेकर अधिक चर्चा में रहने वाले नेता हैं। इन दिनों वह लगातार यूपी की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। अपने और एनडीए के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश के अलावा राजभर अपनी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। यूपी विधानसभा के चुनाव अगले...
ग्राउंड रिपोर्ट: 500 दो 5 मिनट में एंट्री पाओ; दिल्ली स्टेशन पर कूलियों की चांदी
इन दिनों आप देश की राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने गए होंगे तो आपने देखा होगा कि 'अजमेरी गेट' की साइड तीन बड़ी-बड़ी कतारें लग रही हैं। यह कतारें गेट नंबर 8, गेट नंबर 10 और गेट नंबर 11 पर लग रही हैं। सिर्फ स्टेशन में घुसने मात्र के लिए इस भीषण गर्मी में करीब 500 लोग चिलचिलाती धूप में इन लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इन लाइनों में लगे लोगों के चेहरे पर पसीने के अलावा ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी दिखी। मगर, इन लाइनों का एक दूसरा पहलू भी देखने को मिला। 'खबरगांव' जब...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Abhinav
Contact Abhinav, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack