2021 में कई बहुरुपिया हैंडल्स ने लोगों को बेवकूफ बनाया, हम कुछ ऐसे ही हैंडल्स को आपके सामने लेके आ रहे हैं जिन्होंने ट्विटर के शह पर अपनी पुरानी पहचान मिटा कर नई पहचान बनाई और बहुत से लोग इन हैंडल्स के झांसे में आ गए. 1. “पत्रकार पूजा पाण्डेय” बने हैंडल ने जब अपने ट्वीट से रायता फैलाया 26 जनवरी, 2021 को लाल किले में हुई हिंसा के बाद एक महिला “पत्रकार” ने ट्विटर पर बताया कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई है और राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव को अपने साथ हुई बदसलूकी का जिम्मेदार ठहराया.