Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Aman Pandey
‘पहले अयोध्या, अब काशी… भाजपा की विदाई तय’, UP MLC चुनाव नतीजों पर बोले कांग्रेस नेता
Abhishek Dutt Reaction On UP MLC Election: कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने यूपी एमएलसी चुनाव पर कहा कि काशी ने साफ संदेश पूरे उत्तर प्रदेश को दे दिया है। पहले अयोध्या ने दिया, अब काशी विश्वनाथ ने दिया। भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से जाना तय है और उसका उदाहरण है लोकसभा में अयोध्या और विधानसभा से पहले काशी। जब महाकाल का आशीर्वाद हो, श्री रामचंद्र का आशीर्वाद हो तो उत्तर प्रदेश में हमें जीतने से कोई रोक नहीं सकता।" विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल की परीक्षा बता दें कि उत्तर प्रदेश में...
Uttar Pradesh MLC ELECTION Live: यूपी में 11 सीटों पर फैसला आज, जानिए सीटों के नतीजे
यूपी MLC चुनाव रिजल्ट (IANS Photo) Uttar Pradesh MLC ELECTION: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजें से शूरू हो गई है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव में कुल 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना के दौरान विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे उम्मीदवारों, जीत-हार के रुझानों और अंतिम नतीजों पर नजर रहेगी। इस लाइव ब्लॉग में जानिए मतगणना से जुड़े ताजा अपडेट, प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति, चुनावी रुझान और...
27 अक्टूबर से रात की ड्यूटी में गर्म कपड़े, 1 नवंबर से दिन-रात शीतकालीन वर्दी लागू
/ बिजनौर। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की वर्दी में बदलाव होने जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में शीतकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 27 अक्टूबर से रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी खाकी वर्दी के साथ गर्म कपड़े पहन सकेंगे। वहीं 1 नवंबर से दिन और रात, दोनों समय शीतकालीन वर्दी लागू हो जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी किए निर्देश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश में...
लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
मंदिर की दान पेटी का चढ़ावा चोरी (फोटो सोर्स: Patrika File) राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में स्थित एक मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंची एक महिला देवी के गहने लेकर फरार हो गई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। श्रद्धालु बनकर पहुंची महिला जानकारी के मुताबिक महिला दर्शन के बहाने मंदिर में दाखिल हुई। श्रद्धालुओं की तरह मंदिर में मौजूद रहने के दौरान उसने मौका देखकर देवी के गहने उठा लिए और वहां से निकल गई। किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
हापुड़: गश्त कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार फुलडहेरा ड्रेन में गिरी, दारोगा समेत तीन घायल; सिपाही गंभीर, मेरठ रेफर
रोड एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (File Photo) हापुड़। गश्त कर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार रविवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। थाना बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा में शनिदेव मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर फुलडहेरा ड्रेन में जा गिरी। हादसे में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सिपाही आरिफ की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। निजी कार से गश्त कर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ चौकी पर तैनात दारोगा विनय कुमार रविवार देर रात सिपाही आरिफ और...
उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत कब और कहां दर्ज हुई, किन धाराओं में दर्ज हुई और फिर अचानक गिरफ्तारी कैसे हो गई, ये सभी बातें अपने आप में सवाल खड़े करती हैं। 'सीबीआई के सामने पेश होने वाली थीं उर्मिला' आलोक शर्मा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला था कि उर्मिला सनावर अगले दिन सीबीआई के सामने पेश होने वाली थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे नार्को टेस्ट कराने के लिए...
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”
ओवैसी ने कहा, "हम रावण नजर आते हैं। अखिलेश ने हम पर इनडायरेक्टली तीर मारा। शुक्रिया, अखिलेश यादव। मैं अपने मकसद में कामयाब हो गया।" उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि अखिलेश की जुबान से यह जाहिर हो जाए कि वे दाढ़ी और टोपी रखने वाले व्यक्ति से कितनी नफरत करते हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि अखिलेश की नजर में हर वह मुसलमान, जो सिर पर टोपी और चेहरे पर दाढ़ी रखता है, रावण दिखाई देता है। "मोदी को रावण बोलोगे तो खुल जाएगी रिवर फ्रंट की फाइल" ओवैसी ने आगे कहा कि अखिलेश न सिर्फ भाजपा की जुबान में बोल रहे...
फिरोजाबाद में मातम: तेज रफ्तार कार ने टेसू विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को रौंदा, दो बच्चियों की मौत
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टेसू विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर...
गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द, नकली पोस्टर लगवा रही”: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर "नकली पोस्टर" लगवाने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के नगर निकायों के उच्चाधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सपा का कहना है कि गठबंधन की खबरों से भाजपा बेचैन है और इसी डर में अज्ञात पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि जिन अधिकारियों के कार्यकाल में यह सब हो रहा है, उन्हें निलंबित कर जांच बैठाई जाए। "बिना पैसा जमा किए सरेआम लग रहे पोस्टर" सपा का आरोप है कि कुछ लोग बिना शुल्क जमा किए खुलेआम पोस्टर लगवा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पार्टी के...
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर
UP Congress President: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार स्वराज भवन पहुंचीं। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान बताया और पार्टी नेतृत्व की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया। 'आजादी के आंदोलन में कांग्रेस को सबसे ज्यादा संघर्ष की जगह दी' स्वराज भवन पहुंचने पर मोना ने कहा कि यह वह स्थान है, जिसने आजादी के आंदोलन में कांग्रेस को सबसे अधिक संघर्ष के लिए जगह दी। उन्होंने कहा कि यह जगह हर कांग्रेसी के लिए...
‘भाजपा से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, जामिया ग्रैफिटी, न्यायिक देरी और 1 नवंबर की रैली पर इमरान मसूद का पलटवार
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्तारूढ़ दल से देशभक्ति के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। एएनआई से बातचीत में मसूद ने छात्र कार्यकर्ताओं के मुकदमों में हो रही देरी पर सवाल उठाए, संवैधानिक संस्थाओं के कमजोर होने का आरोप लगाया और कांग्रेस की 1 नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली रैली पर भाजपा की आलोचना को खारिज किया। जामिया और जेएनयू में पोस्टर-ग्रैफिटी पर बोले मसूद मसूद का बयान ऐसे समय आया है, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू...
कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों को नफरत सिखाई, सिर्फ वोट के लिए भड़काया”: मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने हमेशा मुसलमानों को नफरत सिखाने का काम किया और कभी भाईचारे की बात नहीं की। राजभर ने कहा कि ये दल भाजपा के खिलाफ भड़काकर सिर्फ वोट लेना जानते हैं। राजभर ने कहा कि कांग्रेस और सपा की राजनीति का तरीका यही रहा है कि भाजपा के खिलाफ माहौल बनाकर समुदाय का वोट हासिल किया जाए। उनके मुताबिक इसी राजनीति में अब तक मुसलमान इस्तेमाल होता आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन...
प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के नीचे मिला MBBS छात्र का शव, बलिया का रहने वाला था मिथिलेश
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ स्थित गौतम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में रविवार सुबह एमबीबीएस के एक छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव केशव राय हॉस्टल के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छात्र की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 2024 बैच का छात्र, बलिया का रहने वाला पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह एमबीबीएस 2024 बैच का छात्र था और मूल रूप से बलिया जिले का निवासी था। रविवार सुबह हॉस्टल के नीचे...
सीतापुर की दरी को मिलेगा विदेशी बाजार, ODOP क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में पहुंचे मंत्री भूपेंद्र चौधरी
Sitapur Dari ODOP: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत दरी (कालीन) उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों के स्थानीय...
लखनऊ बन रहा देश की पहली एआई सिटी: सीएम योगी बोले-अब यूपी बीमार नहीं, टॉप-3 इकोनॉमी में शुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित TechSangam-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की तकनीकी तरक्की, कानून-व्यवस्था और रोजगार को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि लखनऊ देश की पहली एआई सिटी बनने की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश को एआई और डेटा सेंटर के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इस अवसर पर क्वांटम फॉरेंसिक्स और विधिक अनुपालन पर आधारित LEXQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ भी किया गया। "लखनऊ बन रहा देश की...
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा को अपनी संभावित हार का अंदाजा हो चुका है, इसलिए वह आरोप लगाकर अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है। वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पाठक ने कहा कि विपक्ष के बयान हताशा का नतीजा हैं। उनके मुताबिक सपा को...
‘पुलिस अंकल, पापा को बचा लो!’ पिता को कमरे में बंद देख बेटे ने मिलाया नंबर, सूझबूझ से बची जान
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक 12 साल के बच्चे की समझदारी और पुलिस की तत्परता ने एक परिवार को बड़े हादसे से बचा लिया। टमोटिया गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। बेटे ने तुरंत 112 पर सूचना दी और पुलिस की पीआरवी टीम कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंचकर सख्श की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक, टमोटिया गांव के रहने वाले कन्हैया (45) का बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पत्नी कमलेश से विवाद हो गया। गुस्से और तनाव में वे कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर...
‘राहुल गांधी कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे’, आराधना मिश्रा मोना का शाह पर पलटवार, बोलीं- पीलीभीत सदर में जो हुआ, उस पर चर्चा करें
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस की विचारधारा को लेकर आगे चल रहे हैं। उनकी विचारधारा आज की नहीं है। यह महात्मा गांधी की विचारधारा है, कांग्रेस की विचारधारा है जो आजादी के आंदोलन से पहले की है। तो उस विचारधारा को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं। राहुल गांधी कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।" गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैटियों के वोट अधिकार बचाने के आरोप पर उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहूंगी कि जरा देख लें कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के सदर विधानसभा...
UP MLC Election 2026 Live: मुजफ्फरनगर में हंगामा: मंत्री के सामने सपाई-भाजपाई भिड़े, DIOS पर धमकाने का आरोप
Uttar Pradesh MLC Election 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। 72 जिलों में 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां 14.81 लाख पंजीकृत मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। सुबह से ही गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। सैफई में सपा नेता रामगोपाल यादव, उनके बेटे व सांसद अक्षय यादव और बहू डॉ.
युवाओं के हाथ में किताब-कंप्यूटर होना चाहिए, नशा नहीं; धामी बोले- नशे को ‘ना’, जिंदगी को ‘हां’ कहें
"जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें और कंप्यूटर होने चाहिए, वे खेल के मैदान में पसीना बहा रहे होने चाहिए, उस उम्र में नशा उनके हाथों तक पहुंचना पूरे समाज के लिए चिंता की बात है। नशा सिर्फ युवाओं के सपनों को नहीं तोड़ता, बल्कि परिवार की उम्मीदों को भी बिखेर देता है।" यह बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ.
लखनऊ में आज एमएलसी चुनाव के लिए मतदान, 1.16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
लखनऊ न्यूज: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,16,491 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 96 हजार से अधिक मतदाता स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 96,070 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 20,421 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 259...
रामपुर जेल में आजम से मिलने पहुंचे अखिलेश, जेल के बाद घर भी जाएंगे; तंजीन फातिमा और अदीब ने हेलीपैड पर किया स्वागत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर जिला जेल पहुंचे। यहां वह पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे। जेल के भीतर वह दोपहर करीब 1:42 बजे गए। आजम के छोटे बेटे अदीब आजम उनके साथ थे। जेल की मुलाकात के बाद अखिलेश आजम के आवास पर भी जाएंगे। हेलीपैड पर परिवार और सपाइयों ने किया स्वागत अखिलेश यादव करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से रामपुर पहुंचे, जो जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। वहां आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अदीब ने उनका स्वागत किया। सपा के...
हां, मैंने ही पति को मारा है, प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, पत्नी का कबूलनामा
Unnao Murder Case:हाईवे किनारे लावारिस पड़े एक बक्से से शुरू हुई जांच कंचननगर के एक किराये के कमरे तक पहुंची और सोनू रावत की हत्या की साजिश उजागर हो गई। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी और लोडर के पंजीकरण नंबर की मदद से 12 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी नेहा रावत, उसके कथित प्रेमी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल और मजदूर तौहीद को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। रात 10 बजे मिला बक्सा, अंदर था खून से सना शव मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। 20 अक्तूबर की...
मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले; पति पर प्रताड़ना का आरोप
मिर्जापुर: मायके आई 19 साल की नवविवाहिता का शव बुधवार को बेलन नदी में मिला। शव हलिया-लालगंज मार्ग पर कोटाघाट के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुल के ऊपर युवती का दुपट्टा और चप्पल भी मिले हैं। इससे उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मृतका की मां ने उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी नीतू (19), पुत्री स्वर्गीय फूलचंद के रूप में हुई है। बुधवार को...
‘अभी मारा है या नहीं?’ चैट के उन पन्नों ने खोला राज, जिनमें पति की मौत का लाइव अपडेट ले रही थी पत्नी
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में किसान प्रमोद हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रमोद की हत्या की साजिश उसकी पत्नी उर्मिला ने अपने प्रेमी सिकंदर उर्फ काला के साथ मिलकर रची थी। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर प्रमोद विरोध कर रहा था। इस पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वारदात के दौरान पत्नी रामलीला देखने गई थी। वहीं से WhatsApp पर प्रेमी से पति की हत्या का अपडेट लेती रही। उसका सवाल था-‘अभी मारा है या नहीं?’ पुलिस...
‘प्रतिरोध की जगहों को खत्म मत कीजिए’, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सरकार को दी चेतावनी, डीलिमिटेशन पर विपक्ष एकजुट
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के 'X' पोस्ट पर कहा, "पूरी दुनिया में जहां-जहां भी अन्याय होगा, अत्याचार होगा, अनाचार होगा, कदाचार होगा, वहां की जनता अपने-अपने एस्टैब्लिशमेंट के खिलाफ खड़ी होती है। हिंदुस्तान में अलग तरीके की बात है, हमारा प्रजातंत्र अलग तरीके का है। लेकिन रोष जनता में है, रोष को व्यक्त करने का तरीका अलग तरीके का है। हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि जंतर-मंतर जैसी जगह बंद मत कीजिए, ताकि लोग अपना रोष व्यक्त कर सकें। प्रतिरोध के स्वर को...
ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा की सरकार नहीं बनने वाली
OP Rajabhar:उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा चाहे घोषणा पत्र जारी करे या कुछ भी करे, प्रदेश में उसकी सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने सपा के शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में दंगे और गुंडागर्दी हुई थी। राजभर ने कहा, “वो (अखिलेश यादव) चाहे घोषणा पत्र जारी करें या कुछ भी करें, उनकी सरकार नहीं बननी है। जब वे सत्ता में थे तो प्रदेश में दंगे हुए, गुंडागर्दी हुई। जनता इनसे त्रस्त हो गई...
चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच
पà¥à¤°à¤¦à¥à¤¶ सरà¤à¤¾à¤° मà¥à¤ मà¤à¤¤à¥à¤°à¥ à¤.पà¥.
कार के दरवाजों में छिपे थे ढाई करोड़ से ज्यादा, पिलखुवा में DRI ने पकड़ी 3 करोड़ की नकदी
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने शनिवार को पिलखुवा के छिजारसी टोल के पास शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही एक कार से तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। खुफिया सूचना मिलने पर टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो अफसर भी हैरान रह गए। बैग में 35 लाख, दरवाजों में 2.65 करोड़ तलाशी के दौरान एक बैग से 35 लाख रुपये मिले। इसके बाद जब कार की बारीकी से जांच हुई तो दरवाजों में बनाए गए गुप्त खानों से 2.65 करोड़ रुपये बरामद हुए। यानी नकदी छिपाने के लिए कार में बाकायदा खास इंतजाम किया गया था। न दस्तावेज, न स्रोत का...
केशव मौर्य ने बलरामपुर सड़क हादसे पर जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
बलरामपुर में नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडाल के बाहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार रात तेज रफ्तार फोर्ड कार ने सड़क किनारे खड़े सात लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार एक दीवार से जा भिड़ी। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने करीब 15 से 16 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। प्रोजेक्टर पर वीडियो देखने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे लोग...
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दंपती और तीन बच्चों के शव मिले
ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटे लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दंपती और तीन बच्चों की मौत,...
‘कोमल अब नहीं रही’, सुबह 6 बजे ताऊ को बताकर थाने पहुंचा आशीष, घेर में सोए थे बीमार माता-पिता
Saharanpur Murder:“कोमल अब नहीं रही…बहन के साथ कहासुनी हुई थी, गुस्से में उसका गला दबा दिया।” सहारनपुर के नागल क्षेत्र के लाखनौर गांव में पंचायत सहायिका कोमल की हत्या के मामले में आरोपी भाई आशीष ने अपने ताऊ सुरेंद्र को घटना की जानकारी देते हुए यह बात कही। इसके बाद थाने पहुंच गया। पुलिस ने ताऊ की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। ताऊ के सामने बताई हत्या की बात, फिर पहुंचा थाने पुलिस के अनुसार, लाखनौर गांव में गुरुवार रात कोमल और उसका भाई आशीष घर पर मौजूद थे। उनके...
छठ भवानी शोभायात्रा में खूनी खेल, हनी चौधरी की हत्या से बुलंदशहर में तनाव; गांव से उमड़ी भीड़
बुलंदशहर: छठ भवानी की शोभायात्रा के बीच बुलंदशहर में शुक्रवार रात हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ले में 21 वर्षीय हनी चौधरी पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव मौसमगढ़ से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। भीड़ के बीच हमलावरों ने बनाया निशाना वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। उस समय देवीपुरा...
फांसी की सजा सुनते ही फूट-फूटकर रोए रविता-अमरदीप, बच्चों और बूढ़े माता-पिता की चिंता में बिलखे
Amit Kashyap Murder: अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी ठहराई गई रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। फैसला आने से पहले दोनों ने अदालत के सामने अपने परिवार की दुहाई दी। रविता ने तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी का हवाला दिया, तो अमरदीप ने बूढ़े मां-बाप की देखभाल की बात कही। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों को मौत की सजा सुना दी। फैसला सुनते ही दोनों दोषी फूट-फूटकर रोने लगे। सजा के ऐलान से पहले शुक्रवार को कोर्ट में आखिरी दलीलें हुईं। जेल में बंद रविता और अमरदीप...
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी
à¤à¤¤à¥à¤¤à¤° पà¥à¤°à¤¦à¥à¤¶ पà¥à¤²à¤¿à¤¸ à¤à¤°à¥à¤¤à¥ à¤à¤µà¤ पà¥à¤°à¥à¤¨à¥à¤¨à¤¤à¤¿ बà¥à¤°à¥à¤¡ (UPPBPB) नॠबहà¥à¤ªà¥à¤°à¤¤à¥à¤à¥à¤·à¤¿à¤¤ à¤à¤°à¤à¥à¤·à¥ (सिपाहà¥) नाà¤à¤°à¤¿à¤ पà¥à¤²à¤¿à¤¸ à¤à¤µà¤ समà¤à¤à¥à¤· पदà¥à¤ पर सà¥à¤§à¥ à¤à¤°à¥à¤¤à¥-2025 à¤à¤¾ ठà¤à¤¤à¤¿à¤® à¤à¤¯à¤¨ परिणाम à¤à¤§à¤¿à¤à¤¾à¤°à¤¿à¤ तà¥à¤° पर à¤à¤¾à¤°à¥ à¤à¤° दिया हà¥à¥¤ बà¥à¤°à¥à¤¡ à¤à¥...
तस्वीरों का काला जाल और ब्लैकमेलिंग का खेल: नेपाल की वादियों में छिपने को मजबूर मॉडल की खौफनाक दास्तान
Shiva Sharma Murder Mystery:लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में हुई करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत और मॉडल श्रद्धा दुबे के फरार होने का मामला अब एक हाई-प्रोफाइल क्राइम मिस्ट्री बन चुका है। पुलिस की शुरुआती जांच और आधिकारिक बयानों के आधार पर यह साफ हो गया है कि इस घटना के पीछे सिर्फ आपसी विवाद नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग और डराने-धमकाने का एक बड़ा नेटवर्क था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार रुपये...
अखिलेश यादव की मांग, गिरफ्तार छात्र-नौजवानों को रिहा करे सरकार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिरफ्तार छात्र-नौजवानों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिस सरकार को सत्ता से जाने का डर होता है, वह अन्याय करती है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाना है, लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोगों के वोट बनवाने और मतदान करने...
मरना है तो जहर खा लो…’ पत्नी के ताने से आहत पति ने दी जान, चार महीने से मायके में थी पत्नी
राठ कोतवाली क्षेत्र के लुधियातपुरा मोहल्ले में पत्नी के तानों और मायके से वापस न लौटने से परेशान एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र स्व.
यूपी कैबिनेट बैठक आज: विकास, कानून व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक से पहले प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर अपनी बात रखी। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था, विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश के भीतर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इस पहचान को और बेहतर बनाने के लिए आज की कैबिनेट बैठक में कई...
ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा
आगरा में विश्व धरोहर ताजमहल का दीदार करने पहुंचे विदेशी मेहमानों के बीच भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। मोहब्बत की इस निशानी को निहारने आए पर्यटक यहां की परंपराओं और रहन-सहन से खासे प्रभावित नजर आए। कई सैलानियों ने स्मारक की खूबसूरती के साथ-साथ भारत की विविध संस्कृति को भी करीब से महसूस किया। भारतीय अंदाज में किया अभिवादन ताजमहल परिसर में कई विदेशी पर्यटक भारतीय अंदाज में अभिवादन करते दिखे। किसी ने हाथ जोड़कर "नमस्ते" कहा तो किसी ने स्थानीय लोगों से मुस्कुराकर बातचीत की।...
मथुरा में पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए 5 छात्र, 4 की मौत
। वृंदावन में पानी के टैंक की सफाई करने के लिए उतरे पांच छात्र जहरीली गैस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद सभी छात्रों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक छात्र का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार देर रात करीब साढ़े दस बजे चेतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुआ। छात्र पानी के टैंक की सफाई करने के लिए उसके अंदर उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी...
इमरान-इकरा की बयानबाजी के पीछे सीटों का गणित, इमरान-इकरा की बयानबाजी के पीछे गठबंधन की सीटों का गणित
UP Assembly Election 2027: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बीच चल रही सियासी बयानबाजी को सिर्फ दो नेताओं की अदावत के तौर पर देखना अधूरा होगा। इसके पीछे आगामी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच पश्चिमी यूपी की सीटों का बंटवारा और दोनों दलों की अलग-अलग राजनीतिक जमीन का सवाल है। दरअसल कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद अमीर आलम और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम को अपने साथ जोड़ना इस खींचतान को सहारनपुर से आगे...
आराधना के सहारे पूर्वांचल, इमरान से पश्चिमी यूपी पर नजर, कांग्रेस की नई सोशल इंजीनियरिंग
Aradhana Mishra, Imran Masood: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन की कमान बदलकर अपनी चुनावी रणनीति के संकेत साफ कर दिए हैं। पार्टी ने रामपुर खास से विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अजय राय की जगह आराधना मिश्रा की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने संगठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। नई टीम में...
‘मैं किसी दूसरे दल में नहीं जा रहा, BSP मेरा परिवार है’, आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, बोले- अशोक सिद्धार्थ पर आपका फैसला उचित
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में चल रही अटकलों के बीच आकाश आनंद ने पार्टी सुप्रीमो मायावती को संबोधित एक भावुक पत्र जारी किया है। उन्होंने साफ़ कहा है कि वे किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं, "न आज, न कभी।" पत्र में उन्होंने मायावती को अपनी "राजनैतिक गुरु, प्रेरणा और बुआ माँ" बताया। उनके मुताबिक़ राजनीति में उन्होंने जो भी सीखा और किया, वह मायावती के मार्गदर्शन में ही किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में उनके बारे में तरह-तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही...
गोमती किनारे जलभराव पर अखिलेश यादव का हमला: ‘स्मार्ट सिटी वालों ने बजट साफ किया, नदियां नहीं’
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की महत्वाकांक्षी योजनाओं और वादों पर तंज कसते हुए कहा, "मुझे इस बात का गहरा दुख है कि गोमती के किनारे बसे हुए बहुत सारे परिवारों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। हफ्तों-महीनों से पानी भरा पड़ा है, लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। जो लोग शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे करते थे और नदियों को साफ करने की बातें करते थे, उन्होंने नदियां तो साफ नहीं कीं, लेकिन बजट जरूर साफ कर लिया।" इसके साथ ही उन्होंने देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते...
‘ज्ञानेश कुमार की भूमिका संदिग्ध, तुरंत दें इस्तीफा’, सपा नेता बोले- चुनाव आयुक्त नियुक्ति की पुरानी प्रक्रिया बहाल करने के लिए संघर्ष करेगा विपक्ष
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और संपूर्ण विपक्ष ने केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 6 अक्टूबर को विपक्षी दल एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, पूरे मामले की जांच और चुनाव आयोग में नियुक्तियों की प्रक्रिया में बदलाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सपा नेता फखरुल हसन चांद का कहना है कि जिस तरह से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका रही है और उनके खिलाफ जो तथ्य सामने आ रहे हैं,...
‘सपा डूबता हुआ जहाज, 50 सीटें भी दे तो पाला नहीं बदलूंगा’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर जोरदार हमला
OP Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा को डूबती हुई नाव कहा और दावा किया कि पूर्वांचल में उनकी बढ़ती ताकत से सपा चिंतित है। राजभर ने साफ कहा कि सरकार में रहते हुए वे सपा के साथ जाने का कोई कारण नहीं देखते। सपा से रिश्तों पर सवाल पूछे जाने पर राजभर ने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि सपा ने उन्हें तलाक दे दिया है और उन्होंने उसे कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब तीन बार...
174 जानें बचाने वाले हीरो कैप्टन स्मित मच्छर के लिए प्रयागराज में गंगा आरती, जल्द स्वास्थ्य की कामना
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के सम्मान और जल्द स्वस्थ होने की कामना में प्रयागराज में विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। घाट पर तिरंगा थामे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जुटे और कैप्टन के साहस की सराहना की। यह घटना बुधवार, 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई। विमान में 174 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें लगभग सभी इजराइली नागरिक थे। इजराइली अधिकारियों का आरोप है कि को-पायलट ने बोइंग 737...
दृश्यम देखकर बनाया प्लान, पुलिस के शक ने बिगाड़ा खेल
Agra Wife Murder : आगरा के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी का कत्ल करके उसकी लाश को फूंक डाला।चांदनी के गायब होने के बाद लोकेंद्र खुद को सबसे ज्यादा परेशान दिखाता रहा। वह मायके वालों के साथ मिलकर उसे तलाशने भी निकला। परिजन उसकी बातों पर यकीन कर बैठे, लेकिन पुलिस को उसके व्यवहार पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। 11 बजे बेटी को पड़ोस में छोड़ा मंगलवार को दो वर्ष की बेटी सिद्दी को घर के बाहर करीब 11 बजे किराएदारों को देकर निकल गया था। किराएदार ने उस बेटी को दूध, पानी...
openai shipped always on agents and nvidia shipped the watchdog in the same week, heres what to build
two things landed this week and they only make sense together on tuesday openai launched Dots at devday, agents that run around the clock on their own cloud computer, connect to over 4,000 apps and go looking for ways to help even when nobody gave them a task.
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Aman
Contact Aman, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack