Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Amit Kasana
Explainer: रामलीला मैदान की रैली से विपक्ष ने क्या हासिल किया? 2027 से पहले INDIA गठबंधन की एकजुटता का कितना बड़ा संदेश...
INDIA Bloc: Rally राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के बड़े नेताओं का दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटना महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं था.'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ निकला पैदल मार्च और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग विपक्ष की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसमें वह चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है.
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के विजेता जनपद देहरादून को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने meroyuva.in पोर्टल का विमोचन भी किया। समारोह में मलखम्ब एवं आर्टिस्टिक योग का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए...
Explainer: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो क्या करें? घबराएं न..., जानें दोबारा नाम जुड़वाने का आसान तरीका
SIR Voter List: देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चल रही है. इस दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं होना, पते पर मतदाता का नहीं मिलना या रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसे कारणों के चलते कई मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं. जिससे लोग परेशान हैं, लेकिन आप घबराएं नहीं. किसी सूची में नाम न दिखने का मतलब यह नहीं है कि उसे दोबारा जुड़वाया नहीं जा सकता. दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए Form 6 की व्यवस्था की है.
Explainer: मुख्य चुनाव आयुक्त को कैसे हटाया जा सकता है? क्या संसद में लाना होगा महाभियोग प्रस्ताव, क्या होती है इसकी प्रक्रिया?
Share Chief Election Commissioner Removal: राष्ट्रपति अपनी इच्छा से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटा सकते हैं. बता दें नियमों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त और दूसरे चुनाव आयुक्तों को हटाने का नियम भी एक जैसा नहीं होता है. Chief Election Commissioner Removal: राष्ट्रपति अपनी इच्छा से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटा सकते हैं. बता दें नियमों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त और दूसरे चुनाव आयुक्तों को हटाने का नियम भी एक जैसा नहीं होता है.
Explained: भारत में महाभियोग की प्रक्रिया क्या है? राष्ट्रपति से जज तक, किसे हटाने का क्या है संवैधानिक नियम?
Impeachment Process in India: देश में राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के जज या किसी दूसरे बड़े संवैधानिक पदाधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगते हैं तो अक्सर महाभियोग की चर्चा शुरू हो जाती है. लेकिन क्या भारत में इन सभी पदों पर बैठे लोगों को हटाने का तरीका एक जैसा है? इसका जवाब है नहीं. भारतीय संविधान में अलग-अलग पदों के लिए अलग व्यवस्थाएं तय की गई हैं. बता दें INDIA ब्लॉक ने शनिवार को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया.
Explainer: दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, सड़क, फ्लाईओवर और भवन निर्माण पर क्या होगा असर?
Delhi NCR Construction Ban: दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया है. आयोग के आदेश के मुताबिक 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में धूल पैदा करने वाले बाहरी निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों को रोका जाता है.
JEET AI ने लॉन्च किया भारत का पहला AI ट्यूटर, अब सिर्फ जवाब नहीं बल्कि पढ़ाई भी कराएगा
JEET AI ने एक ऐसा AI ट्यूटर तैयार किया है जिसका मकसद छात्रों को केवल सवालों के जवाब देना नहीं बल्कि किसी टीचर की तरह उन्हें हर टॉपिक की पढ़ाई कराना है. यह विद्यार्थियों के सवाल पूछने का इंतजार नहीं करता बल्कि खुद पहल करते हुए अलग-अलग कॉन्सेप्ट बेहद डिटेल में समझाता है. इतना ही नहीं पढ़ाने के दौरान यह वर्चुअल बोर्ड पर लिखने, जरूरी बातों को हाइलाइट करने और मल्टीमीडिया कंटेंट के साथ इंटरैक्टिव सिमुलेशन को यूज करता है. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए छात्र केमिस्ट्री पढ़ रहा है.
Explained: पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, इस बार क्या-क्या किए गए हैं बदलाव...
Census 2027: देश में अगली जनगणना की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. करीब 16 साल के अंतराल के बाद होने जा रही जनगणना 2027 के लिए केंद्र सरकार ने आबादी की गणना का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है. ज्यादातर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर लोगों की गिनती की जाएगी. हालांकि, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में यह प्रक्रिया इससे पहले यानी 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. इन राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.
जोशीमठ की पहाड़ियों में कैसे हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश? खराब मौसम, तेज हवाएं या तकनीकी गड़बड़ी, जांच में सामने आएं ये सवाल
Badrinath Helicopter Crash 2026: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहे एक हेलिकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद सामने आई शुरुआती जानकारी ने एक बार फिर हिमालयी क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन का था.
Explainer: 47 लाख नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर, अब चुनाव आयोग ने बढ़ाई डेडलाइन; नाम जुड़वाने के लिए कौन-सा फॉर्म भरें?
Share SIR Deadline Extended 2026: चुनाव आयोग ने 29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नागालैंड के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया. SIR Deadline Extended 2026: चुनाव आयोग ने 29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नागालैंड के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया. SIR Deadline Extended 2026 (ANI) SIR Deadline Extended 2026: दिल्ली समेत छह राज्यों में रहने वाले मतदाताओं के लिए राहत की भरी खबर है.
Explained: क्या खत्म हो जाएगी आपराधिक धमकी की धारा? सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द किया ससुर-सास पर लगा केस, जानिए BNS में क्या है नियम?
Supreme Court Criminal Intimidation: किसी से विवाद हो जाए, कहासुनी हो जाए या कोई व्यक्ति शिकायत में धमकी देने का आरोप लगा दे तो क्या इतनी बात किसी के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने के लिए पर्याप्त है? सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में इस सवाल पर कानूनी स्थिति स्पष्ट की है. अदालत ने कहा कि आपराधिक धमकी के मामले में आरोपों का स्पष्ट और ठोस होना जरूरी है. शिकायत में यह बताना होगा कि किस तरह की धमकी दी गई किसे नुकसान पहुंचाने की बात कही गई और उसका मकसद क्या था.
Explainer: फडणवीस के साथ एक मंच पर ठाकरे चचेरे भाई, 2019 के फोन का जिक्र कर CM ने ली चुटकी; महाराष्ट्र की राजनीति में क्या बदलने वाला है?
Fadnavis Uddhav Raj Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी और सियासी खींचतान आम बात है, लेकिन कभी-कभी एक तस्वीर भी कई सवाल खड़े कर देती है. इसी कड़ी में 29 अक्टूबर की शाम मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे एक ही मंच पर दिखाई दिए. मौका था मराठी कार्टून कला पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन का.
Explainer: 90% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, लेकिन 2.16 लाख रुपये वाले इंजेक्शन पर क्यों नहीं मिली राहत?
Share Cancer Drugs Price Cut 2026: सरकार का मानना है कि कुछ नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं की बिक्री में ट्रेड मार्जिन बहुत अधिक था. इससे मरीजों को एक ही दवा के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही थी. Cancer Drugs Price Cut 2026: सरकार का मानना है कि कुछ नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं की बिक्री में ट्रेड मार्जिन बहुत अधिक था. इससे मरीजों को एक ही दवा के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही थी.
UP Election 2027: गोंडा की सातों सीटों पर भाजपा का किला कितना सुरक्षित? क्या 2027 में फंस सकता है सदर सीट पर पेंच?
Gonda Assembly Election 2027: अवध और पूर्वांचल की सीमा पर बसा गोंडा जिला पिछले दो विधानसभा चुनावों से भाजपा का मजबूत गढ़ बना हुआ है. पुराने विधानसभा चुनाव नतीजों पर गौर करें तो यहां 2017 में पार्टी ने सातों सीटों पर अपनी जीत का परचम लगराया था. इतना ही नहीं 2022 में भी यही सिलसिला जारी रहा. यहां एक बात बताना जरूरी है कि बीते चुनाव में जिले की गोंडा (सदर) सीट पर जीत का अंतर महत सात हजार वोटों से भी कम रहा था, तो इसी से यहां राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है.
योगी सरकार का बड़ा फैसला! हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे तो अटक सकती है सरकारी नौकरी...
यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने सरकारी पदों पर नौकरी से पहले होने वाले चरित्र सत्यापन के नियमों को सख्त किया है. नए नियमों से हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता बंद हो सकता है. सरकार ने अपने आदेश में ये भी साफ किया है कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि किसी प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने वाले हर युवा को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी.
PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये? जानें 9.34 करोड़ किसानों में किसकी अटक सकती है किस्त...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है. केंद्र सरकार ने योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से किसानों के बैंक खातों में अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे. इस बार देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है.
UP Election 2027: गाजीपुर में क्या सपा का चलेगा जादु या राजभर की होगी वापसी? समझें सातों सीटों का बदलता गणित...
Ghazipur Assembly Election 2027: गंगा किनारे बसे गाजीपुर ने 2022 में वह कर दिखाया जो पूरे पूर्वांचल में कम ही जिले कर पाए. दरअसल, यहां भाजपा की लहर के बीच जिले की सातों सीटें विपक्षी गठबंधन के खाते में चली गईं थीं. भाजपा तो यहां खाता तक नहीं खोल पाई. लेकिन 2027 की तस्वीर अब पिछली बार जैसी नहीं रहने वाली क्योंकि जिस सुभासपा के सहारे सपा ने यह करिश्मा किया था वह अब भाजपा के साथ खड़ी है.
Explainer: सोशल मीडिया पर घंटों स्क्रॉल करने के पीछे क्या है Infinite Scroll और Autoplay का खेल? जानिए Instagram, YouTube का एल्गोरिदम कैसे काम करता है
Social Media Addiction: आज के आधुनिक युग में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ये हमारे लिए इतना इम्पोटेंट बन गया है कि हम सुबह आंख खुलते ही पहला काम WhatsApp मैसेज देखना, Instagram खोलना या YouTube पर वीडियो देखना करने लगे हैं. शुरुआत में तो हमारा इरादा सिर्फ मोबाइल पर कुछ मिनट बिताने का होता है लेकिन देखते ही देखते कब हम इस पर आधा या एक घंटा निकल देते हैं इसका पता ही नहीं चलता. इसके अलावा कई बार एक वीडियो खत्म होने से पहले दूसरा आ जाता है.
Explainer: मंदिर की ध्वजा से आगे नहीं जा सकेंगे गैर-हिंदू? मद्रास हाई कोर्ट के फैसले में 'हस्ताक्षर वाली शर्त', जानिए पुरी से गुरुवायूर तक कहां-कहां है ऐसी रोक..
Temple Entry Restrictions: मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने तमिलनाडु के मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर एक महत्वपूर्ण ऑर्डर दिया है. बेंच ने अपने एक आदेश में ये स्पष्ट किया है कि आगम परंपरा से चलने वाले सभी मंदिरों में वही गैर-हिंदू प्रवेश कर सकेंगे जो मंदिर की तय शर्त के मुताबिक आस्था का हलफनामा देंगे. अब इस फैसले के बाद देशभर के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में प्रवेश के नियमों और गैर हिंदुओं के मंदिरों में जाने पर एक नई बहस शुरू हो गई है.
Explainer: रुपये की कीमत गिरने से आम आदमी पर क्या पड़ता है असर? डॉलर के मुकाबले क्यों टूट रही भारतीय मुद्रा...
Indian Rupee Fall: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी ने एक बार फिर आर्थिक मोर्चे पर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. 27 अक्टूबर को कारोबार के दौरान रुपया 95.22 प्रति डॉलर के स्तर पर दिखाई दिया. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये पर दबाव बढ़ाया है. अब यहां सवाल यह है कि अगर रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी रहता है तो इसका आम आदमी की जेब पर कितना असर पड़ेगा?
दिवाली के बाद फिर साथ आएंगे बादल और बीजेपी? मोदी की बठिंडा रैली में गठबंधन के ऐलान की चर्चा...
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल है. दरअसल, चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं यहां राजनीतिक दलों के गठबंधन की अटकलें चर्चा में बनी हुई है. इसी कड़ी में हो सकता है कि दिवाली के बाद बीजेपी और आकाली दल अपने गठबंधन को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर दे. बता दें पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) पुराने सहयोगी रहे हैं. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर है कि दिवाली के बाद पंजाब के बठिंडा में पीएम मोदी की रैली है.
Explainer: 7.5 बाई 11 फीट की कोठरी और 200 खतरनाक कैदी! जिस साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, जानिए वह अंदर से कितनी सुरक्षित?
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक 200 में शिफ्ट कर दिया गया है. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद जेल प्रशासन द्वारा उठाए इस कदम से सोशल मीडिया पर जेल में कैदियों की सुरक्षा पर चर्चा हो रही है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लॉरेंस जेल के ब्लॉक 200 में शिफ्ट किया गया है. जहां उस पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
Explainer: चक्रवात अर्नब से 5 राज्यों में अलर्ट, 140 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार; जानिए किन इलाकों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब अब धीरे-धीरे ताकतवर रूप लेता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 अक्टूबर की सुबह यह पूर्व-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद था. मौसम विभाग का अनुमान है कि अर्नब 26 अक्टूबर की आधी रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर को बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.
Explainer: जामिया में छात्रसंघ चुनाव से बढ़ेगी छात्रों की ताकत? 2006 में क्यों लगी थी रोक, अब 20 साल बाद क्यों बदला फैसला?
Jamia Millia Islamia Student Union Election 2026: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को चुनाव कराने पर अपनी लिखित सहमति दे दी है. बता दें यूनिवर्सिटी के छात्र लंबे समय से इन चुनावों को कराने की मांग कर रहे थे. हालिया आदेश के बाद अब छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी मिलेगी. बताया जा रहा है जिसके 15 दिन बाद चुनाव कराए जाएंगे.
Explainer: यूपी कांग्रेस में सीटों पर दो सुर! एक खेमा 'सपा जो दे वही ठीक', दूसरा 150 से कम पर राजी नहीं, अब सपा सांसद के दावे से बढ़ी हलचल...
SP-Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत एक नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है. इन दिनों राजनीतिक गलियारों में सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी इस मुद्दे पर दो राय हैं. पार्टी वरिष्ठ नेताओं की जानकारी में आया है कि इस मसले पर एक खेमा मानता है कि गठबंधन में सपा जितनी भी सीटें दे कांग्रेस को उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए और चुनाव मैदान में उतर जाना चाहिए.
UP Elections 2027: चंदौली में किस पार्टी का दबदबा? BJP बचा पाएगी अपनी सीटें या सपा बनाएगी नया रिकॉर्ड?
Chandauli Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चंदौली जिले की राजनीति रस्साकशी तेज हो गई है. दरअसल, वाराणसी मंडल का यह जिला पूर्वांचल की उन जगहों में शामिल है जहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला लगभग टक्कर का होता है. 2022 के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो यहां बीजेपी ने जिले की चार में से तीन सीटें जीती थीं जबकि सकलडीहा में समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा था. लेकिन हर सीट पर सपा ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी.
दिवाली पर इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा DA? CM के ऐलान के बाद जानें कितने फीसदी बढ़ेगा भत्ता?
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली पर महंगाई भत्ते (DA) की किस्त मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने त्योहार से पहले कर्मचारियों को DA देने का भरोसा दिया है. हालांकि, कितने फीसदी महंगाई भत्ता जारी होगा और भुगतान की अंतिम तारीख क्या होगी इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राज्य के वित्त विभाग ने DA की अगली किस्त को लेकर 3 फीसदी और 5 फीसदी के दो विकल्पों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था.
Explainer: पंजाब चुनाव 2027 से पहले सुखबीर बादल का बड़ा दांव! कांग्रेस-AAP को किया बाहर, क्या BJP के साथ फिर बनेगी सरकार बनाने की रणनीति?
Punjab Assembly Election 2027: पंजाब में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं लेकिन प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने बयान में उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन नहीं करेगी लेकिन दूसरे दलों के लिए उनके दल के दरवाजे हमेशा खुले हैं. ऐसे में बीजेपी के साथ अकाली दल के पुराने रिश्तों की बहाली की अटकलें भी तेज हो गई हैं.
Explainer: गुरुग्राम में अंधेरा, हरियाणा के 15 जिलों में असर! 3 दिन की हड़ताल पर क्यों हैं बिजली कर्मचारी, क्या है 'इलेवन पावर' का 25 साल वाला लाइसेंस...
Haryana Bijli Karmchari Hadtaal: हरियाणा के बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल का असर गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह समेत कई इलाकों में दिखने लगा है. कहीं घंटों बिजली गुल है, कहीं पानी की किल्लत हो गई है और कुछ जगह लोग सड़कों पर उतर आए हैं. अब यहां सवाल यह है कि आखिर कर्मचारी इतने नाराज क्यों हैं और सरकार इस पूरे मामले में कहां खड़ी है? यह पूरा विवाद आखिर क्या है? विवाद की जड़ हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) का एक आदेश है.
Explainer: फ्रांस में 'अवैध' प्रदर्शनों पर बैन का ऐलान! भारत, नेपाल और बांग्लादेश में कितने सख्त हैं धरना-प्रदर्शन के नियम, कहां मिलता है कितना हक
France Protest: फ्रांस में महंगाई और स्कूलों की हालत को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि "अवैध" यानी गैर-वैध प्रदर्शनों पर आने वाले दिनों में रोक लगाई जाएगी. इसी के साथ दुनिया में यह बहस फिर तेज हो गई है कि प्रदर्शन का अधिकार कहां कितना है और कहां उस पर कितनी बंदिशें हैं. मैक्रों ने आखिर क्या कहा है?
Indian Railways: कौन कर सकता है 365 दिन पहले ट्रेन टिकट की बुकिंग? जानिए नियम, फीस और पूरा प्रोसेस
Indian Railways Ticket Booking: त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बार बुकिंग शुरू होने के कुछ ही समय बाद पसंदीदा ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर कोई कहे कि ट्रेन का टिकट एक साल पहले भी बुक किया जा सकता है तो यह बात हैरान कर सकती है. भारतीय रेलवे में ऐसी सुविधा मौजूद है, लेकिन इसका लाभ हर यात्री नहीं उठा सकता. आम यात्रियों के लिए ज्यादातर आरक्षित ट्रेनों की एडवांस बुकिंग 60 दिन पहले खुलती है.
Explainer: 2027 से पहले अखिलेश यादव को क्यों याद आए आजम खान? जेल में मुलाकात के पीछे मुस्लिम वोट, ओवैसी की चुनौती और सपा की सियासत के क्या हैं मायने...
Akhilesh Yadav Meets Azam Khan: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जेल में आजम खान से मिलने जा रहे हैं. उनकी ये मुलाकात और रामपुर दौरान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.अखिलेश 22 अक्टूबर को जिला जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने वाले हैं. इसके बाद उनका आजम खान के परिवार से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. पार्टी की ओर से इस दौरे की एक वजह आजम खान की तबीयत की जानकारी लेना बताई गई है.
Explainer: कौन थे किंग फहद? जिनके नाम पर सऊदी का ये विशाल एयरपोर्ट, यहीं क्यों किया गया हमला?
Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक बार फिर हमले की चपेट में आ गया है. सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (GACA) के मुताबिक 21 अक्टूबर की शाम दम्माम के इस एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही दिन पहले रियाद के एयरपोर्ट पर भी घातक हमला हो चुका है. यह एयरपोर्ट कहां है और कितना बड़ा है? किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत के शहर दम्माम के पास है.
क्या है SEM कोर्ट, जिसने CJP नेताओं को भेजा था तिहाड़? जानिए इसकी ताकत, सीमाएं और जमानतदार रिजेक्ट करने का पूरा नियम...
Share Special Executive Magistrate: स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सामान्य आपराधिक अदालत की तरह मुकदमा चलाने वाला जज नहीं होता है. बल्कि इस कोर्ट के जज के पास कार्यपालिका का अधिकारी होता है. जिसे कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने से जुड़े खास काम सौंपे जाते हैं. Special Executive Magistrate: स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सामान्य आपराधिक अदालत की तरह मुकदमा चलाने वाला जज नहीं होता है. बल्कि इस कोर्ट के जज के पास कार्यपालिका का अधिकारी होता है.
हिंसक प्रदर्शनों के दौरान चेहरा छिपाने पर पूरी तरह पाबंदी, क्या है एंटी-रायट कानून? पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उठाया ये सख्त कदम...
Italy Anti Riot Law: इटली के प्रमुख शहर मिलान में बीते दिनों हुए जमकर बवाल और हिंसा के बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, हिंसक प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों के सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाने और दुकानों में तोड़फोड़ करने पर सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और इस पर सख्त कानून बनाया है. मेलोनी सरकार ने क्या कदम उठाया है? इटली के समाचार पत्रों के मुताबिक मिलान में हुए उग्र प्रदर्शनों के तुरंत बाद प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने सख्त रुख अपनाया.
Explainer: ‘समाजवाद ही रामराज्य है’, अखिलेश के इस बयान से यूपी की सियासत में नई बहस, क्या 2027 में राम बनाम PDA होगा मुकाबला?
Akhilesh Yadav Ram Rajya Statement: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में होने हैं, लेकिन सियासी मुकाबले के मुद्दे अभी से आकार लेने लगे हैं. कभी अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती, कभी PDA के सामाजिक समीकरण और अब रामराज्य की व्याख्या. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दशहरे के मौके पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने यूपी की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है. उन्होंने कहा कि समाजवाद ही असल में रामराज्य है और रामराज्य ही समाजवाद है.
Explainer: ट्रेन में स्पीकर पर रील-गाना चलाने वाले सावधान! रेलवे ने दी जेल तक की चेतावनी, सिगरेट पीने, महिला कोच में सफर करने वालें भी जानें ये नियम
Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान दूसरे यात्रियों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह आजकल मोबाइल से तेज आवाज में बजते गाने, रील और लंबी फोन कॉल्स बन चुकी हैं. अब रेलवे ने इस पर सख्ती के संकेत दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेलवे ने इसे लेकर क्या नए नियम बनाए हैं और रेलवे अधिनियम में आम या​त्रियों से जुड़े ऐसे कौन से नियम हैं जो उन पर सीधा असर डालते हैं. रेलवे ने ट्रेन में रील चलाने को लेकर आखिर क्या चेतावनी दी है?
Explainer: क्या पूरी दुनिया में चल रही है 'गुस्से की लहर'? फ्रांस से अर्जेंटीना तक सड़कों पर उतरे लोग, हर देश की वजह जानकर चौंक जाएंगे...
Protests in 8 countries worldwide: दुनिया के कई देशों में इन दिनों लोग महंगाई, शिक्षा बजट की कटौती, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर हैं. सबसे बड़ी तस्वीर फ्रांस से आई है, जहां शनिवार को लाखों लोगों ने मार्च निकाला. इसके अलावा बेल्जियम, पुर्तगाल, इटली, अल्बानिया, तुर्किये, अर्जेंटीना और अमेरिका में भी अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन चल रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या ये सब एक ही आंदोलन का हिस्सा हैं. फ्रांस में आखिर हो क्या रहा है?
Explainer: रामलीला में शूर्पणखा का ‘I Love You’, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच! सनातन की नई प्रस्तुति या मर्यादा से खिलवाड़?
Ramlila viral video: दशहरे आते ही देशभर में रामलीलाओं का मंचन हो रहा है. कहीं राम-सीता के मिलन और रावण वध की पारंपरिक लीला हो रही है तो कहीं मंच पर फिल्मी गानों की धुन सुनाई दे रही है. शूर्पणखा लक्ष्मण को गुलाब देकर प्यार का इजहार कर रही है और कलाकार अपने संवादों में आधुनिक अंदाज जोड़ रहे हैं. उधर, रावण दहन के साथ कॉकरोच का पुतला जलाने की योजना और राजनीतिक चेहरों को रावण के प्रतीक के रूप में दिखाने वाले पोस्टर भी चर्चा में हैं. इन घटनाओं ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
Explainer: दिवाली से पहले DA बढ़ेगा या नहीं? कैबिनेट ने बढ़ाया इंतजार, जानिए 3% या 4% हुआ तो आपकी सैलरी और एरियर में कितना आएगा पैसा
DA Hike 2026: दिवाली और दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सबसे बड़ी नजर महंगाई भत्ते यानी DA पर टिकी है. जुलाई 2026 से लागू होने वाली बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार लंबा खिंच गया है. अलग-अलग रिपोर्टों में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस पर त्यौहारी सीजन में जल्द ही कोई निर्णय लेगी. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को कितना DA मिल रहा है? जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों का DA और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत यानी DR 60 प्रतिशत है. यह दर 1 जनवरी 2026 से लागू है.
UP Election 2027: बिजनौर की 8 सीटों पर 2027 से पहले कैसा है चुनावी गणित...
UP Election 2027: गंगा किनारे बसा बिजनौर जिला यूपी की उन जगहों में गिना जाता है, जहां लगभग आधी आबादी मुस्लिम समुदाय की है और दलित, जाट, सैनी, चौहान जैसी बिरादरियां हर सीट का हिसाब बदल देती हैं. 2022 में यहां भाजपा और सपा ने चार-चार सीटें जीतीं थीं. मगर यहां मतदान की असली कहानी जीत के अंतर में छिपी है. दरअसल, यहां तीन सीटों का फैसला 300 वोट से भी कम में हुआ और चौथी सीट डेढ़ हजार से कम पर जाकर अटक गई थी. 2027 विधानसभा से पहले आइए आपको बताते हैं बिजनौर जिले की राजनीति की पूरी तस्वीर.
Explainer: एक ही खाने से कैसे बिगड़ सकती है पूरे परिवार की जान? ग्रेटर नोएडा की घटना के बीच समझें फूड पॉइजनिंग का खतरा...
Food Poisoning: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार ने मौत से पहले रात में चाय और नूडल्स खाए थे. इसके बाद खाने से जुड़ी बीमारी की आशंका जताई गई. लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.
Explainer: ट्रंप ने चलने से पहले ही रोक दिया 100% टैरिफ का 'बम'! भारत-चीन समेत 5 देशों को बड़ी राहत, लेकिन क्या ये छूट हमेशा के लिए है?
Donald Trump Russia Oil Tariff: रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ का जो खतरा पिछले एक महीने से मंडरा रहा था उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ब्रेक लगा दी है. शुक्रवार शाम जारी एक कार्यकारी आदेश में उन्होंने 'ग्राहम एक्ट' के तहत लगने वाले प्रतिबंधों और शुल्कों से छूट देने का ऐलान किया है. इससे भारत और चीन समेत उन पांच देशों को राहत मिली है जो इस कानून के निशाने पर थे.
जिस IMF से कर्ज मांग रहा पाकिस्तान, अब उसी के बोर्ड की संभालेगा कमान! 73 साल बाद मिला बड़ा पद
Pakistan IMF Chairmanship 2027: आर्थिक संकट और विदेशी कर्ज के दबाव से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अहम खबर आई है. पाकिस्तान को 2027 के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक समूह (WBG) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्षता सौंपी जाएगी. यह घोषणा बैंकॉक में चल रही 2026 की वार्षिक बैठकों के दौरान की गई. पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा को इस जिम्मेदारी के लिए नामित किया गया है.
Explainer: 86 तारीखें, 12 गवाह और पोस्टमार्टम से खुला राज! मेरठ के सांप कांड में रविता-अमरदीप को फांसी सुनाते हुए जज ने सावित्री का क्यों किया जिक्र?
Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है. पति की हत्या को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की कोशिश के इस मामले में अदालत ने 16 अक्टूबर को उसकी पत्नी रविता और अमरदीप को मृत्युदंड सुनाया है. अदालत ने अपराध को दुर्लभतम से दुर्लभ श्रेणी का माना है. फैसले के दौरान पत्नी के रिश्ते और पौराणिक पात्र सावित्री का जिक्र भी चर्चा में रहा.
Explainer: कनॉट प्लेस में धारा 163 और 21 रास्तों पर ट्रैफिक की मार! CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस क्या कर सकती है और प्रदर्शनकारियों के पास क्या हैं अधिकार?
CJP Tiranga March Delhi: राजधानी के दिल कनॉट प्लेस में आज शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च प्रस्तावित है. पुलिस ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, सेंट्रल पार्क दो दिन के लिए बंद है और कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल है कि पुलिस इस स्थिति में क्या कर सकती है और प्रदर्शन करने वालों के पास कानूनी तौर पर कौन-से अधिकार हैं? CJP का यह प्रदर्शन आखिर क्यों हो रहा है?
Explainer: अंग्रेजों की प्लानिंग से बना कनॉट प्लेस का हरा दिल सेंट्रल पार्क, आज क्यों बना सियासी अखाड़ा...
Central Park Delhi: कनॉट प्लेस के बीचोबीच बना सेंट्रल पार्क इस वक्त सुर्खियों में है. कॉकरोच जनता पार्टी ने आज शाम यहीं 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन बुलाया है. जबकि प्रशासन ने पार्क पर ताला लगा दिया है और प्रदर्शनकारियों को इससे दूर रहने की हिदायत दी है. कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज क्या हो रहा है? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने लोगों से 16 अक्टूबर शाम पांच बजे तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क पहुंचने को कहा है.
Explainer: लद्दाख की बदली तस्वीर! लेह एयरपोर्ट पर 35 लाख यात्रियों की क्षमता, सेना के लिए नया रास्ता और किसानों को पानी समेत बहुत कुछ...
Ladakh Development Projects: बर्फ से ढके पहाड़, दुर्गम रास्ते और मौसम की कठिन चुनौतियां लद्दाख की पहचान हैं. यहां विकास का मतलब केवल नई इमारतें बनाना नहीं बल्कि दूर-दराज के गांवों तक पहुंच आसान करना, बिजली की उपलब्धता बेहतर बनाना और खेती के लिए पानी सुरक्षित रखना भी है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर 2026 को इन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया.
Explainer: हिंदू से मुस्लिम बने तो नहीं मिलेगा आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से समझें किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं...
Supreme Court reservation verdict 2026: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को अहम फैसला सुनाया है. दरअसल, शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी. हाईकोर्ट ने इस्लाम अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग मुस्लिम श्रेणी में आरक्षण देने से जुड़ी राज्य सरकार की अधिसूचना रद्द कर दी थी.
Explainer: 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट होने वाला था महंगा, ऐन मौके पर NPCI ने क्यों लगाई ब्रेक, क्या अब आपकी जेब पर पड़ेगा इसका असर?
UPI charges 2026: अगर आप भी रोजाना UPI से पेमेंट करते हैं तो पिछले कुछ दिनों से मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या अब इस पर भी चार्ज कटेगा? 15 अक्टूबर से कुछ मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत की फीस लगनी थी लेकिन अब NPCI (राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने इसे फिलहाल आगे बढ़ा दिया है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है, अब आगे कब से ये ​नया नियम लागू होगा और देरी के कारण क्या आपकी जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ पड़ेगा या नहीं. UPI पर कौन-सी फीस लगने वाली थी?
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Amit
Contact Amit, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack