AP Singh
As seen in:
The Times of India,
NDTV,
CNN-News18,
Financial Express,
The Pioneer (India),
Hari Bhoomi
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by AP Singh
हाईकोर्ट ने पलटा कैट का फैसला: दादा की जमीन के अधिग्रहण के बदले पोते को रोजगार देना संभव नहीं
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने कहा है कि रेलवे के प्रोजेक्ट के लिए दादा की जमीन के अधिग्रहण के बदले पोते को रोजगार नहीं दिया जा सकता। यह निर्णय सुनाते हुए जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डीबी बेंच ने कहा कि कानून में सिर्फ जमीन मालिक, उसके पति या पत्नी और बेटे और बेटी को ही नौकरी देने का प्रावधान है। चूंकि कानून में पोते के लिए कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए उसे नौकरी नहीं दी जा सकती। इसके साथ बेंच ने केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें पोते के दावे पर...
ग्लोबल होगा ‘स्वाद’: रतलाम में 22 को होगा नमकीन समिट: ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ई-कॉमर्स नेटवर्क पर होगी चर्चा
भोपाल। रतलाम के मशहूर रतलामी नमकीन को देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए 22 मार्च को एक विशेष समिट आयोजित जाएगा। यह आयोजन ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका मकसद जिले के पारंपरिक और विशेष उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ स्थानीय कारोबारियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे MSME मंत्री इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप द्वारा किया जाएगा। इस समिट के जरिए रतलाम के छोटे और...
इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव: अग्निकांड पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, साझा की अपनी संवेदना
इंदौर। सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभागृह पहुंचे और अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुःखद बताते हुए हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्ति की। उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सरकार गंभीरता से कदम उठाएगी। सीएम डॉ.
रतलाम: फर्जी मार्कशीट लगाकर पाई अनुकंपा नियुक्ति, बना लैब असिस्टेंट, कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
रतलाम। साल 2014 में एक युवक ने अपने पिता की मौत के बाद नकली शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे अनुकंपा नियुक्ति में सरकारी नौकरी हासिल कर ली थी। इस मामले में शिकायत के बाद कोर्ट में केस चला। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी सलमान खान (38), निवासी उज्जैन, को दोषी ठहराते हुए 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यदि वह जुर्माना अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी घटनाक्रम के...
जबलपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: बल्क ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 2.27 करोड़ ठगे, 3 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। शहर में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला से 2.27 करोड़ की बड़ी रकम ठग ली गई। इस मामले में पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा के पानीपत और मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। महिला की शिकायत के आधार पर शुरू हुई जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला को शेयर बाजार में निवेश से लाभ दिलाने का लालच दिया। रोज 5% लाभ दिलाने...
Indore Metro Update: इंदौर नगर निगम ने मांगे 1 करोड़, कहा भुगतान के बाद ही चलेगा 28 दुकानों पर बुलडोजर
इंदौर। शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच एक अहम प्रशासनिक मुद्दा सामने आया है। नगर निगम ने मेट्रो निर्माण कार्य में बाधा बन रही दुकानों को हटाने के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से लगभग 1 करोड़ रुपए की मांग की है। यह राशि उन 28 दुकानों को हटाने के बदले में मांगी गई है, जो वर्तमान में मेट्रो निर्माण के रास्ते में आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ये दुकानें मुख्य रूप से शिवाजी मार्केट और छोटा गणपति क्षेत्र में स्थित हैं। काम बढ़ाने केलिए दुकानें हटाना जरूरी मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत इन...
रिकॉर्ड गिरावट: डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 92.62 पर फिसला रुपया, जानें और कितनी गिर सकती है भारतीय मुद्रा
मुंबई। भारतीय मुद्रा में तेज गिरावट देखने को मिली है और यह पहली बार डॉलर के मुकाबले 92.62 के नए निचले स्तर पर पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे कमजोर स्तर है। रुपए में यह गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रही है। भारत जैसे देश, जो ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर हैं, उनके लिए यह स्थिति आर्थिक दबाव बढ़ाने वाली साबित हो रही है। संघर्ष के बाद 40% बढ़ीं कच्चे तेल की कीमतें ब्रेंट क्रूड की कीमतों में...
इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत : स्वागत समारोह से पहले ही उजड़ गया परिवार, किस्मत से बची नई बहू की जान
इंदौर। शहर के रिहायशी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के 4 बजे के करीब हुई, उस समय अधिकांश लोग घर के अंदर सो रहे थे। बताया जाता है कि घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार को चार्ज किया जा रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के घर...
भोपाल में बढ़ा गैंगवार का खतरा: शहर में 10 से अधिक गैंग सक्रिय, पुलिस निगरानी में 1000 से ज्यादा अपराधी
भोपाल। प्रदेश की राजधानी में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों के बीच आपसी रंजिश के चलते गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल बन रहा है। यह संकेत है कि शहर में सक्रिय आपराधिक गिरोह पहले से ज्यादा संगठित और निडर होते जा रहे हैं। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, शहर में सैकड़ों गुंडे और हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं, जबकि 1000 से अधिक संदिग्ध अपराधी लगातार निगरानी में रखे गए हैं। इसके अलावा, 10 से ज्यादा संगठित गैंग अलग-अलग...
पश्चिम एशिया संकट: खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में फंसे मध्य प्रदेश के लोग, सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब मध्यप्रदेश के उन लोगों पर पड़ रहा है, जो रोज़गार या अन्य कारणों से खाड़ी देशों में गए थे। दुबई, बहरीन और कतर जैसे देशों में काम कर रहे कई लोग अब वहां फंस गए हैं और भारत लौटने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति बिगड़ने के बाद उनके परिवारों ने राज्य सरकार से मदद की मांग की है। ग्वालियर के दो युवकों का मामला इस समस्या को स्पष्ट करता है। वे काम के लिए दुबई गए थे, लेकिन कंपनी ने उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है, जिससे वे वापस नहीं आ पा रहे हैं। परिवारों ने...
RSS में बड़ा बदलाव: संघ में प्रांत व्यवस्था खत्म करने की तैयारी, मार्च 2027 से लागू होगी डिवीजन प्रणाली
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने अपने कामकाज को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। संगठन ने तय किया है कि मार्च 2027 से देशभर में लागू प्रांत व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर एक नई डिवीजन-आधारित संरचना लागू की जाएगी, जिससे कार्यों का बेहतर समन्वय और संचालन संभव हो सके। इस बदलाव के तहत पूरे भारत को लगभग 85 डिवीजनों में बांटा जाएगा। यह व्यवस्था संगठन के विकेंद्रीकरण की दिशा में उठाया गया कदम मानी जा रही है। गतिविधियों का...
गैस संकट ने बढ़ाई टेंशन: भोपाल में चाय-नाश्ते से लेकर थाली तक सब महंगा, स्ट्रीट फूड पर सबसे ज्यादा असर
भोपाल । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब भोपाल के स्थानीय बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। खासकर एलपीजी (रसोई गैस) की कमी के कारण छोटे होटल, ढाबे और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से उन्होंने चाय, कॉफी, फास्ट फूड और स्नैक्स के दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। दुकानदारों का कहना है कि उनकी ईंधन लागत बढ़ गई है। अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो कीमतें और बढ़ सकती हैं। स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर सबसे ज्यादा असर शहर के प्रमुख...
उज्जैन में सड़क हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में भाजपा नेता समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर
उज्जैन। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। घायलों और मृतकों को करीब आधे घंटे तक बाहर नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। उज्जैन-नागदा रोड पर हुआ हादसा यह दुर्घटना उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से कुछ...
गुना डीसीपी सस्पेंड: कलेक्टर की टीप खुद लगाकर जारी कर दिए थे आदेश, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
गुना। ग्वालियर संभाग के कमिश्नर मनोज खत्री ने जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ऋषि कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। यह कदम कलेक्टर द्वारा भेजी गई विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं, कार्य में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच में सामने आया कि स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए स्वीकृत राशि समय पर जारी नहीं की गई। ग्वालियर संभाग के कमिश्नर मनोज खत्री ने यह कार्रवाई कलेक्टर की शिकायत के आधार पर की। वित्तीय अनियमितताओं के संकेत...
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त: कहा-रोज 41 मौतों का आंकड़ा चिंताजनक, 9 विभागों से मांगा जवाब
जबलपुर। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। जबलपुर निवासी आशीष शिवहरे द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस मुद्दे को संवेदनशील माना। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने राज्य के विभिन्न विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में यह तथ्य रखा गया कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 41 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा रही है, जो चिंता का विषय है। हादसों के कई कारण बताए गए याचिका में दुर्घटनाओं के लिए केवल वाहन...
इंदौर में बड़ा घोटाला: फर्जी दस्तावेजों के सहारे 33 लाख का लोन घोटाला, बैंक मैनेजर-वकील के साथ कई अन्य आरोपी
इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बैंक लोन घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आर्थिक अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एक और मामले का खुलासा करते हुए फर्जी कागजात के आधार पर करीब 33 लाख रुपए का लोन हासिल करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस केस में सिर्फ लोन लेने वाले ही नहीं, बल्कि बैंक के जिम्मेदार अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं। पिछले लगभग 15 महीनों में यह बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा 11वां मामला सामने आया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमारे वित्तीय...
इंदौर में खौफनाक हादसा: ई-कार चार्जिंग के दौरान लगी आग से 4 सिलेंडरों में विस्फोट, 6 लोग जिंदा जले, 3 गंभीर
इंदौर। स्थानीय बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में अचानक आग लग गई। यह आग तेजी से फैलते हुए घर के अंदर तक पहुंच गई, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। विफ्फोट से मकान का एक हिस्सा ढहा...
पश्चिम एशिया तनाव का असर: रमजान में हज और उमराह यात्राएं ठप, लगभग 30% यात्रियों ने रद्द कराई बुकिंग, लाखों रुपए फंसे
भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर उमराह यात्रा पर पड़ने लगा है। इसकी वजह से भोपाल समेत कई शहरों के यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। ट्रैवल ऑपरेटरों के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए लोग उमराह के लिए यात्रा करने से हिचकिचा रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वे विदेश में फंस न जाएं। इसी वजह से करीब 30 प्रतिशत तक यात्रियों ने अपनी बुकिंग रद्द करवा दी है, जबकि कई अन्य अभी भी अपनी यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है,...
मुरैना में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने दो बाइकों को रौंदा, मौके पर 2 की मौत, 2 गंभीर-चालक फरार
मुरैना। जिले में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अंबाह-पोर्सा रोड पर पाली की ताल के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सनईपुरा निवासी मनमोहन सखवार अपने भतीजों अभिषेक और नरोत्तम के साथ अंबाह हॉस्पिटल से रेबीज के इंजेक्शन लगवाकर घर लौट रहे थे। दोनों घायलों...
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी को मिली राहत, कलेक्टर-आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक
इंदौर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विजय रंगशाही को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है। अदालत ने कलेक्टर और संभागायुक्त द्वारा जारी किए गए उन आदेशों पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिनके चलते उन्हें पद से हटाया गया था और बाद में निलंबित भी किया गया था। इस निर्णय के बाद रंगशाही को पुनः अपने पद पर कार्य करने की अनुमति मिल गई है, जिससे उनके पक्ष को बड़ी कानूनी मजबूती मिली है। लापरवाही के आरोप में पद से हटाया गया दरअसल, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने 20 जनवरी को एक आदेश...
छिंदवाड़ा में सड़क हादसा: अवैध रेत खनन बना मौत की वजह, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
छिंदवाड़ा। जिले के दमुआ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई है और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच हनुमान मंदिर के पास झिरीघाट इलाके में हुई। हादसे के समय ट्रैक्टर में रेत भरी हुई थी और बताया जा रहा है कि यह रेत अवैध रूप से निकाली गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर ग्राम ब्रजपुरा का था, जिसे रंजू उइके चला रहा था। तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने...
ईडी का एक्शन : जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स ने फर्जी लैब रिपोर्ट से की करोड़ों की कमाई, डायरेक्टर गिरफ्तार
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि कंपनी ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट का इस्तेमाल किया। बता दें कि जब कोई कंपनी खाद्य उत्पादों का निर्यात करती है, तो उसे यह साबित करना अनिवार्य होता है कि उसके उत्पाद गुणवत्ता और सुरक्षा के निर्धारित मानकों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं और उपभोग के लिए सुरक्षित हैं। नकली जांच रिपोर्ट का प्रयोग किया इस प्रक्रिया को सुनिश्चित...
भोपाल में 82 शराब दुकानों की नीलामी आज: दांव पर 1374 करोड़, क्या खत्म होगा बड़े कारोबारियों का बर्चस्व?
भोपाल। राजधानी में बची शराब दुकानों के आवंटन के लिए आज टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जा जाएगी। कुल 82 दुकानों को 34 समूहों में विभाजित किया गया है, जिनका आरक्षित मूल्य करीब 1374 करोड़ रुपए है। इच्छुक कारोबारी ई-टेंडर के माध्यम से बोली लगाएंगे। पहले ही एक समूह द्वारा 5 दुकानों के ठेके लगभग 97 करोड़ रुपए में लिए जा चुके हैं। इस बार प्रशासन ने ठेकों की संरचना में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां दुकानों को कम समूहों में बांटा जाता था, वहीं अब इन्हें अधिक समूहों में विभाजित किया गया है। इसका उद्देश्य...
इंदौर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल: 1610 बेड, 320 ICU और 34 OT के साथ मजबूत होगा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर
इंदौर। प्रदेश के इंदौर में जल्द ही एक विशाल और आधुनिक अस्पताल बनने जा रहा है, जो राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होगा। इस नए प्रोजेक्ट को न्यू एमवाय हॉस्पिटल के नाम से विकसित किया जा रहा है। यह मौजूदा एमवाई हास्पिटल इंदौर से भी बड़ा और ज्यादा सुविधाओं से लैस होगा। स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार इस नए अस्पताल में करीब 1610 बेड की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही यहां 34 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और 320 आईसीयू बेड भी बनाए जाएंगे। यह अस्पताल एक टीचिंग हॉस्पिटल के रूप में भी काम करेगा, जिससे मेडिकल...
फरवरी में $ 27.1 अरब रहा ट्रेड डेफिसिट: इस दौरान भारत ने $36.61 अरब निर्यात के मुकाबले $ 63.71 अरब का आयात किया
नई दिल्ली। भारत का व्यापार घाटा फरवरी 2026 में बढ़कर लगभग 27.1 अरब डॉलर हो गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में काफी अधिक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में भारत का निर्यात लगभग 36.61 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 63.71 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इसी कारण निर्यात और आयात के बीच का अंतर बढ़ गया और व्यापार घाटा ऊंचा दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान निर्यात में साल-दर-साल आधार पर हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, आयात की तेज रफ्तार के कारण कुल अंतर बढ़ गया। आर्थिक विश्लेषकों का अनुमान...
WPI Increased: फरवरी में बढ़कर 2.13% पर पहुंची थोक महंगाई दर: विनिर्माण, मेटल, खाद्य सामग्री ने दिया वृद्धि में योगदान
नई दिल्ली। भारत की थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) फरवरी महीने में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले जनवरी में यह दर 1.81 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक महंगाई में यह वृद्धि मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र, बेसिक मेटल, गैर-खाद्य वस्तुओं, खाद्य सामग्री और वस्त्रों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुई है। थोक मूल्य सूचकांक यानी डब्ल्यूपीआई फरवरी में बढ़कर 158.2 पर पहुंच गया, जबकि जनवरी में यह 157.8 था। इससे संकेत मिलता है कि उत्पादन और थोक स्तर पर...
चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: प. बंगाल में मुख्य सचिव और डीजीपी बदले, कई वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग ने राज्य की नौकरशाही और पुलिस नेतृत्व में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव को उनके पदों से हटा दिया है। आयोग ने इन पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है, ताकि चुनाव के दौरान प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था की स्थिति को निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संभाला जा सके। सिद्धि नाथ गुप्ता पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी बनाए गए हैं जबकि दुष्यंत...
LPG संकट के बीच राहत की खबर: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू, भोपाल-इंदौर-ग्वालियर में स्थिति सुधरी
भोपाल। खाड़ी संकट की वजह से पैदा रसोई गैस संकट ने घरेलू उपभोक्ताओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को परेशानी में डाल दिया था। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थान एलपीजी सिलेंडर की कमी से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे थे। हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दे रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई है, जिससे कारोबार से जुड़े लोगों को काफी राहत मिली है। प्रशासन ने कहा है कि गैस की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं है। आने वाले दिनों में गैस वितरण...
पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव: किसान कल्याण वर्ष और प्रदेश के विकास के एजेंडे पर की अहम चर्चा
भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस औपचारिक मुलाकात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान सीएम डॉ.
एक अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून: इसे समझाने के लिए मप्र और छग में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान
भोपाल। देश में आयकर व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार एक अप्रैल से नया आयकर कानून लागू करने जा रही है। इस बदलाव को आम लोगों तक सरल भाषा में समझाने के लिए आयकर विभाग ने विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इसके बाद लगभग 3 माह तक देश के अलग-अलग राज्यों में सेमिनार, कार्यशालाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। नया...
राम जन्मोत्सव के बहाने जनजातीय समाज तक पहुंच की योजना: विहिप प्रदेश में 15 हजार स्थानों पर आयोजित करेगी कार्यक्रम
भोपाल। मध्यप्रदेश में जनजाति समाज को अपने साथ जोड़ने की राजनीतिक और सामाजिक कोशिशें तेज हो गई हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम जन्मोत्सव के अवसर पर बड़े पैमाने पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। प्रदेश के लगभग 15 हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेष रूप से आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ाना बताया जा रहा है। आयोजनों में...
कॉलेजों को एक हजार रुपए में मिलेगी कोर्स शुरू करने की मंजूरी: छात्र डिग्री के साथ कर सकेंगे डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, बढ़ेंगे अवसर
भोपाल। उच्च शिक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिसके तहत कॉलेजों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया अब काफी सस्ती हो जाएगी। पहले इन कोर्सों की स्वीकृति लेने के लिए कॉलेजों को विश्वविद्यालयों को हजारों से लेकर लाखों रुपये तक शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब यह शुल्क घटाकर मात्र एक हजार रुपए कर दिया गया है। इस बदलाव से कॉलेजों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी और छात्रों पर भी फीस का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। पहले देना पड़ता था भारी-भरकम शुल्क दरअसल, पहले जब कोई कॉलेज...
पेयजल संकट: ईदगाह हिल्स इलाके के फिल्टर प्लांट, ओवरहेड टैंक तोड़ने से भोपाल के पुराने इलाकों में गड़बड़ाई पानी की आपूर्ति
भोपाल। पुराने शहर के कई हिस्सों में इन दिनों पानी को लेकर परेशानी बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण ईदगाह हिल्स क्षेत्र में स्थित पुराने फिल्टर प्लांट, स्टोरेज टैंक और ओवरहेड टैंकों को हटाया जाना बताया जा रहा है। इन संरचनाओं को तोड़े जाने के बाद जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे कई मोहल्लों में पानी का दबाव कम हो गया है और सप्लाई का समय भी बदल गया है। इस बदलाव के कारण लोगों को पहले की तरह तय समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जरूरत के अनुसार नहीं मिल रहा पेयजल स्थानीय निवासियों के...
मोबाइल फोन बना मौत की वजह: ग्वालियर में दोस्त ने डंडा मारकर ले ली जान, युवक की मौके पर ही मौत
ग्वालियर। जिले के मोहना थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई। बहस और मारपीट के दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय ऋषिकेश सिकरवार के रूप में हुई है। वह मुरैना के न्यू आमपुरा क्षेत्र की 15वीं बटालियन सिविल लाइन इलाके में रहता था। शराब के नशे में शुरू हुई दोनों में कहासुनी जानकारी के...
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: अंतिम सुरक्षा जांच में जुटी CMRS टीम, 17 किमी रूट पर जल्द शुरू होगा परिचालन
इंदौर। इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट अब लगभग तैयार हो चुका है। अब इसे शुरू करने से पहले अंतिम सुरक्षा जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की 70 से अधिक विशेषज्ञों वाली टीम इस समय शहर में है। यह टीम मेट्रो ट्रैक, स्टेशनों और पूरी तकनीकी व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण कर रही है। इसी जांच के आधार पर तय होगा कि मेट्रो का नियमित यात्री संचालन कब शुरू किया जा सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा और सीएमआरएस टीम ने हरी झंडी दे दी तो 17 किमी मार्ग पर जल्द परिचालन...
कैग रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी अनियमितताएं: लघु उद्योग निगम से करोड़ों की रॉयल्टी गायब, ठेकेदारों को बिना जांच किया भुगतान
भोपाल। भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के कामकाज में गंभीर अनियमितताओं और अधिकारियों की लापरवाही का खुलासा किया गया है। कैग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए औद्योगिक क्लस्टरों के निर्माण में ठेकेदारों ने सरकारी खनिजों का इस्तेमाल किया, लेकिन उनसे संबंधित रॉयल्टी की उचित वसूली नहीं की गई। इससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्थिति प्रशासनिक...
अंधविश्वास बना मौत का कारण: सिंगरौली में जादू-टोने के शक में एक महीने में तीन हत्याएं, गांवों में दहशत
सिंगरौली। शहर को आमतौर पर देश के बड़े ऊर्जा केंद्रों के लिए जाना जाता है। यहां कई बड़े पावर प्लांट और औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित हैं, जो आधुनिक विकास की तस्वीर पेश करती हैं। लेकिन इसी जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में आज भी अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी हैं कि लोग छोटी-छोटी घटनाओं को भी जादू-टोना और अलौकिक शक्तियों से जोड़ देते हैं। पिछले एक महीने में जिले के अलग-अलग गांवों में तीन लोगों की हत्या के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के पीछे एक ही वजह बताई जा रही है-जादू-टोने का शक। पुलिस के अनुसार...
इंदौर में सड़क हादसा: बाइक फिसलने से ठेकेदार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले उखड़ी सांसें
इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय ठेकेदार की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक से लौटते समय अचानक फिसलकर सड़क पर गिर गया। शुरुआत में चोट गंभीर नहीं लग रही थी, इसलिए परिजन उसे घर ले आए थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामनगर निवासी पूनमचंद साहू (30) के रूप में हुई है। परिजनों को बेहोश पड़ा मिला वह मकान निर्माण से जुड़े ठेकेदारी के काम से...
इंदौर बना जर्मन कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग बेस: हेटिच ने खोला हाईटेक मैनुफैक्चरिंग प्लांट, कंपनी भारत से दुनिया भर में करेगी निर्यात
इंदौर। जर्मनी की प्रसिद्ध फर्नीचर फिटिंग्स बनाने वाली कंपनी हेटिच ने इंदौर में अपनी नई विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया है। कंपनी का उद्देश्य भारत को अपने वैश्विक उत्पादन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना है। कंपनी के बयान के अनुसार यह भारत में अंडरमाउंट ड्रॉअर रनर के निर्माण के लिए बनाई गई पहली समर्पित उत्पादन इकाई है। यह परियोजना भारत में किए जा रहे लगभग 2,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश का हिस्सा है, जिसके माध्यम से कंपनी यहां अपने औद्योगिक विस्तार को मजबूत कर...
वन विभाग में बड़े फेरबदल की संभावना: वाइल्ड लाइफ HOD की कुर्सी के लिए तेज हुई दौड़, ये दो नाम सबसे आगे
भोपाल। मध्य प्रदेश के वन विभाग में इन दिनों वरिष्ठ स्तर पर संभावित प्रशासनिक बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। विभाग के भीतर कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की संभावना जताई जा रही है, जिसके कारण वन भवन के गलियारों में गतिविधियां बढ़ गई हैं। हाल ही में 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी शुभरंजन सेन के वन बल प्रमुख बनने के बाद विभागीय ढांचे में कुछ बड़े बदलाव होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर वन्यजीव, वन विकास निगम और राज्य लघु वनोपज संघ जैसे अहम संस्थानों पर भी पड़...
गुना में समृद्धि केंद्र का उद्घाटन: पूरे देश में ऐसे तीन केंद्र, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेंगी ई-बैंकिंग समेत सभी सुविधाएं
गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले के उमरी-आरी गांव में ‘समृद्धि केंद्र’ का उद्घाटन किया है। इस केंद्र को ग्रामीण विकास और डिजिटल सेवाओं को एक साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह देश में सीमित स्तर पर शुरू की गई एक पायलट परियोजना है, जिसके तहत पूरे भारत में केवल तीन स्थानों पर ऐसे केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश का यह गांव भी शामिल है, जबकि अन्य दो केंद्र उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बनाए गए हैं। इस कारण, यह पहल क्षेत्रीय स्तर पर भी...
एक दिन में 1.67 लाख मामलों का निपटारा: मध्य प्रदेश की नेशनल लोक अदालत में अरबों रुपए के विवाद सुलझे
जबलपुर। प्रदेश में आयोजित नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का समाधान किया गया। शनिवार को राज्यभर में आयोजित इस विशेष न्यायिक पहल के दौरान एक ही दिन में लगभग 1.67 लाख मामलों का निपटारा किया गया। इसके साथ ही करीब 6.28 अरब रुपए से जुड़े दावों का भी समाधान आपसी सहमति के आधार पर किया गया। इस आयोजन को न्याय व्यवस्था में लंबित मामलों के बोझ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोक अदालत में दो तरह के मामले इस लोक अदालत में दो तरह के मामलों को...
Travel Update: स्टार एयर 30 मार्च से बेलगावी और कोल्हापुर के लिए शुरू करेगी उड़ानें, इंदौर से गोवा डायरेक्ट फ्लाइट जल्द
इंदौर। क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई 91 ने मई से इंदौर से कई नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि मई से इंदौर और गोवा के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के पास आवश्यक अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। मंजूरी मिलते ही इंदौर से गोवा जाने वाले यात्रियों को सीधी उड़ान की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे यात्रा का समय भी कम होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बेलगावी-कोल्हापुर को जोड़ने की तैयारी इसके...
बीमा कंपनी ने रोका क्लेम: उपभोक्ता आयोग ने लगाया भारी जुर्माना, दो माह में देने होंगे 1.28 करोड़
भोपाल। एक महत्वपूर्ण फैसले में बीमा कंपनी को क्लेम न देने के कारण भारी रकम चुकाने का आदेश दिया गया है। यह मामला एक फैक्ट्री में लगी आग और उसके बाद बीमा कंपनी द्वारा उचित भुगतान न करने से जुड़ा हुआ है। उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए बीमा कंपनी को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये देने का निर्देश दिया है। मामले के अनुसार अयोध्या बायपास क्षेत्र में रहने वाले एक उद्योग संचालक ने अपनी फैक्ट्री लक्ष्मी श्री इंडस्ट्री के लिए बैंक से वर्ष 2019 में लोन लिया था। फैक्ट्री का करवाया था फायर इंस्योरेंस...
बुजुर्गों में भी बढ़ रहे लिव-इन के मामले : असहमति पर उनमें भी होती है सिर-फुटव्वल, करते हैं मध्यस्थता केंद्र या कोर्ट का रुख
भोपाल। समाज तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव का असर रिश्तों पर भी पड़ा है। रिश्तों को लेकर लोगों की सोच अब पहले जैसी नहीं रही। पहले लिव-इन रिलेशनशिप को आमतौर पर युवा जोड़ों से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब उम्रदराज लोग भी इस तरह के रिश्तों को महत्व दे रहे हैं। भोपाल और इंदौर जैसे शहरों से सामने आए कुछ मामलों से यह स्पष्ट होता है कि 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग भी प्रेम संबंधों के कारण लिव-इन में रहना पसंद करते हैं। हालांकि, अधिक उम्र के बाद भी इन रिश्तों में मतभेद और विवाद पैदा होते हैं और...
‘स्पेशल 26’ जैसा कांड: धार में फर्जी आयकर अफसर बन मारा छापा, 50 तोला सोना और नकदी लूटी
धार। जिले के बाग कस्बे में एक ऐसी घटना सामने आई है जो बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 की कहानी पर आधारित लगती है। इस मामले में कुछ बदमाश खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक ठेकेदार के घर पहुंचे और जांच के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करके फरार हो गए। आरोपियों ने चालाकी से घरवालों का भरोसा जीता, फिर उन्हें कमरे में बंद कर सोने के जेवर और नकदी लेकर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक बाग क्षेत्र में रहने वाले ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर करीब 5 लोग पहुंचे। वे एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो...
सीएम का आज व्यस्त कार्यक्रम: विवाह समारोह में वर्चुअल हिस्सा लेंगे, बैतूल, कटनी और जबलपुर के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुजालपुर, बैतूल, कटनी और जबलपुर के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, किसानों से संवाद करेंगे और विकास से जुड़े कई कार्यों की शुरुआत करेंगे। सीएम डॉ.
ग्वालियर में नेशनल लोक अदालत आज: संपत्ति कर और जलकर पर पाएं 100% तक छूट, कुछ घंटोंं में निपटेंगे हजारों मामले
ग्वालियर। शहर में आज शनिवार 14 मार्च 2026 को साल की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। यह लोक अदालत ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित की जाएगी और इसमें शहर के नागरिक अपनी लंबित समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इस अवसर पर बिजली, पानी, सड़क, संपत्ति कर और जलकर से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि कुछ ही घंटों में लगभग 8 से 10 हजार मामलों का निपटारा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा सके। आयुक्त ने कहा छूट का लाभ उठाएं नगर...
इंदौर में आज से राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप : सात वर्गों में होगी प्रतियोगिता, 32 राज्यों के 400+ खिलाड़ी होंगे शामिल
इंदौर। शहर में आज से शुरू हो रही राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में देशभर के प्रमुख खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता शहर में 43 साल के बाद आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के निर्देशन में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन द्वारा किया जा रहा है। स्पर्धा 14 मार्च से 21 मार्च तक स्थानीय बहुउद्देशीय खेल परिसर अभय प्रशाल में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को कुल 20 लाख रुपए की नगद इनामी राशि...
बदला शेड्यूल : 29 मार्च से शारजाह फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ 4 दिन, बैंकॉक की नई उड़ान पर हो रही चर्चा
इंदौर। देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर से संचालित होने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान के शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने आगामी समर शेड्यूल में इंदौर और शारजाह के बीच उड़ान की आवृत्ति कम करने का निर्णय लिया है। 29 मार्च से लागू होने वाले इस नए कार्यक्रम के तहत यह फ्लाइट सप्ताह में सात दिनों के बजाय केवल चार दिन ही संचालित होगी। कंपनी ने अपने आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म पर इस बदलाव के अनुसार टिकट उपलब्ध कराना भी शुरू कर दिया है। मंगलवार, गुरुवार...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with AP
Contact AP, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack