ईरान में लोग युद्ध की विभीषिका झेल रहे हैं। वहीं, पूरी दुनिया एक बड़े ऊर्जा संकट की गिरफ्त में है। अब तक इस संकट को लेकर सारा ध्यान यूरोप पर रहा है। लेकिन असल में एशिया के लिए यह खतरा कहीं अधिक बड़ा है। एशिया के एलएनजी आयात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा इसी होर्मुज मार्ग से होकर गुजरता है। यही नहीं, करीब 60 प्रतिशत कच्चा तेल भी इसी रास्ते से आता है। इस संघर्षग्रस्त “चोक-पॉइंट” से गुजरने वाले 75 प्रतिशत तेल और 59 प्रतिशत एलएनजी की खपत अकेले चार देश करते हैं। ये देश हैं चीन, भारत, जापान और दक्षिण...