केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ नवीनीकरण ऊर्जा उत्पादन और मजबूत अर्थव्यवस्था में इंडिया को वैश्विक पावर बनाना है. यह प्रयास तभी सफल होंगे, जब सरकार, संस्थान, निवेशक और नागरिक मिलकर काम करेंगे. विकसित भारत विजन से न केवल देश ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के पायदान पर भी पहुंचेगा. केद्रीय ऊर्जा मंत्री यशोभूमि द्वारका में भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे.
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Dev Nath
हमने आपातकाल से क्या सबक सीखा?
कलम कुछ कहती है… मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आपातकाल ऐसा समय था जब नागरिक अधिकार समाप्त कर दिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई और हजारों लोगों को बिना किसी वजह के जेलों में डाल दिया गया. 25 जून 1975 को लगा आपातकाल भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय है. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस दौरान एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों को जेल में बन्द करवा दिया था. जिनमें विपक्षी नेता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की संख्या काफी ज्यादा थी. आपातकाल बुरा दौर था, लेकिन यह एक अवसर भी रहा.
राज्य सरकारें लाइन लोस घटाने और ग्रीन एनर्जी कोरिडोर पर फोकस करे: मनोहरलाल
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य लाइन लोस घटाने और ग्रीन एनर्जी कोरिडोर पर फोकस बढ़ाएं. राष्ट्रीय स्तर पर लाइन लोस की औसत 16 प्रतिशत है, जबकि कई राज्यों में यह औसत 17 से 20 प्रतिशत है. लाइन लोस न केवल बिजली उत्पादन लागत बढ़ती है, बल्कि उपभोक्ताओं पर भी इसका बोझ बढ़ता है. इसलिए लाइन लोस को कम करने और विद्युत निगमों की आमदन बढ़ाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मंगलवार को पटना में आयोजित ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे.
आपातकाल देश के लिए काला अध्याय, कांग्रेस ने कुचला था लोकतंत्र और संविधान: मनोहर लाल
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आपातकाल देश के लिए काला अध्याय है.कांग्रेस ने 25 जून 1975 को सत्ता को सर्वोपरि मानते हुए लोकतंत्र और संविधान को कुचला.संविधान के हितैषी होने का दिखावा करने वाले कांग्रेस नेताओं को आपातकाल का काला सच भी जनता को बताना चाहिए.
मनोहर लाल ने किया बाबा बंदा बहादुर फाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोहगढ़ में निर्माणाधीन भव्य स्मारक एवं संग्रहालय, बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की वीरता, बलिदान और ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा. भाजपा सरकार उनकी गौरवशाली विरासत को संजोकर उसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. केंद्रीय मंत्री ने रविवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व्यासपुर में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फांउडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन किया.
देश के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी माॅडल कार्गो टर्मिनल का यहां हुआ उद्घाटन
Gatishakti Terminal Gurugram: गुरुग्राम स्थित मारुति प्लांट में आज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने देश के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के मारुति-पातली ट्रैक का भी शुभारंभ किया गया.
दलित समाज की एकजुटता ही बाबा साहेब के विजन को जमीन पर उतारेगी: सुदेश कटारिया
शनिवार को भिवानी के पंचायत भवन में ‘हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा की दलित समाज की एकजुटता ही संविधान निर्माता बाबा साहेब के विजन को जमीन पर उतार सकती है. इसी दिशा में प्रदेशभर में इस तरह के आयोजन हो रहे हैं जिसको को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष बिजेंद्र बड़गुर्जर ने की.
तत्काल योजना में बड़ा बदलाव- भारतीय रेलवे ने आधार कार्ड और OTP के जरिए टिकट बुकिंग को किया अनिवार्य
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की घोषणा की है, ताकि आम यात्रियों को इस सुविधा का पूरा लाभ मिल सके और टिकट दलालों व बॉट सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग पर अंकुश लगाया जा सके. यह कदम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में उठाया गया है, जो पारदर्शिता और यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल ने पेश की रिपोर्ट
केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास मंत्री मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए विकसित भारत विजन में पावर सेक्टर को सबसे अहम बताया. नई दिल्ली में स्थित इंटरनेशनल मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी को हर समय बिजली उपलब्ध कराना है और सरकार का लक्ष्य पूरे देश में 100% घरों में बिजली पहुंचाना है.
15 साल के अखिल भारतीय टैक्सी परमिट की हिमाचल ने नितिन गडकरी से मांग
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार रवैया अपनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य का विकास पूरी तरह से सड़कों और पुलों के विस्तार पर निर्भर करता है. इस पहाड़ी राज्य के लोगों के जीवन को सुगम बनाने और प्रदेश के विकास के लिए सड़क और पुलों की अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण अत्यन्त आवश्यक है.
सुदेश कटारिया ने कांग्रेस को बताया दलित विरोधी
कैथल, 8 जून। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कांग्रेस और विपक्षी राजनीतिक दलों पर हमला बोलते उन्हें दलित विरोध करार दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक विशेषतौर से कांग्रेस ने दलितों को सत्ता की सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल किया और सत्ता हासिल करने के बाद उनका शोषण किया.
सुदेश कटारिया का कांग्रेस पर वार, कहा, हर घर पहुंची बाबा साहेब की गूंज भाजपा राज में
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ऊर्जा, आवासन तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्या मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा की संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को राजनीति में आने से रोकने के लिए कांग्रेस ने तमाम मर्यादाओ को तार तार करते हुए उनके वजूद पर लगातार हमला करती रही. लेकिन आज भाजपा के शासनकाल में बाबा साहेब की गूंज घर घर तक पहुंच गई है ओर यही कांग्रेस राजनीति में अब जिंदा लाश के अलावा कुछ नही है.
लोनी में जगह-जगह मनाई गई इको फ्रेंडली बकरीद, केक काटकर दी गई कुर्बानी
Bakrid 2025: बकरीद के मौके पर लोनी में इस बार कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला. स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने बकरी की पारंपरिक कुर्बानी की जगह केक के रूप में सांकेतिक कुर्बानी देकर त्योहार मनाया. यह आयोजन लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील पर किया गया. डाबर तालाब, नसबंदी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में मुस्लिम समुदाय ने केक काटकर ईद का जश्न मनाया. इस पहल को लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल यानी ईको-फ्रेंडली ईद के तौर पर मनाया. विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की.
पर्यावरण संतुलन भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी : मनोहर लाल
World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धरती को हरा-भरा बनाने के लिए शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पौधारोपण किया. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने स्टाफ सदस्यों को धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने का संकल्प भी दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन हमारी सांस्कृतिक परंपरा ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी है.
AIWC ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया 100 किलोवॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन
अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (AIWC) एक 95 वर्ष पुरानी राष्ट्रीय स्तर की स्वयंसेवी संस्था है, अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती कल्याणी राज जी कर रहीं है. AIWC महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित है. भारत के लगभग हर राज्य में इसकी शाखाएँ सक्रिय हैं और हजारों स्वयंसेवक सदस्य महिलाओं के अधिकारों और समग्र विकास के लिए सतत रूप से कार्यरत हैं.
सनोज मिश्रा को जमानत, मोनालिसा की नई एल्बम जल्द
मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक वायरल गर्ल्स मोनालिसा के डायरेक्टर जिन्हें एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था बाद में महिला ने अपने आरोप को साजिश बताते हुए अपना बयान पलटा और कोर्ट में बयान देते हुए महिला ने कहा सनोज के कुछ विरोधियों ने अपनी दुश्मनी के लिए मेरा इस्तेमाल करते हुए झूठे मुकदमे में सनोज को फंसाया महिला ने अपने बयान में माना कि हम अपनी सहमति से सनोज मिश्रा के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहे थे और फिल्मों में एक साथ काम कर रहें थे, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों के प्रभाव में आकर उसने...
एशियाई विकास बैंक के साथ पॉवर सेक्टर और शहरी विकास में नई संभावनाएं तलाशेगा भारत: ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल
केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के प्रेसिडेंट Masato Kanda के साथ एक विशेष बैठक की. इस दौरान भारत के तेजी से बढ़ते शहरीकरण में एडीबी के निरंतर सहयोग और निवेश पर विस्तृत चर्चा हुई. खबरों के अनुसार, बैठक में पॉवर सेक्टर में नई संभावनाओं को तलाशने और अनुसंधान पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया.
भारत एक्सप्रेस पर देखिएगा स्टिंग ऑपरेशन ‘रूम नम्बर 420’, धोखाधड़ी से उठेगा पर्दा
टीवी पर आएगा एक ऐसा स्टिंग ऑपरेशन, जिससे कई लोग बेनकाब हो जाएँगे. भारत एक्सप्रेस की इस कवरेज से बड़े बिजनेसमैन के डर्टी गेम से पर्दा उठेगा. भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर अब आप एक और बड़ा स्टिंग ऑपरेशन देखने वाले हैं. यह स्टिंग ऑपरेशन है- ‘रूम नंबर 420’, जो जल्द ही प्रसारित होगा. इस ऑपरेशन में 34 लाख लोगों वाले एक शहर में हुई धोखाधड़ी का स्याह सच सामने आएगा. रिसेप्शन से लेकर रूम के अंदर तक की सच्चाई बेनकाब होगी, जिससे कई लोग सामने आएंगे.
ITBP की हावा इकाई द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता पर संगोष्ठी का आयोजन
वर्दीधारी सेवाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए मासिक धर्म और प्रजनन स्वास्थ्य के विषय में जागरुकता के उद्देश्य से, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) द्वारा SHEWings फाउंडेशन के सहयोग से एक व्यापक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह आयोजन 22वीं वाहिनी, आईटीबीपी, टिगड़ी कैंप, नई दिल्ली में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर किया गया.
प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन का मॉडल स्वरूप है आधुनिक गुजरात: मनोहर लाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के शहरी विकास के पहिये को रफ्तार देते हुए 5536 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. गुजरात के शहरी विकास वर्ष के 20 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में आयोजित समारोह में गुजरात के आधुनिक विकास मॉडल को नई उड़ान देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1006 करोड़ की लागत से तैयार 22 हजार से ज्यादा आवास इकाइयों का लोकार्पण किया.
अक्षय ऊर्जा पार्क ग्रीन इंडिया के सपने को देगा नई उड़ान: मनोहर लाल
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रूफटॉप सोलर में गुजरात देशभर में अव्वल है. अब खावड़ा में 42 गीगावाट क्षमता वाला दुनिया का पहला अक्षय ऊर्जा पार्क ग्रीन इंडिया के सपने को नई उड़ान देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 53000 करोड़ से अधिक की ऊर्जा एवं आधारभूत ढांचे की परियोजनाओं का शिलान्यास गुजरात के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. पॉवर डिपार्टमेंट का काम पहले देश को रोशन करना था, लेकिन अब पॉवर डिपार्टमेंट देश को रोशन नहीं कर रहा है, बल्कि इंपॉवर कर रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 26 मई का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने गुजरात के लोगों के अटूट समर्थन और आशीर्वाद को स्वीकार किया, जिन्होंने उन्हें देश का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी.
युद्धकाल में पत्रकारिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन, पत्रकारों की भूमिका पर हुई व्यापक चर्चा
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर “प्रेरणा शोध संस्थान न्यास” द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया. “युद्धकाल में पत्रकारिता” विषय पर आयोजित संगोष्ठी एएसपीएम स्कॉटिश स्कूल, सेक्टर 62, नोएडा में आयोजित की गई. नारद जयंती समारोह पर आयोजित संगोष्ठी में मीडिया जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर श्रीमान अखिलेश शर्मा जी रहे.
"हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" जनसभा में गूंजा सामाजिक न्याय का संकल्प
बिलासपुर (यमुनानगर) में आज आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” जनसभा ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों के प्रति जनभावनाओं को नई दिशा दी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों और योगदान को स्मरण करना तथा दलित समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना था. जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक समरसता और समान अवसर की दिशा में कई प्रभावशाली कदम उठाए हैं. डॉ.
मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग की बैठक में उठाए हिमाचल के हित के मुद्दे, केंद्र से लंबित देयों को जारी करने की मांग की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लिया. इस बैठक में ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य @2047’ विषय पर राज्यों की भूमिका और विकास की राह में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई.
CM सुखविंदर सिंह ने केंद्र सरकार से की सेब आयात पर शुल्क बढ़ाने की मांग
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. यह भेंट गुरुवार सायं हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े विभिन्न बजटीय और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने हिमाचल सहित देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए तुर्की से आयातित सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की. मुख्यमंत्री ने बताया कि आयात शुल्क में वृद्धि से स्थानीय सेब उत्पादकों को संरक्षण मिलेगा.
सीएम सुक्खू ने हिमाचल की पर्यटन परियोजनाओं के लिए केंद्र से मांगी मंजूरी और धनराशि
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर प्रदेश की लंबित पर्यटन परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध किया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश साहसिक पर्यटन के लिए उपयुक्त स्थल है, और इसे जल क्रीड़ा का प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.
किशाऊ बांध परियोजना: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, हिमाचल के हितों पर दिया जोर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच किशाऊ जल विद्युत परियोजना के वित्तपोषण और राज्य के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि किशाऊ परियोजना के मुख्य लाभार्थी राज्य — दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान हैं, इसलिए इस परियोजना की पूरी लागत इन राज्यों या भारत सरकार को वहन करनी चाहिए.
मनोहर लाल का दिव्यांगजनों को तोहफा, सरकारी आवासों में मिलेगा 4% आरक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत 2047” के सपने को साकार करने की दिशा में दिव्यांगजनों की भागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने दिव्यांगजनों को सरकारी आवासीय पूल (जीपीआरए) में 4% आरक्षण देने की घोषणा की है. यह फैसला दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान को मजबूती देगा.
भाजपा ने तेज किया ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ अभियान, कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रमों को बताया दिखावा
हरियाणा में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रमों के जवाब में भाजपा ने ‘हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान’ अभियान को तेज कर दिया है. खासकर भाजपा के दलित नेताओं ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. इस अभियान के तहत अब तक केंद्रीय बिजली, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खुद रोहतक, कुरुक्षेत्र और नीलोखेड़ी में आयोजित तीन बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. अब आने वाले दिनों में प्रदेश के हर जिले में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
भारत सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन में बना तीसरा सबसे बड़ा देश, BRICS सम्मेलन में मनोहर लाल ने साझा किया स्वच्छ ऊर्जा का रोडमैप
वैश्विक स्तर पर ऊर्जा उत्पादन में सहयोग बढ़ाने के साथ स्मार्ट ग्रिड, प्रीपेड मीटरिंग और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर सहित विस्तारित ट्रांमिशन नेटवर्क में निवेश को बढ़ाना होगा. यह सुझाव भारत के ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित ब्रिक्स देशों की ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता के दौरान दिया. बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने 2026 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली ब्रिक्स देशों की वैश्विक ऊर्जा भूमिका और प्राथमिकताओं को भी साझा किया.
खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांतिकारी सहयोग, अंबानी दंपति ने फिर किया देश को गौरवान्वित
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी तथा रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने वर्ष 2024 में ₹407 करोड़ (लगभग $48 मिलियन) का दान देकर देश के सबसे बड़े दाताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है. अंबानी दंपति की परोपकारी पहलें देशभर में लाखों लोगों के जीवन को छू रही हैं.
राष्ट्रीय स्केटिंग में अथर्व अग्रवाल का दमदार प्रदर्शन, दो रजत पदक किए अपने नाम
मुंबई के उभरते स्केटर अथर्व अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. टीम INDRS से जुड़े अथर्व ने केरल में चल रही आठवीं RSFI राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते. इस प्रतिस्पर्धा में देशभर से लगभग 1500 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें अथर्व का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा. वे 2024-25 सीजन की लगभग सभी राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर ‘राष्ट्रीय पदकों की मशीन’ बन चुके हैं.
ब्राजील में होगी BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, 16 मई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत-2047’ का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल देश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने के साथ परमाणु व सोलर उर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में ब्राजील में ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में मनोहर लाल विकसित भारत का पावर मॉडल पेश करेंगे.
सरकारी कार्यालयों-कालोनियों में 31 अगस्त तक स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य: मनोहर लाल
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने सरकारी कार्यालय, भवन और आवासीय कालोनियों में अगस्त माह तक स्मार्ट व प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने स्मार्ट व प्रीपेड मीटर के साथ एग्रीगेट टेक्नीकल एंड कमर्शियल हानि (एटीएंडसी) को भी कम करने को लेकर लक्ष्य रखा है. मुंबई में आयोजित हुए पश्चिमी राज्यों के विद्युत सम्मेलन में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने विद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की.
आईआईएमटी कॉलेज के प्लेसमेंट डे में 700 से अधिक स्टूडेंट्स का चयन
IIMT Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा प्लेसमेंट डे का आयोजन किया गया, जिसमें 700 से अधिक छात्र शामिल हुए. यह आयोजन उन छात्रों की उपलब्धियों का जश्न था, जिन्होंने देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल किया है.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने गोवा दौरे के दौरान केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा की
नई दिल्ली, 12 मई। गोवा राज्य विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा और शहरी संरचनाओं को मजबूती दी जाएगी। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने गोवा दौरे के दौरान केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा की. गोवा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया. इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक भी मौजूद रहे.
हरियाणा का 'मनोहर मॉडल' बना सामाजिक समानता की मिसाल, 'नो पर्ची-नो खर्ची' से दलित युवाओं को मिला न्याय: सुदेश कटारिया
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा की पूरे देश में आज हरियाणा विकास मॉडल की चर्चा बेहतर उदाहरण के तोर पर दी जा रही है. वह इसलिए नहीं की हमने तेजी से आधुनिक विकास किया है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खूबसूरती समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को समानता का सम्मान दिलाना है. जिसका सबसे बड़ा प्रमाण नो पर्ची नो खर्ची की पवित्र सोच से मैरिट के आधार पर दलित परिवारों के हजारों युवाओं को मिली नौकरी है.
बाबा साहेब के विजन को अगर किसी ने जमीन पर साकार किया है, उसका नाम मनोहरलाल है: सुदेश कटारिया
श्री रविदास मंदिर एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सुदेश कटारिया के सम्मान में हुआ समारोह अभी तक विपक्षी राजनीतिक दलों ने दलितों का हमेशा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन पिछले 10 सालों में हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहरलाल एवं उसके बाद वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी ने संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के विजन को जमीन पर साकार कर दिया. आज समाज हर क्षेत्र में समान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है.
मनोहर लाल और दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली के विकास पर मंथन
नई दिल्ली, 8 मई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाले समय में विकसित भारत का विकास मॉडल बनने जा रही है. मेट्रो से लेकर विद्युत, आवास एवं परिवहन प्रणाली को मजबूती देने के साथ केंद्रीय परियोजनाओं को प्रमुखता के साथ लागू किया जाएगा. केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ राजधानी के विकास को रफ्तार देने का रोडमैप तैयार किया. केंद्रीय मंत्री और दिल्ली सीएम के साथ अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली को आधुनिक विकास में मॉडल बनाने पर चर्चा हुई.
जन्मदिन पर रक्तदान की मिसाल बनेंगे मनोहर लाल
पारदर्शिता, अंत्योदय उत्थान और सुशासन की नजीर मनोहर लाल का 71वां जन्मदिन मानव सेवा की नई मिसाल के रूप में जाना जाएगा. केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा. भाजपा की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे, जिसकी पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है. सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगे. अमूमन, मनोहर लाल साधारण तौर पर ही अपना जन्मदिन मनाते हैं.
Mount Makalu फतह कर ITBP ने रचा इतिहास, अन्नपूर्णा पर भी सफल चढ़ाई
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 19 अप्रैल 2025 को आईटीबीपी के साहसी जवानों ने दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट मकालू (8,485 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली. यह पहली बार है जब किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) ने इस दुर्गम शिखर को फतह किया है. यह विशेष अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान 21 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित बल मुख्यालय से रवाना हुआ था. इसका उद्देश्य माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर) दोनों पर चढ़ाई करना था.
अथर्व अग्रवाल ने 68वें SGFI नेशनल्स में U-11 स्केटिंग में कांस्य पदक जीता
दिल्ली में हो रहे 68वें SGFI नैशनल गेम्स में स्केटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत मुंबई स्थित टीम INDRS के स्केटर अथर्व अग्रवाल ने 500+D मीटर्स में U/11 लड़कों की श्रेणी में रिंक पर कांस्य पदक जीत कर एक बार फिर से अपने स्कूल, IGCSE बोर्ड की स्पोर्ट्स विंग ISSO और अपने राज्य महाराष्ट्र का नाम रौशन किया है. अथर्व के कोच राज सिंह का कहना है कि मुंबई में स्केटिंग के अभ्यास के लिए उपयुक्त जगह नहीं है इसके बावजूद अथर्व ने जिस तरह की परफोर्मेंस दी है वो वास्तव में सराहनीय है.
भारत का 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य, रोडमैप तैयार
Atomic Power Plants in india: भारत ने वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु विद्युत उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है. यह जानकारी संसद की परामर्शदात्री समिति की बैठक में सामने आई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने की. इस बैठक में देशभर में परमाणु ऊर्जा के विकास, प्रौद्योगिकी विविधिकरण और परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन को लेकर रोडमैप तैयार किया गया.
करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के निधन पर जताया दुख..परिजनों को दी सांत्वना
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए फैसलों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत के सख्त कदम का दुनिया भर में समर्थन मिला है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम विश्व बंधुत्व की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन जो हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोडेंगे नहीं. मजबूत सुरक्षा सबसे बड़ा विषय है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फोकस है.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- दो सालों में भारत 5 ट्रिलियन क्लब में होगा शामिल...विकसित भारत पीएम मोदी का संकल्प
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सही दिशा और गति के साथ विकसित भारत का संकल्प साकार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक जो विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसे समाज के हर वर्ग के सहयोग से पूरा किया जाएगा. आगामी दो सालों में भारत पांच ट्रिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री नई दिल्ली में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस विजन-2047:समृद्ध और महान भारत में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे.
दुश्मनों को सख्त संदेश: नौसेना ने अरब सागर में जंगी जहाज से किया मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के 48 घंटे के भीतर भारत ने दुश्मनों को कड़ा संदेश देते हुए गुरुवार को जंगी जहाज आईएनएस सूरत से मिसाइल परीक्षण किया. नौसेना ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी है. नौसेना के मुताबिक, इस दौरान भारत के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक जहाज आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में कामयाबी हासिल की है.
दो दिवसीय नेपाल दौरे पहुंचे भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल
नई दिल्ली: भारत सरकार के ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे. नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. मनोहर लाल के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना और अन्य सहयोगी मुद्दों पर चर्चा करना है. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “पड़ोसी प्रथम” नीति के अनुरूप भारत हमेशा नेपाल के साथ सहयोग को प्रोत्साहित करता रहा है.
नई दिल्ली स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध, भारत एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा
देश की राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त और हाई-सिक्योरिटी ज़ोन माने जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भारत एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता देवनाथ ने ‘ऑपरेशन ट्रैक’ के ज़रिए स्टेशन परिसर और रेल पटरियों पर हो रही अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश किया है. इस खुलासे से न केवल रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि इसने आम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता भी पैदा कर दी है.
Fragments of the City: Engaging the Urban through Its Neighborhoods
Outline | Text | Bibliography | Notes | References | About the author Full text Full size image 1 I would like to thank Catharina Haensel and the editors of SAMAJ for their comments on earlier draf (...) 2 These urban templates included the stark ideological and spatial manifestations of difference betwe (...) 1Anthony King argued that despite attempts to represent the city as a totality, the everyday urban experience is socially and spatially relegated to fragments of the city:...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Dev
Contact Dev, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack