अजमेरएक घंटा पहले कॉपी लिंक अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस विंग ने किशनगढ़ में बिजली चोरी का एक ऐसा मामला पकड़ा है, जिसमें मीटर को पीछे से काटकर उसमें डिवाइस लगाया गया, जिसे बाद में रिमोट से धीमा या बंद कर बिजली चोरी की गई। उपभोक्ता पर 1.41 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले के खुलासे के बाद इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि जिस प्रकार नागौर के मकराना, गोठन में बिजली के मीटर में गड़बड़ी करने का गिरोह सक्रिय था, उस गिरोह का दखल अब किशनगढ़ सहित अजमेर जिले में भी है। जिले के बिजली मीटरों में भी...