भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को हाल ही में दो वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में मिली हार टीम इंडिया को ज्यादा चुभी। वहीं पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने भारतीय खिलाड़ियों के जोश और जज्बे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्लेयर्स के अंदर उस जज्बे की कमी नजर आ रही है जो अपने देश की तरफ से खेलने में होना चाहिए। वनडे वर्ल्ड कप अगले साल भारत में ही होगा और इसमें अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।...