भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल होने के बावजूद जबरदस्त बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने के लिए कड़ा मुकाबला किया। हालांकि वो जीत नहीं दिला पाए। उनकी इस साहसिक बल्लेबाजी की काफी तारीफ हो रही है लेकिन पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनके ऊपर सवाल उठाए हैं। गावस्कर के मुताबिक अगर रोहित शर्मा को लगता था कि वो खेल सकते हैं तो फिर उन्होंने पहले आकर बल्लेबाजी क्यों नहीं की। रोहित शर्मा को बांग्लादेश की पारी के दौरान...