झागर18 मिनट पहले कॉपी लिंक ग्राम पंचायत फतेहगढ़ के सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में आज समर कैंप के दूसरे दिन खेलों का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 130 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम में पंजीयन कराया था। जिसमें बहुत बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे ज्यादा खो-खो, लंबी कूद और सूर्य नमस्कार के साथ-साथ स्पोकन इंग्लिश के लिए पंजीयन हुए हैं। लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया है। विद्यालय में यह पहला ऐसा मौका है जब 1 मई से 13 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।...