Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Krishna Rai
UP Weather Alert: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, कई जिलों में असर
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार शाम कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत समेत आसपास के इलाकों में अचानक बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। अलीगढ़, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जैसे...
यूपी में दिनदहाड़े बैंक लूट: हथियारबंद बदमाश लाखों लेकर फरार, फायरिंग से फैली दहशत
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी बैंक लूट की घटना सामने आई। विंध्यनगर-बैढ़न रोड पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश घुस गए और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर फायरिंग की और कर्मचारियों व ग्राहकों के साथ मारपीट भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। कुछ ही मिनटों में लूट ली ढ़ेर सारी रकम कुछ ही मिनटों में जानकारी के अनुसार, करीब 5 बदमाश बैंक के पास पहुंचे थे। इनमें से एक बाहर निगरानी करता रहा, जबकि बाकी चार...
भीषण गर्मी में अब यात्रियों को मिलेगी राहत,अब ट्रेनों के जनरल कोच में भी मिलेगा ठंडा पानी
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए एक अच्छी पहल शुरू की है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले लोगों को पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरना नहीं पड़ेगा। बड़े स्टेशनों पर तैनात रहेंगी टीमें रेलवे ने कुछ सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर योजना बनाई है कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकेगी, रेलकर्मी और वालंटियर सीधे डिब्बों के अंदर ही यात्रियों को ठंडा पानी देंगे। यह व्यवस्था 15 अप्रैल से शुरू होगी। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़,...
यूपी में मौसम का कहर, प्रदेशभर में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट, आज कई जिलों में भीषण आंधी की आशंका
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है। इस वजह से अगले 48 घंटों में तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान भी जताया गया है। कई जिलों में आंधी और बारिश का असर मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल रही है। बुधवार को कई जिलों में आंधी और बारिश...
पाइपलाइन लीकेज ठीक करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मातम
केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में चौकिया शिवालय के पास बुधवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में दो मजदूर पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के लिए वेल्डिंग कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी धंस गई और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले प्रिंस कुमार (20) और निरंजन कुमार महतो (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।...
गंगा में नाव पर शराब पार्टी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी गंगा में नाव पर बिरयानी खाने का वीडियो सामने आया था। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगा के बीच डीजे बजाया और की शराब पार्टी वीडियो में कुछ युवक नाव पर डीजे बजाकर फिल्मी गानों पर नाचते और शराब पीते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मीरजापुर के बड़ी शीतला मातामंदिर में बधावा ले जाने के दौरान का हो सकता है। परंपरा...
अप्रैल में बदला मौसम का मिजाज, बेमौसम बारिश से लोगों को राहत, देखें लेटेस्ट अपडेट
वाराणसी में अप्रैल के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। यहां पिछले 10 दिनों में पांच बार बेमौसम बारिश हो चुकी है, जिससे मौसम प्री-मानसून जैसा लग रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। हालांकि दोपहर तक हल्के बादल छा जाने से मौसम फिर सुहाना हो गया। सोमवार को भी सुबह तेज धूप के बाद आसमान में बादल दिखे। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा रविवार को जिले में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यह इस सीजन की पांचवीं बेमौसम...
प्रयागराज में डॉक्टर की रहस्यमयी मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के सर्जरी विभाग में पढ़ रहे द्वितीय वर्ष के छात्र डॉक्टर आदित्य की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह जब यह खबर सामने आई तो अस्पताल के डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच जार्जटाउन पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदित्य अल्लापुर में रहते थे। रविवार रात वह अपनी एक महिला डॉक्टर मित्र से मिलने गए थे। इसी दौरान बाथरूम में उनका पैर फिसल गया, जिससे उन्हें चोट लग गई। उन्हें तुरंत एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान...
हैवान पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, लाश बोरे में भर जंगल में फेंकी
चंदौली के बिछिया खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पति गौतम खरवार ने अपनी पत्नी सोनी खरवार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छुपाने के लिए बोरे में भरकर अपने चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल के जलेबिया मोड़ के पास फेंक दिया। पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका सोनी से कई दिनों तक संपर्क नहीं होने पर उसके मायके वालों ने चिंता जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और...
छोटे सिलिंडर की बिक्री फिर से हुई शुरू, 5 किलो वाले सिलिंडर से छात्रों और प्रवासी मजदूरों को राहत
एलपीजी संकट के बीच इंडियन ऑयल ने अपने एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) यानी पांच किलोग्राम के छोटे सिलिंडर की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है। इससे विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले घरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। छोटे सिलिंडर का विकल्प उन उपभोक्ताओं के लिए भी मददगार होगा, जिन्हें एक सिलिंडर खत्म होने के बाद कई दिनों तक अगले सिलिंडर का इंतजार करना पड़ता था। नए पांच किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत होगी 1533 रुपये ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री और त्रिवेणी गैस...
मौसम में बड़े बदलाव के संकेत, वाराणसी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, देखें अलर्ट
वाराणसी और पूर्वांचल के लिए मौसम विभाग ने रविवार शाम नया येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, हवा में नमी बढ़ने से बादलों की सक्रियता तेज हो रही है और आने वाले दिनों में भी यही रुख रहने की संभावना है। गर्मी के बीच नमी मिलने से बादल गरज-चमक के साथ बारिश कर सकते हैं। इलाके में समय-समय पर हो रही है बूंदाबांदी पूर्वांचल में मानसून आने में अभी करीब 75 दिन बचे हैं, लेकिन उसके पहले का पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून सक्रियता दिखाई दे रही है। इसी वजह से इलाके में समय-समय पर बूंदाबांदी हो रही है।...
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 2-3 दिन तक बारिश और ओलों की चेतावनी, देखें लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से राज्य के अलग-अलग इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को भी कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी और कटी फसलें खराब हो गईं। आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,...
मौसम विभाग का अलर्ट: 5 अप्रैल को यूपी में तेज बारिश और तूफान की आशंका, देखें लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच अब बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों के लिए तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं जिन जिलों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, उनमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर शामिल हैं।...
रेलवे ग्रुप-बी परीक्षा की डेट फाइनल, जानें नया शेड्यूल और जरूरी डिटेल
भारतीय रेलवे में नौकरी कर रहे उन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो ग्रुप-सी से ग्रुप-बी अधिकारी बनना चाहते हैं। रेलवे बोर्ड ने सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए ग्रुप-बी पदों पर प्रमोशन के लिए नया परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाएगी। 24 मई और 31 मई को कराई जाएगी परीक्षा रेलवे बोर्ड के अनुसार, अब यह परीक्षा कंप्यूटर आधारितमोड में दो अलग-अलग तारीखों यानी कि 24 मई और 31 मई को कराई जाएगी। व्यवस्था को बेहतर...
वाराणसी में युवक की रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटका मिला शव,जांच शुरू
वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने बबूल के पेड़ पर काले गमछे के सहारे शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई। आजमगढ़ जिले का रहने वाला था शख्स शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान संदीप पाण्डेय के रूप में हुई, जो आजमगढ़ जिले के खरिहानी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि संदीप गुरुवार सुबह घर से नाराज होकर करीब 1000 रुपये लेकर मुंबई...
3 अप्रैल से यूपी में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआत के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 3 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार, ईरान के पास सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना...
50 हजार का इनामी गैंगस्टर फरीदाबाद से गिरफ्तार, 2 साल से दे रहा था पुलिस को चकमा
उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बुधवार शाम हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी काफी समय से फरार था और पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आजमगढ़ का रहने वाला है राहुल यादव गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जिले के सिसरेडी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आजमगढ़ के अलग-अलग थानों में करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट...
नौकरी का सुनहरा मौका! यूपी रोडवेज में 56 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोडवेज में कंडक्टर के 56 पदों पर भर्ती फिर से शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रयागराज क्षेत्र के आठों डिपो में खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है। सभी भर्तियां आउटसोर्सिंग के आधार पर होंगी। इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को रोजगार का मिलेगा अच्छा मौका इस भर्ती की प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिए चुनी गई फर्म एसएस इंटरप्राइजेज, रायबरेली द्वारा पूरी की जाएगी।...
RCTC ने दिया खास तोहफा, प्रयागराज से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन
प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए IRCTC एक खास तोहफा मिलने वाला है। 27 अप्रैल से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराई जाएगी। यह 12 दिन और 11 रातों का सफर होगा, जो गोरखपुर से शुरू होकर प्रयागराज संगम स्टेशन से भी गुजरेगा। सात ज्योतिर्लिंगों की कराई जाएगी यात्रा इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, पुणे के भीमाशंकर और संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके...
प्रदेश में एक्टिव होने वाले हैं दो पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बदलते मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। पूरे हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 3 और 7 अप्रैल को सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग ने बताया है कि 3 और 7 अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और बेमौसम बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं...
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचेंगे प्रयागराज, 21 अप्रैल से अरैल में होगा कथा का भव्य आयोजन
समिति के अध्यक्ष डॉ.
रेलवे का नया नियम, स्टेशन से बाहर निकलते ही TTE करेंगे टिकट चेक, ठगों पर होगी सख्ती
उत्तर मध्य रेलवे ने फर्जी टिकटों और जालसाजों पर सख्ती बढ़ा दी है। अब रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही सभी यात्रियों से टिकट मांगा जाएगा। इसके लिए टीटीई और टिकट चेकिंग स्टाफ की विशेष टीम हर स्टेशन पर तैनात होगी। अगर कोई बिना टिकट या नकली टिकट का इस्तेमाल करता है, तो उसे तुरंत पकड़ा जाएगा। सभी एग्जिट प्वाइंट्स पर यात्री से टिकट चेक करेगा स्टाफ सीनियर डीसीएम हरिमोहन के नेतृत्व में सूबेदारगंज स्टेशन पर टिकट चेकिंग और बुकिंग स्टाफ के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उन्हें ‘जीरो टॉलरेंस’ की...
यूपी में मौसम विभाग का नया अलर्ट, 1 अप्रैल को बारिश, तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी
देश में बेमौसम बारिश का दौर अब भी जारी है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल 2026 के लिए देश के 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना है, साथ ही तेज हवा 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। यूपी में होगी ताबड़तोड़ बारिश किसानों को सलाह दी गई है कि वे खुले में न निकलें, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। सबसे अधिक असर पूर्वी भारत में देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल...
कौन हैं अनन्या त्रिवेदी जिन्होंने पहले प्रयास में हासिल किया दूसरा स्थान, बताया सफलता का मंत्र
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। कुल 932 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। पहले प्रयास में ही मिली सफलता अनन्या त्रिवेदी ने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की। यह उनका पहला मेंस और पहला इंटरव्यू था, फिर भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। मां को दिया सफलता का श्रेय अनन्या...
वाराणसी समेत पूर्वांचल में छाएंगे बादल, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें IMD का अलर्ट
वाराणसी और पूरे पूर्वांचल में इन दिनों मौसम ठीक बना हुआ है, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण दिन में कभी धूप तो कभी छांव का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। बादलों की स्थिति स्थानीय नमी पर निर्भर करेगी, जिसकी वजह से उमस भी महसूस हो रही है। सोमवार दोपहर में तापमान बढ़ने की संभावना सोमवार सुबह हल्की ठंडक रही, लेकिन पहले के मुकाबले इसका असर कम था। सुबह 9 बजे के बाद गर्मी बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में...
सफलता की मिसाल बने पुरुषोत्तम, अवंतिका और राहुल, UPPSC में मचाया धमाल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस बार कई युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। इनमें पुरुषोत्तम ओझा, अवंतिका शुक्ला और राहुल यादव की कहानी खास प्रेरणादायक है। सफलता से खुश नहीं थे पुरुषोत्तम ओझा चित्रकूट जिले के छीबों गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम ओझा का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनका परिवार गोविंदपुर में रहता है। पुरुषोत्तम कहते हैं कि उन्हें अपनी सफलता की खुशी तो है, लेकिन अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए वे यूपीपीसीएस 2025 में फिर से बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे...
प्रयागराज को मिली बड़ी सौगात, जल्द बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, केंद्र ने जारी किए 6.50 करोड़ रुपये
प्रयागराज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने का रास्ता अब और आसान हो गया है। नगर निगम द्वारा 50 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के बाद केंद्र सरकार ने 6.50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दे दी है। इससे नैनी में बनने वाले अस्पताल के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा ये अस्पताल नगर निगम ने करीब 10 महीने पहले बॉन्ड जारी किया था। नियम के अनुसार, केंद्र सरकार बॉन्ड की कुल राशि का 13% प्रोत्साहन देती है। इसी के तहत यह राशि प्रयागराज नगर निगम को मिली...
वाराणसी एयरपोर्ट पर शक के आधार पर पकड़ी गई युवती, बुर्का पहन युवक संग जा रही थी मुंबई
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक युवक और युवती को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे बुर्का पहनकर मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर CISF ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है युवती जांच में पता चला कि युवती बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और युवक से उसका प्रेम संबंध था। परिवार को इस रिश्ते की जानकारी होने के बाद उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय करने की...
सोनभद्र में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, इंजीनियर की मौत, पत्नी और बेटा घायल
सोनभद्र जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के रांची निवासी किशोर कुमार चौधरी जो छत्तीसगढ़ में इंजीनियर थे, अपनी पत्नी नीतू देवी और तीन साल के बेटे वैदिक के साथ प्रयागराज के झूंसी स्थित ससुराल से कार से अंबिकापुर लौट रहे थे। कार के परखच्चे उड़े दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब उनकी कार चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और...
बढ़ने वाली है महंगाई! युद्ध के चलते महंगे होंगे सिरिंज और सर्जिकल प्रोडक्ट
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के कारण अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे सिरिंज, ग्लव्स और अन्य सर्जिकल उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इनकी कीमतें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं, जिससे इलाज महंगा हो जाएगा। खाड़ी देशों में तनाव की वजह से इन कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित दरअसल, इन मेडिकल उत्पादों को बनाने में प्लास्टिक और खास तरह के रसायनों का इस्तेमाल होता है, जो कच्चे तेल से जुड़े...
गर्मी बढ़ते ही बनारस में बिजली कटौती का खतरा, बिजली कटौती को लेकर बढ़ी चिंता
वाराणसी में गर्मी बढ़ने से पहले ही बिजली विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता अनूप मिश्रा ने शुक्रवार को डाफी उपकेंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि गर्मियों में किसी भी तरह की बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। गर्मी में बिजली की मांग ज्यादा बीएचयू के पास स्थित इस 33/11 केवी उपकेंद्र में उन्होंने ट्रांसफार्मर, ब्रेकर और फीडरों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से कहा गया कि बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग ज्यादा होती है, इसलिए...
मिर्जामुराद में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल
मिर्जामुराद के लालपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दुखद हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में रिंकू की मौत हो गई, जबकि चालक और अन्य आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी लोग ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर थे और दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। रांची जिले के छीपादोह निवासी थे रिंकू जानकारी के अनुसार, रिंकू झारखंड के रांची जिले के छीपादोह निवासी थे। ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र, जो लातेहार का रहने वाला है, दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अदलपुर...
यूपी के कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश, गिरे ओले, 38 जिलों में अलर्ट जारी
अयोध्या और सुल्तानपुर में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और जालौन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कानपुर, औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव और हरदोई में भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस मौसम बदलाव से गेहूं, सरसों, चना, अरहर जैसी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आ रही हवाओं के कारण यह...
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, 4 बच्चे डूबे, 2 की हुई मौत, दोस्तों को बचाने में गई जान
प्रयागराज के मांडा इलाके में गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां 9 लड़के एक साथ स्नान करने गए थे, तभी उनमें से दो बच्चे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए बाकी दोस्त भी आगे बढ़े, लेकिन गहरे पानी में चार बच्चे डूब गए। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। गोताखोरों ने कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है। हादसे के बाद घाट पर मची अफरातफरी घटना मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर घाट की है। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। परिजन और गांव के लोग मौके...
कोल्ड स्टोरेज हादसे में कार्रवाई तेज, पूर्व मंत्री का ड्राइवर गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार
प्रयागराज आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पूर्व मंत्री अंसार अहमद की गिरफ्तारी के बाद अब उनके कार चालक मोहम्मद जाबिर अली उर्फ जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लगातार छापेमारी कर रही है सर्विलांस टीम पुलिस के अनुसार, जावेद इस मामले में पहले से नामजद आरोपी था और प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। वहीं, इस केस में अभी भी कोल्ड स्टोरेज का मैनेजर उस्मान, असलम बाबा और इरफान फरार हैं। उनकी तलाश में...
26 से 30 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, गरजेंगे बादल, पड़ेंगे ओले… पूरे इलाके में बिगड़ेगा मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कभी धूप तो कभी बादल नजर आएंगे, लेकिन महीने के आखिर तक फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 30 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे पूरे इलाके में मौसम बिगड़ सकता है। कुछ जगहों पर होगी ओलावृष्टि इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पिछले दिनों हल्की बारिश के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब फिर से...
मां ने अपनी किडनी देकर बेटे को दी नई जिंदगी, प्रयागराज में पहली बार हुआ ट्रांसप्लांट
प्रयागराज शहर के एसआरएन अस्पताल में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया, जिसमें एक मां ने अपनी किडनी देकर अपने बेटे की जान बचाई। यह ऑपरेशन बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया। इस ट्रांसप्लांट की तैयारी करीब एक महीने से चल रही थी। सभी जरूरी जांच और मंजूरी मिलने के बाद ही ऑपरेशन किया गया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ट्रांसप्लांट कमेटी ने मां और बेटे के दस्तावेजों की जांच की, उनसे बातचीत की और पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की। इसके बाद ही ट्रांसप्लांट की अनुमति दी गई।...
आज आंधी-बारिश का कहर, तूफानी हवाएं करेंगी परेशान, इस तारीख से फिर लौटेगी बारिश और बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। इन दिनों सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, यानी कहीं भी आंधी-बारिश या वज्रपात की संभावना नहीं है। 26 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज लेकिन 26 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। इसके बाद 27 मार्च को इसका असर पूर्वी यूपी में भी दिखाई देगा। 28 और 29 मार्च को...
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा, पूर्व मंत्री अंसार समेत 3 गिरफ्तार, उद्यान अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ हाईवे पर मलाक हरहर के पास चंदापुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में स्टोरेज संचालक और पूर्व मंत्री अंसार अहमद उर्फ पहलवान, उनके बेटे मंजूर और भतीजे अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर भदरी फ्लाईओवर के पास से पकड़ा। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में...
गेम खेलने से रोका तो उठाया खौफनाक कदम….हथेली पर लिखकर युवक ने की आत्महत्या
मऊ के दोहरीघाट कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गेम की लत के कारण एक युवक ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मां के गेम खेलने से मना करने पर 22 वर्षीय जितेंद्र साहनी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 12वीं की परीक्षा देकर घर पर ही था युवक परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र हाल ही में 12वीं की परीक्षा देकर घर पर ही था। वह दिनभर मोबाइल पर गेम खेलता रहता था, जिसे लेकर घर में अक्सर उसे समझाया जाता था। सोमवार दोपहर भी मां ने उसे गेम खेलने से मना किया, जिसके बाद वह कुछ देर के लिए बाहर चला...
प्रयागराज में बस्तियों तक पहुंचा कोल्ड स्टोरेज नेटवर्क, लोगों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा
प्रयागराज के सोरांव में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे ने कोल्ड स्टोरेज की खराब व्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। इस घटना के बाद शहर से लेकर गांव तक फैले कोल्ड स्टोरेज और कारखानों से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अपने परिवार के साथ रहते हैं लोग शहर के मुंडेरा, लूकरगंज, सिविल लाइंस, तेलियरगंज, कीडगंज, नैनी समेत कई इलाकों में बड़े-बड़े कोल्ड स्टोरेज और गोदाम बने हुए हैं। इन जगहों पर बड़े स्तर पर सामान रखा जाता है, जबकि आसपास ही बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ...
गुड टच-बैड टच’ से खुला राज, बच्चियों ने बताई सच्चाई, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा
सोनभद्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो छोटी बहनों ने एक बिजली मैकेनिक पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता था और बच्चियों के साथ खेलने के बहाने समय बिताता था। परिवार को पहले उस पर कोई शक नहीं हुआ। गलत तरीके से छूते हैं अंकल सोमवार को जब दोनों बच्चियां ट्यूशन गईं, तो वहां टीचर ने उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया। इसके बाद बड़ी बहन ने बताया कि वह अंकल उसके साथ गलत तरीके से छूते हैं। छोटी बहन ने भी अपने साथ ऐसा होने की बात कही। यह...
IMD Alert: सावधान! फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, तेज आंधी के साथ 28 मार्च तक जारी रहेगी ताबड़तोड़ बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ खत्म ही हुआ था कि सोमवार को एक नया विक्षोभ सक्रिय हो गया जिसके कारण कई जिलों में बारिश हो रही है। मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली और हरदोई जैसे पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी जिलों में हो सकती है हल्की बारिश मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन ज्यादातर जगह मौसम साफ और सूखा रहेगा। हालांकि 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे...
वाराणसी में कुट्टू के आटे की खुलेआम बिक्री, नियमों को किया जा रहा नजरअंदाज
नवरात्र के चलते कुट्टू के आटे की मांग तेजी से बढ़ गई है, लेकिन इसके साथ ही बाजारों में नियमों की अनदेखी भी सामने आ रही है। शहर के कई इलाकों में खुलेआम कुट्टू का आटा बेचा जा रहा है, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।खाद्य सुरक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि कुट्टू का आटा केवल एफएसएसएआई लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के साथ और सीलबंद पैकेट में ही बेचा जाए। इसके बावजूद कई दुकानदार बिना लाइसेंस के खुले में आटा तौलकर ग्राहकों को दे रहे हैं। आटे की गुणवत्ता और सुरक्षा पर उठ रहे सवाल इतना ही...
वाराणसी में तैयार गेहूं पर आफत की मार, हवा-बारिश ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी
पूर्वांचल से लेकर वाराणसी तक रात से हो रही हल्की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल अब मौसम की मार झेल रही है। अगर मौसम इसी तरह खराब रहा, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आराजी लाइन विकासखंड के राजातालाब, कचनार, बीरभानपुर, टोडरपुर, कनेरी, मोहनसराय, मिल्कीचक, टड़िया, भीमचंडी, बंगालीपुर, महगांव, जयापुर, मरुई, जख्खिनी, शाहंशाहपुर, भवानीपुर, जगरदेवपुर और काशीपुर समेत कई गांवों में शुक्रवार सुबह तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश हुई। इसका...
यूपी के इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, होगी ताबड़तोड़ बारिश, देखें IMD का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तक हल्की धूप थी, लेकिन कुछ ही घंटों में आसमान काले बादलों से घिर गया और करीब 10 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इन जिलों में होगी झमाझम बारिश लखनऊ के अलावा उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज और कौशांबी समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा और बारिश के कारण लखनऊ के तापमान में करीब 10.3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी पारा तेजी से नीचे आया है। शनिवार को कैसा...
अब और सुरक्षित होगा रेल सफर, प्रयागराज-कानपुर रूट पर अगले हफ्ते से कवच सिस्टम लागू
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज और कानपुर के बीच ट्रेन यात्रा को और सुरक्षित बनाने जा रहा है। अगले सप्ताह इस व्यस्त रूट पर स्वदेशी कवच सिस्टम पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। यह सिस्टम करीब 190 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर काम करेगा, हालांकि दोनों बड़े स्टेशनों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। लागू करने से पहले रेलवे ने किए कड़े टेस्ट कवच सिस्टम लागू करने से पहले रेलवे ने इसके कई कड़े टेस्ट किए हैं। अलग-अलग तरह की ट्रेनों और इंजनों के साथ इसका परीक्षण किया गया, जिसमें वंदे भारत ट्रेन भी शामिल रही। यात्रियों...
प्रयागराज में विवाद बना जानलेवा, पति ने धारदार हथियार से पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज के गंगापार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के वारी ग्रामसभा के पट्टी छींट गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी में घटना की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। 32 साल की संगीता देवी के रूप में हुई पहचान मृतका की पहचान 32 साल की संगीता देवी के रूप में हुई है। उनके पति शैलेश पेंटिंग का काम करते हैं। संगीता के दो बेटे हैं सबसे बड़ा बेटा शिवम और छोटा बेटा सिद्धार्थ।...
पहले खुद को गोली मारी फिर गंगा में फेंका सबूत, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग
वाराणसी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों ने अपने ही विरोधियों को फंसाने के लिए खतरनाक साजिश रची। उन्होंने खुद को गोली मारकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरा सच सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, भुआल छपरा-नौरंगा गांव में जमीन और फसल को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में रविंद्र ठाकुर और उसके भाई अशोक ठाकुर ने विरोधी पक्ष को फंसाने की योजना बनाई। इस योजना के तहत अशोक ने खुद को...
सावधान! 19 मार्च को तेज आंधी के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश, यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बदरा, देखें IMD का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार शाम से ही पश्चिमी जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे गर्मी से राहत मिली। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में देर शाम झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई। 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला यह मौसम 21 मार्च तक सक्रिय रहेगा। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Krishna
Contact Krishna, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack