वियतनाम की VinFast अपनी नई VF5 फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार सामने आई तस्वीरों में इसके राइट-हैंड ड्राइव केबिन यानी इंटीरियर की झलक भी मिली है। भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी पर तमिलनाडु की ट्रेड प्लेट लगी थी और इसमें टेस्टिंग से जुड़े काफी इक्विपमेंट भी नजर आए। इन स्पाई शॉट्स को Prashanth Fernando और रशलेन ने शेयर किया है। 4 मीटर से छोटी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की भारत...
Articles by Kumar Singh
अगले साल आ सकती हैं Mahindra की ये दो नई दमदार SUV, लिस्ट में एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल
महिंद्रा आने वाले सालों में अपनी SUV रेंज को बड़े लेवल पर अपडेट करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का प्लान 2031 तक 16 नए मॉडल लॉन्च करने का है, जिनमें 10 ICE यानी पेट्रोल-डीजल और 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल होंगे। इन SUVs को कंपनी के दो नए प्लेटफॉर्म NU_IQ और INGLO पर तैयार किया जाएगा। इनमें Mahindra Vision S NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली प्रोडक्शन एसयूवी होगी। जबकि, Mahindra BE 07 कंपनी की अगली Born-Electric एसयूवी होगी। दोनों मॉडल 2027 में लॉन्च किए जा सकते है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी इन...
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-होल्ड फीचर वाली अफोर्डेबल SUVs, सभी की कीमत 15 लाख रुपये से कम
शहरों में रोज गाड़ी चलाने वालों को ट्रैफिक सिग्नल और जाम में बार-बार ब्रेक दबाकर रखना पड़ता है। वहीं, हर बार गाड़ी रोकने और आगे बढ़ाने के दौरान मैन्युअल हैंडब्रेक का इस्तेमाल भी कई बार परेशानी बन जाता है। ऐसे में Electronic Parking Brake (EPB) और Auto-Hold जैसे फीचर्स काफी काम आते हैं। EPB में ट्रे़डिशनल हैंडब्रेक लीवर की जगह एक छोटा इलेक्ट्रिक स्विच मिलता है। जबकि, Auto-Hold गाड़ी रुकने पर ब्रेक को अपने आप लगाए रखता है। इससे ड्राइवर को लगातार ब्रेक पैडल दबाकर रखने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले...
रॉयल एनफील्ड की बड़ी तैयारी, करेगी 1000 करोड़ रुपये का निवेश, आएंगी कंपनी की कई नई मोटरसाइकिल
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपने इलेक्ट्रिक बाइक बिजनेस को तेजी से एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया है। इसके तहत रॉयल एनफील्ड अगले 7 साल में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस रकम का इस्तेमाल खासतौर से नए प्रोडक्ट डिवेलप करने, टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने में किया जाएगा। इस इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा फायदा कंपनी के Flying Flea ब्रैंड को मिल सकता...
Maruti Suzuki की इस एमपीवी को मिल सकता है बड़ा अपडेट, कंपनी दे सकती है E85 फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी प्रीमियम एमपीवी Invicto को जल्द नए अपडेट के साथ मार्केट में ला सकती है। टोयोटा ने भारत में 25 नवंबर को Innova Hycross का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव Flex-Fuel Strong Hybrid पावरट्रेन है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार अब उम्मीद की जा रही है कि मारुति इनविक्टो को भी आने वाले महीनों में यही टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इनविक्टो और Hycross एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं और इसलिए दोनों कंपनियों के बीच पहले से चली आ रही अपडेट शेयर करने की...
XL6 फेसलिफ्ट से लेकर YMC तक, Maruti Suzuki जल्द ला सकती है ये तीन MPV, बड़ी फैमिली वालों के लिए हो सकती हैं बेस्ट
इंडियन मार्केट में एसयूवी के साथ MPV की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। एमपीवी बड़ी फैमिली वाले बायर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं क्योंकि इसमें पूरा परिवार एक साथ ट्रैवल कर सकता है। यही मेन कारण है कि Maruti Suzuki इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में अपनी मौजूदा MPVs को अपडेट करने के साथ एक नई इलेक्ट्रिक एमपीवी भी लाने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में। 1.
1 से 3 दिसंबर के बीच होगी इन धांसू SUV की एंट्री, नेक्स्ट-जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर भी लिस्ट में
साल 2026 का आखिरी महीना ऑटोमोबाइल मार्केट और SUV लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। इस साल नवंबर तक भारत में एक के बाद एक कई कारें लॉन्च या अनवील की जा चुकी हैं। दिसंबर में भी यही ट्रेंड बरकरार रहने वाला है। दिसंबर के शुरुआती तीन दिनों में ही तीन धांसू एसयूवी की मार्केट में एंट्री होने वाली हैं। इनमें नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अल्फा और JSW Motors की पहली SUV Combat शामिल हैं। 1.
अगले साल आ सकती हैं Mahindra की ये तीन 4x4 गाड़ियां, लिस्ट में दो दमदार फेसलिफ्ट के साथ एक नया पिकअप ट्रक भी
महिंद्रा (Mahindra) देश की सबसे बड़ी एसयूवी कंपनियों में से एक है। कंपनी की रेंज में अफोर्डेबल 2WD एसयूवी से लेकर दमदार 4x4 मॉडल तक शामिल हैं। भले ही इंडियन मार्केट में ज्यादातर ग्राहक 2WD वेरिएंट पसंद करते हों, लेकिन महिंद्रा अपनी ऑफ-रोडिंग वाली पहचान को बनाए रखने के लिए 4x4 एसयूवी पर भी लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी अगले साल तीन नए 4x4 मॉडल्स लाने की तैयारी में है। इनमें एक नया पिकअप ट्रक और दो पॉपुलर एसयूवी के फेसलिफ्ट शामिल हैं। 1.
टॉप 5 सबसे कम बिकने वाली कारें, किसी की सेल 3 यूनिट, तो किसी का नहीं खुला खाता, लिस्ट में किआ और जीप भी
भारतीय कार बाजार में टाटा नेक्सॉन, मारुति बलेनो, डिजायर और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों की खूब जबरदस्त सेल होती है। वहीं, कुछ कारें ऐसी भी हैं जो इंडियन ग्राहकों खास इंप्रेस नहीं कर पाईं। यही कारण है कि अक्टूबर 2026 के सेल नंबर्स में कुछ महंगे और प्रीमियम मॉडल की हालत बेहद खराब रही। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक कार की सिर्फ 3 यूनिट बिकीं, जबकि तीन मॉडल ऐसे रहे जिनका सेल का खाता भी नहीं खुला। तो आइए जानते हैं सबसे कम बिकने वाली टॉप 5 कारों के बारे में। 1.
कार और बाइक इंश्योरेंस के नियम बदलने की तैयारी में सरकार, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का बढ़ सकता है प्रीमियम
भारत में व्हीकल इंश्योरेंस से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ऐसे कई प्रस्तावों पर विचार कर रही है, जिनका असर इंश्योरेंस के प्रीमियम से लेकर पेट्रोल पंप पर फ्यूल खरीदने तक पड़ सकता है। सड़क परिवहन मंत्रालय का मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा वाहनों को वैलिड इंश्योरेंस के दायरे में लाना है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा हो सकता है इंश्योरेंस प्रपोजल के तहत व्हीकल ओनर्स का इंश्योरेंस प्रीमियम उनके पिछले साल तोड़े गए ट्रैफिक नियमों के...
MG Comet EV की कीमतों में फिर बदलाव, कुछ वेरिएंट हुए 10,000 रुपये महंगे, कुछ को खरीदना हुआ सस्ता
MG Motor ने अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है। इस बार कंपनी ने कुछ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं, BaaS (Battery as a Service) प्लान के तहत मिलने वाले टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये तक कम कर दी गई है। इस साल कॉमेट की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले भी कंपनी ने कुछ वेरिएंट की कीमतें 17,000 रुपये तक बढ़ाई थीं। इन वेरिएंट की कीमतें बढ़ीं और कुछ हुए सस्ते MG Comet के Executive, Excite, Excite FC,...
सेल में गिरावट के बाद डीलर्स को लुभाने में जुटी Ola Electric, दे रही 9% तक मार्जिन, 7% पर आया कंपनी का मार्केट शेयर
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपनी खोई हुई पकड़ वापस पाने के लिए ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने डीलर्स को लुभाने की नई स्ट्रैटिजी अपनाई है। कंपनी अपने फ्रेंचाइजी डीलर्स को 9% तक मार्जिन ऑफर कर रही है, जो आमतौर पर इस इंडस्ट्री में मिलने वाले कमीशन से काफी ज्यादा है। सेल में लगातार गिरावट, कस्टमर्स की शिकायतों और दूसरी कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच ओला इलेक्ट्रिक अपने बिजनेस मॉडल में भी बदलाव कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल। पहले तीन महीने मिलेगा 9% तक मार्जिन डीलर्स के मुताबिक ओला...
लॉन्च से पहले दिखा Maruti Fronx फेसलिफ्ट का इंटीरियर, मिल सकती हैं वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS की भी उम्मीद
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान पहले कई बार इसके एक्सटीरियर की झलक सामने आ चुकी है। अब नई फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट के इंटीरियर के फोटोज भी सामने आए हैं, जिनमें कई नए फीचर्स देखने को मिले हैं। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नए स्पाई फोटोज Harsh Vlogs के वीडियो के हैं। इनसे पता चलता है कि कंपनी मौजूदा मॉडल के मुकाबले केबिन में कई अहम बदलाव करने वाली है। पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार...
पहली बार दिखी नई Hyundai Creta N Line, स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन, इंजन भी दमदार
Hyundai की नई जेनरेशन क्रेटा आजकल काफी चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों में इसके कई टेस्ट मॉडल देखे जा चुके हैं। अब पहली बार इसके स्पोर्टी N Line वर्जन की झलक भी सामने आई है। स्पाई फोटोज को koreancarblog, jhs_spyshot_official और रशलेन शेयर किया है। इसे साउथ कोरिया में हेवी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वहां यह एसयूवी Kona N Line के नाम से सेल के लिए आएगी, जबकि भारत में इसे नई Creta N Line के तौर पर लाए जाने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि क्रेटा और कोना को अब तक अलग-अलग...
Maruti Suzuki Victoris के कुछ वेरिएंट हुए 10 हजार रुपये महंगे, कुछ को कंपनी ने किया 5 हजार रुपये सस्ता
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) Victoris खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। खास बात है कि कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स को सस्ता भी किया है और कुछ की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह जानकारी कारवाले की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इसके बेस LXi पेट्रोल और CNG वेरिएंट को 10 हजार रुपये महंगा कर दिया है। वहीं, VXi पेट्रोल और CNG वेरिएंट की कीमतों में 5 हजार रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा ZXi, ZXi (O) और ZXi Plus वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं...
Renault और निसान की बड़ी तैयारी, जल्द आ सकती हैं ये नई SUVs, एक देगी महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी को टक्कर
रेनो (Renault) और निसान (Nissan) भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं। दोनों कंपनियों का फोकस आने वाले समय में एसयूवी पर रहने वाला है। इसके तहत रेनो और निसान मिलकर अगले कुछ महीनों में कई नई एसयूवी ला सकती हैं। इनमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाली रेनो काइगर, थ्री-रो 7-सीटर SUV, प्लग-इन हाइब्रिड निसान टेरानो और प्रीमियम निसान पैट्रोल जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में। फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ आएगी काइगर रेनो काइगर को जल्द ही एक बड़ा अपडेट...
JSW Motors ने अनवील किया अपना लोगो, दमदार SUV के साथ 3 दिसंबर को होगी इंडियन मार्केट में धमाकेदार एंट्री
Nov 25, 2026 08:49 am ISTलाइव हिन्दुस्तान जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अपना लोगो अनवील कर दिया है। लोगो का डिजाइन भारत की विविधता में एकता से इंस्पायर्ड है। ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि भारत बेहतर प्रोडक्ट्स का हकदार है। आइए जानते हैं डीटेल। जेएसडब्ल्यू ने अनवील किया अपना लोगो JSW Group की नई पैसेंजर व्हीकल कंपनी JSW Motors ने इंडियन मार्केट में एंट्री से पहले अपना ऑफिशियल लोगो अनवील कर दिया है। कंपनी के मुताबिक लोगो का डिजाइन भारत की विविधता में एकता यानी Unity in Diversity से इंस्पायर्ड...
खत्म होने वाला है इंतजार, अगले हफ्ते होगा नई Toyota Fortuner का ग्लोबल डेब्यू, मिल सकते हैं कई जबरदस्त फीचर
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर (New Toyota Fortuner) का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू अगले हफ्ते कराने वाली है। करीब एक दशक बाद इस पॉपुलर एसयूवी को पूरी तरह नए अवतार में 1 दिसंबर को सबके सामने लाया जाएगा। नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू साउथ अफ्रीकी में होगा। इसके बाद इसे भारत में 2027 Bharat Mobility Global Expo के दौरान शोकेस किया जा सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी अपनी नई यानी नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर में क्या कुछ ऑफर कर सकती है।...
Maruti Suzuki की इस पॉप्युलर स्पोर्टी SUV को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाई हर वेरिएंट की कीमत
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पॉप्युलर कॉम्पैक्ट SUV - Fronx को खरीदना अब थोड़ा महंगा हो गया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इस स्पोर्टी एसयूवी के सभी वेरिएंट की कीमतों में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इस साल फ्रॉन्क्स की कीमतों में यह चौथी बार इजाफा हुआ है। इससे पहले भी कंपनी अलग-अलग मौकों पर इसकी कीमतें बढ़ा चुकी है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.95 लाख रुपये से 12.08 लाख रुपये के बीच हो गई है। पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील ₹ 5.69 - 11.16 लाख ₹ 8.49 - 9.99 लाख ₹ 19.45...
Toyota फैन्स के लिए खुशखबरी, अगले 12 महीनों में आ सकती हैं कंपनी की ये दो नई MPV, लिस्ट में रुमियन फेसलिफ्ट भी
टोयोटा कल यानी 25 नवंबर को भारत में इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा भी कंपनी मार्केट में कई नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। कंपनी अगले 12 महीनों में दो नई एमपीवी इंडियन मार्केट में ला सकती है। इनमें मारुति सुजुकी की YMC Electric MPV पर बेस्ड एक नई इलेक्ट्रिक एमपीवी और अपडेटेड टोयोटा रुमियन शामिल हैं। नई इलेक्ट्रिक एमपीवी के साथ कंपनी की एंट्री भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में हो सकती है, जबकि रुमियन फेसलिफ्ट के जरिए फैमिली कार खरीदने वालों को...
Hyundai ने दिया तगड़ा झटका, 1 दिसंबर 2026 से महंगी हो रही कंपनी की चुनिंदा कारें, इस साल चौथा प्राइस हाइक
हुंडई (Hyundai) ने बायर्स को तगड़ा झटका दिया है। अगर आप दिसंबर में हुंडई की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी चुनिंदा कारों और वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से कारों की कीमतें अधिकतम 8 हजार रुपये तक बढ़ाएगी। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कीमतों को बढ़ाने का मेन कारण इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही...
अगले साल भारत आएगी Bentley की पहली इलेक्ट्रिक कार, कंपनी को इंडियन मार्केट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद
ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Bentley भारत में अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार - टॉर्कल (Torcal) को 2027 की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी। कंपनी को इंडियन मार्केट में आने वाले सालों में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। हालांकि, भारत में इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती और India-UK Free Trade Agreement (FTA) के बावजूद बेंट्ले ने देश में अपनी कारों की मैन्युफैक्चरिंग या उन्हें असेंबल करने से साफ इनकार कर दिया है। कंपनी के चेयरमैन और CEO Frank-Steffen Walliser ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि बेंट्ले की सभी कारें...
अगले हफ्ते भारत में होगी Honda की पहली इलेक्ट्रिक कार की एंट्री, 500km तक हो सकती है रेंज, मिल सकता है 360 डिग्री कैमरा
होंडा इंडियन मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका नाम Honda Alpha है, जो 0 अल्फा कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल है। इसकी एंट्री 2 दिसंबर 2026 को होगी। हालांकि, इसकी सेल 2027 में शुरू होगी। इस एसयूवी के साथ कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपना धमारेदार डेब्यू करेगी। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेकर एक्साइटेड हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है। कॉन्सेप्ट जैसा रह...
टाटा और महिंद्रा जल्द ला सकती हैं अपनी ये नई 7 सीटर SUV, लिस्ट में सफारी ईवी के साथ स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट भी
आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक 7-सीटर एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में टाटा और महिंद्रा की नई 7-सीटर एसयूवी आने वाली हैं। इनमें पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन वाली 7-सीटर एसयूवी भी शामिल हैं। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में जानते हैं। 1.
पावरट्रेन से लेकर मॉडर्न टेक्नोलॉजी तक, JSW Combat SUV की ये 5 खूबियां बढ़ा सकती हैं टोयोटा फॉर्च्यूनर की टेंशन
JSW Motors की भारत में एंट्री होने वाली है। कंपनी की पहली एसयूवी कॉम्बैट हो सकती है। भारत में एंट्री से पहले इस अपकमिंग एसयूवी की खूब चर्चा हो रही है। जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट की सबसे तगड़ी टक्कर भारत में करीब दो दशक से राज कर रही Toyota Fortuner से हो सकती है। फॉर्च्यूनर ने दमदार रोड प्रेजेंस, भरोसेमंद इंजन, शानदार रीसेल वैल्यू और मजबूत परफॉर्मेंस के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन अब इसकी टेंशन बढ़ सकती है। इसे चुनौती देने के लिए जेएसडब्ल्यू मोटर्स की नई कॉम्बैट एसयूवी इंडियन मार्केट में...
टोल टैक्स बचाने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गलती पड़ सकती है भारी, 4 से 8 गुना तक जुर्माने की तैयारी
हाइवे पर टोल टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाना या उससे छेड़छाड़ करना अब भारी पड़ सकता है। सरकार ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित नियमों के तहत अगर किसी वाहन की नंबर प्लेट छिपी हुई, बदली हुई या पढ़ने लायक नहीं पाई जाती है, तो उसके मालिक से नॉर्मल टोल फीस के मुकाबले जुर्माने के तौर पर 4 से 8 गुना तक ज्यादा रकम वसूली जा सकती है। यह अडिशनल चार्ज Motor Vehicles Act के तहत लगने वाले जुर्माने से अलग होगा। रिपोर्ट के मुताबिक...
Skoda फैन्स के लिए खुशखबरी, कंपनी लाई काइलैक का नया कलर ऑप्शन, और शानदार हुआ कॉम्पैक्ट SUV का लुक
स्कोडा फैन्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी - Kylaq के कलर ऑप्शन्स में एक नया शेड शामिल किया है। कंपनी ने इसे Cappuccino Beige नाम दिया है। यह कलर सबसे पहले स्लाविया फेसलिफ्ट में इंट्रोड्यूस किया गया था। हालांकि, काइलैक में यह नया कलर सिर्फ स्पोर्टलाइन वेरिएंट के साथ मिलेगा। इस वेरिएंट में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर थीम स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है। नए कलर के साथ काइलैक स्पोर्टलाइन का लुक पहले से ज्यादा शानदार और अट्रैक्टिव हो गया है। इस वेरिएंट में ब्लैक रूफ, ग्लॉस ब्लैक अलॉय...
पहाड़ी रास्तों पर अपना पॉप्युलर CrabWalk करती दिखी Hummer EV, वायरल हो रहा सुपर SUV का यह वीडियो
भारत में GMC Hummer EV जल्दी नजर नहीं आती। यह इलेक्ट्रिक सुपर एसयूवी यहां ऑफिशियली सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें यह हिमाचल प्रदेश के दारचा के पास पहाड़ी रास्तों पर अपना पॉप्युलर CrabWalk करती नजर आ रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर livingthejeeplife ने शेयर किया है। यह जबरदस्त फीचर इस सुपर एसयूवी को बेहद खास और भीड़ से अलग बनाता है। हमर ईवी की भारत में गिनती की ही यूनिट मौजूद हैं, जिन्हें प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए लाया गया है। इसलिए इंडियन...
डिस्कंटिन्यू हुआ Toyota की इस पॉप्युलर SUV का सबसे सस्ता वेरिएंट, 1.51 लाख रुपये बढ़ी शुरुआती कीमत
टोयोटा ने अपनी मिड-साइज SUV Urban Cruiser Hyryder के सबसे सस्ते यानी बेस E वेरिएंट को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। यह जानकारी कारवाले की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इसके डिस्कंटिन्यू होने से इस SUV की शुरुआती कीमत में 1.51 लाख रुपये का इजाफा हो गया है। दरअसल, डिस्कंटिन्यू हुए E वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.31 लाख रुपये थी। इसके बंद होने के बाद अब हायराइडर रेंज की शुरुआत S वेरिएंट से होती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.82 लाख रुपये, यानी E वेरिएंट से 1.51 लाख रुपये ज्यादा। कंपनी की यह एसयूवी अब S...
अमिताभ बच्चन ने चलाई बेटे अभिषेक की Land Rover Defender Octa, 2.62 करोड़ रुपये है SUV की शुरुआती कीमत
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लग्जरी कारों का जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने नई Land Rover Defender Octa खरीदी थी। अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बिग बी खुद इस लग्जरी एसयूवी को चलाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो E24 चैनल ने शेयर किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन के घर के बाहर से पेट्रो कॉपर कलर की लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा निकलती दिखाई देती है। घर के बाहर पहले से ही फैंस और फोटोग्राफर्स मौजूद थे। एसयूवी को धीरे-धीरे बाहर निकालने के बाद बिग बी ट्रैफिक देखकर सड़क...
होंडा अल्फा से लेकर महिंद्रा विजन S तक, भारत में जल्द हो सकती है इन 5 शानदार SUVs की धमाकेदार एंट्री
भारत में SUV की बढ़ती मांग के चलते कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है। लगभग सभी कार कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नए मॉडल लॉन्च करने के साथ मौजूदा SUVs को भी अपडेट कर रही हैं। आने वाले समय में होंडा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, विनफास्ट और हुंडई जैसी कंपनियां नई SUVs लाने की तैयारी में हैं। यहां हम ऐसी ही 5 नई SUVs के बारे में बता रहे हैं, जो जल्द भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री कर सकती हैं। Honda ALPHA EV होंडा 2 दिसंबर को इंडियन मार्केट के...
अगले साल आ सकती हैं Toyota की ये तीन नई SUV, लिस्ट में न्यू-जेनरेशन फॉर्च्यूनर के साथ हायराइडर फेसलिफ्ट भी
टोयोटा फैन्स के लिए आने वाले दिन एक्साइटमेंट से भरपूर रहने वाले हैं। इंडियन मार्केट में टोयोटा की एसयूवी की जबरदस्त डिमांड है। इसी को देखते हुए टोयोटा अगले साल यानी 2027 में भारत में तीन नई एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इनमें नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर, अपडेटेड अर्बन क्रूजर टाइजर और अर्बन क्रूजर हायराइडर फेसलिफ्ट शामिल हैं। इन तीनों मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स और टेक्नोलॉजी तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। New Generation Toyota Fortuner टोयोटा ने कन्फर्म किया है कि न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर का...
चीन ने बना ली Wingless Flying Car, 150kmph की टॉप-स्पीड और 300km की रेंज, बिना रनवे भरेगी उड़ान
चीन बिना विंग्स वाली फ्लाइंग कार (Flying Car) बना ली है। 21 नवंबर को बिना विंग्स वाली फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप ने पहली बार सफल उड़ान भरी। चांगशा काईहुई जनरल एयरपोर्ट पर हुए इस टेस्ट के दौरान फ्लाइंग कार ने उड़ान भरने के बाद सेफ लैंडिंग भी की। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 30 अक्टूबर 2026 को चीन के चांगशा इकोनॉमिक एंड टेक्नोलॉजिकल डिवेलपमेंट जोन में हुई थी। इस फ्लाइंग कार की सबसे बड़ी खासियत इसका खास पावर सिस्टम है। इसमें मल्टी-स्टेज वेक्टर डक्टेड फैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके सभी...
Tata जल्द ला सकती है अपनी यह नई SUV, मिल सकते हैं ये 5 शानदार फीचर, एमजी विंडसर ईवी से होगी टक्कर
इंडियन मार्केट में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर फैमिली कार खरीदने वाले ग्राहक अब ज्यादा स्पेस, आराम और बेहतर प्रैक्टिकलिटी वाली गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी रेंज में एक नया मॉडल ऐड करने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम Kuno है। इसे 2027-28 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है और MG Windsor EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। तो आइए लॉन्च से पहले जानते हैं कि कंपनी इसमें कौन से टॉप 5 फीचर ऑफर कर...
रॉयल एनफील्ड ला सकती है 250cc की अफोर्डेबल बाइक्स, देखने को मिल सकती है शानदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) पिछले कुछ सालों से अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को बड़ा कर रही है। कंपनी ने Himalayan 450, Guerrilla 450 और 650cc बाइक्स के जरिए बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल पसंद करने वाले ग्राहकों को कई शानदार ऑप्शन दिया है। अब कंपनी एक बार फिर अफोर्डेबल सेगमेंट पर फोकस करने की तैयारी कर रही है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई 250cc मोटरसाइकिल्स की रेंज पर काम कर रही है, जिन्हें खासतौर पर पहली बार बड़ी बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिवेलप किया जाएगा। नई...
BMW iX4 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में हुई पेटेंट, जल्द हो सकती है लॉन्च, मिल सकती है 828km तक की रेंज
BMW अपनी नई इलेक्ट्रिक Coupe-SUV iX4 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में पेटेंट कराया गया है, जिससे देश में इसकी एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। कंपनी ने पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में iX4 को रिवील किया था। यह BMW के Neue Klasse प्लेटफॉर्म पर बेस्ड तीसरा मॉडल है और इसे इलेक्ट्रिक एसयूवी iX3 का ज्यादा स्पोर्टी वर्जन कहा जा सकता है। CBU हो सकती है BMW iX4 पेटेंट इमेज में नई BMW iX4 का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही नजर आ...
BYD को लगा बड़ा झटका, डिफेंडर जैसी दिखने वाली SUV की सेल पर लगा बैन, फैसले को चुनौती देगी कंपनी
BYD को यूरोप में अपने एक्सपैंशन की कोशिशों के बीच बड़ा झटका लगा है। नीदरलैंड की एक अदालत ने कंपनी की Fangchengbao Ti7 SUV को Jaguar Land Rover (JLR) Defender के रजिस्टर्ड डिजाइन राइट्स का उल्लंघन करने वाला पाया है। इसके बाद हेग की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यूरोपीय यूनियन (EU) में Ti7 की सेल, इंपोर्ट और प्रोडक्शन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह टाटा मोटर्स की मालिकाना हक वाली जैगुआर लैंड रोवर के लिए बड़ी कानूनी जीत है। कोर्ट ने फिलहाल प्रारंभिक रोक यानी Preliminary Injunction लगाया है। यह पूरे...
बजाज पल्सर फैन्स के लिए गुड न्यूज, हो सकती है Pulsar 125 Neon की वापसी, लॉन्च से पहले डीलरशिप पर दिखी
बजाज पल्सर फैन्स के लिए गु़ड न्यूज है। कंपनी अपनी पॉपुलर Pulsar 125 Neon को एक बार फिर इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस बाइक को तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक डीलरशिप पर देखा गया है। इसके फोटो को Gaadi Waadi ने शेयर किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने अगस्त 2026 में नई जेनरेशन की Pulsar 125 लॉन्च की थी। ऐसे में नियॉन की वापसी से बायर्स को पलेसर रेंज में एक अफोर्डेबल ऑप्शन मिल सकता है। माना जा रहा है कि नई पल्सर 125 नियॉन को कंपनी हाल ही में लॉन्च हुए नए मॉडल के...
पहली SUV की एंट्री से पहले JSW Motors लाई ग्राहकों के लिए अर्ली-बायर्स प्रोग्राम, खास हैं बेनिफिट्स
JSW Motors अपनी पहली SUV के लॉन्च से पहले ही ग्राहकों को जोड़ने की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत कंपनी ने एक नया Early-Buyer Programme शुरू किया है। इस प्रोग्राम में शुरुआत में ब्रैंड से जुड़ने वाले ग्राहकों को खास बेनिफिट्स और स्पेशल रिकॉग्निशन का वादा किया जा रहा है। यह प्रोग्राम दिसंबर 2026 में जेएसडब्ल्यू मोटर्स की मार्केट में एंट्री से पहले शुरू किया गया है। कंपनी के इस कैंपेन की टैगलाइन - 'The First to Own.
Maruti Suzuki की कारों को खरीदना हुआ महंगा, आज से बढ़ी कीमतें, कंपनी ने चुनिंदा मॉडल्स को दिया प्राइस हाइक
मारुति सुजुकी की कार लेने की सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने अपनी सेलेक्टेड कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें आज यानी 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक प्रभावित मॉडल्स की कीमतों में वॉल्यूम-वेटेड एवरेज बढ़ोतरी करीब 0.31% होगी। कंपनी ने लगातार बढ़ रही कॉस्ट के दबाव को प्राइसिंग में बदलाव की वजह बताया है। मारुति सुजुकी का कहना है कि वह कॉस्ट कम करने की लगातार कोशिश कर रही थी, लेकिन बढ़े हुए खर्च का कुछ हिस्सा कस्टमर्स तक...
नई Maruti Suzuki Fronx में दिख सकते हैं ये बड़े बदलाव, 35 kmpl से भी ज्यादा हो सकता है SUV का माइलेज
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की फ्रॉन्क्स (Fronx) इंडियन मार्केट में कंपनी की सबसे पॉप्युलर SUVs में से एक है। साल 2023 में लॉन्च हुई इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर स्पोर्टी एसयूवी को इसके कूपे-एसयूवी डिजाइन, बेहतर माइलेज, अफोर्डेबल प्राइसिंग और मारुति के बड़े सर्विस नेटवर्क की वजह से काफी पसंद किया जाता है। मई 2026 तक फ्रॉन्क्स की डोमेस्टिक मार्केट में टोटल सेल 5 लाख यूनिट के पार पहुंच गई थी। अब कंपनी इसकी सेल को और बढ़ाने के लिए बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रही है। नई मारुति फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट को...
इंश्योरेंस न होने पर नहीं कटेगा टोल प्लाजा पर चालान, NHAI ने दी सफाई, दूर हुई व्हीकल ओनर्स की बड़ी टेंशन
नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले व्हीकल ओनर्स के लिए NHAI ने इंश्योरेंस और उससे जुड़े SMS अलर्ट को लेकर सफाई दी है। इससे व्हीकल ओनर्स की बड़ी टेंशन दूर हुई है। पिछले कुछ समय से लोगों को व्हीकल इंश्योरेंस की वैलिडिटी खत्म होने से पहले रिन्यूअल के रिमाइंडर मैसेज मिल रहे हैं। अब NHAI ने साफ किया है कि ये मैसेज एक प्रस्तावित जागरूकता अभियान की टेस्टिंग का हिस्सा हैं। इनका मकसद केवल व्हीकल ओनर्स को इंश्योरेंस के एक्सपायर होने की जानकारी देना है, न कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करना। किसी दंडात्मक...
343kmph की टॉप स्पीड वाली Lamborghini की नई सुपरकार, 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है 100 kmph की रफ्तार
लैंबॉर्गिनी (Lamborghini) ने अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार Temerario Spyder को अनवील कर दिया है। यह Temerario Coupe का ओपन-टॉप वर्जन है, जिसे Sant'Agata Bolognese और Los Angeles में हुए इवेंट्स के में शोकेस किया गया। इसमें कूपे मॉडल वाला 907hp का हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। हालांकि, इसकी सबसे बड़ी खूबी पूरी तरह इलेक्ट्रिक रिट्रैक्टेबल हार्डटॉप है, जिसे लैंबॉर्गिनी की किसी स्पाइडर कार में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसे सिर्फ छत हटाकर तैयार किया गया मॉडल नहीं बनाया है, बल्कि एक अलग...
PUC सर्टिफिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव, BS6 गाड़ियों के लिए 3 साल तक वैलिड, कम हुई BS4 की वैलिडिटी
सरकार ने गाड़ियों के Pollution Under Control (PUC) सर्टिफिकेट की वैलिडिटी के नियमों को रिवाइज किया है। अब BS6 व्हीकल्स के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी उनकी उम्र और व्हीकल के ट्रांसपोर्ट या नॉन-ट्रांसपोर्ट होने के आधार पर तय होगी। नए नियमों के तहत कुछ BS6 गाड़ियों को अब हर 6 महीने या साल में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ( Ministry of Road Transport and Highways ) ने 13 नवंबर 2026 को Central Motor Vehicles (Sixteenth Amendment) Rules, 2026...
180 टन के Boeing 747 को 2 पहियों पर खींच ले गई BYD की SUV, इलेक्ट्रिक पावर से किया हैरान करने वाला कारनामा
BYD के प्रीमियम ब्रैंड Denza ने अपनी B5 प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी की जबरदस्त पावर को बेहद यूनीक तरीके से दुनिया के सामने रखा है। इस एसयूवी ने 180 टन वजन वाले Boeing 747-400 प्लेन को सिर्फ दो पहियों पर खींच कर हैरान करने वाला कारनामा किया है। खास बात यह है कि इस दौरान एसयूवी ने केवल इलेक्ट्रिक पावर का इस्तेमाल किया। कंपनी के मुताबिक यह पहली बार है जब किसी प्रोडक्शन कार ने फुली इलेक्ट्रिक पावर से बोइंग 747 को खींचा है। तीन अलग-अलग प्रयास यह कारनामा ब्रिटेन के सरे के Dunsfold Aerodrome में किया...
Kia की इन दो CNG गाड़ियों ने किया कमाल, 6200 होलसेल यूनिट का आंकड़ा पार, सितंबर में हुई थीं लॉन्च
किआ इंडिया Carens Clavis CNG और Carens CNG ने कमाल कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, सितंबर 2026 में लॉन्च होने के बाद से इन दोनों मॉडल्स ने 6,200 से ज्यादा होलसेल यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है। यह शानदार आंकड़ा भारत में फैक्ट्री-फिटेड CNG गाड़ियों की बढ़ती मांग को दिखाता है। कंपनी इन दोनों एमपीवी के साथ Assured Buyback Programme भी दे रही है। इसके तहत ग्राहक को 3 साल बाद गाड़ी की कीमत का 75% तक रेजिडु्अल वैल्यू ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह बेनिफिट तय माइलेज लिमिट और प्रोग्राम की दूसरी...
TVC शूट के दौरान दिखी JSW Combat, सामने आए स्पाई शॉट्स, जबरदस्त है SUV का लुक, 3 दिसंबर को होगी एंट्री
JSW Motors की पहली SUV JSW Combat मार्केट में एंट्री करने से पहले एक बार फिर चर्चा में है। इस प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी के टीवीसी शूट के दौरान लिए गए नए स्पाई फोटो सामने आए हैं, जिनमें इसका लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। फोटोज को nick.audience ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कंपनी इसे 3 दिसंबर 2026 को लाने वाली है। कॉम्बैट इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Jetour T2 पर बेस्ड होगी। हालांकि, इंडियन मार्केट के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। तस्वीरों में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट ग्रिल पर दिखाई देता है,...
Honda Rebel 500 की कीमतों का हुआ खुलासा, 5 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं कंपनी की दमदार क्रूजर बाइक
Honda ने अपनी नई क्रूजर बाइक Honda Rebel 500 की कीमतों का ऐलान कर दिया है। बाइक को दो वेरिएंट - Standard और E-Clutch में लाया गया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम (बेंगलुरु) कीमत 4.49 लाख रुपये और E-Clutch वेरिएंट की कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसके लिए देशभर में बुकिंग भी शुरू कर दी है। होंडा रिबेल 500 की बुकिंग 5 हजार रुपये में कराई जा सकती है। यहां से करा सकते है बुकिंग होंडा रिबेल 500 को जुलाई 2026 में कंपनी के 10 नए प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर शोकेस किया...
प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में BYD का जलवा, BMW iX1 छूटी पीछे, अक्टूबर 2026 में सेल में नंबर 1 बनी यह धाकड़ SUV
भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में अक्टूबर 2026 के दौरान BYD का जलवादेखने को मिला है। कंपनी की धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी Sealion 7 ने बिक्री के मामले में BMW iX1 को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली है। ElecTree के Vahan रिटेल रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक, अक्टूबर में बीवाईडी की इस इलेक्ट्रिक SUV के 402 नए रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि BMW iX1 के 292 यूनिट रजिस्टर किए गए। इस तरह सीलायन 7 ने 110 यूनिट की बढ़त के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीलायन 7 की बिक्री बढ़ी, BMW iX1 की सेल में गिरावट...
Maruti Suzuki साल 2027 में ला सकती है ये तीन नई कारें, लिस्ट में एक माइक्रो SUV के साथ 7 सीटर भी
मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट में अपने कुछ नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में अगर आप भी मारुति की नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए सही फैसला हो सकता है। कंपनी आने वाले समय में एक नई माइक्रो SUV, 3-रो एसयूवी और इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। ये कारें 2027 में बाजार में एंट्री कर सकती हैं। इन नई गाड़ियों के जरिए कंपनी एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी प्रेजेंस बढ़ाना चाहती है। Maruti Suzuki Y43 Micro SUV मारुति सुजुकी की नई माइक्रो...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Kumar
Contact Kumar, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack