Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Mamta Joshi
उत्तराखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में आज भी अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को इससे राहत मिली। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी...
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर ल्वाणी के पास हुआ, जहां एक ईको कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना शनिवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग ग्राम बांक, लोहाजंग के निवासी थे। परिवार के सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह का पार्थिव शरीर देहरादून से अंतिम संस्कार हेतु गांव ला रहे थे। इसी दौरान...
उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार, कल से कई जनपदों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27 मई, 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 मई को जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन...
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
अल्मोड़ा ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम...
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी, 6 जिलों में हीटवेव अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नौतपा के दौरान गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 27 मई तक राज्य के छह जिलों में लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। 27 मई को राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर सभी जिलों को अलर्ट रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विभाग...
उत्तराखंड में शुरू हुआ नौतपा, पड़ेगी भीषण गर्मी, इस दिन तक तक झेलने पड़ेंगे लू के थपेड़े
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी आज यानी 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है। ज्योतिष और मौसम विज्ञान के अनुसार नौतपा के ये 9 दिन साल के सबसे गर्म और चुनौतीपूर्ण दिनों में गिने जाते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है और भीषण गर्मी के साथ लू चलने लगती है। इस दौरान चलने वाली तेज लू और झुलसा देने वाली धूप सीधे हमारे शरीर पर असर डालती है। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के मैदानी...
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते जल विद्युत निगम का JE गिरफ्तार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जल विद्युत निगम से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। टेंडर भुगतान के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह विभिन्न सरकारी...
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4लोगों समेत 5 की मौत
नैनीताल( उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल के भवाली-सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर गुरुवार दोपहर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को...
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से पारा चरम पर पहुंच गया है। दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। साथ ही दिन में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दून में सोमवार इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं रुड़की,...
वट सावित्री व्रत आज, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। बता दें कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस बार यह तिथि आज 16 मई के दिन पड़ रही है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस पाया था। तभी से वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश- तीनों देवों का वास होता है। हिंदू पंचांग के...
उत्तराखंड - स्कूल के पीछे चल रहा था सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार, तीन युवतियां रेस्क्यू
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून जनपद के कैंट क्षेत्र स्थित किशन नगर एक्सटेंशन में एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे किराए के कमरों में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। स्थानीय लोगों के विरोध और शिकायत के बाद पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय लोगों को लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका थी। रात के समय...
धामी सरकार के बड़े फैसले- उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’, वर्क फ्रॉम होम और EV पॉलिसी पर जोर
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने बढ़ती ईंधन लागत, वैश्विक आर्थिक दबाव और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे, एक अधिकारी-एक वाहन और इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। वैश्विक संकट का असर भारत पर भी: CM धामी बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी...
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा- दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
उधमसिंह नगर ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नानकमत्ता के दहला रोड स्थित हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर भिड़ीं दो कारें जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दहला रोड हाईवे पर कार संख्या UK 06 AE 5310 और एक नई कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि नई कार को उसका मालिक हल्द्वानी के शोरूम से लेकर चम्पावत की ओर जा रहा था।...
उत्तराखंड - नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व BJP नेता समेत 3 पर आरोप
चंपावत( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चंपावत जिले में नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है। घटना के सामने आने के बाद जहां स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर घमासान शुरू हो गया है। आरोपियों में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष का नाम सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार और भाजपा पर तीखे सवाल उठाए हैं। शादी समारोह में गई थी नाबालिग पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सल्ली गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी।...
उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में येलो अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लगातार हो रही बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। मई के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती है, वहीं इस बार प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को फरवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है।पर्वतीय इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि मैदानी जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कई पर्वतीय जिलों में गर्जन, अंधड़ और आकाशीय...
उत्तराखंड - यहां तेज रफ्तार डंपर ने श्रमिक को कुचला, गुस्साए लोगों का हंगामा
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांवली रोड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
उत्तराखंड से दुखद खबर- बीएससी की छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम,मचा हड़कंप
नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मल्लीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में 20 वर्षीय छात्रा सिमरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल हरीश चंद पंत अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में...
उत्तराखंड में फिर बिग[ड़ेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में पिछले कुछ घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
उत्तराखंड - यहां लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी का हमला , मौत से इलाके में दहशत
हल्द्दानी ( उत्तराखंड पोस्ट) लालकुआं के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज अंतर्गत सांप कठानी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। मृतका की पहचान पंतनगर स्थित झा कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय मैना देवी, पत्नी बाबूलाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैना देवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। दोपहर लगभग 2 बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां आ पहुंचा। हाथी को...
धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में प्रशासनिक, शिक्षा, परिवहन, वन और राजस्व से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य के विकास और रोजगार पर पड़ेगा। परिवहन विभाग में पर्यवेक्षक और सिपाहियों की वर्दी तय की गई। कुंभ मेले से जुड़े कार्यों के लिए वित्तीय अधिकारों का निर्धारण किया गया: 1 करोड़ रुपये तक के कार्य मेला अधिकारी स्वीकृत करेंगे 5 करोड़ रुपये तक के...
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि , तेज हवा का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड मेंपिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार सुबह पहाड़ी इलाकों में हुई हल्की बारिश का असर मैदानों तक देखने को मिला। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और शाम होते-होते चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और बादलों की मौजूदगी के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर...
देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा ने प्रदेश में एक नया संदेश दिया। इस विशाल आयोजन में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां शामिल हुईं, जिसने स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग और मुखर हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि उन ताकतों...
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा- खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, दो घायल
नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर धारी ब्लॉक क्षेत्र में यात्रियों से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, धारी ब्लॉक के दुदुली क्षेत्र के पास वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय...
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा - बरातियों से भरी दो बसों की भीषण भिड़ंत, मची चीख-पुकार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर रसियाबढ़ के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिजनौर से हरिद्वार आ रही बरातियों की बस और देहरादून से नांगल सोती जा रही बरातियों से भरी बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे...
रुद्रप्रयाग में सुरंग धंसने से हड़कंप, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में पानी के साथ मलबा घुसा
रुद्रप्रयाग ( उत्तराखंड पोस्ट) कर्णप्रयाग में चल रही रेलवे लाइन निर्माण परियोजना के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन सुरंग के अंदर अचानक मिट्टी धंसने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बीती रात की है। सुरंग के लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर भारी मात्रा में मलबा भर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के ऊपर मौजूद जल स्रोत के कारण पानी के साथ...
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज- कई जिलों में बारिश ,ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अप्रैल महीने के दौरान भी मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसको...
टिहरी के मदननेगी में खुलेगा नया केन्द्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल में नए केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्र में नोनीहालों को गुणवत्तापूर्ण...
केदारनाथ धाम के रावल ने सीएम धामी से की मुलाकात, हुई ये चर्चा
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।...
उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार, 31 मार्च को राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में तेज आंधी, बिजली चमकने और मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं...
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के " मन की बात" कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे...
उत्तराखंड में आज BJP को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा के 6 बड़े नेता कांग्रेस में होंगे शामिल
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के छह दिग्गज नेता आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नेताओं में भाजपा और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े चेहरे शामिल हैं। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व मेयर और ब्लॉक प्रमुख स्तर के नेता बताए जा रहे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते...
उत्तराखंड में फिर यूटर्न लेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम होने लगा है। लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद आज मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है, हालांकि 28 मार्च को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 28 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं,...
ईरान युद्ध के बीच बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, इतने बढ़ गए दाम
नई दिल्ली ( उत्तराखंड पोस्ट) देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आई हालिया तेजी का कुछ बोझ अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है। 28 फरवरी के...
13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) गाजियाबाद के हरीश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे, का मंगलवार 24 मार्च को दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें ‘पैसिव इच्छामृत्यु’ (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) की अनुमति दी गई थी, जिसके बाद उनकी जीवन रक्षक प्रणाली हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 32 वर्षीय हरीश राणा को 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की इजाजत मिली थी। इसके बाद 14 मार्च को उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया और 16 मार्च से इच्छामृत्यु की प्रक्रिया औपचारिक...
मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन, 60 किलो शहद निकाला गया
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली गार्डन, बटर-फ्लाई फ्रेंडली गार्डन एवं बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर...
मुख्यमंत्री ने आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 54 करोड वित्तीय स्वीकृति
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 32.93 करोड के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 13.17 करोड, विधासभा क्षेत्र चम्पावत हेतु प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, चम्पावत के अधीन महत्वपूर्ण मार्गों के दुर्घटना सम्भावित स्थानों के सड़क सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 2.91 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 1.17 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान...
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में राज्य आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन के सम्मान व कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आंदोलनकारियों और सैनिकों को सम्मान राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान देते हुए सरकारी नौकरियों में उन्हें 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। इसके साथ ही उनके आश्रितों की पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं, राज्य आंदोलन के दौरान 7 दिन...
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)चमोली जिले के नंदकेशरी-चिड़िगा मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार कोठी गांव निवासी 43 वर्षीय पूर्व सैनिक दर्शन सिंह शुक्रवार रात अपनी कार से Chidiga से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान Nandakhesari से करीब एक किलोमीटर दूर उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर...
उत्तराखंड में यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पीड़िताओं का रेस्क्यू
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) दून पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तीन पीड़ित महिलाओं को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिंदाल क्षेत्र में एक घर पर छापा मारा। सूचना थी कि उक्त स्थान पर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से...
मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में निर्णय लें: मुख्य सचिव
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री की 10-10 घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना है, उन पर त्वरित अग्रिम...
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने "फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई" जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते...
उत्तराखंड में बदलोगा मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पर्वतीय इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस...
उत्तराखंड में बदलोगा मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी का अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पर्वतीय इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का दौर जारी है। मौसम विभाग केअनुसार एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को को...
उत्तराखंड में गुलदार का आंतक, व्यक्ति को मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल
पौड़ी ( उत्तराखंड पोस्ट) पौड़ी वन प्रभाग से सटे जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। जामलाखाल निवासी प्रकाश लाल (47) इंटरलॉकिंग का कार्य करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात तक जब प्रकाश लाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। मंगलवार सुबह...
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जान लीजिए नए रेट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी को बाद14.2kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है.
उत्तराखंड- शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शादी के महज तीन महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को देहरादून के रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। मृतका के भाई सलमान आसिफ, निवासी रुद्रप्रयाग, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के...
उत्तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, इन जिलों में बारिश -बर्फबारी के आसार
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चटक धूप और शुष्क मौसम के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में6 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ...
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मिले मुख्यमंत्री धामी, इन मुद्धों पर की चर्चा
देहरादून( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर.
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
पिथौरागढ़( उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दंपती की मौत हो गई। हादसा घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर चुपकोट बैंड के पास हुआ, जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, बजेटी निवासी योगेश कुमार (38), पुत्र स्व.
myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा mySchemeपोर्टल का अनावरण किया गया है। myScheme पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” पुस्तकों में प्रकाशित समस्त योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Mamta
Contact Mamta, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack