Hemant Rasane On Pune Bypoll Result: पुणे की कसबा उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र धंगेकर ने 11,040 मतों से जीत हासिल की है. बीजेपी के गढ़ में यह कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत है. बीजेपी के पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने बीजेपी उम्मीदवार हेमंत रासने को हरा दिया है. इससे जहां एक ओर एमवीए में खुशी की लहर देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर अपनी इस हार पर बीजेपी प्रत्याशी हेमंत रसाने हार स्वीकार करते हुए प्रतिक्रिया दी है.