भारतीय (India Cricket team) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का गंभीर एक्सीडेंट हो गया। पंत रुड़की से दिल्ली लौट रहे थे, जब उनकी कार रेलिंग से जा टकराई। पंत को काफी चोटें आई हैं। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स से जानकारी मिली है कि पंत को माथे, पीठ व पैर में चोट लगी है। पंत की जान बाल-बाल बची है। एक डॉक्टर ने बताया कि इस समय ऋषभ पंत की हालत स्थिर है। उन्हें रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी प्लास्टिक...