Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Raja Pal
Necessary to defeat BJP to save Constitution and democracy Akhilesh Yadav
Kanpur Dehat (UP), Nov 26 (PTI) Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav on Sunday said it is "necessary to defeat the BJP" to "save the Constitution and democracy" in the country.<br> Addressing the 'Samvidhan Bachao Maharally' organised in Mati on the occasion of the Constitution Day, Yadav said, "Today is a historic day.
अखिलेश के वोट बैंक पर BJP की सेंधमारी, कानपुर दौरे पर PM मोदी समाजवादी नेता चौधरी हरमोहन यादव को देंगे श्रद्धांजलि, टेंशन में सपाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 25 जुलाई को कानपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान PM मोदी समाजवादी नेता चौधरी हरमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके घर जा सकते हैं. इसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर समाजवादी नेता चौधरी हरमोहन सिंह यादव (Samajwadi Leader Chaudhary Harmohan Singh Yadav) BJP के लिए अचानक से इतने महत्वपूर्ण क्यों हो गए? कौन थे चौधरी हरमोहन सिंह यादव? उत्तर प्रदेश की राजनीतिल उनका कद क्या था?
यूपी में समाजवादी पार्टी के यूनिट्स को क्यों करना पड़ा भंग? पढ़ें अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों किया?
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी मोर्चों और इकाइयों को भंग कर दिया है. विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद ये अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का सबसे बड़ा कदम है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि नई सपा है, नई हवा है का नारा देने वाले अखिलेश यादव को पार्टी की पूरी कार्यकारिणी भंग करनी पड़ी? अगर वो नई सपा नहीं थी तो अब जिस सपा का निर्माण होगा वो कैसी होगी? 2024 की रणभेरी बजने से पहले कैसी फौज तैयार करना चाहते हैं अखिलेश? विस्तार से समझिए.
Sarkari Naukri 2022: एसएससी जल्द जारी करेगा 70 हजार खाली पदों पर वैकेंसी, केंद्र सरकार के विभागों में भरे जाएंगे खाली पद
Central Government Job 2022: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही 70 हजार पदों पर भर्तियां निकालने वाला है. इन भर्तियों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) क्रांति के तौर पर देखा जाना चाहिए. 14 जून को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों पर जल्द भर्तियां की जाएंगी. उस वक्त ऐसी खबरें आई थी कि केंद्रीय सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 10 लाख पद खाली हैं, जिसको भरने के लिए प्रधानमंत्री ने 18 महीने की डेडलाइन तय कर दी है.
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव (Uttar Pradesh Lok Sabha by-elections) के प्रचार का सोमवार को आखिरी दिन था. सत्ताधारी बीजेपी के नेता गांव-गांव, गली-गली पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पूरे उपचुनाव से नदारद रहें. अखिलेश यादव न तो रामपुर गए और न ही आजमगढ़. दरअसल आजमगढ़ (Azamgarh) में चुनाव प्रचार नहीं करने के पीछे अखिलेश यादव का आत्मविश्वास है.
Agnipath Protest: अग्निपथ योजना के विरोध में किसने आग लगाई, क्या कोचिंग सेंटर्स ने युवाओं को भड़काया?
14 जून को रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana Protest) का ऐलान किया और 15 जून से इस योजना के खिलाफ देश में माहौल बनने लगा. शुरुआत हिंदी पट्टी के राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश से हुई और देखते ही देखते ही हिंसा की लपटे तेलंगाना तक पहुंच गई. सवाल है कि अग्निपथ योजना के विरोध में देश में किसने आग लगाई? आगजनी और उपद्रव के पीछे किसका हाथ है? पब्लिक प्रॉपर्टी को धुआं धुआं करने वालों का गुरु कौन हैं? क्या कोचिंग सेंटर्स ने हिंदी प्रदेशों में युवाओं को भड़काया?
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी में चल रही जबरदस्त गुटबाजी! डिंपल यादव की जगह सुशील आनंद के नाम पर जिलाध्यक्ष ने दी सफाई
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कयासों का बाजार गरम है. ऐसे में बीते 3 जून को आजमगढ़ में ये खबर फैल गई कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का पत्ता काट दिया है. जहां आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दलित चेहरा सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, डिंपल यादव की दावेदारी खारिज होने की खबर दिल्ली तक पहुंच गई.
UP Scholarship: यूपी में छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्र परेशान, लाखों लोग नहीं जमा कर पाते कॉलेज की फीस
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के छात्रों को छात्रवृत्ति क्यों नहीं मिली? प्री मेट्रिक और पोस्ट मेट्रिक छात्रों की स्कॉलरशिप और फीस प्रतिपूर्ति क्यों नहीं हुई? ओबीसी और जेनरल कैटेगरी के 14 लाख छात्र प्रतिपूर्ति और स्कॉलरशिप से क्यों वंचित रह गए? सरकार ने पैसा दिया, तो कहां गया? सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) अध्यक्ष और विधायक ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने विधानसभा में नौजवानों के इसी मुद्दे को उठाया.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत जिले से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने बेरोजगारी के मसले पर सवाल खड़े करते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधा है. जहां देशभर में महंगाई के बाद सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी बना हुआ है. बता दें कि, MP वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए जब बेरोजगारी 3 दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं.
भर्तियों में धांधली पर सीएम योगी और अखिलेश यादव की टक्कर!
दारोगा भर्ती, शिक्षक भर्ती, 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा में जब बहस शुरू हुई तो फिर एक एक मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) में टक्कर हुई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानससभा में आज भर्तियों में धांधली के मुद्दे पर खुलकर सरकार का पक्ष रखा. योगी आदित्यनाथ ने भरी सभा में डंके की चोट पर कहा कि भर्तियों में धांधली 2017 से हुआ करती थी. अब वो गुजरे जमाने की बात है.
विधानसभा के बजट सत्र में स्कूल ड्रेस पर अखिलेश यादव और योगी के मंत्री में छिड़ी जुबानी जंग, सपा प्रमुख बोले- नाप से नहीं आती है क्वालिटी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन प्राइमरी स्कूल के बच्चों की ड्रेस को लेकर पक्ष और विपक्ष के माननीय आमने सामने आ गए. जहां पर योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच बहस हो गई. इस दौरान दोनों के बीच ड्रेस की क्वॉलिटी और सही नाप को लेकर वित्त मंत्री सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बच्चों की ड्रेस का पैसा सीधे उनके खाते में DBT के जरिए भेजे जाने के बारे में बता रहे थे.
Fact Check: राशन कार्ड कैंसिलेशन को लेकर वायरल मैसेज की क्या है सच्चाई? जानें बांदा DM के आदेश का पूरा सच
राशन कार्ड कैंसिलेशन (Ration Card Cancellation) को लेकर पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर कई तरह मैसेज चल रहे हैं. बीजेपी सांसद वरुण गांधी का ट्वीट (Varun Gandhi Tweet) और बांदा के डीएम के आदेश की कॉपी शेयर करके लोग दावा कर रहे कि अब अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द होंगे. उनसे वसूली होगी? लेकिन क्या यही सच है? क्या वाकई यूपी सरकार (UP Government) ने ऐसा कोई आदेश जारी किया है, जिसमें राशन कार्ड के लिए नए मानदंड तय किए गए हैं?
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवाद: औरंगजेब से शुरू हुई थी कहानी, इस रिपोर्ट में समझें मालिकाना हक कब किसके पास रहा?
उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी के साथ-साथ एक और शहर जो चर्चा में है उसका नाम ‘मथुरा’ है. यहां शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Eidgah Masjid) और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवाद भी उतने ही जोर-शोर से चल रहा है, जितना ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ मंदिर का. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद क्या है? मंदिर पर हमला कब हुआ? जिस स्थान को श्रीकृष्ण जन्मभूमि बताया जा रहा है, उसका मालिकाना हक कब किसके पास रहा?
'तकरार' के बाद शादी समारोह में साथ दिखे चाचा-भचीजे, अखिलेश ने सोशल मीडिया पर शेयर की शिवपाल के साथ फोटो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal yadav) के बीच बढ़ी दूरियां किसी से छुपी नहीं है. इस समय चाचा-भतीजे एक दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच सोमवार की शाम चाचा-भतीजे को एक साथ एक शादी समारोह में देखा गया. मौका था पूर्व DGP जगमोहन यादव की भतीजी की शादी का. इस मौके पर चाचा-भतीजे दोनों एक साथ समारोह में मौजूद रहे. दोनों अगल-बगल ही बैठे दिखे.
UP: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे चित्रकूट के लोग, पानी की किल्लत युवाओं की शादियों में बन रही बाधा; कोई भी बेटी ब्याहने को नहीं तैयार
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बुंदेलखंड के चित्रकूट में पानी को लेकर सरकारी दावे व वादे अब पूरी तरह से फेल होते दिख रहे हैं. कई गांव में पेयजल का भीषण संकट उत्पन्न हो गया है. इस इलाके में गर्मी के दिन सबसे कठिन और मुश्किल भरे होते हैं. ऐसे में पारा जब 45 डिग्री को पार करता है तो बुंदेलखंड तपने लगता है. पानी के स्रोत सूख जाते हैं. वहीं, चित्रकूट की ये पथरीली धरती मई जून की गर्मी में आग उगलने लगती है. आलम यह है कि अब यहां के ग्रामीणों को पानी की खोज में भटकना पड़ रहा है.
यूपी पुलिस SI भर्ती में धांधली का आरोप, लखनऊ में अभ्यर्थियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2021 प्रक्रिया गंभीर सवालों के घेरे में है. जहां भर्ती में शामिल नौजवान गड़बड़ी का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, राजधानी लखनऊ में बना इको गार्डेन यूपी का जंतर मतंर है. यहां हमेशा धरना प्रदर्शन चलता रहता है. शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के बाद अब इस धरने में दारोगा भर्ती 2021 के नौजवान भी शामिल हो गए है. इन नौजवानों का आरोप है कि 9534 पदों पर हुई दारोगा भर्ती में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है.
Azamgarh-Mau MLC Election Result: अपने ही गढ़ आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की हुई जमानत जब्त, बीजेपी उम्मीदवार को निर्दलीय ने दी करारी शिकस्त
उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव 2022 के नतीजे आ चुके हैं. आजमगढ़-मऊ विधान परिषद क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने इतिहास रचा है. दोनों की पार्टियों के कैंडिडेट्स को निर्दलीय प्रत्याशी ने करारी शिकस्त दी है. उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव 2022 (Uttar Pradesh MLC Election 2022) के नतीजे आ चुके हैं. आजमगढ़-मऊ विधान परिषद क्षेत्र (Azamgarh-Mau MLC Election) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने इतिहास रचा है.
'तुम रील बनाओगे तो हम रियल', सोशल मीडिया पर अभद्रता को लेकर यूपी पुलिस सख्त
चंदौली (Chandauli) में कुछ लड़के बाइक पर सवार होकर तलवार लहराते हुए रील बना रहे थे. पीछे जो गाना बज रहा था उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो चुनाव से पहले का है, लेकिन वायरल अब हुआ है. राजा पाल | Edited By: योगेंद्र मिश्रा Updated On - Apr 10, 2022 8:55 PM IST सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए आजकल रील खूब बनाए जाते हैं. मोबाइल ऐप के जरिए बड़ी ही आसानी से छोटे-छोटे वीडियो रिकॉर्ड किए जाते हैं और फिर वायरल किए जाते हैं.
UP: लोकतंत्र की सुखद तस्वीर...जुबानी जंग भुलाकर जब विधानसभा में गर्मजोशी से मिले अखिलेश-योगी
यूपी विधानसभा (UP Assembly) में शपथ ग्रहण के दौरान दिखने वाली तस्वीर लोकतंत्र और राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी सुखद दिखी. पक्ष और विपक्ष के नेताओं का सौहार्द संसदीय राजव्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जो आज यूपी विधानसभा में भी देखने को मिला. उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी और अखिलेश यादव गर्मजोशी से मिले. (वीडियो से ली गई फोटो) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच खूब लक्खी देखने को मिली.
UP: योगी आदित्यनाथ की सरकार में दागियों की भरमार, अगर सजा हो जाए तो 44 प्रतिशत मंत्रियों की विधायिकी चली जाएगी!
उत्तर प्रदेश में सरकार का गठन हो गया है. योगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे, योगी सरकार के दागी मंत्रियों की. योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद में कितने दागी मंत्री हैं? कितने मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं? दागियों से कैसे मुक्त होगी खादी? योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. (फाइल फोटो) उत्तर प्रदेश में सरकार का गठन हो गया है. योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं.
UP Cabinet: योगी के नाम पर विधायकों की मुहर, कल लेंगे शपथ, नई कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह और किसका कटेगा पत्ता?
सूत्रों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम बने रहेंगे. साथ ही उपमुख्यमंत्रियों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ सकता है. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को नई सरकार का गठन होने जा रहा है. (फोटो-ANI) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शुक्रवार को नई सरकार का गठन होने जा रहा है. योगी आदित्यानाथ एक बार फिर से राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे. योगी कैबिनेट में कितने मंत्री होंगे और किसका पत्ता कटेगा, इस बार कितने डिप्टी सीएम होंगे ये सभी सवाल सभी के जहन में हैं.
UP: दिल्ली छोड़ अब लखनऊ में ढेरा डालेंगे आजम खान, लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे बने रहेंगे विधायक
रामपुर से समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है. 2017 में विधायक बनने के बाद आजम खान ने 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दिया था और अब 2022 का चुनाव जीतने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है. एसपी विधायक आजम खान (फाइल फोटो) Image Credit source: TV9 उत्तर प्रदेश की विधायकी में फिर से आजम खान (Azam Khan) की वापसी हो गई है.
UP MLC Election: सपा की जगदीशपुर विधानसभा के अध्यक्ष का ऑडियो वायरल, गायत्री प्रजापति के बेटे को टिकट और अंधाधुंध पैसा खर्च करने की बात आई सामने
MLC के पास लगभग विधायक जैसी शक्तियां होती हैं, MLC मुख्यमंत्री भी बन सकता है. पहले कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ विधान परिषद से मुख्यमंत्री थे, अखिलेश यादव और मायावती भी विधान परिषद से मुख्यमंत्री बने थे. सपा विधानसभा अध्यक्ष का ऑडियो वायरल एक तरफ राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं. दूसरी तरफ कुछ ऐसे कॉन्टेंट वायरल हो रहे हैं, जो किसी भी पार्टी की फजीहत करवाने के लिए काफी हैं.
Uttar Pradesh: BSP-कांग्रेस को जनता ने नकारा, क्या विधानसभा में मिलेगा दफ्तर या हो जाएंगे बेदखल?
विधानसभा भवन में प्रत्येक पार्टी के लिए कमरे अलॉट किए जाते हैं, जिसमें उस दल के नेता बैठकर रणनीतियां बनाते हैं, किसी भी दल के लिए विधानसभा में अलग से ऑफिस होना उसकी राजनीतिक प्रतिष्ठा दिखाता है, अगर किसी दल को बेदखल किया जाता है तो उसकी राजनीतिक प्रतिष्ठा कम मानी जाती है. बीएसपी और कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति से कई विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है, चुनावों में जिसे जनता ने नकार दिया उसे अब सदन से भी नकारा जा सकता है.
चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी के 111 विधायकों के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर अपराध, समाजवादी पार्टी के 71 विधायक भी हैं दागी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीते आधे से ज्यादा विधायक दागी हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कई मामलों में ऐतिहासिक है, पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई है, योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, ऐसे ही कई और प्रतिमान हैं यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है.(File Photo) Image Credit source: PTI उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly Elections) में जीते आधे से ज्यादा विधायक दागी हैं.
वोट और सीट बढ़ी फिर भी सत्ता से चूक गई समाजवादी पार्टी, 2024 में 2022 की गलतियां न हों इसलिए अखिलेश की ये है रणनीति
विधानसभा चुनाव 2022 में हार के बाद सभी दल आत्म मंथन कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी भी हार की समीक्षा कर रही है, इसी कड़ी में लोकल स्तर के नेताओं से भी सुझाव मांगा गया है. क्या समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) में होने वाला है अमूल चूल परिवर्तन? 2022 की हार से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने क्या सबक लिया? 2024 में चूक ना हो इसके लिए क्या रणनीति बना रहे हैं अखिलेश यादव? 2022 में चूक कहां हुई समाजवादी पार्टी का सत्ताशीन होने का सपना चूर चूर हो गया?
UP Assembly Election: UP के बेसिक शिक्षा मंत्री चुनाव क्यों हारे? शिक्षक भर्ती युवाओं का आक्रोश ले डूबा?
आखिर ऐसा क्या हुआ कि योगी की प्रचंड लहर में उनका मंत्री चुनाव हार गया? इस सवाल के कई जवाब हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल हम सतीश द्विवेदी के चुनाव हारने की दो वजहों की बात करेंगे. उत्तर प्रदेश में BJP की ऐसी लहर चली कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अलावा सभी दल हवा हो गए. क्या कांग्रेस और क्या बीएसपी, योगी की सुनामी ने सबको पानी-पानी कर दिया, बीएसपी का खाता बंद होते-होते रह गया.
UP Election Result: BJP की आंधी में नहीं टिक सकी कांग्रेस और बीएसपी-दोनों दलों के 600 से ज्यादा प्रत्याशियों की जमानत जब्त
कांग्रेस की हार के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मीडिया के सामने नहीं आईं, लेकिन पार्टी के अंदर विरोध की आवाजें उठने लगी हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य जीशान हैदर के ट्वीट के बाद उन्हें पार्टी निकाला घोषित कर दिया गया. उत्तर प्रदेश के सियासी समर में बीजेपी के सामने कांग्रेस और बीएसपी कहीं दिखाई हीं दे रही है.(सांकेतिक फोटो) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सियासी समर में बीजेपी की ऐसी आंधी चली कि कांग्रेस और बीएसपी कहीं दिखाई ही नहीं दे रही है.
UP Election: चुनाव से पहले याद था, लेकिन चुनाव में गुम हो गया TET का मुद्दा, 10 मार्च के बाद क्या अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) का मुद्दा चुनावी वादों और बयानों के बीच कहीं लापता सा हो गया है. पूरा चुनाव बीत गया लेकिन किसी ने UP TET परीक्षा और उसके परिणामों के बारे में बात नहीं की. चुनाव खत्म लेकिन किसी भी पार्टी ने नहीं की यूपी टेट की चर्चा. वादों पर वोट मिलता है? वोट से चुनाव होता है और चुनाव से सरकार बनती है. इस विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता से कैसे-कैसे वादे किए?
Uttar Pradesh: शेर आने की खबर सुन वन विभाग में मचा हड़कंप, गांव जाकर देखा तो निकला टाइगर, हमले में दो लोग घायल
सुबह करीब 8 बजे के आसपास टाइगर को जिंदा पकड़ने का ऑपरेशन शुरु हुआ. करीब 6 घंटे तक टाइगर को जिंदा पकड़ने की कवायद चलती रही, ट्रैंकुलाजर एक्सपर्ट ने एक सही निशाना लगाया और बाघ बेहोश हो गया. हर साख पर उल्लू बैठा है वाली कहावत आपने सुनी होगी, लेकिन एटा (Etah) में घर की छत पर टाइगर (Tiger) बैठा है. मामला एटा नगला गांव का है, जहां एक घर की छत पर बाघ दिखा तो हड़कंप मच गया. गांव के लोग दहशत में आ गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई कि गांव में शेर घुस गया है.
UP Election: सातवें फेज के चुनाव से पहले सोशल मीडिया का सहारा ले रहीं पार्टियां, ऐसे साधे जा रहे मतदाता
BJP ने योगी आदित्यनाथ का एक बयान भी ट्वीट किया, जिसमें योगी दावा कर रहे हैं कि 10 मार्च को डबल इंजन की सरकार बन रही है. समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव का एक बयान ट्वीट किया, जिसमें अखिलेश यादव ने दावा किया आजमगढ़ में किसी और पार्टी का खाता नहीं खुलने देंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) का प्रचार खत्म हो गया है. पॉलिटिकल योद्धाओं का कारवां अपने-अपने बंकरों में लौट गया है.
UP Election: लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने EVM में छेड़खानी को लेकर किया हंगामा, खबर मिलते ही बीएसपी कार्यकर्ता भी पहुंचे
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गाड़ी में EVM की सील तोड़ने का सामान रखा था. सपा नेताओं ने गाड़ी की तलाशी ली और उसमें से पिलास, हथौड़ी, पेचकस, चाकू, ताले बरामद हुए. पूर्वांचल में नेताओं की रैलियां चल रही थी और इधर लखनऊ में हंगामा हो गया. पुलिस समझाती रही लेकिन सपाई माने नहीं क्योंकि मामला गंभीर नहीं बेहद ही गंभीर था. कहानी को सिलसिलेवार समझते चलिए ताकि कोई भी एंगल छूटे ना. हंगामे लखनऊ (Lucknow) के रामाबाई पार्क के बाहर हुआ. यहां स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जिसमें EVM रखी गई है.
UP Assembly Elections: बढ़ी राजा भैया की मुश्किलें! कुंडा में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; गुलशन यादव के खिलाफ भी केस दर्ज
प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट पर साहिबापुर पहाड़पुर बनोही निवासी विजय प्रताप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एसपी प्रत्याशी गुलशन यादव व 35 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. राजा भैया (फाइल फोटो) जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) की मुश्किलें बढ़ गई है. उनके खिलाफ प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में मामला दर्ज किया गया है.
TV9 Exclusive: इटावा, इतिहास रचने जा रहा है…बोल CM योगी ने किया रैली की फोटो ट्वीट, कांग्रेस बोली- छेदीलाल को अब फोटोशॉप का सहारा
योगी आदित्यनाथ का यह ट्वीट 15 फरवरी को किया गया था. इसमें योगी ने लिखा है कि "जनपद इटावा, इतिहास रचने जा रहा है.आतंकियों के रहनुमा' और अपराधियों के सरपरस्त' यहां पस्त होंगे. इटावा ने ठाना है, हर बूथ पर कमल का फूल खिलाना है. सीएम योगी आदित्यनाथ की इसी फोटो को लेकर मचा है हंगामा.
UP Election : मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़ रहा अजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी, फिर भी पुलिस की नजरों से दूर है माफिया धनंजय सिंह
4 जनवरी 2022 को माफिया धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) क्रिकेट खेलता हुआ तस्वीरों में कैद हुआ था. इसके बाद सियासी गलियारे में काफी हंगामा भी हुआ था. बावजूद इसके पुलिस धनंजय सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई. जौनपुर में 25 हजार का इनामी माफिया धनंजय सिंह अब तक पुलिस की नजरों से बचा हुआ है. (फाइल फोटो) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर में 25 हजार का इनामी माफिया धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) अब तक पुलिस की नजरों से बचा हुआ है.
UP Election 2022: पति-पत्नी की लड़ाई में सरोजनी नगर सीट पर राजेश्वर सिंह ने मारी बाजी, BJP ने बनाया उम्मीदवार
वोटर्स का कहना है कि स्वाति सिंह (Swati Singh) ने इस क्षेत्र में कोई काम नहीं किया, 5 साल में लोगों को पता ही नहीं चल पाया कि विधायक रहती कहां हैं. बीजेपी ने सरोजनी नगर सीट से स्वाति सिंह की जगह राजेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. (फोटो- टीवी9 यूट्यूब) लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट (Assembly Seat) को लेकर छिड़ा संग्राम अब शांत हो गया है.
UP Election 2022: चुनाव आयोग ने रद्द किया 20 साल पहले मर चुके शख्स का नामांकन, जनसंघ पार्टी के उम्मीदवार से कही ये बड़ी बात
संतोष कुमार के मुताबिक उन्हें किसी से सुझाव दिया कि चुनाव लड़ने से शायद वह खुद को जिंदा साबित कर सकते हैं. लेकिन चुनाव आयोग (Election Commission) ने उसका नामांकन खारिज कर दिया, जिससे जिंदा होने की उसकी उम्मीद को गहरा धक्का लगा है. चुनाव आयोग ने जनसंघ पार्टी के उम्मीदवार संतोष कुमार का नामांकन रद्द कर दिया. (फोटो-टीवी9 यूट्यूब) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav) के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
UP Assembly Election: कितने अमीर हैं शिवपाल यादव, जानें हलफनामे में कितनी बताई संपत्ति
नॉमिनेशन पेपर के साथ 10 रुपये स्टांप का पेपर है. नामांकन पत्र के पहले पन्ने पर शिवपाल सिंह यादव और उनकी पत्नी सरला यादव की कमाई और इनकमट टैक्स की जनकारी लिखी है. शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के पास कितनी संपत्ति है? उनके पास कैश कितना है? उनकी कमाई का जरिया क्या है? कितनी कंपनियों में उनके शेयर हैं? आज इस रिपोर्ट में विस्तार से समझिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल सिंह यादव की संपत्ति की कहानी?
UP Assembly Election: संभल में बीजेपी प्रत्याशी का लोगों ने किया विरोध, गांव में घुसने से रोका, अखिलेश यादव के समर्थन में लगे नारे
UP Chunav: जो लोग बीजेपी प्रत्याशी का विरोध कर रहे थे, वो खुद को किसान बता रहे थे. बीच-बीच में अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी हो रही थी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में बीजेपी प्रत्याशियों का खदेड़ा होगा, ये बात चुनावी रैलियों में ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) कहा करते थे. लेकिन अब राजभर की बातें सच होती दिख रही हैं.
UP: कभी ढूंढे नहीं मिलते थे अब अचानक हमीरपुर की सड़कों पर नजर आ रहे हैं ब्लैक बक, रंग लाई वन विभाग की ये पहल
हिरण की 6 प्रजातियों में से एक ब्लैक बक यानी की काला हिरण विलुप्त होने के कगार पर है. लेकिन इन दिनों हमीरपुर के मौदहां में ग्रामीण इलाकों में काले हिरण के झुंड देखे जा रहे हैं. जिससे वन विभाग भी खुश है. काला हिरण या ब्लैक बग विलुप्ती की कगार पर है. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) के मौदहां में इन दिनों ग्रामीण इलाकों में कुछ हिरण झुंड के झुंड निकलते हैं, और खुले में विचरण करते हैं. कभी सड़क की पटरियों पर, कभी खेतों की पगडंडियों पर. मौदहा तहसील के सुदूर के गांव इन हिरणों की वजह से गुलजार हैं.
TV9 Exclusive: विधानसभा चुनाव के लिए क्या है AIMIM की रणनीति, अखिलेश यादव का साथ देने पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं सत्ता हासिल करने के लिए नहीं आया हूं, तेलंगाना में हमारे विधायक हैं. वहां हमने मुसलमानों को हक दिलाया है. रही बात अखिलेश यादव के समर्थन की तो हम भी बीजेपी को हराना चाहते हैं. असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो). AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) यूपी की 100 विधानसभा सीटों (UP Assembly Election) पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं. उम्मीदवारों (Candidates) की घोषणा भी वो करने लगे हैं. पहले चरण के लिए उनकी पार्टी ने कैंडिडेट उतार दिए हैं.
UP Assembly Election: 107 में से बीजेपी ने 20 विधायकों का काटा है टिकट, सबसे ज्यादा आगरा में पांच नए चेहरे
टिकट कटने से एक दिन पहले तक राधा मोहन दास गोरखपुर में जनसंपर्क कर रहे थे, लेकिन अगले दिन जब उनकी जगह योगी आदित्यनाथ को टिकट दिया गया तो राधा मोहन दास ने मीडिया में चुप्पी साध ली. बीजेपी में इस्तीफों का दौर और तेज हो गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 107 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें 20 सीटिंग विधायकों का टिकट काट दिया गया है.
UP Election 2022: अमरोहा में BJP के हसनपुर उम्मीदवार ने निकाला जुलूस! आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन की उड़ीं धज्जियां
हसनपुर के प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला. इस दौरान जुलूस में बगैर मास्क लगाए कोविड-19 नियमों की उलंघन करते दिखे. जुलूस के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर चुनाव आयोग (Election Commission) ने भले ही रैलियों और रोड शो पर रोक लगा रखी हो, लेकिन जमीनी हकीकत उससे उलट है. जहां पर अमरोहा (Amroha) से बीजेपी प्रत्याशी आचार संहिता और कोविड-19 नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं.
UP: 25 हजार का इनामी पूर्व सांसद धनंजय सिंह खुलेआम घूम रहा, पुलिस 7 महीने से कर रही तलाश, किनारा कर रहे अधिकारी!
जिस बाहुबली भगोड़ा पूर्व सांसद धनंजय सिंह की उत्तर प्रदेश की पुलिस को तलाश है, वो जौनपुर में क्रिकेट की पिच पर बैट और बॉल से आजमाइश करता हुआ देखा गया है. 25 हजार इनामी इस बाहुबली को यूपी पुलिस 7 महीने से तलाश कर रही है. लेकिन वह खुलेआम घूम रहा है. हत्या के मामले में वो फरार है. पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फाइल फोटो उत्तर प्रदेश की पुलिस को जिस बाहुबली भगोड़ा पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश है, वो जौनपुर में क्रिकेट की पिच पर बैट और बॉल से आजमाइश करता हुआ देखा गया है.
कड़कड़ाती ठंड में शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन, भर्ती नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा
जनवरी की हांड़ कपा देने वाली ठंड में जब ये बेरोजगार नौजवान लखनऊ पहुंचे तो उनका पहला सामना उत्तर प्रदेश की पुलिस से हुआ. बेरोजगार युवाओं की रणनीति ये थी कि इको गार्डन में सभी लोग इकट्ठा होंगे और उसके बाद संगठित होकर यूपी विधानसभा की ओर कूच करेंगे. साल नया है लेकिन बात पुरानी है. दिन बदलें, मौसम बदले, अगर कुछ नहीं बदला तो यूपी के नौजवानों के संघर्ष भरे दिन. रोजगार की यलगार करती नौजवानों की ये आवाज आज भी लखनऊ कड़कड़ाती ठंड में गूंज रही है.
UP Assembly Election: अयोध्या की तरह नहीं होगा मथुरा के लिए आंदोलन, संतों ने बैठक कर लिया फैसाल
बैठक में सबसे बड़ी बात जो निकलकर सामने आई वो ये कि, अयोध्या की तरह मथुरा के लिए आंदोलन नहीं होगा. संत इस बात पर एकमत हैं कि कानूनी तरीके से इस मसले का समाधान किया जाय अयोध्या मथुरा और काशी ये वो तीन जगह हैं, जिनका स्थान यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे ऊपर है. अयोध्या का सुप्रीम कोर्ट के जरिए और काशी का पॉलिटिकल इच्छाशक्ति के जरिए उद्धार हो चुका है. अब बारी माथुरा की है. ब्रज क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट के बीच वृंदावन में संतों की बड़ी बैठक हुई है.
लखीमपुर खीरी मामले में चार्जशीट से एक नाम गायब! देखें किसानों के वकील ने क्यों कही ये बात
किसानों का पक्ष रखने वाले वकील मोहम्मद अमान ने कहा कि हम एसआईटी की चार्जशीट से संतुष्ट नहीं हैं. हमने तहरीर में अजय मिश्रा टेनी का भी नाम लिखवाया था, SIT के ADG को भी अजय मिश्रा का नाम लिखकर दिया था लेकिन चार्जशीट में टेनी का नाम नहीं है. लखीमपुर खीरी केस में एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में किन-किन लोगों का नाम है? एसआईटी ने किसे बनाया मुख्य आरोपी? किसानों के वकील ने क्यों कहा कि चार्जशीट से एक नाम गायब है? सबकुछ समझिए विस्तार से.
Piyush Jain: पीयूष जैन के घर से मिला कितना कैश? कितने रुपए की टैक्स चोरी की गई, यहां जानें हर सवाल का जवाब
पीयूष जैन ने पिछले 4 सालों में बिना जीएसटी भुगतान के 177 करोड़ का माल सप्लाई किया, इसके हिसाब से हर साल लगभग 45 करोड़ का माल बिना जीएसटी के बेचा गया. पीयूष जैन इत्र कारोबारी है और इत्र पर 18 प्रतिशत सेंट्रल जीएसटी लगता है. पीयूष जैन के घर रेड का पूरा सच कानपुर (Kanpur) के इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर कितने रुपए मिले? उसने कितने रुपए की टैक्स (Tax) चोरी की? इतना रुपया पीयूष जैन ने कैसे बनाया? क्या गलती से पीयूष जैन के घर छापा (Raid) पड़ गया? आज इन सवालों का जवाब जान लीजिए.
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Raja
Contact Raja, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack