The protocol for the P-PUP study was registered in PROSPERO (ID: CRD42021267847) and published previously [36]. This study was reported according to the Preferred Reporting Items for Systematic Reviews and Meta-analyses of Individual Participant Data guideline [37]. The methodology for the selection and identification of research groups and collaborators has been described previously [36].
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Raja Ram
ये 5 तरह के लोग होते हैं घबराहट के आसान शिकार
तनाव या डर जैसी स्थिति में घबराहट आना सामान्य है, लेकिन कुछ लोग इससे बार-बार जूझते हैं. बार-बार घबराना एक संकेत हो सकता है कि आपकी मानसिक या शारीरिक सेहत कुछ कह रही है. हर किसी को कभी न कभी घबराहट होती है, लेकिन कुछ लोग इसके ज्यादा शिकार होते हैं, जानिए कौन हैं ये लोग. जो लोग लगातार मानसिक तनाव, चिंता या दबाव में रहते हैं, उनमें घबराहट की संभावना अधिक होती है. जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है, वो नए या चुनौतीपूर्ण हालात में जल्दी घबरा जाते हैं.
दुनिया के वो 5 जेल, जहां कैदियों को मिलता है होटल जैसा अनुभव
क्या आपको लगता है कि जेल केवल कठिनाई और दर्द का नाम है? तो फिर आप जानिए उन जेलों के बारे में, जहां कैदियों को होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इन जेलों में कैदियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. इन जेलों का मुख्य उद्देश्य सजा देना नहीं, बल्कि कैदियों को समाज में दोबारा शामिल करना और उन्हें सुधारना है. डेनमार्क की स्टॉस्ट्रॉम जेल में 250 कैदी रहते हैं, जहां जिम, कला निर्माण और पशुपालन जैसी सुविधाएं हैं. यहां कैदी सामुदायिक जीवन जीते हैं.
पानी में रहकर भी, पानी नहीं पीता है ये विचित्र जीव
यह जीव अपनी त्वचा से पानी को सोखता है. बिना मुंह से पानी पिए, यह जीव अपनी प्यास बुझाता है. यह जीव अपनी त्वचा से पानी को सोखता है. बिना मुंह से पानी पिए, यह जीव अपनी प्यास बुझाता है. हम बात कर रहे हैं मेंढक की. यह पानी में रहने वाला उभयचर जीव, ऑसमोसिस के माध्यम से पानी की आवश्यकता पूरी करता है. ऑसमोसिस वह जैविक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मेंढक की त्वचा पानी और नमी को अवशोषित करती है. यह प्रक्रिया पेड़-पौधों में भी होती है. मेंढक की त्वचा न केवल पानी सोखती है, बल्कि ऑक्सीजन भी ग्रहण करती है.
किन कारणों से बहुत ज्यादा प्यास लगती है?
जब आप सामान्य से ज्यादा प्यास महसूस करें, तो क्या ये कोई गंभीर संकेत हो सकता है? क्या ये किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है? अगर शरीर में पानी की कमी हो, तो किडनी इसे बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिससे प्यास बढ़ जाती है. यह डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है. शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने पर किडनी उसे बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिससे ज्यादा प्यास लगती है. यह बीमारी भी प्यास बढ़ने का एक कारण हो सकती है. अक्सर ज्यादा नमकीन या मसालेदार खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
क्या असाइनमेंट, एग्जाम और प्रोजेक्ट्स आपको तनाव में डाल रहे हैं? घबराने की जरूरत नहीं है!
आखिर कैसे इस भारी दबाव से बचा जा सकता है? आइए जानें. सभी असाइनमेंट्स, प्रोजेक्ट्स और एग्जाम्स को एक जगह लिखें. इससे आपको सभी कामों की प्राथमिकता तय करने में मदद मिलेगी. अगर कोई बड़ा प्रोजेक्ट है, तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित करें. हर दिन थोड़ा-थोड़ा करें. लगातार पढ़ाई से दिमाग थक सकता है. हर 1-1.5 घंटे में 10-15 मिनट का ब्रेक लें और कुछ आरामदायक करें. पढ़ाई के दौरान थकान महसूस होने पर आराम जरूरी है. 7-8 घंटे की नींद से आपका दिमाग ताजगी महसूस करेगा.
ये है दुनिया का सबसे अनपढ़ देश
विश्व में कई देशों में शिक्षा की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है. अधिकांश देशों में शिक्षा की कमी के कारण गरीबी और बेरोजगारी की समस्या बढ़ती है. यह देश अफ्रीका में स्थित है और यहां सिर्फ 19.1% लोग ही साक्षर हैं. यहां की बड़ी आबादी को पढ़ाई की अवसर ही नहीं मिल पाते. नाइजर को दुनिया का सबसे अनपढ़ देश माना जाता है. नाइजर के बाद दूसरा सबसे अनपढ़ देश गिनी है. यहां 30.47% साक्षरता दर है, यहां भी शिक्षा की कमी और लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान न देना बड़ा कारण है. कई अफ्रीकी देशों में शिक्षा संकट.
भारत के वो 10 लोकप्रिय राजनीतिक नारे जिनसे गूंज उठी राजनीति
लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में यह नारा दिया था, जो भारतीय किसानों और सैनिकों के संघर्ष और योगदान की सराहना करता है. नारा- जय जवान, जय किसान इंदिरा गांधी ने 1971 में यह नारा दिया था, जिसका मुख्य उद्देश्य देश से गरीबी को खत्म करना था. नारा- गरीबी हटाओ अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 में यह नारा दिया था, जिसमें उन्होंने जवानों, किसानों और विज्ञान को देश की प्रगति में अहम बताया.
हाथी कितने साल तक जिंदा रहते हैं?
हाथी न सिर्फ आकार में बड़े होते हैं, बल्कि ताकत में भी बेजोड़ होते हैं. इनकी मौजूदगी पूरे जंगल को हिला सकती है. हाथियों की ताकत इतनी होती है कि ये बड़े से बड़े वाहनों को भी धक्का दे सकते हैं, फिर भी ये स्वभाव से शांत होते हैं. हिंदू धर्म में हाथियों को पवित्र माना जाता है. भगवान गणेश का स्वरूप भी हाथी के सिर वाला होता है. एक वयस्क हाथी का वजन 3000 किलो से अधिक हो सकता है, जो एक छोटी इमारत तक को हिला सकता है. हाथी झुंड में रहना पसंद करते हैं. ये परिवार की तरह रहते हैं और एक-दूसरे का ध्यान रखते हैं.
क्या आप जानते हैं पंडित और ब्राह्मण में क्या अंतर है?
हम अक्सर 'पंडित' और 'ब्राह्मण' शब्दों को एक ही अर्थ में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या ये वास्तव में समान हैं? भारत में इन दोनों शब्दों को लेकर लंबे समय से सामाजिक भ्रम बना हुआ है. चलिए जानते हैं इनमें फर्क क्या है. पंडित हरिप्रसाद चौरसिया या पंडित भीमसेन जोशी का नाम सुना है? सोचिए, उन्हें 'पंडित' क्यों कहा गया? ‘पंडित’ शब्द किसी जाति का नहीं, बल्कि गहन ज्ञान और विशेषज्ञता का प्रतीक है, चाहे वो शास्त्र हो, संगीत हो या कला.
दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरियां, हर वक्त रहता है जान का खतरा
कुछ लोग सिर्फ पैसे के लिए नहीं, बल्कि अपने साहस से दुनिया को चौंकाने वाले काम करते हैं. इन नौकरियों में न सिर्फ स्किल्स, बल्कि बहादुरी भी जरूरी होती है. हर दिन जान हथेली पर रहती है. खदान में काम करने वाले माइनर्स. धरती के भीतर अंधेरे और गैसों से भरे वातावरण में ये लोग कीमती खनिज निकालते हैं, जहां कभी भी हादसा हो सकता है. अंडरवॉटर वेल्डर. समंदर की गहराइयों में वेल्डिंग करना खतरों से भरा है. करंट, ब्लास्ट और ऑक्सीजन की कमी यहां आम बात है. स्नेक वेनम कलेक्टर.
इंसान कितनी बार हार्ट अटैक झेल सकता है?
दिल बिना रुके काम करता है और पूरे शरीर में रक्त पंप करता है. इसके सही काम के बिना जीवन असंभव है. जब दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो हार्ट अटैक आता है. यह स्थिति जानलेवा हो सकती है. सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना, ये सभी संकेत हो सकते हैं कि दिल खतरे में है. अगर समय रहते इलाज मिल जाए तो हार्ट अटैक से बचाव संभव है. देर करना नुकसानदायक हो सकता है. इंसान कितनी बार हार्ट अटैक झेल सकता है, ये उसकी उम्र, सेहत और जीवनशैली पर निर्भर करता है.
भारत की 5 सबसे खतरनाक कमांडो फोर्सेस, जिन्हें देखते ही दुश्मन कांप उठता है
भारत की सुरक्षा में कुछ खास कमांडो फोर्सेस ऐसी हैं जो अपने अदम्य साहस और घातक अभियानों के लिए जानी जाती हैं. इन कमांडो यूनिट्स को खास मिशनों के लिए तैयार किया गया है, जिनमें आतंकवाद, समुद्री खतरे और छिपे दुश्मनों का सफाया शामिल है. NSG - ब्लैक कैट कमांडो. 1984 में बनी ये यूनिट आतंकी हमलों को नाकाम करने के लिए तैयार की गई थी. 26/11 मुंबई हमले में इनकी भूमिका ऐतिहासिक रही. मरीन कमांडो. भारतीय नौसेना के यह स्पेशल कमांडो पानी, जमीन और हवा.
ये हैं भारत के सबसे अमीर विधायक, जानें कितनी है कुल संपत्ति
भारत में हजारों विधायक हैं, लेकिन एक विधायक की संपत्ति इतनी है कि वह बिजनेस टायकून जैसा जीवन जीते हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में देशभर के विधायकों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट में 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 4,092 विधायकों की जानकारी शामिल की गई है. मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी विधायक पराग शाह के पास है करीब ₹3,400 करोड़ की संपत्ति है. वे भारत के सबसे अमीर विधायक हैं. दूसरे नंबर पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के.
मेकअप करना क्यों है जरूरी? जानें क्या हैं इसके 5 फायदे
अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि आखिर मेकअप करना जरूरी है क्या? इतना मेकअप कौन करता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ये इतना जरूरी क्यों है? मेकअप न सिर्फ सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि आत्मविश्वास, स्किनकेयर, मूड और पर्सनल ग्रूमिंग में भी अहम भूमिका निभाता है. मेकअप हटाने की आदत के चलते लोग स्किन को साफ और हाइड्रेटेड रखना सीख जाते हैं. जब चेहरे के दाग-धब्बे मेकअप से छिपते हैं, तो आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा होता है. मेकअप अच्छी पर्सनैलिटी और संजीदगी का प्रतीक है.
विराट कोहली के इंस्टाग्राम बायो 'Carpediem' में छिपी है जिंदगी की सीख! जानें इसका मतलब
क्या आपने विराट कोहली का इंस्टा बायो देखा है? यह शब्द न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि जिंदगी बदलने वाला भी है. इस शब्द ने विराट को सुपरस्टार बनाया और यही बन सकता है आपकी जिंदगी की दिशा बदलने वाला मंत्र! क्या आप जानना चाहते हैं इसका मतलब? Carpediem का मतलब है पल को जीओ. इस लैटिन वाक्य का अर्थ है, आज में जियो, अभी में जियो. यह सोच बनाती है विराट को विराट! चिंता छोड़ो, मेहनत करो और पल को पूरा जियो. विराट कोहली का बायो Carpediem हमें सिखाता है कि आज को पूरी ऊर्जा और जुनून से जीना ही सफलता की असली कुंजी है.
गर्लफ्रेंड के प्यार में इस खिलाड़ी ने ठुकराया स्पेनिश राजकुमारी का ऑफर
स्पेन और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर गवी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं. जहां गवी का खेल शानदार है, वहीं अब उनकी पर्सनल लाइफ फैंस की नजरों में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन की राजकुमारी लेओनोर गवी को पसंद करती थीं और उन्हें डेट का प्रस्ताव भी दिया. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि गवी ने राजकुमारी का प्रस्ताव ठुकरा दिया. अब सब जानना चाहते हैं कि आखिर गवी ने किसके लिए स्पेन की राजकुमारी को मना कर दिया?
जब लगे सबकुछ बिखर रहा है, तो अपनाएं ये 5 आदतें
जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं. लेकिन कुछ आदतें आपको फिर से उठने और आगे बढ़ने की ताकत दे सकती हैं. हर किसी की जिंदगी में चुनौतियां आती हैं. ये आपको कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाने का मौका देती हैं. बड़े बदलाव की शुरुआत छोटी आदतों से होती है. आइए, जानें वो 5 आदतें जो आपकी जिंदगी को संवार सकती हैं. हर दिन 5 से 10 मिनट ध्यान या गहरी सांस लें. ये आपके दिमाग को शांत करेगा और दिन को बेहतर बनाएगा. रोज कुछ चीजें लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं. इससे आपका नजरिया बदलता है और निराशा कम होती है.
जानिए कौन हैं भारत रत्न पाने वाले एकमात्र पाकिस्तानी
भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है, जो विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा या मानवता की सेवा में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है. 1954 से शुरू होकर अब तक 45+ लोगों को यह सम्मान मिल चुका है, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. हां, यह सुनकर आश्चर्य हुआ होगा कि एक पाकिस्तानी नागरिक को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. उनका जीवन भारत की आज़ादी, अहिंसा और मानवता की सेवा को समर्पित था. वे गांधीवादी विचारधारा के प्रतीक माने जाते हैं.
तेजस्वी या तेज प्रताप यादव, दोनों भाइयों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव राजनीति में सक्रिय हैं. लेकिन पढ़ाई के मामले में कौन आगे है? तेज प्रताप और तेजस्वी की शिक्षा को लेकर अक्सर तुलना होती है. क्या आप जानते हैं किसकी पढ़ाई कितनी है? एक भाई क्रिकेटर बनना चाहता था, तो दूसरा पूरी तरह राजनीति में डूबा रहा. दोनों की पढ़ाई का तरीका भी बिल्कुल अलग रहा. हाल ही में तेज प्रताप का नाम विवादों में आया है. उनकी लव स्टोरी और पार्टी से बाहर होने की चर्चा जोरों पर है. तेज प्रताप यादव ने पटना के एक प्राइवेट स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की.
अगर आप प्यार में हैं, तो इन 5 आदतों का रखें खास ध्यान
रिश्ते को निभाने के लिए कुछ जिम्मेदारियां भी होती हैं. प्यार में की गई कुछ आदतें रिश्ते को धीरे-धीरे खत्म कर सकती हैं. इन आदतों को समय रहते पहचानना जरूरी है. रिश्ते में स्पेस देना बहुत जरूरी है. हर बात पर नियंत्रण रखना सामने वाले को दूर कर सकता है. रिश्ते में 'मैं सही हूं' की सोच बहुत नुकसानदायक होती है. गलती मानने से रिश्ता और मजबूत होता है. रिश्ते में 'मैं सही हूं' की सोच बहुत नुकसानदायक होती है. गलती मानने से रिश्ता और मजबूत होता है.
हीटवेव से राहत पाने के 5 देसी नुस्खे
गर्मियों में तपती धूप और लू से बेहाल हैं? जानिए कुछ आसान देसी उपाय जो देंगे आपको राहत और ठंडक. हीटवेव में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. नींबू पानी न सिर्फ ताजगी देता है, बल्कि सिट्रस तत्वों से शरीर में ठंडक और ऊर्जा भी बनाए रखता है. छाछ शरीर की गर्मी को बाहर निकालता है और पाचन को भी मजबूत करता है. दिन में एक बार जरूर पिएं. आम का पन्ना शरीर के तापमान को संतुलित करता है और लू से बचाता है. यह एक स्वादिष्ट और असरदार ड्रिंक है. तरबूज, खीरा, जामुन जैसे मौसमी फल पानी से भरपूर होते हैं.
भारत के इस राज्य में थूकना पड़ा भारी, वसूले गए 32 लाख रुपये
थूकने की आदत अब आपके जेब पर भारी पड़ सकती है. भारत के एक राज्य में लोगों को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा. स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाना अब सिर्फ आदत नहीं, अपराध माना जा रहा है. कुछ ही महीनों में हजारों लोगों को सफाई नियम तोड़ने पर दंडित किया गया. जुर्माने की रकम जानकर आप भी चौंक जाएंगे. लोगों से लाखों रुपये वसूले गए, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक जगह पर थूका. आखिर किसने उठाया ये सख्त कदम? ये कड़ा एक्शन लिया गया है कोलकाता के पूर्व रेलवे जोन द्वारा. सिर्फ 3 महीने में वसूले गए ₹32.31 लाख रुपये.
रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को मिलती हैं ये खास सुविधाएं!
CJI के पद से हटने के बाद भी उनका जीवन सम्मान और सुविधाओं से भरपूर होता है. चाहे सुरक्षा हो या स्वास्थ्य सेवा, रिटायर CJI को आजीवन कई सुविधाएं मिलती हैं. कुछ तो VIP से भी बेहतर! CJI को रिटायरमेंट के बाद सरकारी आवास, Private Secretary, Driver और अन्य Staff की सुविधा भी दी जाती है. रिटायर CJI को हर साल करीब ₹16.80 लाख की पेंशन मिलती है. एक साल तक 24 घंटे सुरक्षा और CGHS के तहत आजीवन मुफ्त Health Coverage रिटायर CJI और परिवार को मिलती है.
Google Maps पर दिखने वाली रंगीन लाइनें क्या बताती हैं?
क्या आपने कभी Google Maps पर नीली, लाल या हरी लाइनें देखी हैं? ये सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि स्मार्ट सफर का हिस्सा हैं अगर ग्रीन लाइन दिख रही है, तो समझिए आपका रास्ता एकदम साफ है. लाल रेखा ट्रैफिक को दर्शाती है, और डार्क रेड यानी गंभीर जाम! इस रूट से बचना ही बेहतर. नीली लाइन आपका चुना हुआ Navigation Route होता है. यह दिखाता है कि आप किस रास्ते से जा रहे हैं. पर्पल रंग का रास्ता एक Alternative Route है. ये लंबा हो सकता है या उसमें थोड़ा ट्रैफिक हो सकता है.
ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको प्यार में नाकाम
प्यार में बार-बार धोखा मिल रहा है? हो सकता है वजह आपकी कुछ आदतें हों. हर रिश्ता टूटने की एक वजह होती है। लेकिन कुछ आदतें बार-बार आपके रिश्तों को बर्बाद कर रही हैं…क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां? .हर बात पर शक करना प्यार को दम घोंटने जैसा है. भरोसा रिश्ते की नींव है, उसका टूटना दूरियों को बढ़ा सकता है. हर बहस में जीतने की जिद से रिश्ते में हार तय है. समझौता और सुनना भी जरूरी है. जब आप बार-बार उनकी भावनाओं को नजरअंदाज करते हैं, तो धीरे-धीरे प्यार ठंडा पड़ने लगता है.
ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट
हवाई यात्रा जितनी रोमांचक होती है, कुछ हवाई अड्डों पर उतरना उतना ही जोखिम भरा भी होता है. छोटी पट्टियां, आसपास ऊंचे पहाड़, खराब मौसम और सीमित सुविधाएं. ये सब मिलकर इन्हें खतरनाक बनाते हैं. इन स्थानों पर अब तक कई बड़े हादसे हो चुके हैं. जानिए कौन-कौन से हवाई अड्डे इस सूची में आते हैं. त्रिभुवन हवाई अड्डा, नेपाल. काठमांडू में स्थित यह हवाई अड्डा 1949 से संचालन में है और अब तक लगभग 18 बार विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.
प्लास्टिक सर्जरी कराने में कितना खर्च आता है?
प्लास्टिक सर्जरी दो प्रकार की होती है – एक लुक्स सुधारने के लिए और दूसरी बॉडी रिकवरी के लिए. सर्जरी की कीमत सर्जन का अनुभव, हॉस्पिटल की लोकेशन और प्रोसीजर की जटिलता पर भी निर्भर करती है. कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे फेसलिफ्ट की भारत में औसतन कीमत ₹1.5 लाख से ₹3.5 लाख तक हो सकती है. नाक की सर्जरी भारत में ₹90,000 से ₹2.5 लाख तक पड़ सकती है. यह सबसे लोकप्रिय प्रक्रियाओं में एक है. छोटी या कम जटिल सर्जरी ₹50,000 से शुरू होकर लाखों तक जा सकती है.
क्या होता है OTT का फुल फॉर्म?
आजकल हर कोई OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और वेब सीरीज देख रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं OTT का मतलब क्या होता है? यह एक ऐसा माध्यम है जिससे आप बिना केबल या DTH के मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं. मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैबलेट या लैपटॉप OTT कंटेंट कभी भी और कहीं भी देखा जा सकता है. बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस अब सीधे OTT पर फिल्में रिलीज कर रहे हैं. लेकिन आखिर इसका फुल फॉर्म क्या है? OTT का फुल फॉर्म है 'Over-The-Top' इसका मतलब है इंटरनेट के माध्यम से सीधे यूज़र तक कंटेंट पहुंचाना.
क्या तुर्की के झंडे का लाल रंग खून दर्शाता है? जानिए इतिहास
हाल ही में सोशल मीडिया पर 'बायकॉट तुर्की' ट्रेंड कर रहा है. इस बीच तुर्की के झंडे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. तस्वीरों में तुर्की का झंडा प्रमुखता से दिख रहा है. इसमें लाल रंग की पृष्ठभूमि और सफेद चांद-सितारा नजर आता है. झंडे का गहरा लाल रंग सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपा है एक गहरा ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव. कहा जाता है कि लाल रंग तुर्की के उन योद्धाओं के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में खून बहाया.
रहना है टेंशन फ्री तो अपनाएं ये 5 आदत
भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस आम हो गया है. लेकिन कुछ छोटी आदतें अपनाकर आप खुशहाल और टेंशन फ्री लाइफ जी सकते हैं. अगर आप भी मन की शांति और पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं, तो इन आसान लेकिन असरदार आदतों को अपनी लाइफ में जरूर शामिल करें. रोज खुद से अच्छी बातें करें, जैसे मैं कर सकता हू!इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक तनाव कम होगा. हर दिन थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश करें. खुद को सुधारते रहना आत्मसंतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाता है. योग, वॉक या एक्सरसाइज करें और अच्छा खाएं.
गर्मियों में बनाएं ये स्पेशल सैंडविच, हर बाइट में मिलेगा हेल्दीपन का अहसास!
गर्मी का मौसम है और खाने में चाहिए कुछ ठंडा और हेल्दी. जानिए एक ऐसा झटपट स्नैक जो स्वादिष्ट भी है और सेहतमंद भी! इस खास रेसिपी में मिलेगा आपको ठंडक, न्यूट्रिशन और भरपूर एनर्जी वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए! बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको आएगा मजा. इसमें खास बात ये है कि इसमें न तेल है, न तला-भुना! बस कुछ आसान चीजें चाहिए जो आपके किचन में पहले से मौजूद हों. अब चलिए जानें इस सैंडविच को बनाने का तरीका! सबसे पहले लें कुछ ब्रेड स्लाइस और ताजा खीरे. खीरे को पतले स्लाइस में काट लें.
दुनिया में सबसे ज्यादा बोला जाने वाला अंग्रेजी शब्द कौन सा है?
अंग्रेजी आज दुनिया की सबसे प्रभावशाली भाषाओं में गिनी जाती है. क्या आप जानते हैं, सबसे ज्यादा बोला जाने वाला अंग्रेजी शब्द कौन सा है? करीब 100 से ज्यादा देशों में अंग्रेजी बोली और समझी जाती है. यह व्यापार, शिक्षा और इंटरनेट की प्रमुख भाषा बन चुकी है. दुनियाभर में लगभग 1 अरब से अधिक लोग किसी न किसी रूप में अंग्रेजी बोलते हैं. लेकिन एक शब्द है जो सबसे ज्यादा उपयोग होता है. इस शब्द को लगभग हर वाक्य में इस्तेमाल किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स भी इसे सबसे आम शब्दों में गिनती हैं. वो शब्द है, the.
लड़कियों को दीवाना बना देती हैं लड़कों की ये 8 आदतें
क्या आप जानते हैं कि कुछ आदतें लड़कों को लड़कियों का फेवरेट बना देती हैं? हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे स्पेशल फील कराए, लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं होता. तो चलिए जानते हैं वो 8 आदतें जो लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं जो लड़के बातों में मजाकिया होते हैं, उनका साथ लड़कियों को बहुत भाता है. छोटी-छोटी बातों में चिंता जताने वाला लड़का, लड़की के दिल के करीब आ जाता है.
नोटबंदी से वैक्सीनेशन तक, सरप्राइजिंग होता है पीएम मोदी का '8 बजे' का संबोधन
रात 8 बजे पीएम मोदी के कई संबोधन ऐतिहासिक फैसलों से भरे रहे हैं. आइए जानते हैं वो खास मौके जब पूरा देश हैरान रह गया. प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित. अतीत में ऐसे वक्त पर बड़े फैसले सामने आए हैं. अचानक संबोधन, और फिर ऐसा ऐलान जो देश की दिशा बदल दे. क्या आज फिर कुछ बड़ा होने वाला है? जब भी पीएम मोदी रात 8 बजे के आस पास बोले हैं, देश को बड़े बदलावों का सामना करना पड़ा है. चलिए झलक लेते हैं उन पलों की. 8 नवंबर 2016 नोटबंदी का ऐलान. 500 और 1000 रुपये के नोट बंद.
Sorry बोलने का ये है सबसे प्रभावशाली तरीका
कई बार हम सॉरी (Sorry) कहकर सोचते हैं कि सब कुछ ठीक हो गया, पर क्या आपने सही तरीके से माफी मांगी? सामने वाला अक्सर समझ जाता है कि माफी सच्ची है या सिर्फ दिखावा. तो सॉरी बोलते वक्त आपका रवैया बहुत मायने रखता है. रिसर्च में पाया गया कि माफी सिर्फ शब्दों का खेल नहीं, यह एक भावनात्मक प्रक्रिया है जो रिलेशनशिप पर गहरा असर डालती है. माफी में अगर कठिन और लंबे शब्दों का उपयोग हो तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति ने प्रयास किए हैं और उसकी मंशा साफ है. केवल बोलने से बेहतर है अगर सॉरी के साथ कुछ 'कुर्बानी' हो.
कार में एंटीना क्यों लगा होता है?
कभी गौर किया है कार की छत पर लगे उस छोटे से एंटीना को? ये दिखने में छोटा ज़रूर है, लेकिन इसका रोल बड़ा है. कुछ लोग सोचते हैं कि ये बस लुक्स के लिए होता है। लेकिन हकीकत में ये कार के कई स्मार्ट फीचर्स से जुड़ा होता है. आज की मॉडर्न कारें तकनीक से लैस हैं और ये एंटीना उसी तकनीक को चलाने में अहम भूमिका निभाता है. रेडियो सुनते वक्त जो मस्त म्यूजिक मिलता है, वो एंटीना के जरिए ही FM/AM सिग्नल पकड़ने से संभव होता है.
कितने पढ़े-लिखे हैं भारत के 'जेम्स बॉन्ड' अजित डोवाल?
20 जनवरी 1945 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे अजीत डोभाल, बचपन से ही अनुशासन और समर्पण के प्रतीक रहे हैं. अजीत डोभाल ने अपनी स्कूली पढ़ाई प्रतिष्ठित अजमेर मिलिट्री स्कूल से पूरी की, जहां से उन्हें अनुशासन और नेतृत्व की पहली सीख मिली. स्कूल के बाद अजीत डोभाल ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए आगरा विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां उन्होंने अर्थशास्त्र में M.A. किया. आर्थिक विषय में पारंगत होने के बावजूद, उनका झुकाव देश की सुरक्षा और खुफिया सेवा की ओर था, जिसने उनकी राहें बदल दीं.
Ceasefire क्या होता है?
India Pakistan के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. 6 और 7 मई की दरमियानी रात भारत की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत पर लगातार हमले हो रहे थे. इन हमलों को भारतीय सेना और वायुसेना ने विफल कर दिया. अब दोनों देशों के बीच सीज़ फायर पर सहमति बन गई है. शाब्दिक अर्थ पर जाएं तो Cease का मतलब होता है रोक और Fire का मतलब होता है गोलीबारी हिंदी में सीजफायर का मतलब होता है युद्ध विराम. मॉडर्न वॉरफेयर में सीजफायर का मतलब होता है कि किसी भी तरह के हमले पर रोक.
भारतीय सेना के 5 ऐसे ऑपरेशन, जिनसे पूरी दुनिया में बजा डंका
भारत की सेना सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर इतिहास रच देती है. जानिए ऐसे 5 मिशन जिन्होंने दुनिया को चौंका दिया. ये ऑपरेशन सिर्फ युद्ध नहीं थे, ये वो पल थे जब भारतीय सेना ने असंभव को संभव कर दिखाया. कौन से थे ये ऑपरेशन? आइए जानते हैं. ऑपरेशन कैक्टस लिली (1971).पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तान सेना को हराने के लिए 1971 में यह अभियान चलाया गया. 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश का जन्म हुआ. ऑपरेशन मेघदूत (1984).
एयर स्ट्राइक हमेशा रात में ही क्यों की जाती है?
क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर बड़े एयर ऑपरेशन रात के अंधेरे में ही क्यों होते हैं? दिन के उजाले में हमला करना आसान नहीं होता, खासकर जब दुश्मन हर हरकत पर नजर रख रहा हो. रात में फाइटर जेट्स और ड्रोन आसानी से दुश्मन की नजर से बच सकते हैं. Night Vision, GPS-guided Missiles और Thermal Imaging जैसे modern tools रात के मिशन को सफल बनाते हैं. रात के समय दुश्मन की सतर्कता कम होती है, जिससे अचानक हमला करना आसान होता है. रात में हमला तेज, गुप्त और सटीक होता है, जिससे टारगेट पर ज्यादा असर होता है.
तेज दिमाग को भी सुस्त बना देती हैं ये 5 आदतें
कभी-कभी हम बिना जाने कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो हमारी सोचने की शक्ति को कमजोर कर देती हैं. बिना कारण ध्यान भटकना या याददाश्त कमजोर लगना? ये संकेत हो सकते हैं कि कुछ सामान्य आदतें आपके दिमाग को सुस्त बना रही हैं. नींद की कमी. अपर्याप्त नींद मस्तिष्क की मरम्मत प्रक्रिया को बाधित करती है और निर्णय लेने की क्षमता घटती है. लगातार स्क्रीन टाइम.फोन, लैपटॉप या टीवी की लत से मस्तिष्क थकता है और ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है. एक्सरसाइज ना करना.
क्या होता है AWACS?
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है. दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी और हमलों की खबरें आ रही हैं. इसी दौरान खबर आई है कि भारत ने पाकिस्तान के एक अहम सैन्य सिस्टम AWACS को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है. अब सवाल उठता है कि आखिर ये AWACS होता क्या है? और क्यों इसे किसी भी देश की आंखें कहा जाता है? AWACS का पूरा नाम है .Airborne Warning and Control System. यह एक हवाई निगरानी और नियंत्रण प्रणाली है.
ड्रोन हमले कैसे किए जाते हैं?
ड्रोन हमले मानवरहित हवाई वाहनों (UAVs) के जरिए किए जाते हैं. ये युद्ध में सटीक और प्रभावी हथियार हैं. आइए जानें इनका उपयोग कैसे होता है. ड्रोन में उन्नत कैमरे, सेंसर और GPS होते हैं. ये सैटेलाइट या ग्राउंड स्टेशन से नियंत्रित होते हैं, जो निशाने को सटीक बनाते हैं. ड्रोन हमले से पहले खुफिया जानकारी इकट्ठी की जाती है. सैटेलाइट और जासूसी ड्रोन लक्ष्य की स्थिति और रक्षा प्रणाली का विश्लेषण करते हैं. ड्रोन मिसाइल या बम के साथ लक्ष्य पर हमला करते हैं.
क्या आप जानते हैं YouTube से जुड़ी ये 5 बातें?
YouTube ने इस साल अप्रैल में अपनी 20वीं सालगिरह मनाई. आज, यह केवल एक वीडियो प्लेटफार्म नहीं, बल्कि एक मल्टी-फैसटेड एंटरटेनमेंट है. अब, YouTube सिर्फ वीडियो स्ट्रीमिंग नहीं करता, बल्कि YouTube Music और YouTube Kids जैसे प्लेटफार्म्स भी अपने 10 साल पूरे कर रहे हैं. YouTube पर हर दिन 20 मिलियन से अधिक वीडियो अपलोड होते हैं, जो इस प्लेटफार्म को और भी विशाल बनाता है. 2024 में, YouTube पर हर दिन 100 मिलियन से अधिक कमेंट्स किए गए. यह दर्शकों के बीच बढ़ती इंटरेक्शन की ओर इशारा करता है.
भारत से निकलने वाली इन 5 नदियों का पानी जाता है पाकिस्तान
क्या आप जानते हैं कि भारत की कई नदियां ऐसी हैं जो यहां से निकलकर पाकिस्तान जाती हैं? जानिए उनके बारे में. भारत और पाकिस्तान केवल सीमा ही नहीं, बल्कि जल संसाधनों को भी साझा करते हैं. इन नदियों का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्त्व भी रहा है. कई तो ऋग्वेद काल से प्रसिद्ध हैं और आज भी जीवन रेखा बनी हुई हैं. सिंधु नदी (Indus River). सिन-का-बाब से निकलकर कश्मीर होते हुए पाकिस्तान जाने वाली यह नदी अरब सागर में मिलती है. झेलम नदी (Jhelum River). जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से निकलती है.
ये है दुनिया का पहला शुद्ध शाकाहारी शहर
इस शहर में न तो मांस बिकता है, न मछली, और न ही अंडे. यहां हर चीज शुद्ध शाकाहारी है. यह स्थान आस्था, शांति और अहिंसा का प्रतीक है. यहां हर कदम पर अध्यात्म की अनुभूति होती है. यह शहर न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है. गुजरात में स्थित पालीताना को जैन धर्म का वैकुंठ कहा जाता है. यहां शत्रुंजय पर्वत पर 900 से अधिक मंदिर हैं. जैन धर्म में जीवों की रक्षा और अहिंसा को सर्वोपरि माना गया है. यही भावना इस शहर की आत्मा है.
इन कारणों से कुछ लोगों को नहीं रखनी चाहिए लंबी दाढ़ी
दाढ़ी रखना आजकल फैशन और पर्सनालिटी का हिस्सा है, लेकिन क्या ये हर किसी के लिए सही है? कुछ ज्योतिषीय स्थितियों और धार्मिक नियमों के अनुसार भी दाढ़ी रखने के नियम बदल सकते हैं. डॉक्टर्स, नर्सेस या मास्क पहनने वालों के लिए लंबी दाढ़ी मास्क की फिटिंग में बाधा बन सकती है. धूल और गंदगी दाढ़ी में फंस सकती है, जिससे अस्थमा या एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है. लंबी दाढ़ी को साफ और सलीके से रखना जरूरी है. अगर आप नियमित ग्रूमिंग नहीं कर सकते, तो ये आपके लिए नहीं है.
भारत में कितने लोग रखते हैं अपना प्राइवेट जेट?
आज के दौर में प्राइवेट जेट केवल शान का प्रतीक नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में समय की बचत का माध्यम बन चुका है. राजनेता, फिल्मी सितारे और बड़े बिजनेसमैन . ये वो नाम हैं जो अकसर प्राइवेट जेट से सफर करते हैं. भारत में प्राइवेट जेट रखने का चलन अब तेजी से बढ़ रहा है, खासकर मेट्रो शहरों और कॉर्पोरेट सर्कल में. DGCA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 150 से ज्यादा प्राइवेट जेट पंजीकृत हैं और कई जेट चार्टर सर्विस में भी इस्तेमाल होते हैं.
इन आदतों से आता है जीवन में अंधकार, तरक्की हो जाती है नामुमकिन!
कई बार छोटी-छोटी आदतें ही हमारी तरक्की में सबसे बड़ा रोड़ा बन जाती हैं. कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो धीरे-धीरे हमें सफलता की राह से भटका देती हैं. चाणक्य नीति में वर्णित हैं वो आदतें जो व्यक्ति को गरीबी, असफलता और दुःख की ओर ले जाती हैं. चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति आलसी होता है वह सामने आए अवसरों को गंवा देता है. मेहनती व्यक्ति पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. बिना जरूरत के खर्च करने वाला व्यक्ति कभी आर्थिक स्थिरता नहीं पा सकता. समझदारी से खर्च ही बचत की शुरुआत है.
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Raja
Contact Raja, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack