Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Ravi Raja
विधानसभा स्पीकर ने किसानों से की ये अपील
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज राज्य के किसानों को गेहूँ के नाड़ को आग न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग लगाने के रुझान से पर्यावरण दूषित हो रहा है और गंभीर बीमारियाँ फैल रही हैं। इस कारण लोगों को बीमारियां हो रही स.
Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार
Imran Khan Arrested Imran Khan Arrested: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लमाबाद हाईकोर्ट के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है।
मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस को मिला नोटिस
Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी। मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियों ने जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की है। भाजपा की ओर से जमकर रैलियां और जनसभा की गईं। साथ ही भाजपा के सभी प्रमुख नेता रोड शो के जरिए जनता तक पहुंचने का प्रयास किया। जनसभा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की हर कमजोरी पर निशाना साधा। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी पूरी ताकत लगा दी। वहीं, तीसरी प्रमुख पार्टी जेडी (एस) ने चुनाव प्रचार के दौरान चुप्पी साध रखी थी।...
कर्नाटक समेत इन 4 राज्यों में कल होगा मतदान
Election 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर कल यानी बुधवार को मतदान होना है। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। विधानसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों में कुछ सीटों पर उपचुनाव भी होना है। यहां भी कल यानी 10 मई को ही मतदान का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 13 मई को परिणाम की घोषणा होगी। इन राज्यों में हो रहा उपचुनाव गौर हो कि कल यानी बुधवार को उत्तर प्रदश की स्वार टांडा और छानबे सीट, ओडिशा में झारसुगुड़ा, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव...
Vivek Agnihotri ने प्रोपोगैंडा फिल्म बताने पर दिया करारा जवाब!
Vivek Agnihotri: भारतीय फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने समय-समय पर उन मुद्दों पर अपनी राय साझा की है, जिनके बारे में बात करने से मशहूर हस्तियां घबराते हैं। उनकी पिछले साल की ब्लॉकबस्टर, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और उनकी हालिया रिलीज़ ‘द केरला स्टोरी’ को कुछ लोगों ने पसंद किया है और इसपर कुछ ने सवाल उठाए हैं। कई बड़े आलोचकों, लेखकों और दर्शकों ने फिल्म निर्माता की उन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए बहुत प्रशंसा की है जिन्हें दबा दिया गया था, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो इन फिल्मों को बनाने के विवेक...
Kennedy में राहुल भट और सनी लियॉन का देखें नया अवतार
Kennedy: मोचन की तलाश करते हुए अलग-अलग परिस्थितियों में रहने वाले अनिद्रा से ग्रस्त पुलिस वाले पर आधारित कहानी के साथ, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी पुलिस नोयर ‘कैनेडी’ का पहला पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के ‘मिडनाइट स्क्रीनिंग’ श्रेणी में स्क्रीनिंग के लिए चुने जाने के बाद, निर्माताओं ने दर्शकों को पहले पोस्टर से परिचित कराया, जिसमें फिल्म दर्शकों के लिए आने वाली सभी पहेली को समेटे हुए थी। ‘कैनेडी’ की दुनिया में गहराई तक उतरते हुए, फिल्म से राहुल भट और...
भाजपा ने झोंक दी पूरी ताकत
Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले प्रदेश की राजनीति अपने चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं के बीच जमकर सियासी वाण छोड़े जा रहे हैं। साथ ही जनता के लिए कई लोक लुभावने वादे भी किए जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज पीएम मोदी की ओर से लगातार दूसरे दिन मेगा रोड शो किया। पीएम मोदी का 10 किमी मेगा रोड शो गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेगा रोड शो के दौरान 10 किलोमीटर की...
आज भूलकर भी न करें ये काम
Aaj ka Panchang 07 May 2023: आज 7 मई 2023 दिन रविवार है। आझ द्वितीया तिथि है जो रात 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। नक्षत्र अनुराधा है जो रात 8 बजकर 21 मिनट 57 सेकंड तक रहेगा। करण तैतिल है जो सुबह 9 बजकर 8 मिनट 39 सेकंड तक रहेगा। गर रात 8 बजकर 17 मिनट 25 सेकंड तक रहेगा। पक्ष कृष्ण है। योग की बात करें तो परिघ है जो 26:51:36 तक रहेगा सूर्य और चंद्रमा की गणना हिंदू पंचांग (Aaj ka Panchang 07 May 2023) के अनुसार आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 36 मिनट 01 सेकंड पर होगा। सूर्यास्त शाम 06 बजकर 59 मिनट 41 सेकंड पर...
Manipur Violence में अब तक 54 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
मणिपुर में मैतेई आरक्षण विवाद को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही गोली लगने की वजह से करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। Manipur Violence: मणिपुर में मैतेई आरक्षण विवाद को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही गोली लगने की वजह से करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। गौर हो कि शुक्रवार तक मौत और घायलों का कोई आंकड़ा सामने नहीं आया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया...
Mallikarjun Kharge की हत्या करने की साजिश कर रही BJP?
Mallikarjun Kharge: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले प्रदेश की राजनीति अपने चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं के बीच जमकर सियासी वाण छोड़े जा रहे हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने भाजपा पर मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार की हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया है। भाजपा हत्या करने की कर रही साजिश कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Jalandhar Loksabha Bypoll 2023 में आप ने झोंक दी है पूरी ताकत
Jalandhar Loksabha Bypoll 2023: लोकसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रही है। इसी बीच आज यानी शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पंजाब के राजनीतिक अखाड़े में कूद गए हैं। केजरीवाल और मान ने किया रोड शो बता दें, आज यानी शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो किया।...
हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर!
Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच चुराचांदपुर में CRPF के एक कोबरा कमांडर की हत्या कर दी गई। जिसके बाद स्थित और खराब हो गई है। तनाव बढ़ता देख छुट्टी पर गए जवानों को सिक्योरिटी बेस पर वापस बुला लिया गया है। गौर हो कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने उन जवानों को रिपोर्ट करने को कहा है जो मणिपुर में रहते हैं और अपने होम टाउन पर छुट्टी पर गए हैं। कोबरा कमांडो की गोली मारकर हत्या जानकारी के अनुसार चुराचांदपुर में एक...
पाकिस्तान ने एक बार फिर अलापा कश्मीर का राग
SCO Meeting: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो दो दिनों की भारत यात्रा के बाद वापस अपने मुल्क लौट गए हैं। भुट्टो गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए थे। इस दौरान वे कश्मीर की राग छेड़ना नहीं भूले। एक इंटरव्यू के दौरान बिलावल ने आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया। साथ ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात नहीं होने के पीछे का कारण भी बताया। जयशंकर ने दिया करारा जवाब भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक निजी न्यूज चैनल को अपना...
आज इस मुहूर्त में करें शनिदेव की पूजा
Aaj ka Panchang 06 May 2023: हिंदू पंचांग की सहायता से पंडित समय और काल की सटीक गणना करते हैं। पंचांग के समय के अनुसार ही लोग अपना शुभ काम करते हैं। आज के पंचांग में हम आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, शुभ-अशुभ मुहूर्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय, तिथि, राहु काल आदि की जानकारी देंगे। यहां पढ़िए आज का पूरा पंचांग। 6 मई का पंचांग आज दिनांक 6 मई और दिन शनिवार है। आज वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। विशाखा नक्षत्र है जो 21:13:40 तक रहेगा। करण बालव है जो...
यहां जानिए सोने और चांदी के लेटेस्ट दाम
Gold-Silver Rates Today: ग्लोबल मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं चांदी की चमक आज तेज हो गई है। IBJA पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 150 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में 816 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। IBJA पर क्या हैं सोने-चांदी के दाम India Bullion and Jewellers Association Ltd.
इन जातकों के लिए आज का दिन खराब
Horoscope Today 06 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 06 मई 2023 शनिवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल। मेष राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। साथ ही जीवनसाथी आपकी सहायता करेंगे। नए वाहन का योग बन रहा है। आपको समाज की भलाई के लिए काम करने का मौका...
जम्मू कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ जारी
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक सेना के पांच जवान शहीद हो चुके हैं। सेना की मानें तो राजौरी सेक्टर में चल रहे मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों ने आज उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। इससे पहले आज यानी शुक्रवार सुबह ही दो जवान शहीद हो गए थे। फिलहाल, सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
16 सदस्यीय कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा किया नामंजूर
Sharad Pawar: एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए शुक्रवार को मुंबई में 16 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं की कमिटी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इस्तीफे को खारिज कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कमिटी शरद पवार के इस्तीफे को नामंजूर करती है। साहेब का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। नए अध्यक्ष के चयन के लिए बनाई गई थी कमेटी प्रफुल्ल पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि-‘अपनी राजनीतिक आत्मकथा ‘लोक माजे बठी’ के विमोचन...
जालंधर के कई प्रमुख नेता AAP में शामिल
Jalandhar Lok Sabha bypoll: जालंधर उपचुनाव से पहले मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर वीरवार को क्षेत्र के कई प्रभावशाली नेता व समाजसेवी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा आप के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। ये नेता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एससी विंग दोआबा के प्रभारी राज कुमार राजू, 7 बार के सरपंच, ब्लॉक कमेटी के...
केंद्र सरकार कर रही पंजाब के साथ भेदभाव- हरपाल चीमा
Punjab News: एक बार फिर भाजपा ने साबित कर दिया कि वह पंजाब विरोधी और किसान विरोधी है। भाजपा की केंद्र सरकार की पंजाब के खिलाफ प्रतिशोध की भावना है। आरडीएफ का निलंबन राज्य के खिलाफ उसके भेदभाव का ताजा उदाहरण है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के ग्रामीण विकास कोष को निलंबित करने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा को घेरते हुए कही। ‘बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है’ जालंधर में गुरुवार को आप नेता नील गर्ग और अनिल ठाकुर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को...
Jalandhar Lok Sabha bypoll से पहले पारंपरिक पार्टियों को झटका
Jalandhar Lok Sabha bypoll: जालंधर उपचुनाव से पहले शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में विरोधी पार्टियों को उस वक़्त बड़ा झटका लगा जब मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित दर्जनों पंच-सरपंच,लंबरदार, ब्लॉक कमेटी समेत कई लोग आप में शामिल हो गए। आप नेता राणा हरदीप सिंह ने उनको पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। ये नेता AAP में हुए शामिल पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में 48 सरपंच, 83 पंच, 45 लंबरदार, 5 ब्लॉक कमेटी सदस्य, 3 एमसी, 2 पूर्व ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष, 3 सहकारी समितियों के पूर्व अध्यक्ष, 46...
CM Bhagwant Mann ने कांग्रेस और अकाली दल पर साधा निशाना
CM Bhagwant Mann: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हल्का जालंधर वेस्ट, नॉर्थ और सेंट्रल के विभिन्न इलाके में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार को जीताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के भार्गव नगर से रोड शो की शुरुआत की। यहां से उन्होंने नारी निकेतन चौक तक रोड शो निकाला। जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने मिलाप चौक से भगत सिंह चौक तक रोड शो किया। वहीं जालंधर...
जीबी पंत अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ दरिंदगी
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक महिला कर्मचारी के साथ उसके परिचित ने ही हैवानियत की सारें हदें पार कर दीं। Rape Case in Delhi: दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक महिला कर्मचारी के साथ उसके परिचित ने ही हैवानियत की सारें हदें पार कर दीं। शख्स ने पहले महिला पर जानलेवा हमला किया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: Aam...
पंजाब में 80 आम आदमी क्लीनिक का लोकार्पण
Aam Aadmi Clinics: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की जनता को आज एक और बड़ी सौगात देने वाली है। सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 80आम आदमी क्लीनिक का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश में अब तक कुल 504 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। साथ ही आंकड़ों की मानें तो अब तक 21 लाख से अधिक लोगों का निशुल्क इलाज भी किया जा चुका है। सीएम केजरीवाल और मान करेंगो लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.
पंजाब में 79 आम आदमी क्लीनिक का लोकार्पण
Aam Aadmi Clinics: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश की जनता को आज एक और बड़ी सौगात देने वाली है। सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 79 आम आदमी क्लीनिक का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश में अब तक कुल 504 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। साथ ही आंकड़ों की मानें तो अब तक 21 लाख से अधिक लोगों का निशुल्क इलाज भी किया जा चुका है। कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.
शुभेंदु की कार के चपेट में आने से युवक की मौत!
Road Accident in Bengal: पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की कार की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। हालांकि, इस बात की पुष्टि अब तक पुलिस की ओर से नहीं की गई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस...
आज बुद्ध पूर्णिमा, यहां जानें शुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang 05 May 2023: हिंदू पंचांग की सहायता से पंडित समय और काल की सटीक गणना करते हैं। पंचांग के समय के अनुसार ही लोग अपना शुभ काम करते हैं। आज के पंचांग में हम आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, शुभ-अशुभ मुहूर्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय, तिथि, राहु काल आदि की जानकारी देंगे। यहां पढ़िए आज का पूरा पंचांग। 5 मई का पंचांग आज दिनांक 5 मई और दिन शुक्रवार है। आज वैशाक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज सुबह 9:16 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद व्यतिपात योग लग जाएगा। साथ ही आज रात...
आज इन जातकों पर बरसेगी कृपा
Horoscope Today 05 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 05 मई 2023 शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। किन जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल। मेष राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। साथ ही जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। संतान का आज भरपूर सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का...
यहां पढ़िए गुरुवार का पंचांग
Aaj ka Panchang 04 May 2023: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग की सहायता से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। आज 04 मई 2023 तारीख है और वार गुरुवार है। आज के पंचांग में हम आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, तिथि, चंद्रोदय-चंद्रास्त सहित आदि की जानकारी देंगे। यहां पढ़िए आज का पंचांग। आज का पंचांग आज दिनांक 4 मई 2023 दिन गुरुवार है। चतुर्दशी तिथि है जो 23 बजकर 45 मिनट 55 सेकंड तक रहेगा। चित्रा नक्षत्र है जो रात 9 बजकर 35 मिनट 37 सेकंड तक रहेगा।...
यहां जानें गुरुवार का राशिफल
Horoscope Today 04 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 04 मई 2023 गुरुवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल। मेष राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। आज आप जो व्यवसाय करते हैं उसके लिए दिन अच्छा है। आपको नए वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो घर से बाहर रहते हैं उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। वृषभ राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया...
सड़क हादसे में यूट्यूबर की मौत
YouTuber Agastya Chauhan Accident: अलीगढ़ में यूट्यूब के लिए वीडियो बनाना एक यूट्यूबर के लिए काल का ग्रास बन गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर 300 की स्पीड में बाइक चलाने के दौरान यूट्यूबर अगस्त्य चौहान सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सिर फटने के कारण मौके पर मौत घटना की सूचना परिजन अलीगढ़ पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर...
संजय सिंह बोले- 'ईडी ने मांगी माफी'
Delhi Liquor Policy Case: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे ED की चिट्ठी मिली है, जिसमें उन्होंने खेद जताया है और कहा है कि चार्जशीट में उनका नाम गलती से आ गया है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ‘देश की सबसे ईमानदार पार्टी को बदनाम करने की कोशिश’ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि- ‘क्या किसी का नाम चार्जशीट में गलती से भी...
IMDb’s most popular Indian celebrities list में सामंथा का जलवा
IMDb’s most popular Indian celebrities list: सामंथा रुथ प्रभु भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें पूरे देश से अपार प्यार मिलता है। ऑरमैक्स चार्ट में लगातार 7 बार टॉप करने के बाद अभिनेत्री लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं क्योंकि अब वह आईएमडीबी के सबसे पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज फीचर में टॉप (IMDb’s most popular Indian celebrities list) पर हैं। ‘ऊ अंतवा’ से मिली लोकप्रियता सामंथा की बेजोड़ लोकप्रियता उनके कल्ट गीत ‘ऊ अंतवा’ से शुरू हुई, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा से...
जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने पहुंची पीटी उषा
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा आज यानी बुधवार को जंतर-मंतर पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने पहुंची। PT Usha Met Wrestlers: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा आज यानी बुधवार को जंतर-मंतर पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने पहुंची। साथ ही पहलवानों से बातचीत भी की। गौर हो कि जंतर-मंतर पर पहलवार पिछले 11 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो पीटी उषा...
भाजपा करेगी हनुमान चालीसा का पाठ
Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर आगामी 10 मई को मतदान होना है। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी। चुनाव से करीब एक सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने मैनिफेस्टो जारी कर दिया। मंगलवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर देश में नफरत फैलाने वाले संगठन को बैन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस ने बजरंग दल को भी शामिल कर दिया। बीजेपी ने खेला अपना दांव वहीं, बजरंग दल को बैन करने की घोषणा पर बीजेपी ने अपना दांव खेल...
मनजिंदर के दावे को सीएम ने बताया आधारहीन
CM Mann on BJP-Congress: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कुछ दिनों पहले एक दावा किया था। उन्होंने कहा था कि आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री लाल चंद कटारुचक ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने सिरसा सहित कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर निशाना साधा है। ‘जालंधर उपचुनाव को लेकर बौखला गए हैं’ सीएम भगवंत मान ने लाल चंद कटारुचक का समर्थन करते हुए कहा कि मुझे किसी ने अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। साथ ही उन्होंने मनजिंदर सिंह...
राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं गहलोत
CM Ashok Gehlot Birthday: राजस्थान की राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज यानी 3 मई को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीब 5 दशक से गहलोत ने राजस्थान की राजनीति को बहुत ही करीब से देखा है और तीन बार प्रदेश का नेतृत्व भी किया है। अब तक के राजनीतिक काल में गहलोत को राजनीति का जादूगर, मार्कदर्शक, मारवाड़ के गांधी सहित कई उपनाम मिले। कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में जब राहुल गांधी की लॉन्चिंग हुई थी तो इस दौरान गहलोत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे कांग्रेस में गांधी...
यहां पढ़िए बुधवार का पंचांग
Aaj ka Panchang 03 May 2023: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व है। पंचांग की सहायता से लोग सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ और अशुभ मुहूर्त पता करते हैं। आज दिनांक 03 मई 2023 है और दिन बुधवार है। अभी वैशाख महीना चल रहा है। यहां जानिए आज का पूरा विस्तृत पंचांग। आज का पंचांग हिंदी पंचांग के अनुसार आज त्रयोदशी तिथि है जो 23 बजकर 51 मिनट 31 सेकंड तक रहेगा। आज हस्त नक्षत्र है जो 08 बजकर 56 मिनट 51 सेकंड तक रहेगा। करण कौलव है जो 11:40:26 तक रहेगा। साथ ही तैतिल 23:51:31 तक रहेगा। आज शुक्ल पक्ष है और...
सोने और चांदी के दाम हो गए अपडेट
Gold-Silver Rates Today: भारतीय कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने के दाम में 249 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही चांदी की कीमत में भी 358 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने के दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हैं तो वहीं चांदी की कीमत भी 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है। IBJA पर क्या हैं सोने-चांदी के दाम...
इन राशियों पर गणपति बप्पा की कृपा
Horoscope Today 03 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 03 मई 2023 बुधवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको पैसों की जरूरत होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत होगा। साथ ही नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छ रहने वाला है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा...
दिल्ली सहित इन राज्यों में आज होगी आंधी के साथ बारिश
Weather Update: देश के कई राज्यों में मई की शुरुआत जोरदार बारिश से हुई है। बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। साथ ही कई राज्यों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है और तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम सुहावना रहेगा। इस कारण हो रही बारिश मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के महीने में बारिश (Weather Update) हो रही है। साथ ही अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के...
एक बार फिर विवादों में आए करौली बाबा
Karauli Baba: कानपुर के करौली बाबा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार वे अपने आश्रम के कारण विवादों में आए हैं। दरअसल, उनके आश्रम के एक कमरे से ग्रेटर नोएडा के एक कारोबारी का शव मिला है। शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कारोबारी का नाम देवेंद्र सिंह भाटी है और वह पांच दिन पहले ही आश्रम में आया था। लेकिन रविवार को उनका शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने के बाद आश्रम के सेवादारों ने दरवाजा तोड़कर व्यापारी के शरीर को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना...
शरद पवार ने किया इस्तीफे का ऐलान
Sharad Pawar Resigns: देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। शरद पवार ने ट्वीट कर कहा कि- ‘मैं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ साथ ही उन्होंने कहा कि कई साल तक मुझे राजनीति में पार्टी को लीड करने का मौका मिला, लेकिन अब इस उम्र में आकर मैं ये पद नहीं रखना चाहता हूं। अब पार्टी के नेता फैसला करेंगे कि एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा?
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने आज यानी मंगलवार को अपने मैनिफेस्टो जारी किया है। Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान में करीब एक सप्ताह का समय बचा है। प्रदेश के 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। इससे पहले राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा रही है। इसी बीच भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने आज यानी मंगलवार को अपने मैनिफेस्टो जारी किया है। इस दौरान...
यहां चेक करें सोने-चांदी के दाम
Gold-Silver Rates Today: कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई है। आज भी दोनों धातुओं के दाम जस के तस बने हुए हैं। वर्तमान समय में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए सही है। अभी सोने के दाम भी 60 हजार रुपए के आसपास बने हुए हैं। वहीं, चांदी की कीमत 75 हजार रुपए के आसपास है। IBJA पर क्या हैं दोनों धातुओं के दाम India Bullion and Jewellers Association Ltd.
यहां जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang 02 May 2023: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व है। पंचांग के हिसाब से लोग कोई भी काम करते हैं। इसके जरिए हमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ-अशुभ मुहूर्त का पता चलता है। बता दें, आज दिनांक 02 मई 2023 है। आज वार मंगलवार है और पक्ष शुक्ल है। अभी वैशाख महीना चल रहा है। यहां जानिए आज का पंचांग क्या कहता है। आज का पंचांग हिंदी पंचांग के अनुसार आज द्वादशी तिथि है जो 23 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है जो 07 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड तक रहेगा। करण बव है जो 10:50:21...
इन जातकों पर बरसेगी कृपा
Horoscope Today 02 May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 02 मई 2023 मंगलवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल। मेष राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन जातकों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही आर्थिक तौर पर सुधार के योग बन रहे हैं। आज आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज आपको आर्थिक...
दिल्ली में लगाएंगे 52 लाख पौधे
सीएम केजरीवाल ने आज यानी सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 14 प्वाइंट के एक प्लान का एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से पार पाने के लिए 52 लाख पौधे लगाएंगे। CM Kejriwal on Delhi Pollution: सीएम केजरीवाल ने आज यानी सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 14 प्वाइंट के एक प्लान का एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से पार पाने के लिए 52 लाख पौधे लगाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि- ‘देश की संसद ने भी माना है कि दिल्ली की हवा की...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Ravi
Contact Ravi, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack