Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Shivang Mathur
Census 2027: Awareness campaign from Oct 15 to Dec 15
Lucknow: Chief secretary SP Goyal reviewed preparations for Census 2027 on Thursday and directed officials to carry out awareness campaigns to encourage self-enumeration. A special awareness drive will be conducted across the state from Oct 15 to Dec 15.The chief secretary said all officials involved in census work should be properly trained so that they do not face difficulties during field-level operations.
भारतीय कारोबारियों को श्रीलंका का बड़ा न्योता, कोलंबो में खुलेगा कारोबार का नया दरवाजा
; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
प्राकृतिक आपदाओं में कैसे एक दूसरे के लिए खड़े होंगे QUAD देश? टोक्यो में बना प्लान
; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
भारत-रूस व्यापार के लिए खुलेगा नया समुद्री रास्ता! आर्कटिक रूट पर MoU की तैयारी
; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
BRICS में डॉलर का दबदबा घटाने की तैयारी, भारत के UPI से खुलेगा पेमेंट का नया रास्ता?
; ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
बैंक से लेकर डेटा सेंटर तक एक ही टाइम! जानिए One Nation, One Time का पूरा प्लान
; ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई रफ्तार, 7 क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
; ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी ; ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
कानपुर की कंपनी, लखनऊ में दफ्तर... पेपर लीक के लिए कुख्यात TDPL का मालिक कौन?
; ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी ; आपके लिए और भी
DigiLocker को UAE के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर सहमति, भारतीय पेशेवरों को होगा सीधा फायदा
complex In 2011 Debbie Stevens was fired from her job after taking too long to recover from a kidney transplant surgery, the woman who fired her (Jackie) was the same woman Debbie donated her kidney to… [🎥: via/ cbsthismorning]
इंडोनेशिया से न्यूजीलैंड तक… आज से 6 देशों के दौरे पर पीएम मोदी, कूटनीतिक साझेदारियों पर रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के 6 दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं. 6 से 11 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे का मकसद सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करना भी है. रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, नई प्रौद्योगिकी, शिक्षा और प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव इस यात्रा के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं. इस दौरे की शुरुआत इंडोनेशिया से होगी.
अगस्त से बढ़ेगा कच्चे तेल का उत्पादन, भारत के आयात बिल और महंगाई पर पड़ सकता है असर
; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी ; ; आपके लिए और भी
OPEC+ का बड़ा फैसला: अगस्त से बढ़ेगा कच्चे तेल का उत्पादन, भारत के आयात बिल और महंगाई पर पड़ सकता है असर
दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC+ ने वैश्विक तेल बाजार को स्थिर बनाए रखने के लिए अगस्त 2026 से कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी का फैसला किया है. सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान ने 5 जुलाई को हुई वर्चुअल बैठक में अगस्त महीने के लिए कुल 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन (188 हजार बैरल प्रतिदिन) अतिरिक्त उत्पादन करने पर सहमति जताई. यह फैसला अप्रैल 2023 में घोषित स्वैच्छिक उत्पादन कटौती (Voluntary Production Cuts) में चरणबद्ध ढील का हिस्सा है.
भारत-जापान की बढ़ती नजदीकी चीन को नहीं आई रास, दी तीसरे देश को निशाना न बनाने की नसीहत
भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी के नए दौर की शुरुआत पर चीन ने अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी नाराज़गी जाहिर की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच हुई 16वीं वार्षिक शिखर वार्ता में क्रिटिकल मिनरल्स, सप्लाई चेन और आर्थिक सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने के ऐलान के बाद बीजिंग ने कहा कि देशों के बीच सहयोग किसी ‘तीसरे देश’ को निशाना बनाने के लिए नहीं होना चाहिए.
6 जुलाई से पीएम मोदी का इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा, इंडो-पैसिफिक पर रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई के बीच इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएंगे. इंडोनेशिया में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में रक्षा सहयोग को एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है. रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा पर विशेष चर्चा होगी. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के बीच तीसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा.
सिंधु जल संधि, बांग्लादेश-चीन और वेनेजुएला पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, किस मुद्दे पर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें कई मुद्दों पर जानकारी दी. इसमें वेनेजुएला में भारतीय नाविक की मौत का मामला, ईरान, बांग्लादेश-चीन रक्षा सहयोग, सिंधु जल संधि पर भारत का रुख और तीस्ता जल समझौते समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं. वेनेजुएला में भारतीय नाविक की मौत मामले में मंत्रालय ने कहा कि भारत ने वेनेजुएला की सरकार से मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच करने को कहा है. मृत भारतीय नाविक के पार्थिव शरीर से अंग गायब होने के मामले को भारत ने गंभीरता से उठाया है.
भारत-ईरान संबंधों को मिलेगा नया संदेश, खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचेगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा 3 जुलाई, 2026 को ईरान का दौरा करेंगे. दोनों नेता ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर, ग्रैंड अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारत सरकार ने अंतिम संस्कार समारोह में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत और ईरान के बीच सभ्यतागत संबंधों और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव को दर्शाता है.
मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी: NHRC ने लिया स्वत: संज्ञान, यूपी सरकार से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित बंधुआ मजदूरी और मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. ये मामला मुजफ्फरनगर के मंडी गांव स्थित एक पेपर प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री का है, जहां 12 मजदूरों को करीब डेढ़ साल तक कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराया गया.
ऊर्जा सुरक्षा पर भारत-जापान की बड़ी साझेदारी, जानें क्या होगा देश को फायदा
जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत दौरे पर पहली बार आई हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं. भारत और जापान ने ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है. दोनों देशों ने मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियों और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच तेल और गैस की सुरक्षित, सस्ती और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर सहमति जताई है.
भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम: PM मोदी और सनाए ताकाइची की मुलाकात, AI-डिफेंस समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर
जापान की प्रधानमंत्री पीएम सनाए ताकाइची भारत दौरे पर हैं. जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने गुरुवार को नई दिल्ली में इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी की चौथी गाड़ी बनाने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन किया. साथ ही पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री तकाइची ने इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में एक प्रदर्शनी भी देखी.
विदेश में सुरक्षित नौकरी का नया रास्ता: भारत ने आयोजित किया eMigrate 2.0
विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले भारतीयों को अब सुरक्षित और कानूनी रास्ता उपलब्ध कराने पर केंद्र सरकार ने बड़ा फोकस किया है. इसी दिशा में विदेश मंत्रालय (MEA) ने पहली बार Human Resource Mobility Forum का आयोजन किया. दो दिवसीय यह फोरम 30 जून और 1 जुलाई को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित हुआ, जहां भारत सरकार, विदेशी सरकारों, विदेशी नियोक्ताओं और भर्ती एजेंसियों ने एक मंच पर बैठकर वैश्विक रोजगार और कानूनी मानव संसाधन गतिशीलता (Legal Mobility) पर चर्चा की.
ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी का तीसरा दौरा, मेलबर्न में रिकॉर्ड स्वागत की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है. 9 जुलाई को मेलबर्न में आयोजित होने वाले मेगा कम्युनिटी कार्यक्रम Melbourne Meets Modi के लिए अब तक करीब 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं और इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिहाज से एक अहम आयोजन माना जा रहा है. इस सामुदायिक स्वागत समारोह का आयोजन Australia India Foundation (AIF) कर रहा है. कार्यक्रम मेलबर्न के Marvel Stadium में प्रस्तावित है.
2 जुलाई को भारत आएंगे ढाका यूनिवर्सिटी के हिंदी के छात्र और शिक्षक, ICCR करेगा मेजबानी
भारत और बांग्लादेश के बीच भाषा एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसके तहत भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) 2 से 10 जुलाई 2026 तक ढाका विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न लैंग्वेज के हिंदी छात्रों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगा. यह नौ दिवसीय दौरा ICCR के स्टूडेंट्स विजिटर्स प्रोग्राम 2026-27 के तहत आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन ICCR और भारत के उच्चायोग, ढाका के संयुक्त प्रयास से हो रहा है.
भारत-पाक रिश्तों के बीच मानवीय पहल, दोनों देशों ने साझा की कैदियों की लिस्ट, 188 भारतीयों की रिहाई की मांग
भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को राजनयिक माध्यमों से एक-दूसरे की हिरासत में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया. दोनों देशों के बीच 2008 के कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को यह प्रक्रिया अपनाई जाती है. भारत ने पाकिस्तान को अपनी हिरासत में मौजूद 386 नागरिक कैदियों और 53 पाकिस्तानी मछुआरों की सूची सौंपी. वहीं पाकिस्तान ने भारत को अपनी हिरासत में बंद 52 भारतीय नागरिक कैदियों और 198 भारतीय मछुआरों की सूची साझा की.
‘अल्पसंख्यकों पर हमले बंद करो…’, पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा गिराने पर भारत ने जताया कड़ा विरोध
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फारूकाबाद में स्थित 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने की घटना पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा कि यह एक पवित्र सिख धार्मिक स्थल के खिलाफ बेहद निंदनीय और सुनियोजित तोड़फोड़ की घटना है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने की खबरें बेहद दुखद हैं.
अवैध प्रवासन पर भारत का सख्त संदेश… 26 देशों के साथ Mobility Agreement; विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई रणनीति
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में ‘Human Resource Mobility Forum’ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी प्रवास को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के देशों के साथ साझेदारी मजबूत कर रहा है. उन्होंने बताया कि भारत ने अब तक 26 देशों के साथ 28 प्रवास और गतिशीलता साझेदारी समझौते (Migration and Mobility Partnership Agreements) किए हैं, जबकि कई अन्य देशों के साथ बातचीत चल रही है.
टोक्यो नहीं रोम से भारत आ रहीं जापानी PM साने ताकाइची, क्यों अहम है उनका ये दौरा?
Japanese PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची 1 जुलाई को नई दिल्ली पहुंच रही हैं. उनका भारत दौरा 3 जुलाई तक चलेगा. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा. इस दौरे में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता होगी. यह भारत और जापान के बीच 16वां वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा. पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो गए थे, जबकि इस बार मेजबानी भारत करेगा. दोनों देशों के बीच हर साल बारी-बारी से शिखर सम्मेलन आयोजित करने की परंपरा है.
‘अपनी विफलता छिपाने की कोशिश’… अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की भारत ने की निंदा, जानें क्या कहा
भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. भारत ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की मौत हुई, जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है. 28 जून को, पाकिस्तान ने सीमा-पार सैन्य अभियान के दौरान अफगानिस्तान के अंदर कथित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया. इस अभियान में हवाई और जमीनी, दोनों तरह के हमले शामिल थे.
पाकिस्तान से बैक चैनल वार्ता नहीं हो रही, ट्रैक-2 मीटिंग पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे कथित ट्रैक-2 संवाद को लेकर स्पष्ट किया कि भारत सरकार की ओर से इन बैठकों में न तो कोई आधिकारिक भागीदारी है और न ही किसी प्रकार का समर्थन या भूमिका. एक सवाल के जवाब में मिस्री ने कहा कि जो भी भारतीय नागरिक इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, वे अपनी व्यक्तिगत क्षमता में शामिल हो रहे हैं. उनके विचार उनके अपने हैं और उन्हें भारत सरकार का आधिकारिक दृष्टिकोण नहीं माना जाना चाहिए.
मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी, समुद्री सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सेशेल्स की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां रविवार को उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और कई मुद्दों पर बातचीत की. इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा, विकास साझेदारी, व्यापार, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया. पीएम मोदी ने इस मुलाकात का जिक्र अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ.
UPI-ग्रीन हाइड्रोजन और रक्षा सहयोग…जानें सेशेल्स में इन मुद्दों पर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एर्मिनी का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान के लिए आभार जताया. पीएम मोदी को Guardian of the Blue Horizon सम्मान से नवाजा गया. उन्होंने ये सम्मान जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे सभी देशों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को समर्पित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों और सेशेल्स की आजादी, दोनों की 50वीं वर्षगांठ का ऐतिहासिक वर्ष है.
तबाही के बाद संकट में वेनेजुएला, संकटमोचक बनकर आगे आया भारत, भेजी बड़ी राहत सामग्री
भारत का मानवीय राहत मिशन भूकंप प्रभावित वेनेज़ुएला पहुंच गया है. यह मिशन बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए एक फील्ड हॉस्पिटल, दवाएं और मेडिकल उपकरण लेकर पहुंचा है. ऑपरेशन अमिस्ताद के जरिए ये मदद वेनेज़ुएला तक पहुंचाई जा रही है. राहत सामग्री के साथ भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण भी वेनेजुएला पहुंचे हैं. ये सहायता वहां भूकंप के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी.
ऑपरेशन अमिस्ताद: 6 टन दवाइयां, मेडिकल उपकरण, पोर्टेबल अस्पताल…भारत ने इस तरह की वेनेजुएला की मदद
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) के तहत मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) मिशन शुरू किया. 26 जून की सुबह भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री और बचाव दल लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए. अभियान के तहत 41 सदस्यीय भारतीय राहत एवं मेडिकल टीम को भी भेजा गया है, जिसमें अनुभवी बचावकर्मी और मेडिकल एक्सपर्ट शामिल हैं. भारत ने वेनेजुएला के लिए 30 टन राहत सामग्री भेजी है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने किया साउथ कोरिया का दौरा, बैठक में छाए ये मुद्दे, और मजबूत होगी दोस्ती!
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 24-25 जून 2026 को दक्षिण कोरिया (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) का आधिकारिक दौरा किया. ये दौरा दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के निमंत्रण पर हुआ. सियोल में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया. अप्रैल 2026 में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की भारत यात्रा के दौरान हुए फैसलों की प्रगति की समीक्षा की गई.
ईरान पर भारत अभी भी सतर्क, फिर से जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
ईरान में सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत ने फिर से ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. एक हफ्ते के भीतर ही भारत की ये दूसरी संशोधित ट्रेवल एडवाइजरी है. हालांकि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि हाल के दिनों में सुरक्षा स्थिति में सुधार के सकारात्मक संकेत मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. दूतावास ने स्पष्ट किया है कि जिन भारतीयों का ईरान जाना टालना संभव नहीं है या जो पहले से वहां रह रहे हैं, वो अधिक सतर्क रहें.
पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस; जानें कब से लागू होंगी नई दरें
; आपके लिए और भी ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस; जानें कब से लागू होंगी नई दरें
अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या नया पासपोर्ट बनवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल, 1 जुलाई, 2026 से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव के तहत फीस बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने Passport Rules, 1980 में संशोधन कर पासपोर्ट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स की फीस बढ़ा दी है. संशोधित शुल्क गजट ऑफ इंडिया (Extraordinary) में अधिसूचित किए गए हैं. नई फीस Schedule IV में शामिल की गई है.
ढाका में तैनाती से पहले हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी को क्यों मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा? ये है रणनीति
बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी को कैबिनेट मंत्री के समकक्ष प्रोटोकॉल दिए जाने के पीछे सरकार ने कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन उपलब्ध संकेत बताते हैं कि यह फैसला भारत द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही रणनीतिक प्राथमिकता का संदेश है. शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं. हाल के दिनों में पड़ोसी पहले नीति के तहत संबंध सुधारने की कवायद शुरू हुई है. इसका पहला उदाहरण दिनेश त्रिवेदी को ढाका में हाई कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला था.
11 साल बाद सेशेल्स के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेशनल डे समारोह में होंगे ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे और सेशेल्स के नेशनल डे के गोल्डन जुबली समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शामिल होंगे. पीएम मोदी ने आखिरी बार साल 2015 में सेशेल्स का दौरा किया था यानी 11 साल बाद वह फिर से सेशेल्स के दौरे पर जाएंगे. सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी उनका स्वागत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय रक्षा बलों का एक दल भी भारतीय नौसेना के दो जहाजों के साथ समारोह में भाग लेने के लिए जाएगा.
बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी को क्यों मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा?
भारत सरकार ने बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी को टेबल ऑफ प्रिसिडेंस में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया है. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक यह दर्जा केवल औपचारिक कार्यक्रमों के लिए होगा और इसके लिए मौजूदा प्रोटोकॉल व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस फैसले को भारत द्वारा बांग्लादेश को दिए जा रहे रणनीतिक महत्व के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात यह है कि यह सुविधा केवल दिनेश त्रिवेदी को व्यक्तिगत रूप से दी गई है.
आतंक पर सख्त संदेश… दुशांबे में भारत-ताजिकिस्तान ने तैयार किया ये रोडमैप
भारत और ताजिकिस्तान के बीच आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह की 5वीं बैठक 24 जून को दुशांबे में आयोजित हुई. इसमें दोनों देशों ने वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर आतंकवादी संगठनों से उत्पन्न खतरों पर विस्तृत चर्चा की. हिंसक उग्रवाद (Violent Extremism) और कट्टरपंथ (Radicalization) से निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया. आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह की बैठक में आतंकवाद के वित्तपोषण (Terror Financing) पर रोक लगाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.
अब 6 दिन में पासपोर्ट, 45 मिनट में काम! कैसे बदली भारत की पासपोर्ट व्यवस्था
विदेश यात्रा कभी भारतीयों के लिए एक मुश्किल और लंबी प्रक्रिया मानी जाती थी. पासपोर्ट बनवाने में महीनों लग जाते थे, पुलिस वेरिफिकेशन और अपॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. लेकिन पिछले कुछ सालों में तस्वीर तेजी से बदली है. पासपोर्ट दिवस के मौके पर विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ें सामने आए हैं, जिनके मुताबिक, साल 2025 में 1.5 करोड़ से ज्यादा पासपोर्ट और उससे जुड़ी सेवाएं दी गईं, जबकि 1.39 करोड़ नए पासपोर्ट जारी किए गए. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है.
BTA पर आगे बढ़ी बातचीत, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर भारत-अमेरिका का जोर
; ; आपके लिए और भी पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
BTA पर आगे बढ़ी बातचीत, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर भारत-अमेरिका का जोर
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है. इसी क्रम में यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव एंबेसडर जेमिसन ग्रीर ने 22 से 24 जून 2026 तक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली का दौरा किया. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना था. दौरे के दौरान एंबेसडर ग्रीर ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई दौर की विस्तृत बैठकें कीं.
हालात में सुधार, लेकिन ईरान की गैर जरूरी यात्रा से बचें… भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को खत्म करने और खाड़ी क्षेत्र में स्थायी शांतिपूर्ण स्थिति बहाल करने की दिशा में प्रयास जारी है. फिलहाल शांति समझौता होने के बाद क्षेत्र में शांति बनी हुई है. ईरान में सुरक्षा हालात में हालिया सुधार के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. दूतावास का कहना है कि स्थिति पहले से बेहतर हुई है, लेकिन भारतीय नागरिक अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें.
सेंट्रल विस्टा को मिलेगी नई रफ्तार, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट बनेगा दिल्ली मेट्रो का पहला ट्रिपल इंटरचेंज हब
; आपके लिए और भी ; आपके लिए और भी
सेंट्रल विस्टा को मिलेगी नई रफ्तार, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट बनेगा दिल्ली मेट्रो का पहला ट्रिपल इंटरचेंज हब
नई दिल्ली के सत्ता और प्रशासनिक केंद्र तक पहुंच अब और आसान होने जा रही है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज बुधवार से सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के तहत सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया. यह स्टेशन तैयार होने के बाद दिल्ली मेट्रो का एक अहम ट्रिपल इंटरचेंज हब बन जाएगा, जहां मैजेंटा, येलो और वायलेट लाइन एक-दूसरे से जुड़ेंगी. यह परियोजना डीएमआरसी के फेज-5 (A) का हिस्सा है, जिसके तहत जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग तक मैजेंटा लाइन का विस्तार किया जा रहा है.
ऊर्जा, आतंकवाद और साइबर… दिल्ली में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक, किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों(NSA) की 16वीं बैठक मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली में हुई. इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों ने दुनिया के सामने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान पारंपरिक सुरक्षा के अलावा ऊर्जा, खाद्य, सप्लाई चेन और साइबर सुरक्षा एवं आतंकवादी नेटवर्क द्वारा इस्तेमाल की जा रही नई तकनीकों और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई.
कोर हितों का सम्मान हो… BRICS बैठक में भारत का चीन को स्पष्ट संदेश
BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बैठक के लिए भारत आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई बातचीत को लेकर विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि बैठक के दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमेय और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने और आपसी समझ को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
पीएम मोदी ने पेश किया IMPACT विजन, भारत-EU व्यापार समझौते को मिली नई रफ्तार
; ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Shivang
Contact Shivang, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack