Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Tanisha Jain
Protecting India’s Handloom Heritage: When Legal Protection Ends But Commercial Risks Begin
Akshi Seem’s articles from MAHESHWARI & CO. Advocates & Legal Consultants are most popular: in India MAHESHWARI & CO. Advocates & Legal Consultants are most popular: within Compliance, Antitrust/Competition Law, Food, Drugs, Healthcare and Life Sciences topic(s) Step into any big shopping mall or open up an online e-commerce platform in India, and you will be overwhelmed with the number of “Banarasi” sarees made of silk, “Pochampally” ikats, and “Kanchipuram” silks.
Governance And Legal Risk In Aviation Mergers: The Boeing–McDonnell Douglas Case
Jyotsna Chaturvedi’s articles from MAHESHWARI & CO. Advocates & Legal Consultants are most popular: with Inhouse Counsel in United States with readers working within the Banking & Credit industries Mergers in heavily regulated, safety- critical industries present a distinct category of legal risk, one that extends well beyond the antitrust clearance that dominates deal headlines.
Distance Health Technologies Market to Reach USD 165.02 Billion by 2033 - FutureWise Research
Disclaimer: You are now leaving PharmiWeb.com website and are going to a website that is not operated by us. We are not responsible for the content or availability of linked sites. ABOUT THIRD PARTY LINKS ON OUR SITE PharmiWeb.com offers links to other third party websites that may be of interest to our website visitors. The links provided in our website are provided solely for your convenience and may assist you in locating other useful information on the Internet.
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, अंजलि राघव से मांगी माफी; कहा- कोई गलत इरादा नहीं था
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हाल ही में एक वीडियो के चलते विवादों में घिर गए थे। इस वीडियो में वह स्टेज पर हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव की कमर को बिना उनकी अनुमति के छूते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह पर लोगों ने जमकर निशाना साधा। वहीं, अंजलि राघव ने भी इस हरकत की निंदा करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अंजलि राघव ने लिया इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला वायरल क्लिप सामने आने के बाद अंजलि राघव ने कहा कि इस घटना से वह बेहद परेशान और दुखी हैं। उन्होंने बताया...
Prem Sagar: ‘रामायण’ निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर; अरुण गोविल ने जताया शोक
Prem Sagar: भारतीय टीवी और सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक रामानंद सागर के बेटे और जाने-माने निर्माता-सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर का आज (शनिवार) सुबह 10 बजे निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर रविवार को उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई में होगा अंतिम संस्कार प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के जुहू स्थित...
Priya Marathe: पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर से लड़ रही थी जंग
Priya Marathe: मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीवी और मराठी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का रविवार (31 अगस्त 2025) की सुबह निधन हो गया। 38 साल की उम्र में प्रिया ने कैंसर से लंबी लड़ाई हारते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर से थी पीड़ित रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था। वह रिकवर भी कर रही थी, लेकिन कुछ समय पहले कैंसर दोबारा फैलने लगा और बॉडी ने इलाज को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। इसी कारण उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रिया का निधन उनके मुंबई...
Baaghi 4 Trailer: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का धांसू क्लैश, हरनाज संधू और सोनम बाजवा का एक्शन लुक; खूनखराबे से भरपूर है ‘बागी 4’ की कहानी
Baaghi 4 Trailer: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। करीब 3 मिनट 41 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, खूनखराबा और इमोशनल ड्रामा का डबल डोज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गया है और फैंस टाइगर के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खून-खराबे और जबरदस्त एक्शन से भरा ट्रेलर ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है,“लव स्टोरी तो सुनी थी, देखी थी… लेकिन ऐसी...
Pawan Singh Controversy: अंजलि राघव ने तोड़ी चुप्पी, बोली - ‘लोग पूछ रहे थे थप्पड़ क्यों नहीं मारा, लेकिन सच कुछ और है’
Pawan Singh Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे स्टेज पर एक्ट्रेस और डांसर अंजलि राघव को गलत तरीके से छूते नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने पवन सिंह की जमकर आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया। वहीं अब अंजलि राघव ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है। अंजलि राघव का दर्द – ‘मुझे क्यों दोषी ठहराया जा रहा है?’ अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस घटना के...
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: प्रणीत पर बरसे सलमान खान, तान्या बनी घर की एंटरटेनमेंट क्वीन; अमाल मलिक के लिए सबसे खास होगा ये वीकेंड का वार
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ का पहला वीकेंड का वार आज (30 अगस्त) रात धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की हफ़्तेभर की परफॉर्मेंस पर क्लास लगाते दिखेंगे। इस बार का एपिसोड खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें सलमान खान का गुस्सा और प्यार दोनों ही देखने को मिलेगा। प्रणीत मोरे पर भड़के सलमान खान वीकेंड का वार में सलमान खान स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे की जमकर खिंचाई करेंगे। दरअसल, प्रणीत ने एक बार अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो में सलमान पर तंज कसा था।...
Param Sundari X Review: जान्हवी-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने जीता दिल, रोमांस, म्यूजिक और ड्रामा से भरपूर है फिल्म; सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ
Param Sundari X Review: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘परम सुंदरी’ आखिरकार 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। क्या है फिल्म की कहानी?
Tanya Mittal Exposed: तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफस्टाइल का दावा है झूठा; ग्वालियर में कोई जानता तक नहीं - माधव शर्मा ने खोली पोल
Tanya Mittal Exposed: ‘बिग बॉस 19’ शुरू होते ही कंटेस्टेंट तान्या मित्तल लगातार चर्चा में हैं। शो में आते ही उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और सिक्योरिटी को लेकर कई दावे किए। लेकिन अब बाहर से उनकी इन बातों पर सवाल उठने लगे हैं। माधव शर्मा का आरोप रिएलिटी शो लव स्कूल के एक्स कंटेस्टेंट और कंटेंट क्रिएटर माधव शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर तान्या के सभी दावों को झूठा बताया। उन्होंने कहा - “मैंने पता लगाया कि तान्या मित्तल कौन हैं। ग्वालियर में इन्हें कोई जानता तक नहीं है। जब मैंने...
Gaurav Khanna: पत्नी की वजह से अधूरी रह गई गौरव खन्ना की ‘पिता बनने’ की इच्छा, बिग बॉस में किया खुलासा
Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर एक्टर और ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की और पिता बनने की इच्छा जाहिर की। शादी को 9 साल, लेकिन अब तक अधूरी ख्वाहिश गौरव ने यूट्यूबर मृदुल तिवारी से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनके बच्चे नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं चाहता था कि हमारी फैमिली पूरी हो, लेकिन मेरी पत्नी की इच्छा नहीं है। प्यार किया है तो निभाना पड़ेगा।”...
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल बनी घर की नई ‘विलेन’, कुनिका-गौरव की दोस्ती में डाली दरार
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 शुरू होते ही घर के अंदर ड्रामा और साजिश का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले ही हफ्ते में रिश्तों की परीक्षा शुरू हो गई है। खासकर गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद का रिश्ता, जिसे दर्शक अब तक सबसे प्यारा मान रहे थे, तान्या मित्तल की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच गया है। तान्या ने लगाई आग नए प्रोमो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने बड़ी चालाकी से कुनिका और गौरव के बीच गलतफहमियां पैदा कर दी। तान्या ने कुनिका से कहा कि घर में उनकी सबसे करीबी बॉन्डिंग गौरव से नहीं, बल्कि...
Govinda-Sunita Divorce: तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक, गणेश चतुर्थी पर साथ दिखे कपल, बोली सुनीता- ‘मेरा पति सिर्फ मेरा है’
Govinda-Sunita: गणेश चतुर्थी 2025 के खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने साथ मिलकर बप्पा का स्वागत किया। लंबे समय से चल रही तलाक की अफवाहों के बीच दोनों का साथ दिखना फैंस के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। गणपति उत्सव में कपल की धूम बप्पा की स्थापना के दौरान कपल ने न सिर्फ साथ पूजा-अर्चना की बल्कि पैपराजी को मिठाई भी बांटी। इस दौरान दोनों मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। सुनीता सिल्क साड़ी और गजरे में बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं गोविंदा कुर्ता और गोल्डन चुनरी...
Ganesh Chaturthi 2025: सितारों के घर गूंजे बप्पा के जयकारे; अनन्या, बिपाशा से लेकर अंकिता लोखंडे तक, सेलेब्स ने बप्पा का किया स्वागत
अनुपम खेर से लेकर बिपाशा तक, सेलेब्स ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत; देखें तस्वीरें Ganesh Chaturthi 2025: "गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व आते ही देशभर में उल्लास और श्रद्धा का माहौल छा गया है। गली-गली सजे पंडाल, मिठाइयों की खुशबू और बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है। इसी उत्सव को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने भी पूरे जोश और भक्ति के साथ मनाया और अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत किया।" अनुपम खेर और करीना कपूर की शुभकामनाएं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर...
Taylor Swift: ग्लोबल पॉप क्वीन टेलर स्विफ्ट ने की सगाई, ट्रैविस ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, सोशल मीडिया पर छाया रोमांटिक प्रपोजल
टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्सी संग की सगाई, 4 करोड़ की डायमंड रिंग और गूगल सेलिब्रेशन ने बढ़ाई चमक Taylor Swift: ग्लोबल पॉप क्वीन और ग्रैमी अवॉर्ड विनर टेलर स्विफ्ट ने आखिरकार अमेरिकन फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्सी के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। फोटोज में ट्रैविस एक घुटने पर बैठकर टेलर को प्रपोज करते दिखे। वहीं, टेलर की चमचमाती डायमंड रिंग ने सबका ध्यान खींच लिया। इस कपल ने मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा,“आपकी इंग्लिश टीचर और...
Ajey: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को मिली बॉम्बे हाईकोर्ट से मंजूरी, जल्द सिनेमाघरो में होगी रिलीज
Ajey: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ को आखिरकार बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) की आपत्तियों को खारिज करते हुए इसे रिलीज की हरी झंडी दे दी है। अब उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दरअसल, सीबीएफसी ने इस फिल्म पर शुरुआत में 29 आपत्तियां जताई थीं। बाद में संशोधन समिति ने 17 अगस्त को इनमें से कुछ आपत्तियों को खारिज कर दिया, लेकिन फिर भी फिल्म को सर्टिफिकेट...
Mika Singh: खबर पढ़कर मीका सिंह हुए कंफ्यूज, जिंदा निर्देशक प्रियदर्शन को दे बैठे श्रद्धांजलि; ट्रोल्स ने लिए जमकर मजे
Mika Singh: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अक्सर अपने गानों के साथ-साथ बयानों और कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वे सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलती के कारण ट्रोल हो गए। दरअसल, हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने डायरेक्टर प्रियदर्शन पर खबर चलाई थी कि वे फिल्म ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ के बाद इंडस्ट्री से रिटायर हो सकते हैं। खबर का हेडलाइन था – “बॉलीवुड से रुखसत हो सकते हैं प्रियदर्शन।” इस हेडलाइन को देखकर मीका सिंह कंफ्यूज हो गए और उन्हें लगा कि प्रियदर्शन का निधन हो गया है। मीका ने तुरंत उस...
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दी गुड न्यूज़, घर आने वाला है नन्हा मेहमान; सोशल मीडिया पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी
Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा माता-पिता बनने वाले है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। सोमवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट डाला, जिसमें छोटे पैरों की छाप दिखाई दे रही है और उस पर लिखा है – “1+1=3”। कैप्शन में कपल ने लिखा, “हमारी छोटी दुनिया, जल्द ही आने वाली है।” सेलेब्स और फैंस की बधाइयाँ खुशखबरी सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार होने लगी। सोनम कपूर ने लिखा, “बधाई...
Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ का वीडियो हुआ वायरल, प्राइवेसी को लेकर भड़के फैंस
Deepika Padukone: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। उनकी बेटी दुआ का जन्म कुछ समय पहले हुआ था। अब तक कपल ने बेटी का चेहरा पब्लिक में नहीं दिखाया था, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर दुआ का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस और कपल की टीम नाराज़ हैं। कैसे हुआ वीडियो वायरल?
Nikki Murder Case: दहेज हत्या का आरोपी विपिन मुठभेड़ में घायल, पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश; पैर में लगी गोली
Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास दहेज हत्या के आरोपी पति विपिन भाटी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विपिन के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, थाना कासना की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर बरामदगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसने एक उपनिरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें विपिन घायल हो गया। विपिन पर अपनी पत्नी निक्की को दहेज...
Rajnath Singh: गगनयान मिशन पर राजनाथ सिंह बोले - अंतरिक्ष से लौटे हनुमान भक्त शुभांशु शुक्ला पर पूरे देश को गर्व
Rajnath Singh: दिल्ली के सुब्रतो पार्क में भारतीय वायुसेना द्वारा गगनयात्रियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की और गगनयान मिशन से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की जमकर सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें भारत माता के वीर सपूतों – ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पीवी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप – का अभिनंदन करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, “देशवासियों को आप सभी पर गर्व है।...
Tariff War: ट्रेड वॉर के बीच रूसी तेल पर बैन की मांग पर भड़के जयशंकर बोले,"पसंद नहीं तो हमसे मत खरीदो"
Tariff War: भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते टैरिफ वॉर के बीच विदेश मंत्री एस.
Govinda-Sunita Divorce: तलाक की अफवाहों के बीच बोली गोविंदा की पत्नी सुनीता, "मेरी तरह उन्हें कोई प्यार नहीं कर सकता"
Govinda-Sunita Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें आई कि सुनीता ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इन अफवाहों ने फैंस को चौंका दिया। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच सुनीता ने अपने दिल की बातें शेयर कीं और गोविंदा से खास अपील भी की। सुनीता का इमोशनल बयान एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा,"गोविंदा को जितना मैं जानती हूं, उतना कोई नहीं जान पाएगा। मेरी तरह उन्हें कोई प्यार नहीं कर सकता और न ही कोई उन्हें इतना समझ सकता...
Big Boss 19: इस बार हटके है बिग बॉस 19 का घर; असेंबली रूम से लेकर वुडन केबिन तक, दर्शकों को मिलेंगे नए ट्विस्ट और सरप्राइज
Big Boss 19: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। शो को हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे। 24 अगस्त को शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बार बिग बॉस का घर एकदम नया और अलग अंदाज में तैयार किया गया है। इसे मशहूर फिल्म डायरेक्टर ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। घर को ‘लोकतंत्र’ (Democracy) थीम पर बनाया गया है। कैसा है नया घर?
Govinda-Sunita Divorce: 38 साल बाद टूटा गोविंदा का रिश्ता? पत्नी सुनीता ने लगाए धोखा और क्रूअलटी के आरोप
Govinda-Sunita Divorce: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा फिर से चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों से दोनों के तलाक की बातें सामने आ रही थी, जिन्हें सुनीता ने पहले अफवाह बताया था। लेकिन अब ताज़ा खबरों के अनुसार, सुनीता ने दिसंबर 2024 में ही बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। सुनीता ने लगाए गंभीर आरोप रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 की धारा 13 (1)(i), (ia), और (ib) के तहत मामला दर्ज कराया। इसमें उन्होंने गोविंदा पर धोखा...
ISRO: इसरो ने दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉडल; 2035 तक 5 मॉड्यूल्स के साथ बनेगा पूरा स्पेस स्टेशन
ISRO: भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का पहला मॉडल पेश किया। यह मॉडल 3.8 मीटर × 8 मीटर आकार का था और कार्यक्रम में सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना। 2028 तक अंतरिक्ष में पहला मॉड्यूल भारत ने ऐलान किया है कि 2028 तक वह अपने पहले अंतरिक्ष स्टेशन का मॉड्यूल BAS-01 लॉन्च करेगा। इसका वजन लगभग 10 टन होगा और इसे पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊपर निचली कक्षा...
Bigg Boss 19 Contestants: कुनिका सदानंद से अमाल मलिक तक, ग्लैमर और विवादों से भरपूर सेलेब्स की होगी बिग बॉस के घर में एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Bigg Boss 19 Contestants: सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ रविवार, 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी शो में ड्रामा, इमोशन और ग्लैमर का तड़का लगने वाला है। मेकर्स ने इस सीजन के लिए ऐसे कंटेस्टेंट्स चुने है जिनकी पर्सनैलिटी और लाइफ स्टोरी दर्शकों को बांधे रखेगी। हालांकि अभी आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आइए जानते है संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में। कुनिका सदानंद 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अपनी बोल्ड और बेबाक...
बिहार SIR: सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों की चुप्पी पर किया सवाल, कहा- बीएलए आखिर कर क्या रहे है?
बिहार SIR: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम सुनवाई की। कोर्ट ने राजनीतिक पार्टियों की निष्क्रियता पर कड़ी नाराजगी जताई और पूछा कि “आप कर क्या रहे है?”। अदालत ने कहा कि 12 राजनीतिक दलों के पास करीब 1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) है, लेकिन उनकी ओर से अब तक सिर्फ दो आपत्तियां दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा, “हमें आश्चर्य है कि इतने बीएलए होने के बावजूद आपत्तियां क्यों नहीं आ रही है?
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उनके इलाके में छोड़ा जाए, आक्रामक कुत्ते रहेंगे शेल्टर होम में
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को आवारा कुत्तों को लेकर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि अब आवारा कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद उसी इलाके में छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। हालांकि, जो कुत्ते रेबीज से पीड़ित है या आक्रामक व्यवहार करते है, उन्हें शेल्टर होम में ही रखा जाएगा। सड़क पर खाना खिलाने पर रोक कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब सड़कों पर कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा: 22 अगस्त को 18,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे, जहां वह 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे के दौरान बिहार के गया और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जो क्षेत्रीय संपर्क, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेंगी। बिहार में विकास की नई सौगात प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे गया पहुंचेंगे, जहां वह 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और...
Assam: अवैध घुसपैठ रोकने के लिए असम सरकार का कदम, 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार कार्ड
Assam: असम सरकार ने राज्य में आधार कार्ड को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की कि अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नया आधार कार्ड नहीं बनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता लेने से रोकने के लिए लिया गया है। सीएम सरमा ने बताया कि जिन लोगों के पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है, उन्हें आवेदन के लिए सिर्फ एक महीने का समय दिया जाएगा। इस अवधि के बाद किसी भी 18+ व्यक्ति का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा।...
Sohail Khan: सोहेल खान ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पति-पत्नी के झगड़ों का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है; सीमा को लेकर बोली खास बात
Sohail Khan: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने सालों बाद अपने निजी जीवन पर खुलकर बात की है। उन्होंने पहली बार पत्नी सीमा सजदेह से हुए तलाक की असली वजह बताई। सोहेल ने स्वीकार किया कि उनकी शादी टूटने की वजह लगातार होने वाले झगड़े थे, जिनका असर बच्चों पर पड़ रहा था। सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी। करीब 24 साल तक दोनों साथ रहे और दो बेटों- निर्वाण और योहान के माता-पिता बने। साल 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। सोहेल का कहना है कि कभी-कभी रिश्ते में प्यार और सम्मान होने के...
Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा की मंजूरी के बाद पीएम-सीएम से जुड़े प्रावधान वाले तीन बिल जेपीसी को सौंपे; शीतकालीन सत्र में पेश होगी रिपोर्ट | After the approval of Lok Sabha and Rajya Sabha, three bills containing provisions related to PM-CM were hande
Monsoon Session: राज्यसभा ने गुरुवार को तीन अहम विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया। इनमें सबसे बड़ा प्रावधान यह है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार होकर 30 दिन से ज्यादा जेल में रहता है, तो उसे पद से हटाया जा सकेगा। इन विधेयकों में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, संघ राज्य क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इन्हें बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पेश...
Gia Manek: 39 की उम्र में टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक बनी दुल्हन, एक्टर वरुण जैन से की शादी
Gia Manek: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जिया मानेक, जिन्हें दर्शक ‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ के नाम से पहचानते है, अब अपने असली जीवन में नई पारी शुरू कर चुकी हैं। 39 साल की जिया ने 34 साल के एक्टर वरुण जैन के साथ सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने 21 अगस्त को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। जिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “ईश्वर और गुरु की कृपा से हमने दोस्ती को जीवनभर के रिश्ते में बदल दिया है। हम...
Dhanashree Verma: तलाक पर छलका धनश्री वर्मा का दर्द; बोली हम सब प्यार के भूखे; चहल की ‘शुगर डैडी’ टी-शर्ट पर भी तोड़ी चुप्पी
Dhanashree Verma: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ, तलाक और आगे की जिंदगी पर खुलकर बात की। प्यार की तलाश में धनश्री धनश्री ने कहा कि एक रिश्ता खत्म होने के बावजूद वह अब भी प्यार में विश्वास करती है। उन्होंने कहा, “हम सब प्यार के भूखे है। प्यार सबसे खूबसूरत चीज है। खुद से प्यार करना जरूरी है और फिर बाहर प्यार की तलाश करनी...
लोकसभा में तीन विधेयक पर बवाल: पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने वाले बिलों पर गरमाया सदन का माहौल; विपक्षी सांसदों ने फाड़ी बिल की कॉपी
Monsoon Session: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन अहम बिल पेश किए। इन विधेयकों में प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री किसी गंभीर अपराध (जिसकी सजा 5 साल या उससे अधिक है) में गिरफ्तार होता है या 30 दिन से ज्यादा हिरासत में रहता है, तो उसे अपने पद से हटना पड़ेगा। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने तीन अहम बिल पेश किए। इनमें गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज (संशोधन) बिल 2025, 130वां संविधान संशोधन बिल 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2025 शामिल...
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला; हमलावर 24 घंटे से कर रहा था रेकी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। हमले के बाद अब कई बड़े खुलासे सामने आए है। सुबह करीब 8 बजे मुख्यमंत्री अपनी जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उनसे मिलने के लिए कागज दिए और अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी उनके पास बैठा था और बातचीत करते-करते अचानक उन पर टूट पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया। हमलावर की पहचान 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई...
Shubhanshu Shukla: पीएम मोदी से मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, साझा किए आईएसएस मिशन का अनुभव
Shubhanshu Shukla: भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय लिखने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आईएसएस मिशन से जुड़े अपने अनुभव और अंतरिक्ष यात्रा की खास बातें साझा की। पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। शुक्ला ने उन्हें एक्सिओम-4 मिशन का पैच, वह भारतीय तिरंगा जो वे अपने साथ अंतरिक्ष में ले गए थे, और अंतरिक्ष से खींची गई तस्वीरें भेंट की। उन्होंने टैबलेट पर भी अंतरिक्ष...
Salman Khan: एआर मुरुगदास का खुलासा, सलमान की वजह से दिन के सीन भी आधी रात को शूट हुए
Salman Khan: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ बड़े बजट और जबरदस्त उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान का अपना अनुभव साझा किया है। मुरुगदास ने बताया कि सलमान खान आमतौर पर रात 8 बजे के बाद ही सेट पर आते थे। इस वजह से चाहे सीन दिन का हो या स्कूल से लौटते बच्चों का, शूटिंग रात में करनी पड़ती थी। निर्देशक ने कहा,“हम सुबह से शूटिंग करने के आदी हैं, लेकिन सलमान की टाइमिंग बिल्कुल अलग होती...
PM Modi & Putin: पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की दी जानकारी
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। यह बातचीत अलास्का शिखर सम्मेलन के तीन दिन बाद हुई, जहां यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इस बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बैठक की...
The Bengal Files: कोर्ट तक पहुंचा ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद, FIR दर्ज होने पर बोले विवेक अग्निहोत्री “रिलीज डेट नहीं बदलेगी, हम कानूनी लड़ाई...
The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में कोलकाता में लॉन्च होना था, लेकिन वहां कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया और ट्रेलर जारी नहीं हो सका। इस बीच, फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कई FIR दर्ज हुई हैं। FIR किसने दर्ज कराई?
SIR: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार में मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी | On the orders of the Supreme Court, names of 65 lakh people removed from the voter list in Bihar have been released
SIR: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की लिस्ट अब सार्वजनिक कर दी गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार (18 अगस्त, 2025) को यह सूची जारी की। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया था कि 19 अगस्त तक हटाए गए नामों का विवरण सार्वजनिक किया जाए और 22 अगस्त तक रिपोर्ट दाखिल की जाए। सुप्रीम कोर्ट का आदेश बिहार में मतदाता सूची को लेकर कई याचिकाएं दाखिल हुई थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा था कि हटाए गए नामों की पूरी जानकारी सार्वजनिक...
CP Radhakrishnan: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का ऐलान; सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
CP Radhakrishnan: एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। रविवार (17 अगस्त 2025) को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। नड्डा ने कहा कि एनडीए चाहता है कि यह चुनाव सर्वसम्मति से हो और इसके लिए विपक्षी नेताओं से भी बातचीत की जा रही है। गौरतलब है कि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा...
The Bads Of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू, नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया पहला वीडियो
The Bads Of Bollywood: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आखिरकार इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। लंबे समय से चर्चाओं में रही उनकी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक रविवार (17 अगस्त) को नेटफ्लिक्स ने रिलीज कर दिया। इसके साथ ही आर्यन ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया है। सीरीज के पहले वीडियो को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। कुछ ही देर में यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस आर्यन के स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी देखकर बेहद एक्साइटेड...
Elvish Yadav House Firing: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, पिता ने बताई पूरी घटना; CCTV में कैद हमलावर
Elvish Yadav House Firing: गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर रविवार तड़के फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाई। घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी मां अंदर थी। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 10 से 12 राउंड फायर किए, जबकि एल्विश के पिता राम अवतार यादव का कहना है कि करीब 25 से 30...
Janmashtami 2025: करीना से मौनी तक, बॉलीवुड सितारों ने भक्ति और उत्साह के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
Janmashtami 2025: देशभर में आज जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारे भी भगवान कृष्ण की भक्ति और उत्सव में शामिल हुए। किसी ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किया, तो कोई मंदिर जाकर श्रीकृष्ण के दर्शन करता नजर आया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर भगवान कृष्ण की तस्वीरों वाला वीडियो शेयर किया और लिखा “आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जगत मुरारी जी आप सभी को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। जय श्री कृष्ण।” माधुरी दीक्षित ने अपने पोस्ट में...
Sunny Deol: रामायण में हनुमान के किरदार को लेकर सनी देओल ने कही खास बात, रणबीर को बताया शानदार एक्टर
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ का पोस्टर रिलीज हुआ, वहीं अब उन्होंने ‘रामायण’ में अपने रोल को लेकर कई बातें साझा की है। सनी देओल फिल्म ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का किरदार निभाने जा रहे है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। एक इंटरव्यू में सनी ने कहा, “ये रोल बहुत दिलचस्प और शानदार होगा। किसी भी किरदार को निभाने से पहले घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन यही इसकी खूबसूरती...
The Bengal Files: कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च पर बवाल, विवेक अग्निहोत्री बोले किस बात का डर है?
The Bengal Files: विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लगातार विवादों में फंसी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को कई बार रोका गया, लेकिन आखिरकार निर्देशक ने शनिवार को कोलकाता के एक निजी होटल में इसका लॉन्च कर दिया। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च से पहले कार्यक्रम में काफी हंगामा हुआ। विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि किसी ने होटल में लगे सारे तार काट दिए और उन्हें ट्रेलर लॉन्च करने से रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनकी आवाज दबाने की कोशिश क्यों हो रही है। #WATCH |...
Raj Kundra: प्रेमानंद महाराज को किडनी दान की पेशकश पर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, बोले- अगर स्टंट है, तो ऐसे स्टंट और हों
Raj Kundra: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा हाल ही में पत्नी संग वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और बातचीत के दौरान अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई। हालांकि, महाराज ने बड़े सहज भाव से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा कि जीवन और मृत्यु पर केवल ईश्वर का ही अधिकार है। गौरतलब है कि महाराज की दोनों किडनियां खराब है और वह पिछले 10 साल से इसी स्थिति में है। मुलाकात के दौरान शिल्पा शेट्टी ने भी उनसे जीवन...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Tanisha
Contact Tanisha, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack