भारत और न्यूज़ीलैंड (IND v NZ) के बीच चल रहे पहले वनडे मैच के दौरान एक विवादास्पद घटना देखने को मिली है। टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ख़राब अंपायरिंग का शिकार हो गए। टीम इंडिया की पारी के दौरान 40वें ओवर में डेरिल मिचेल की गेंद स्टंप्स के ऊपर से गई लेकिन उसी दौरान विकेटकीपर टॉम लैथम का ग्लब्स भी विकेट के करीब था और बेल्स नीचे गिर गई। मैदान पर खड़े अंपायरों के लिए फैसला लेना मुश्किल था। इसलिए थर्ड अंपायर ने इस घटना का रिप्ले देखा और सभी को हैरान करते हुए...