Bihar News: बिहार में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC), परिवहन विभाग और ग्रीनसेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच 400 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए.