फिलहाल, Apple का भारत में ध्यान सिर्फ पेमेंट सर्विस तक सीमित नहीं है बल्कि कंपनी यहां अपने कारोबार का दायरा लगातार बढ़ा रही है। जानकारी के मुताबिक iPhone की लोकल मैन्युफैक्चरिंग में इजाफा किया जा रहा है और रिटेल नेटवर्क का विस्तार भी किया जा रहा है। इसके साथ ही हाल ही में Mumbai में नया स्टोर शुरू किया गया, जिससे कंपनी की मौजूदगी और ज्यादा मजबूत हुई है। हालांकि भारत के स्मार्टफोन बाजार में Apple की हिस्सेदारी करीब 10% के आसपास मानी जाती है, लेकिन ये भी जान लें कि प्रीमियम सेगमेंट में इसकी...