किसी भी पार्टी पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद लोग अच्छी व्यवस्था और बेहतरीन सर्विस की उम्मीद करते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट को लेकर किया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक कस्टमर ने दावा किया कि करीब 1.4 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी उसे उम्मीद के मुताबिक सुविधा और सेवा नहीं मिली। उनका आरोप है कि पार्टी के दौरान कई एसी से पानी टपक रहा था, बार-बार बिजली जा रही थी, खाने की व्यवस्था में काफी देरी हुई। वहीं जरूरत पड़ने पर वेन्यू का जिम्मेदार व्यक्ति भी मौजूद नहीं था।...