Anuj Kumar
Southern Asia
As seen in:
Forbes,
Medium,
MSN,
The Startup,
Nature,
The Times of India,
Wiley Online Library,
arXiv,
ScienceDirect,
Frontiers
and
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Anuj Kumar
Congress Rally : राहुल गांधी ने किया महारैली का आह्वान, 1 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे कार्यकर्ता
नई दिल्ली । मतदाता अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक मुहिम तेज कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramleela Maidan) में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ में शामिल होने के लिए देशवासियों से अपील की है। उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आरोप है कि मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाए गए हैं और...
Kuch Kuch Hota Hai Memories : सना सईद ने ताजा कीं बचपन के दिनों की यादें
Kuch Kuch Hota Hai Memories मुंबई । बॉलीवुड की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ने अपनी रिलीज के करीब तीन दशक बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रखी है। इस फिल्म में छोटी अंजलि का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री सना सईद एक बार फिर अपने बचपन की यादों को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़ी एक पुरानी टी-शर्ट मिलने के बाद सना ने अपने सुनहरे दिनों को याद किया और सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया।सना को फिल्म के चर्चित कैंप सनशाइन दृश्यों में पहनी गई उनकी पुरानी...
Mann Ki Baat : 12 साल का जनसंवाद, करोड़ों लोगों से जुड़ाव; PM मोदी ने ‘मन की बात’ को किया याद
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 12 वर्ष पूरे होने पर इस सफर को तीर्थयात्रा के समान बताया। रविवार को कार्यक्रम के 139वें एपिसोड में उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से उन्हें देश के कोने-कोने में रहने वाले आम नागरिकों के संघर्ष, मेहनत, साहस, समर्पण और सेवा भावना को जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि देशवासियों की प्रेरणादायक कहानियों और उपलब्धियों को सामने लाना उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’...
Siang Dam Protest : अरुणाचल प्रदेश में सियांग बांध विरोध के बीच केंद्र सतर्क, RAF के 250 जवान तैनात
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित सियांग बांध परियोजना को लेकर बढ़ते विरोध और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का कदम उठाया है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के करीब 250 जवान भेजे गए हैं। बांध परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध जारी है और प्रशासन के सामने स्थिति को नियंत्रित रखने की चुनौती है। सुरक्षा बलों की तैनाती का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना है।...
Anant Singh News : अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित ; विधायक पद पर भी संकट!
पटना। बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। विधान परिषद चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के विरोध में प्रचार करने और जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन करने के मामले में अनंत सिंह पर कार्रवाई की गई है। जदयू ने अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। इसके अलावा, अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की गई है। पार्टी के इस फैसले...
Kashi Air Show : काशी में राफेल-सुखोई का दमदार एयर शो, आसमान में दिखे हैरतअंगेज करतब
वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में भारतीय वायु सेना के शानदार हवाई प्रदर्शन ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ (Wings over Ganga) एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को लड़ाकू विमानों ने आसमान में अपनी ताकत और दक्षता का प्रदर्शन किया। राफेल, सुखोई-30एमकेआई, तेजस और मिराज-2000 जैसे विमानों के रोमांचक करतब देखकर घाट पर मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को...
Brazil Presidential Election : ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग आज, लूला ने 5 बड़ी राहतों का किया ऐलान
Brazil Presidential Election ब्रासीलिया। ब्राजील (Brazil) में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। इस अहम मुकाबले में मौजूदा राष्ट्रपति और वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा (Leftist leader Luiz Inácio Lula da Silva) के सामने दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो की चुनौती है। पहले दौर में पीछे रहने के बाद लूला ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आम लोगों, कर्मचारियों और छोटे कारोबारियों को राहत देने वाले कई प्रस्ताव सामने रखे हैं। इन घोषणाओं में सामाजिक सहायता...
Cyclone Alert : आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान का खतरा, बंगाल की खाड़ी में बिगड़ा मौसम
अमरावती। बंगाल की खाड़ी में मौसम तेजी से बदल रहा है और वहां विकसित हो रहा निम्न दबाव का क्षेत्र शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने इस संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अक्टूबर तक यह प्रणाली गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है, जबकि 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तट से टकराने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी...
France Protest : फ्रांस में महंगाई के खिलाफ जनसैलाब, पेरिस में पुलिस की कार्रवाई; 1000 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई, स्कूलों की खराब स्थिति और पुलिस की सख्त कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। राजधानी पेरिस सहित देश के कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद पुलिस ने आंसू गैस, वाटर कैनन (Water Canon) और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। फ्रांस के गृह मंत्रालय (Home Minister) के अनुसार, देशभर में करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सरकारी आंकड़ों में प्रदर्शनों में लगभग चार...
Indian Air Force Chief : ‘दुश्मन का कोई ठिकाना सुरक्षित नहीं’, वायुसेना प्रमुख के बयान से पाकिस्तान को सख्त संदेश
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता और सटीक हमले करने की ताकत को रेखांकित करते हुए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह (Air Force Chief Air Marshal AP Singh) ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर की गई लक्षित सैन्य कार्रवाई ने साबित कर दिया कि भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की पहुंच से कोई भी दुश्मन का ठिकाना बाहर नहीं है। उन्होंने इस अभियान को वायुसेना की क्षमता आधारित रणनीति की अहम सफलता बताया। उनके मुताबिक, अभियान के...
Operation Trishul : ऑपरेशन त्रिशूल’ में बड़ा खुलासा, तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर छापे, 18 गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश में नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े अवैध वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Sah) के अनुसार, ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ (Operation Trishul) के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर (Manipur) में एक साथ 38 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस अभियान के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के कथित हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ। कार्रवाई में 1,424 बैंक खातों को फ्रीज किया गया और 17.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गईं। अधिकारियों...
Bihar Politics : JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नई पार्टी बनाने के संकेत से बिहार की राजनीति में हलचल
पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने निष्कासन के फैसले पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिस पर उन्हें पछतावा हो। अनंत सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जेडीयू महज 12 सीटों पर सिमट जाएगी और पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा। हालांकि, पार्टी से नाराजगी के बावजूद उन्होंने...
America News : अमेरिका के फ्लोरिडा में स्टेडियम के बाहर गोलीबारी, 6 नाबालिगों समेत 12 लोग घायल
वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की राजधानी तल्लाहसी में शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। फुटबॉल स्टेडियम (Footbal Stadium) के बाहरी परिसर में हुई इस वारदात में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें छह नाबालिग भी शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्राप्त...
Bihar Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में कार्रवाई, 13 बच्चों की मौत पर नाविक और मालिक के खिलाफ FIR का आदेश
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी (Ganga River) की सोती में हुए भीषण नाव हादसे के बाद प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। हादसे में 13 बच्चों की मौत के मामले में नाविक और नाव मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जांच समिति (Investigation committee) की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब पुलिस दुर्घटना के कारणों, सुरक्षा इंतजामों और संभावित लापरवाही की पड़ताल करेगी। इस कार्रवाई से हादसे से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद...
PM Narendra Modi : काशी पहुंचे पीएम मोदी, अरविंद मिल की नई यूनिट का करेंगे उद्घाटन
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी रविवार को भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम की साक्षी बनी। वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ (Wings over Ganga) एयर शो को देखने के लिए सुबह से ही गंगा के घाटों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सुबह करीब नौ बजे से दर्शकों का पहुंचना शुरू हो गया। घाटों की सीढ़ियों पर जगह-जगह लोग बैठकर आसमान में विमानों के हैरतअंगेज करतब देखने का इंतजार करते नजर आए। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी शिरकत...
Roanne El Alaili of &Again on Building the UAE’s Pre-Loved Fashion Marketplace
Dubai is one of the most fashion-literate cities in the world, but buying and selling pre-loved pieces here has long meant Instagram closets, WhatsApp groups and weekend markets. Roanne El Alaili built &Again to pull that scattered market into one app, with a simple promise: shop it, wear it, sell it, again and again. A year in, &Again has passed AED 800,000 in gross merchandise value and sold more than 1,400 items.
Philippines Plane Crash : फिलीपींस में वायुसेना के दो विमानों की हवा में टक्कर, प्रशिक्षण के दौरान 4 पायलटों की मौत
मनीला। फिलीपींस में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक गंभीर विमान दुर्घटना हुई है। राजधानी मनीला (Capital Manila) के दक्षिण में स्थित फर्नांडो एयर बेस (Farnado Airbase) पर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के दो विमान हवा में आपस में टकरा गए। इस हादसे में चार सैन्य पायलटों की मौत हो गई। घटना के बाद फिलीपींस वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर संबंधित मॉडल के सभी प्रशिक्षण विमानों की उड़ानों पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है। फिलीपींस वायुसेना...
MLC Election Results : MLC चुनाव नतीजों से पहले अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी
पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 23 अक्टूबर को मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इस बीच जदयू विधायक अनंत सिंह (Ananat Singh) के आवास पर संभावित जीत के जश्न की तैयारियां शुरू होने की खबर है। उनके घर पर मिठाइयां और खाने-पीने की दूसरी चीजें तैयार की जा रही हैं। अनंत सिंह को भरोसा है कि इस चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी को जीत मिलेगी। बिहार एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर...
Vaishali Crime News : वैशाली में सनसनीखेज वारदात रिटायर्ड फौजी ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या
लालगंज (वैशाली)। बिहार के वैशाली जिले (Vaishali District) में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक घटना का रूप ले लिया। करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में मकान को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी पर अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मृतक की पहचान सोमनाथ सिंह (Somnath Singh) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़े भाई सुरेश सिंह बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर वैशाली एसपी...
Mumbai Terror Plot : मुंबई में आतंकी साजिश के आरोप में रैपिडो चालक गिरफ्तार, जैश से संबंधों की जांच तेज
मुंबई। महाराष्ट्र की आतंकवाद निरोधक टीम (ATS) ने मुंबई में कथित आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में रैपिडो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर के रूप में हुई है, जो मुंबई के माहिम इलाके का निवासी बताया जा रहा है। उसे माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से गुप्त सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसी को आरोपी के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से कथित संबंध होने का संदेह है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी रैपिडो चालक के साथ-साथ इत्र बेचने का काम भी...
Pakistan News : पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर और सिंधु जल संधि का मुद्दा
इस्लामाबाद । मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक बार फिर कश्मीर विवाद और सिंधु जल संधि का मुद्दा चर्चा में आ गया है। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Sahbaz Shariff News) ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कश्मीर मसले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप सुलझाने की बात दोहराई। साथ ही उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया। पाकिस्तान की ओर से इन मुद्दों को उठाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से जारी...
Benjamin Netanyahu : नेतन्याहू की चेतावनी से बढ़ा तनाव, वेस्ट बैंक में घर-घर जाकर जवाब देने की बात
तेलअवीव । इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। वेस्ट बैंक (West Bank) में हुए एक सशस्त्र हमले में दो इजरायली सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त रुख अपनाते हुए हमलावरों के ठिकानों पर व्यापक कार्रवाई करने का ऐलान किया है। उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। यह घटनाक्रम इजरायल में होने वाले आम चुनाव से पहले सामने आया है, जिससे...
Andhra Pradesh Accident : आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, पिकअप में आग के बाद विस्फोट से 5 मजदूरों की मौत
पिनाकोटा । आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले (Alluri Sitaram Raju District) में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर हुए अग्निकांड में पांच लोगों की जान चली गई। हादसा अनंतगिरी मंडल के पिनाकोटा गांव में हुआ, जहां डीजल (Diesel) भरने के दौरान एक वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग पास खड़े अन्य वाहनों तक फैल गई और वे जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।...
Akshay Kumar : नवंबर में शुरू होगी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की नई फिल्म की शूटिंग
मुंबई । बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Actor Akshay Kumar) एक बार फिर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ दर्शकों को हंसाने की तैयारी में हैं। दोनों की आगामी कॉमेडी फिल्म (Commedy Film) को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर तैयार हो रही इस फिल्म में अक्षय कुमार एक अनोखे टाइगर हंटर के किरदार में नजर आ सकते हैं। लंबे समय बाद इस हिट जोड़ी को साथ देखने के लिए प्रशंसकों...
Bihar Politics : बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज, अनंत सिंह के तेवर से JDU की बढ़ी चुनौती
पटना। बिहार की सियासत में मोकामा विधायक अनंत सिंह के रुख ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करने से शुरू हुआ विवाद अब संगठनात्मक अनुशासन और नेतृत्व की रणनीति से जुड़ गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की पहल के बावजूद अनंत सिंह के तेवर में बदलाव नहीं आने और निशांत कुमार पर उनकी टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।इस...
Aishwarya Sakhuja : ऐश्वर्या सखुजा ने साझा किया टाइप-1 डायबिटीज के साथ 10 साल का सफर
मुंबई । टीवी अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा (Aishwarya Sakhuja) ने टाइप-1 डायबिटीज के साथ बिताए पिछले 10 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए बताया है कि इस बीमारी ने उनकी दिनचर्या और जीवनशैली को काफी हद तक बदल दिया। इंसुलिन लेने से लेकर खान-पान और व्यायाम पर ध्यान देने तक, अभिनेत्री को लगातार अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना सीखना पड़ा। हालांकि, ऐश्वर्या का कहना है कि डायबिटीज उनकी जिंदगी का एक हिस्सा जरूर है, लेकिन यह उनकी पूरी पहचान नहीं है। कई लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों (Television serials) में नजर आ...
Jammu Kashmir News : पुंछ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, विस्फोटकों से भरे 7 कंटेनर बरामद
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने से सात कंटेनर बरामद किए हैं। कंटेनरों पर टेप लिपटा हुआ था और इनमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) होने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी संदिग्ध वस्तुओं को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले 10 दिनों में पुंछ और राजौरी जिलों में चार अलग-अलग मौकों पर हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 156...
Donald Trump : ईरान की अमेरिका को चेतावनी, हमला हुआ तो खाड़ी में इंटरनेट केबल काटने की धमकी
वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई की संभावना जताई है। वहीं, ईरान (Iran) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इजराइल ने उस पर फिर हमला किया, तो खाड़ी क्षेत्र में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल (Internet Cable) को निशाना बनाया जा सकता है। इससे क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं, बैंकिंग और ऑनलाइन कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।ट्रम्प ने शुक्रवार को फ्लोरिडा (Phlorida) में आयोजित...
Rahul Gandhi : इंडिया गठबंधन की महारैली टालने की अपील, CTI ने राहुल गांधी को लिखा पत्र
नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार के बीच दिल्ली के बाजारों में व्यापार प्रभावित होने की आशंका को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से अपील की है कि रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की महारैली को 10 नवंबर के बाद आयोजित किया जाए। संगठन का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है और कारोबारियों के लिए यह साल का महत्वपूर्ण समय होता है। ऐसे में रैली के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से व्यापारियों के साथ-साथ...
Fodder Scam Case : 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर दबोचा
रांची। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र कुमार को जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड (Tranzit Demand) पर रांची लाया जा रहा है। यहां उसे संबंधित विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सत्येंद्र कुमार के खिलाफ अदालत से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि सत्येंद्र कुमार...
Jaipur Road Accident : जयपुर में भीषण सड़क हादसा मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के पास बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम से सालासर जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जो महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से सात की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS)...
Clothing Brand Names: How to Pick One You Can Actually Trademark
Most new labels choose a name the way they choose a logo: it has to look good on a tag, sound good said out loud and feel like the brand. Trade mark law asks a different question. Does the name tell buyers who made the clothes, or does it just describe them? A name that fails that test can be refused by the trade mark office, challenged by a bigger brand or left impossible to enforce against copycats.
Golden Goose Dupes: When a Distressed-Sneaker Look Becomes Trade Dress
Golden Goose built a luxury business on sneakers that look as if they have already been worn for a year. Scuffed toes, a greyed rubber sole, a slightly crooked star on the side and a hand-written feel to the heel. That look sells at several hundred dollars a pair, which is exactly why Golden Goose dupes are everywhere, from fast fashion sites to marketplace listings promising the “same vibe” for a fraction of the price. Some of those shoes are perfectly legal.
How to File a DMCA Takedown for Stolen Product Photos (With Template)
You spent a day and a budget on a product shoot, and a week later the same photos turn up on a marketplace listing selling a cheaper copy of your dress. The fastest legal tool most brands have is a DMCA takedown notice. It costs nothing to send, every major platform has a process for it, and when it is done properly the stolen images can come down quickly. Done badly, it gets ignored or invites a damages claim.
RRB JE Exam 2026 : जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड (Admit Card Download) करने की जानकारी सामने आई है। उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण, परीक्षा...
Telangana Crime News : तेलंगाना में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सात आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना दशहरा के दिन हुई, जब किशोरी के माता-पिता खेती के काम से घर से बाहर गए हुए थे। मामले में पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिद्दीपेट जिले...
Bay of Bengal Cyclone : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, ओडिशा-आंध्र प्रदेश में अलर्ट
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। समुद्र के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह मौसमी प्रणाली विकसित होकर 28 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा (South Odisha) के तटीय इलाकों के करीब पहुंच सकती है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ.
Haryana Blackout : हरियाणा में 45 घंटे बाद ब्लैकआउट खत्म, 10 हजार करोड़ का नुकसान
हिसार। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल भले ही शुक्रवार शाम समाप्त हो गई, लेकिन करीब 45 घंटे तक चले बिजली संकट ने प्रदेश की व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन से लेकर औद्योगिक गतिविधियों तक पर व्यापक असर पड़ा। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान उद्योग जगत को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) और कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बीच पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस (PWD Rest House) में...
Himanshu Bhau Arrested : अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, जल्द लाया जाएगा भारत
नई दिल्ली। भारत में हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका (America) में गिरफ्तार किए जाने की खबर है। उसे संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने पकड़ा है। हिमांशु भाऊ को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी माना जाता है। वह लंबे समय से दिल्ली और हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल रहा है। गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की दिशा में प्रयास कर रही हैं। हिमांशु भाऊ के खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस (Red...
Gajab Raat movie review: Manoj Bajpayee lights up a night to remember
Telangana 1 hour ago Telangana trains talent pool for jobs in Germany, Japan Indiatimes - Manvi Vyas • 1h Hyderabad: Telangana is creating a pool of candidates trained in German and Japanese to help employers fill overseas vacancies faster. The state-run … Entertainment (India) 1 hour ago Asin's Daughter Arin Turns 9, Looks Like An Adorable Japanese Doll In Pictures timesnownews.com - Tanmayi Savadi • 1h Asin's daughter, Arin Rayn, celebrated her 9th birthday with family and friends in Japan.
Bihar MLC Election 2026 : दोपहर 12 बजे तक शिक्षक मतदाताओं में उत्साह, स्नातक सीटों पर धीमी वोटिंग
पटना। बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी के बीच दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक उत्साह देखने को मिला, जबकि स्नातक सीटों पर मतदान (Voting) की गति धीमी रही। इस बीच पटना (Patna) में जदयू से निष्कासित छोटू सिंह को एसटीएफ की टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर भी सामने आई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच चुनाव प्रक्रिया जारी है। बिहार...
Donald Trump : ट्रंप का नया प्रस्ताव, अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप महासागर’ रखें
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने बयानों और जगहों के नाम बदलने से जुड़े सुझावों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गूगल (Google) और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) से अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप ओशन’ रखने का सुझाव दिया था। हालांकि, उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किए जाने की बात कही गई है। ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना में एक चुनावी रैली के दौरान इस प्रसंग का जिक्र किया। उनके इस बयान ने भौगोलिक नामों, अमेरिकी प्रशासन...
Akshay Kumar : इजरायल में हुए हमले के बाद अक्षय कुमार ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film Industries) में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस घटना में उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद मुंबई के कई इलाकों में रहने वाले फिल्मी सितारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की खबर है। रिपोर्टों के मुताबिक, जुहू और बांद्रा जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar), निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेत्री दिशा पाटनी सहित कई...
Divya Dutta : दिव्या दत्ता ने मनोज बाजपेयी के बयान का किया समर्थन, रखी अपनी राय
मुंबई । अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अभिनेता मनोज बाजपेयी (Actor Manoj Bajpayee) के उस विचार का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने किसी व्यक्ति के चरित्र का आकलन उसके पेशे के आधार पर नहीं करने की बात कही थी। दिव्या का मानना है कि किसी भी क्षेत्र में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हो सकते हैं। ऐसे में कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे विभाग या संस्था को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उनके इस नजरिये ने समाज में पेशे और व्यक्तिगत व्यवहार के आधार पर लोगों को परखने की सोच पर नई चर्चा छेड़ दी है। दिव्या...
Benjamin Netanyahu : इजरायली पीएम नेतन्याहू के काफिले पर हमला, जनता में आक्रोश
यरुशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) को एक बार फिर जनता के विरोध का सामना करना पड़ा है। यरुशलम में उनके काफिले की ओर भीड़ के बीच से कांच की बोतल फेंके जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब नेतन्याहू अपने 77वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना के दौरान प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी सारा सुरक्षित रहे। इस घटनाक्रम ने इजरायल में प्रधानमंत्री (Prime Minister) के खिलाफ बढ़ते असंतोष और...
Strait of Hormuz : होर्मुज जलडमरूमध्य में 7 तेल टैंकरों पर हमला, ट्रंप ने दिए सैन्य कार्रवाई के संकेत
वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान (Israel and Iran) के बीच तनाव एक बार फिर गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त बयानों और संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेतों के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में सात तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। ईरान (Iran) के अनुसार, एक ही दिन में हुई इन घटनाओं ने समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। घटनाक्रम से क्षेत्र में संघर्ष दोबारा भड़कने और...
Stock Market Today : शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1,279 अंक फिसला; निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ डूबे
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार के दौरान जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती बढ़त के साथ खुले बाजार की तेजी जल्द ही बिकवाली में बदल गई। सेंसेक्स (Sensex) अपने दिन के उच्चतम स्तर से 1,279 अंक तक नीचे फिसल गया, जबकि निफ्टी में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव ज्यादा देखने को मिला। इस गिरावट के बीच बीएसई (BSE) में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर करीब 448 लाख करोड़ रुपये रह गया। शुरुआती कारोबार के दौरान एक घंटे में...
UP Politics News : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस से सीटों पर अंतिम फैसला आजम खां करेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां (MD Azam Khan) की मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। खबर के मुताबिक, रामपुर जेल में हुई इस मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और कांग्रेस से जुड़ी सीटों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि प्रत्याशियों के चयन और सीटों के बंटवारे से जुड़े फैसलों में आजम खां की राय को...
India-China Border Tension : अरुणाचल में चीन से तनाव बरकरार, ITBP चीफ बोले- हर चुनौती के लिए तैयार हैं जवान
India-China Border Tension नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) अपनी युद्ध क्षमता और आधुनिक तकनीक पर तेजी से काम कर रही है। आईटीबीपी प्रमुख शत्रुजीत सिंह कपूर के मुताबिक, बल ने ‘शौर्य कमांडो’ नाम से एक विशेष लड़ाकू इकाई तैयार की है। इन कमांडो ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना (PLA) के साथ जारी गतिरोध के दौरान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। अब योजना है कि प्रत्येक बॉर्डर बटालियन में इन कमांडो की तैनाती की जाए, ताकि चीन के साथ...
Bihar MLC Election 2026 : आठ सीटों पर मतदान का ताजा अपडेट, कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम वोटिंग?
पटना। बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए राज्यभर में कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इस बीच मोकामा (Mokama) में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत होने से चुनावी माहौल गरमा गया। वहीं, अलग-अलग जिलों से मतदान प्रतिशत और चुनावी गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं।...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Anuj
Contact Anuj, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack