Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Arvind Dubey
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: राज्य गठन के समय इंदौर में चला था राजधानी आंदोलन
स्वतंत्रता के बाद जब देश में नई प्रशासनिक व्यवस्था आकार ले रही थी, तब इंदौर केवल मालवा का प्रमुख शहर नहीं, बल्कि मध्य भारत की सत्ता का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी था। दुर्लभ तस्वीर : मध्य भारत के राजप्रमुख महाराजा जीवाजीराव सिंधिया (बाएं से दूसरे) और उपराजप्रमुख महाराजा यशवंतराव होलकर द्वितीय (बाएं से तीसरे) इंदौर के गांधी हाल में विधानसभा की बैठक में शामिल होने आते थे। दोनों महाराजा गांधी हाल के मुख्य द्वार पर कार से उतरते नजर आ रहे हैं। सौजन्य : जफर अंसारी म्यूजियम ऑफ इंदौर। महाराजाओं के दौर...
अंग्रेजों से आज तक : नई नहीं है देवी-देवताओं को गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा, 187 साल पहले ब्रिटिश संसद में हुई थी बहस
अरविंद दुबे, नईदुनिया, इंदौर : देवास के प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर में पहली बार माता को गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय लिया गया है। देवी को सैन्य सम्मान देने का यह फैसला आज की व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन इसका ऐतिहासिक संदर्भ करीब 187 वर्ष से भी पुराना है। 13 अगस्त 1839 को ब्रिटिश संसद के उच्च सदन में भारत के धार्मिक जुलूसों में सैनिकों की मौजूदगी और देवता की प्रतिमा को दी जाने वाली सलामी पर बाकायदा बहस हुई थी। प्रश्न यह था कि सैनिकों का सम्मान वास्तव में किसके लिए है- राजा के लिए या उसके साथ...
तीर्थों को सिर्फ भीड़ प्रबंधन नहीं, व्यवहार प्रबंधन भी चाहिए, श्रीमहाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के हालिया विवादों से उठे सवाल
अरविंद दुबे, नईदुनिया, इंदौर : ज्योतिर्लिंग श्रीमहाकालेश्वर मंदिर उज्जैन व ओंकारेश्वर में हुई हालिया विवाद की घटनाओं ने बड़े तीर्थ स्थलों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। तीर्थों में सिर्फ भीड़ प्रबंधन नहीं, व्यवहार प्रबंधन भी जरूरी हो गया है। दर्शनार्थी का संपर्क मंदिर में पहुंचने से पहले और दर्शन के बाद भी अनेक लोगों से होता है। फूल-प्रसाद विक्रेता, पार्किंग कर्मचारी, वाहन चालक, होटल-भोजनालय कर्मी और स्थानीय दुकानदार भी उनके तीर्थ अनुभव का हिस्सा होते हैं। ऐसे में विवाद या अनुचित वसूली...
इंस्टाग्राम पर सबसे आगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव सक्रियता में दूसरे नंबर पर
जेन-जी आंदोलनों के दौरान रील और वीडियो की तेजी ने साफ कर दिया कि युवाओं तक पहुंचने का सबसे तेज जरिया अब सोशल मीडिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एमपी के सीएम डॉ.
एमपी के बड़े शहर शिक्षा की गुणवत्ता में पिछड़े, इंदौर-भोपाल को पछाड़कर चमके सीधी और उज्जैन, PGI-D रिपोर्ट में खुलासा
; ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
एमपी के बड़े शहर शिक्षा की गुणवत्ता में पिछड़े, इंदौर-भोपाल को पछाड़कर चमके सीधी और उज्जैन, PGI-D रिपोर्ट में खुलासा
यह रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी की है। इसमें देश के 784 जिलों का मूल्यांकन 600 अंकों और 70 संकेतकों के आधार पर क...और पढ़ें स्कूल शिक्षा में प्रदेश में नंबर वन बने सीधी-उज्जैन बने। परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में फिसड्डी रहे इंदौर-भोपाल-जबलपुर बड़े शहरों में डिजिटल लर्निंग और सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती PGI-D रिपोर्ट में एमपी के प्रमुख जिलों को सुधार की जरूरत अरविंद दुबे, इंदौर। मध्य प्रदेश के बड़े और संसाधन संपन्न जिले भी स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में...
इंदौर में दूषित पानी से हड़कंप... महावीर नगर में नलों से आया गंदा और बदबूदार पानी, बीमार हुए लोग
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा था, जिसके कारण कुछ लोगों को पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसी समस ...और पढ़ें इंदौर के वार्ड 16 में बोरवेल के पानी में मिला ड्रेनेज का पानी। (सांकेतिक तस्वीर) महावीर नगर में दूषित पानी पीने से कई लोगों को उल्टी-दस्त इंदौर के वार्ड 16 में बोरवेल के पानी में मिला ड्रेनेज का पानी हालांकि निगम कमिश्नर ने बीमारी की पुष्टि से किया इनकार नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित महावीर नगर में दूषित...
दुनिया बड़े फार्म देखती रही, ब्रिक्स के कृषि मंत्रियों की बैठक में भारत ने दिखा दी छोटे किसान की ताकत
इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक के बाद हुई घोषणा ने बड़े फार्म की बजाय छोटे किसान को भविष्य की खेती का केंद्र बताया। ...और पढ़ें खाद्य सुरक्षा, जलवायु, तकनीक, बीज, वित्त, व्यापार हर विषय छोटे किसानों के नजरिए से रखा भारत, चीन, ब्राजील जैसे देशों में करोड़ों छोटे किसान खाद्य सुरक्षा की नींव करोड़ों छोटे किसान ही सीमित संसाधनों के बावजूद दुनिया की थाली भर रहे हैं अरविंद दुबे, नईदुनिया, इंदौर। दुनिया की कृषि नीति लंबे समय तक उत्पादन, निर्यात और बड़े कृषि फार्मों के इर्द-गिर्द घूमती रही।...
इंदौर अग्निकांड : स्मार्ट सिटी की ये कैसी फायर सर्विस, न मुखिया, न स्टाफ और न तैयारी
इंदौर शहर की आबादी 35 लाख को पार कर चुकी है और नई बसाहटें तेजी से फैल रही हैं, ऐसे में फायर ब्रिगेड को पहुंचने में समय लगता है। ...और पढ़ें इंदौर में अग्निशमन सेवाओं को लेकर 400 करोड़ का प्लान पहले से तैयार है, लेकिन बस कागज पर। नगर निगम को सौंपा विभाग, न संसाधन दिए न सुविधाएं सात स्टेशन, अधूरी योजनाएं और फैलते शहर में सिकुड़ती तैयारी ईवी का युग आ गया, इसके लिए एसओपी अभी बन रही है अरविंद दुबे, नईदुनिया, इंदौर। बंगाली चौराहे के पास ब्रजेश्वरी एनएक्स सुखशांति नगर में आठ मौतें हुईं… और इंदौर का...
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर जारी, दो और लोगों ने तोड़ा दम... मौतों का आंकड़ा 35 पहुंचा
Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी ने गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर दिया है। सोमवार रात 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर और ...और पढ़ें इंदौर में दूषित पानी से अब तक 35 मौतें, दो दिन में बुजुर्ग और मासूम की मौत से आक्रोश बढ़ा। फाइल फोटो भागीरथपुरा में दूषित पानी से 35 लोगों की मौत सोमवार और मंगलवार को दो नई मौतें दर्ज कई मरीज अभी भी अस्पताल के में भर्ती नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हो रही मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...
महाकाल में गर्भगृह प्रवेश पर नियमों पर बहस जारी, भक्तों की मांग के बीच भीड़ नियंत्रित करने की कवायद
Naidunia Survey: महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर पूरे देश में चर्चा है। अब आपकी राय जानना जरूरी है। क्या मंदिर में सभी श्रद्धालुओं के लिए एक ज ...और पढ़ें नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था, विशेषकर गर्भगृह में प्रवेश को लेकर लंबे समय से विवाद का विषय बनी हुई है। आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है, जबकि कुछ राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों को वीआईपी श्रेणी में वहां पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाती रही है। महाकाल मंदिर में...
MP Budget: अगले बजट पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र की खास नजर, जिलों को रोजगार, सुरक्षा और विकास की उम्मीद
आगामी बजट को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों को अलग-अलग उम्मीदें है। महिला सुरक्षा, उद्योग, खेती और बुनियादी सुविधाओं पर ठोस कदम उठाने के साथ-साथ विकास औ ...और पढ़ें आगामी बजट से मालवा-निमाड़ को खास उम्मीदें (फाइल फोटो) युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार पर जोर महिला सुरक्षा और किसानों के हि, बने प्राथमिकता उद्योग, सिंचाई और पर्यटन से विकास बढ़ाने की मांग टीम नईदुनिया, मालवा-निमाड़: आगामी बजट को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उम्मीदों का माहौल है। कहीं युवाओं के रोजगार को लेकर अपेक्षाएं हैं तो...
मेरा जीवन बर्बाद कर दिया, मुझे अपमानित किया, आतंकी बना दिया… मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद Sadhvi Pragya Thakur का बयान
Sadhvi Pragya Thakur emotional statement: मालेगांव बम ब्लास्ट साल 2008 में हुआ था, जिसमें 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए थे। जांच के दौरान साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। तत्कालीन यूपीए सरकार ने इसे हिंदू आतंकवाद करार दिया था। संघ और एबीवीपी से जुड़ी रही हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 2019 में भाजपा के टिकट से लड़ा था लोकसभा चुनाव कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हरा कर बनी थीं सांसद एजेंसी, नई दिल्ली/भोपाल। 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट केस (Malegaon blast...
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नदियों का रौद्र रूप, बाढ़ से घिरे हजारों लोगों के सामने संकट… भोपाल अंचल में 12 की मौत
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ग्वालियर-चंबल, विंध्य-महाकौशल और भोपाल अंचल में स्थिति ज्यादा खराब है। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों के लिए रक्षा मंत्रालय से सेना के दो और हेलीकॉप्टर मांगें हैं। अभी भी कई लोग फंसे हैं। मुरैना में चंबल, शिवपुरी-दतिया में सिंध उफान पर बाढ़ से 50 से गांव ज्यादा गांव घिरे, हजारों लोग फंसे गुना जिले में तेज बारिश का अब तक रिकॉर्ड टूटा नईदुनिया, भोपाल। राजस्थान के कोटा बैराज डैम, नौनार डैम से छोड़े जा रहे पानी और पार्वती,...
भोपाल गैस त्रासदी: जबलपुर हाई कोर्ट में आज एक्सपर्ट कमेटी से पूछे जाएंगे सवाल… जल चुका कचरा, अब राख को किया जा रहा नष्ट
Bhopal Gas Tragedy: जबलपुर हाई कोर्ट ने 3 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था, जिसमें सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और नीरी (नेशनल एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) के विशेषज्ञ शामिल हैं। 307 टन कचरा पीथमपुर के भस्मक संयंत्र में किया जा चुका नष्ट 899 टन राख को नष्ट करने की प्रक्रिया दिसंबर में होगी शुरू शासन ने 30 जून को कोर्ट को प्रस्तुत की थी एक स्टेटस रिपोर्ट नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: भोपाल गैस त्रासदी के जिम्मेदार यूनियन...
Today Love Horoscope 31 July 2025: प्रेम जीवन में आज बरसेंगी खुशियां… पढ़िए सभी 12 राशियों का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal: आज का दिन विभिन्न राशि वालों की लव लाइफ में खुशियां लेकर आया है। तुला राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आने वाला है। वृश्चिक राशि वालों के आज प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। धनु राशि वाले आप अपने लव पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मकर - आज पार्टनर के साथ मिलकर परिवार नियोजन पर विचार कर सकते हैं। कुंभ - आज लव पार्टनर की ओर से कहीं घूमने जाने का प्रस्ताव आ सकता है। मीन - आज प्रेम साथी और परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। धर्म डेस्क,...
Pay Commission: मध्य प्रदेश में निजी स्कूल के शिक्षकों की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, नहीं मिलेगा पांचवां और छठां वेतनमान
Pay Commission: मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है, जहां के मिस हिल्स स्कूल में कार्यरत रहे शिक्षकों ने यह याचिका दायर की थी। शिक्षकों की दलील थी कि वे राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में थे, इसलिए यह वेतन भत्ता मिलना चाहिए। शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया था हवाला कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं स्कूल एक एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है नईदुनिया, ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ग्वालियर के मिस हिल्स स्कूल में कार्यरत रहे शिक्षकों को पांचवें और...
Patwari Bharti Pariksha: पटवारी भर्ती में आरक्षण नीति के उल्लंघन पर एमपी हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, याचिकाकर्ता को नियुक्ति देने के आदेश
Patwari Bharti Pariksha: खबर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर पीठ से है। याचिकाकर्ता ने ओबीसी (विकलांग) श्रेणी से आवेदन कर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सरकार ने उसके स्थान पर सामान्य (जनरल) श्रेणी वाले आवेदक को ओबीसी-विकलांग श्रेणी में समायोजित कर नियुक्ति कर दी थी। 2008 की पटवारी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा मामला दतिया के धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की थी याचिका कोर्ट का आदेश- छह सप्ताह में नियुक्ति दी जाए नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश...
Gujarat ATS ने बेंगलुरु से अलकायदा की आतंकी शमा परवीन को पकड़ा… भारत में ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल की थी मास्टरमाइंड
Gujarat ATS: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इसकी जानकारी देते हुए गुजरात एटीएस को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शमा परवीन ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त होना कबूल कर लिया है। उससे पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है। इंस्टाग्राम पर युवाओं को उकसाने वाले वीडियो पोस्ट करती थी भारत विरोधी कई आतंकी साजिश में लिप्त होने की आशंका शमा के पास से कई अहम डिजिटल सबूत भी ATS को मिले हैं ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात एटीएस पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बेंगलुरु से शमी परवीन को गिरफ्तार किया है। शमी...
Op Sindoor Debate in RS: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का आज दूसरा दिन, अमित शाह के सकते हैं जवाब
Op Sindoor Debate in Rajya Sabha: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों, उनके आकाओं और आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। सरकार जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना की पीठ थपथपा रही है, वहीं विपक्ष के कई सवाल हैं। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हो चुकी चर्चा लोकसभा में PM मोदी ने दिया विपक्ष को जवाब राज्यसभा में आज हंगामा होने की आशंका एजेंसी, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में आज भी चर्चा जारी रहेगी। आज राज्यसभा में चर्चा का दूसरा दिन है। माना जा रहा है...
Russia Earthquake VIDEO: रूस में 8.7 तीव्रता का भूकंप… ज्वालामुखी फटा, सुनामी की चेतावनी, यहीं रखें हैं परमाणु हथियार… जापान में भी अलर्ट
रूस में स्थानीय समयानुसार सुबह 8.35 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 4.25 बजे) भूकंप आया। हालांकि सखालिन, अलास्का और हवाई द्वीप ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र नहीं हैं, लेकिन यदि सुनामी आती है, तो अन्य क्षेत्रों में भी तबाही मच सकती है। रूस में 50 साल का सबसे भीषण भूकंप 24 घंटे में 200 बार आए भूकंप के झटके हालात पर अमेरिका की भी नजर एजेंसी, मास्को। रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। कैमचटका में भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई। वहीं सखालि, अलास्का और हवाई द्वीप में 8.7 की तीव्रता रही। भूकंप के बाद...
Indian Railway News: 22 ट्रेनों के बदले जाएंगे रैक, नए कोचों के साथ चलेगी चंबल एक्सप्रेस
Indian Railway News: एक समान रैक लगने से से यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर श्रेणियों की सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रेनों की गति बढ़ेगी और संचालन में आने वाली बाधाएं भी कम होंगी। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। यात्री सुविधा की दिशा में रेलवे का एक और कदम चंबल एक्सप्रेस में पहली बार मिलेगा फर्स्ट एसी कोच प्रयोग सफल रहा, तो अन्य ट्रेनों में भी होगा विस्तार नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ट्रेनों की लेटलतीफी और कोचों की असमानता को दूर करने के साथ ही यात्री...
पहले दोस्ती, फिर प्यार, शादी पर तकरार, थाने में FIR… चर्चा में जबलपुर HDFC बैंक की कैशियर महिला और ब्रांच मैनेजर की स्टोरी
Jabalpur News: 29 वर्षीय युवती ने रविवार की रात अपने बैंक मैनेजर उत्कर्ष जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। युवती का आरोप है कि उत्कर्ष ने कार के अंदर उसके बाल खींचे और मारपीट की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। HDFC बैंक की मदन महल शाखा में पदस्थ हैं दोनों दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई युवती ने शादी का ऑफर किया, तो हुआ विवाद नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई, बात शादी तक जा पहुंची, लेकिन जब युवती ने शादी की बात की, तो युवक ने मारपीट कर दी। मामला...
Nag Panchami 2025 Puja: मध्य प्रदेश के इस शहर में नागदेव को गुरु मानकर की जाती है पूजा, गुलाब का फूल चढ़ाने का विशेष महत्व
Nag Panchami 2025 Puja: जबलपुर में भी नाग पंचमी का त्योहार भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। रवि और शिव योग इस दिन शिवपूजन के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। आज हो रही शिवजी के नागराज की आराधना अखाड़ों और नागबेली की पूजा की भी परंपरा गौरीघाट स्थित नागदेव मंदिर में उमड़ी भीड़ नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: श्रावण मास के तीसरे सोमवार के बाद आज 29 जुलाई, 2025 को जबलपुर में शिवजी के कंठहार नागराज की पूजा का पावन पर्व नागपंचमी परंपरागत आस्था और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रवि योग के साथ शिव योग के शुभ...
Madhya Pradesh में 25,68,321 युवा Jobs की तलाश में, इनमें 10.46 लाख OBC... ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट वालों सबसे ज्यादा बेरोजगार
Employment in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। यहां बाला बच्चन ने रोजगार के आकांक्षी युवाओं पर सवाल पूछा था, जिसका कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल जवाब दिया। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने विधानसभा में बताया बाला बच्चन ने विधानसभा में रोजगार के आकांक्षी युवाओं पर पूछा था सवाल नौकरी चाहने वालों में 86,535 इंजीनियरिंग, 74,831 आईटीआई करने वाले राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार...
Edible Oil Rate: खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी… किसानों को राहत, लेकिन त्योहारों में आम आदमी पर पड़ेगी महंगाई की मार
Import Duty on Edible Oil: सरकार ने पिछले दिनों आयात शुल्क में 10 फीसदी की कटौती की थी। मार्केट से इसका नकारात्मक संकेत आया है। व्यापारी खुश नहीं हैं। अब खबर है कि दिल्ली में आयात शुल्क बढ़ाने पर विचार चल रहा है। इससे किसानों का फायदा होगा, लेकिन आम आदमी के लिए महंगाई बढ़ जाएगी। 30 मई को 10 फीसदी घटाया था आयात शुल्क इससे भारतीय तेल उद्योग पर भी पड़ा असर खरीफ में सोयाबीन की बुवाई भी प्रभावित नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर, Import Duty on Edible Oil: केंद्र सरकार खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में...
MP Vidhan Sabha: वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी सरकार, 10 हजार करोड़ से अधिक का रहने की संभावना
MP Vidhan Sabha: मध्य प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष ने भ्रष्टाचार के साथ ही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की प्लानिंग बनाई है। सरकार द्वारा बार-बार लिए जा रहे कर्ज का भी मुद्दा उठेगा। राजधानी भोपाल में चल रहा विधानसभा सत्र विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करेगी कांग्रेस भाजपा ने भी बुलाई विधायक दल की बैठक राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसके दस हजार करोड़...
Indore Weather Update: इंदौर के आसमान में बादलों का डेरा, लेकिन फुहारों से ही करना पड़ रहा संतोष… झमाझम का इंतजार
Indore Weather Update: इंदौर में इस साल जून के बाद जुलाई माह की बारिश का कोटा भी पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार सुबह भी रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अब इस हफ्ते ज्यादा बारिश के आसार नहीं हैं। आसपास के जिलों में इंदौर में सबसे कम बारिश बारिश का सालभर का कोटा कैसा पूरा होगा गर्मी में पानी की किल्लत का करना पड़ेगा सामना नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर, Indore Weather Update: इस मानसून सीजन में जिले की देपालपुर व महू तहसीलों में अन्य तहसीलों के मुकाबले ज्यादा वर्षा हुई...
Nimisha Priya News: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद होने का दावा, सरकार ने नहीं की पुष्टि
Nimisha Priya News: यदि निमिषा को फांसी की सजा नहीं होती है, तो यह भारत सरकार की यह बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जाएगी। इससे पहले यमन की हूती सरकार ने निमिषा की मौत की सजा को निलंबित किया था। 2017 के एक मामले में सुनाई गई थी मौत की सजा पहले 16 जुलाई को दी जाना था सजा-ए-मौत बाद में टाल दिया गया, अब सजा रद होने की खबर एजेंसी, सना। यमन से खबर है कि यहां भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद कर दी गई है। अबू बकर मुसलियार भारतीय ग्रैंड मुफ्ती और ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा के कार्यालय ने यह जानकारी...
एमपी में मुस्लिम शिक्षक ने किया गाय के साथ दुष्कृत्य का प्रयास... लोगों का भड़का आक्रोश, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
MP Crime News: खबर मध्य प्रदेश के सारंगपुर से है। आरोपी शिक्षक की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आक्रोश भड़क गया। लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। पुलिस भी तत्कार हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 25 जुलाई की घटना, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन गाय के साथ दुष्कृत्य के प्रयास का वीडियो वायरल पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई नईदुनिया, सारंगपुर। सारंगपुर के अकोदिया रोड स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में पदस्थ एक...
मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 54 फीसदी ज्यादा बारिश, आज भी पश्चिम हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी
Madhya Pradesh Monsoon Rain: मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। लोगों को यहां से वहां जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग नदी-नाले पार करने में जान-जोखिम में डाल रहे हैं, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रदेश में दो द्राणिका और एक कम दाब का क्षेत्र बना मंगलवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी प्रदेश के शेष जिलों में भी छिटपुट बारिश होती रहेगी नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर...
Sawan 2025 Special: त्रेतायुग में राम, लक्ष्मण और हनुमान ने की थी तपस्या… आज यहां स्थित है कपितीर्थ कुम्भेश्वर महादेव मंदिर
Sawan 2025 Special: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित इस महादेव मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा बहुत रोचक है। जब राम-रावण युद्ध समाप्त हो गया तो रुद्रावतार हनुमान अपने मूल महादेव के लोक कैलाश पहुंचे। मुख्यद्वार पर शिववाहन नंदी ने हनुमान को रोक दिया… एमपी के जबलपुर में नर्मदा तट पर है मंदिर यहीं है दुनिया का एकमात्र जुड़वा शिवलिंग सावन के दौरान लगता है भक्तों का मेला सुरेन्द्र दुबे, जबलपुर, Sawan 2025 Special: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और उनके अनुज लक्ष्मण के अलावा परम रामभक्त हनुमान ने त्रेतायुग...
आपके इरादों और ईमानदारी पर संदेह… कर्नल सोफिया मामले में माफी नहीं मांगने पर SC ने की मंत्री विजय शाह की खिंचाई
Vijay Shah vs Colonel Sofia Qureshi Case: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का अपडेट देने के लिए सरकार ने कर्नल सोफिया कुरैशी को भी नियुक्त किया था। इसी बात पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था। जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की है एसआईटी SIT को 13 अगस्त तक जांच पूरी करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी जांच रिपोर्ट एजेंसी, नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की...
Sawan 3rd Somvar: सावन के तीसरा सोमवार पर रवि और शिव योग… महादेव के साथ इन भगवान का करें पूजन, होगा चमत्कार
Sawan 3rd Somvar: सावन के पवित्र माह में सोमवार का विशेष महत्व होता है। 28 जुलाई तो तीसरे सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज विशेष योग का निर्माण हो रहा है, जो फलदायी रहेगा। 28 जुलाई को श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि शिवालयों में उमड़े भक्त, विशेष अनुष्ठान आज भद्रा भी, नहीं होगा कोई शुभ कार्य नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: सावन का तीसरा सोमवार (Sawan 3rd Somvar) 28 जुलाई को श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि को मनाया जा रहा...
1 Kg Sugar Rate: महंगाई ने कड़वी कर दी पाकिस्तानियों की चीनी, कराची में 190 रुपए किलो पहुंचा दाम
1 Kg Sugar Rate in Karachi: कराची सहित पाकिस्तान के अन्य शहरों में शक्कर के बढ़ते दामों ने आम जनता को परेशान कर दिया है। हालात काबू करने के लिए सरकार ने पांच लाख टन चीनी आयात करने का फैसला किया है। पाकिस्तान में लगातार बेकाबू हो रही महंगाई माली हालत खराब, सरकार भी बेबस सड़कों पर उतरी मजबूर जनता, प्रदर्शन एजेंसी, कराची। पाकिस्तान में लोग महंगाई से ग्रस्त हैं। ताजा खबर कराची से है जहां एक किलो शक्कर (चीनी) के लिए लोगों को 190 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। कालाबाजारी और जमाखोरों की मनमानी से...
Operation Sindoor Debate LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे की बहस आज… राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत, राहुल गांधी भी बोलेंगे
Op Sindoor debate in Parliament: 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। हालांकि बाद में सीजफायर हो गया। इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप का कई बार श्रेय लेना भी भारत में मुद्दा बना है। आज लोकसभा में 16 घंटे ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा मंगलवार को राज्यसभा के सदस्य लेंगे चर्चा में भाग सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गहमागहमी की आशंका एजेंसी, नई दिल्ली। संसद में आज से ऑपरेशन सिंदूर...
Rewa News: खुद के द्वारा कहे गए शब्दों से पलटे पूर्व विधायक त्रिपाठी, बोले- छोटी बहन जैसी हैं सीएसपी रितु उपाध्याय
Rewa News: खबर मध्य प्रदेश के रीवा से है। यहां बीते शुक्रवार को पूर्व भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने हंगामा किया था। इस दौरान पूर्व विधायक ने सीएसपी रितु उपाध्याय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब त्रिपाठी का माफी मांगने वाला वीडियो वायरल हुआ है। मौजूदा विधायक अभय मिश्रा पर FIR की थी मांग थाने पर जमा हुए थे पूर्व विधायक और समर्थक थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने संभाले थे हालात नईदुनिया प्रतिनिधि रीवा: विधायक अभय मिश्रा के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में...
बंदर के कूदने से बिजली का तार टूटा, टिन शेड में करंट फैलने से मची भगदड़… उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर का मामला
Sawan Somwar 2025: सावन सोमवार होने के कारण सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है। कई मंदिरों में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। इसी बीच, बाराबंकी में बड़ा हादसा टल गया। ब्यूरो/एजेंसी, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सावन सोमवार के दिन बड़ा हादसा टल गया। यहां के अवसानेश्वर शिव मंदिर में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान बंदरों के कूदने से बिजली का तार टूट गया। इससे टिन शेड में करंट फैसला और लोगों में भगदड़ मच गई। अब तक 10...
Sunday Rashifal July 27, 2025: आज किए गए काम का आगे मिलेगा बड़ा फायदा… पढ़िए रविवार का राशिफल
Sunday Rashifal July 27, 2025: विभिन्न राशियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वाले स्वास्थ्य में सुधार आने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता का संदेश लेकर आया है। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मकर - व्यापार में भी नुकसान होने के संकेत हैं, इसलिए सतर्क रहें। कुंभ - आज का दिन शानदार है। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। मीन - आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धर्म डेस्क, इंदौर, Sunday Rashifal July 27, 2025: आज दिनांक 27...
नाग पंचमी
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी होती है। देश के प्रमुख नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नागपंचमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी होती है। देश के प्रमुख नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस दिन कालसर्प दोष निवारण के उपाय भी किए जाते हैं। सावन माह होने के कारण इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide...
Nag Panchami पर ऐसे शुरू हुई नागों की पूजा की परंपरा, भगवान कृष्ण से है सीधा संबंध
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस दौरान अलग-अलग परंपराओं का निर्वहन होता है। जैसे- कहीं लोहा गर्म नहीं किया जाता है, तो कहीं दूध नहीं उबाला जाता है। नागपंचमी पर भगवान शिव की उपासना का विशेष फल मिलता है। 29 जुलाई, मंगलवार को मनाया जाएगा नागपंचमी पर्व नाग देवता की पूजा होती है, मंदिर में उमड़ती है भीड़ कछुआ, मत्स्य सहित अन्य जीवों की भी होती है पूजा नईदुनिया, ग्वालियर। सनातन धर्म में प्रकृति पूजा का महत्व अनादिकाल से हैं। नदियां, जल सरोवर सहित पर्वतों के साथ...
Gold SIlver Rate: कीमती धातुओं में नरमी, सोना 100 तो चांदी 200 रुपये गिरी
अमेरिका-जापान व्यापार समझौते और एआइ से जुड़ी मजबूत कार्पोरेट आय ने शेयरों में खरीदारी को बढ़ावा दिया, जिससे जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: सोना-चांदी की कीमतों में नरमी शुक्रवार को भी जारी रही। हालांकि गिरावट सीमित है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार शाम तक सोना केडबरी 20 डालर घटकर 3342 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 33 सेंट घटकर 38.72 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। भारतीय...
बिजली उपभोक्ताओं को QR Code भेज की जा रही ठगी की कोशिश… जानिए यूपी का पूरा मामला और रहिए अलर्ट
UP News: खबर अलीगढ़ से है। यहां जिनके घरों में बिजली चोरी या लोड अधिक पकड़े जाने का केस दर्ज हुआ है, उनके पास पैसे की वसूली के फोन आ रहे हैं। बिजली विभाग ने जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। कई लोगों को आया अनजान नंबर से कॉल चीन इंजीनियर ने लोगों को बताई सच्चाई बिजली विभाग नहीं भेजता क्यूआर कोड ब्यूरो, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के साथ ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि उनके पास अंजान नंबर से आए फोन कॉल में बताया गया कि उनके खिलाफ बिजली चोरी या...
Bihar Politics: क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है, क्या भाजपा के 40 विधायक बदलेंगे पाला… इस नेता के बयान से मची खलबली
Bihar Politics: बिहार में चुनावी साल में सियासी माहौल गर्म है। ताजा खबर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से है, जिसके संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। सहनी ने जब यह बता कही, तब तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे। बिहार में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण बना मुद्दा सत्ता पक्ष - विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी ब्यूरो, पटना। क्या विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?
Hamas मरना चाहता है’... सीजफायर से इनकार के बाद भड़के Donald Trump, इजरायल से कहा- कर दो काम तमाम
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग तेज होने की आशंका बढ़ गई है। गाजा में पहले ही लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। यदि इजरायल हमले करता है, तो वहां के लोगों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। सवाल यह भी है कि आखिर हमास किसकी शह पर सीजफायर से इनकार कर रहा है। एजेंसी, वाशिंगटन। हमास ने इजरायल के साथ संघर्ष विराम से इनकार कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि हमास मरना चाहता है। साथ ही इजरायल से कहा है कि वह गाजा पर सैन्य हमले तेज करके गाजा...
Nag Panchami 2025: उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए तरीका और कितनी रहेगी फीस
Nag Panchami 2025: नागपंचमी महापर्व 29 जुलाई को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन भारी संख्या में भक्त उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचते हैं। यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन खुलता है। पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को काबू करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। महाकाल की नगरी में नागपंचमी महापर्व की तैयारियां शुरू मंदिर के काउंटरों पर उपलब्ध 300 रुपए का शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था से भक्तों को 40 से 45 मिनट में भगवान के दर्शन होंगे नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal...
आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पर सरकार का एक्शन… Ullu, ALTT, Desiflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म बैन
Ullu, ALTT, Desiflix, Ullu Banned: सरकार ने यह कदम अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट का प्रसारण रोकने के उद्देश्य से उठाया है। सरकार को कई शिकायतें मिली, जिनमें कहा गया कि ये ऐप्स कथित तौर पर मॉडरेशन के बिना कामुक वेब सीरीज की आड़ में एडल्ट सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट दिखाने वाले ऐप्स पर एक्शन लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू (Ullu), आल्ट (ALTT), बिग शॉट्स (Big Shots) और देशीफ्लिक्स (Desiflix) जैसे 25 ऐप पर...
हाई कोर्ट के जज खुद को सवर्ण और जिला कोर्ट के जजों को शूद्र समझते हैं… मध्य प्रदेश HC की टिप्पणी, जानिए पूरा मामला
Court News: बर्खास्त जज की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की युगल पीठ ने कहा- राज्य में जिला न्यायपालिका और उच्च न्यायालय के बीच का रिश्ता एक-दूसरे के प्रति सम्मान पर आधारित नहीं है, बल्कि एक ऐसा रिश्ता है जहां एक द्वारा दूसरे के अवचेतन में जानबूझकर भय और हीनता की भावना भर दी जाती है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की युगल पीठ ने की अहम टिप्पणी बर्खास्त जज को बैक वेजेस, पेंशन जारी करने के निर्देश 2016 का मामला, भोपाल जिला अदालत में थे जस्टिस चतुर्वेदी नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: जबलपुर हाई कोर्ट...
Bihar Chunav 2025: पहली बार सिर्फ 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे Nitish Kumar, जानिए किस नेता का है बतौर CM सबसे छोटा कार्यकाल
Bihar Election 2025: जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे नीतीश कुमार पर फोकस बढ़ता जा रहा है। उनके हर बयान और एक्शन को बारीकी से देखा जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनके नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी?
Longest Serving PM of India: पीएम पद पर नरेंद्र मोदी के 4,078 दिन पूरे, इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, जानिए नेहरू से कितना पीछे
Longest Serving PM of India: 25 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनके फैन्स के लिए बहुत खास है। आज बतौर पीएम नरेंद्र मोदी ने 4,078 दिन पूरे कर लिए हैं और वे इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) से आगे निकल गए हैं। भाजपाई खुशियां मना रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। 26 मई 2014 को पहली बार ली थी पीएम पद की शपथ लगातार 3 बार पीएम बनने वाले नेहरू के बाद दूसरे नेता सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले गैर-कांग्रेसी नेता एजेंसी, नई दिल्ली, Longest Serving PM of India। नरेंद्र मोदी...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Arvind
Contact Arvind, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack