Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां चंद रुपयों के लालच में सगे माता-पिता और रिश्तेदारों ने मिलकर अपनी ही बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक 26 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर उसके माता-पिता, भाई, मामा, एक कथित तांत्रिक और अन्य रिश्तेदारों समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे न सिर्फ उसके पति से अलग किया गया, बल्कि 5 लाख में किसी दूसरे शख्स को बेच दिया।...