Ashish Pathak
As seen in:
Medium,
Wiley Online Library,
MDPI,
BMC Psychology,
BioRxiv,
Physical Review B,
The Quint,
The Pioneer (India),
Patrika News,
Amar Ujala
and
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Ashish Pathak
आलोट के जिस मुक्तिधाम में जहां अपनों को दी थी अंतिम विदाई, वहीं दीप जलाकर किया स्मृतियों को नमन
रतलाम। दीपावली का पर्व जीवन में प्रकाश, उल्लास और नई उम्मीदों का संचार करता है। इस दिन हर घर में दीप जलाए जाते हैं, आंगन सजाए जाते हैं और मां लक्ष्मी के स्वागत में रोशनी की जाती है। लेकिन आलोट में दीपोत्सव का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने दीपावली के उत्सव को एक अलग ही भावनात्मक अर्थ दे दिया। यहां उन अपनों की याद में दीप प्रज्वलित किए गए, जिन्हें परिवार कभी इसी स्थान से अंतिम विदाई देकर लौटे थे। जिस मुक्ति धाम की चौखट पर कभी बिछड़ने का असहनीय दुख आंखों से छलका था, उसी स्थान पर शनिवार को दीपों...
दीपावली की रोशनी में दमका आलोट, बाजारों में खरीदारी का उत्साह
रतलाम। रोशनी से जगमगाते बाजार, सजी-धजी दुकानें, खरीदारी के लिए उमड़ते ग्राहक और दीपावली के स्वागत में तैयार घर-आंगन...
रतलाम में अभ्यंग स्नान से निखरा रूप, दीपों की आभा से दमका आलोट
रतलाम। दीपोत्सव केवल दीपों की रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं को आत्मसात करने का अवसर भी है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रूप चौदस पर आलोट नगर में इसी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कहीं ब्रह्ममुहूर्त में अभ्यंग स्नान कर शरीर और मन की शुद्धि का संकल्प लिया गया तो कहीं उबटन, तेल मालिश और पारंपरिक स्नान की रस्मों के बीच रूप निखारने की तैयारी हुई। घरों में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और सजावट...
दीपावली-छठ पर रेलवे ने बढ़ाए विकल्प, रतलाम मंडल से तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रतलाम। दीपावली और शीतकालीन त्योहारों पर घर लौटने वालों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सौगात दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की मारामारी के बीच पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें अहमदाबाद–झंझारपुर और अहमदाबाद–राजगीरअनारक्षित स्पेशल के साथ उत्राण–खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार के यात्रियों...
सफर के बीच छिन गया मां का मोबाइल, रेलवे कर्मचारियों ने लौटाई चेहरे की मुस्कान
रतलाम। रेल का सफर हर किसी के लिए एक मंजिल तक पहुंचने का जरिया होता है, लेकिन जब साथ में दिव्यांग बच्चा हो तो मां के लिए हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे ही एक सफर में महिला यात्री अरवा मुफद्दल के साथ अनहोनी हो गई। वह अपने दिव्यांग बेटे के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। सफर के बीच मोबाइल चोरी होने से महिला परेशान हो गईं। एक ओर बेटे की देखभाल की जिम्मेदारी थी तो दूसरी ओर चोरी हुए मोबाइल की चिंता। ऐसे मुश्किल वक्त में रतलाम मंडल के टिकट...
रतलाम में दीपोत्सव पर बिजली कंपनी का अंधेरगर्दी वाला सिस्टम, शहर से गांव तक गुल हुई बत्ती
रतलाम। घरों में दीपों की कतारें सजाने और शहर को रोशनी से जगमगाने की तैयारी के बीच बिजली कंपनी की लचर व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिस दीपोत्सव पर घर-घर रोशनी होनी थी, उसी दिन शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बिजली आपूर्ति का सिस्टम लड़खड़ा गया। रतलाम शहर के कई इलाकों में सुबह से बिजली गुल रही तो ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। नामली, सरवन, बिलपांक, बिरमावल, जावरा, सैलाना, शिवगढ़, रावटी, बाजना और करमदी सहित करीब 100 गांव बिजली संकट से प्रभावित रहे। हालात यह रहे...
Train Accident : 130 की रफ्तार से दौड़ती मालगाड़ी का तीसरा डिब्बा बेपटरी, मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग ठप
रतलाम। मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग पर सोमवार शाम करीब 7.20 बजे तेज रफ्तार मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरते ही रेल यातायात थम गया। रतलाम रेल मंडल के गोधरा-दाहोद रेलखंड पर मंगलमऊड़ी और जैकोट स्टेशन के बीच हुए हादसे में 58 डिब्बों वाली मालगाड़ी का इंजन से तीसरे नंबर का वैगन बेपटरी हो गया। करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही मालगाड़ी के डिब्बे की पिछली ट्रॉली के चारों पहिए पटरी से उतर गए। वैगन के अगले हिस्से का कपलर भी ट्रैक पर गिर गया। हादसे के बाद मुंबई से दिल्ली के बीच रेल यातायात...
त्योहार के बीच दो दिन बिजली कटौती, 3 और 4 नवंबर को रतलाम में चार घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
रतलाम। त्योहारों के बीच शहरवासियों को दो दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण कंपनी ने 3 और 4 नवंबर को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रखने की सूचना जारी की है। कहीं 11 केवी डबल सर्किट लाइन के पोल शिफ्ट किए जाएंगे तो कहीं फोरलेन निर्माण के चलते बिजली लाइन की शिफ्टिंग और पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन का काम होगा। इसके चलते दोनों दिन सुबह से दोपहर तक कई कॉलोनियों और प्रमुख बाजारों में बिजली बंद रहेगी। खास बात यह है कि 4 नवंबर को सुबह 6 बजे से ही बिजली कटौती शुरू हो...
रवि पुष्य पर रतलाम बाजार में बरसा 55 करोड़ का धन, हर सेक्टर में खरीदारी की चमक
रतलाम। शहर में रविवार को सुबह शुभ मुहूर्त में दुकानों के शटर उठे तो बाजार में उम्मीदों का कारोबार शुरू हुआ। दोपहर होते-होते ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी और शाम ढलते-ढलते शहर के प्रमुख बाजारों में पैर रखने तक की जगह मुश्किल होने लगी। किसी ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे तो किसी ने नई कार और दोपहिया वाहन की चाबी थामी। कहीं घर के लिए प्लॉट और मकानों के सौदे हुए तो कहीं साड़ी, रेडीमेड कपड़े, मोबाइल और घरेलू उपकरणों की खरीदारी चली। त्योहारों से पहले खरीदारी के महामुहूर्त रवि पुष्य ने रविवार को रतलाम के...
रतलाम के बीच बाजार में पटाखों का अवैध कारोबार, पुलिस ने पोखरणा ब्रदर्स की दुकान से जब्त किया जखीरा
रतलाम। दीपावली पर आतिशबाजी की खरीदी के लिए बाजारों में भीड़उमड़ रही है, लेकिन इसी भीड़भाड़ के बीच बिना लाइसेंस पटाखों का कारोबार भी संचालित हो रहा है। शहर के बीचोंबीच माणक चौक क्षेत्र में शनिवार दोपहर पुलिस ने पोखरणा ब्रदर्स की दुकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए। प्रारंभिक जांच में दुकान संचालक के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं मिला। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही बिलपांक थाना क्षेत्र के छतरी गांव में भी पुलिस ने रहवासी मकान से पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद...
त्योहारों पर वेटिंग से राहत, बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के चार फेरे, रतलाम में भी ठहराव
रतलाम। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ और लंबी वेटिंग के बीच पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चार फेरों वाली इस विशेष ट्रेन का रतलाम स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर दीपावली के बाद मुंबई और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी से कुछ...
पासपोर्ट बनवाने में छोटी चूक भी बनेगी बड़ी बाधा, दस्तावेजों का मिलान जरूरी
रतलाम। पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो आवेदन भरने से पहले अपने दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर लें। मार्कशीट में नाम की स्पेलिंग और आवेदन में दर्ज नाम अलग है, पिता के नाम में अंतर है या जन्मतिथि दस्तावेजों से मेल नहीं खाती, तो यह छोटी-सी चूक पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है। फर्जी पासपोर्ट के मामले सामने आने के बाद दस्तावेजों की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ने के बीच आवेदकों के लिए सही जानकारी दर्ज करना और भी जरूरी हो गया है। रतलाम के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर प्रतिदिन 75 से...
मंदसौर में मिस्त्री पिता की बेटी बनेगी डॉक्टर, आशा ने मेहनत से लिखी सफलता की नई इबारत
मंदसौर। पिता के हाथों में औजार थे और आंखों में बेटी के सुनहरे भविष्य का सपना। मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले पिता समरथ माली ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी आशा माली के सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया। उनकी इसी उम्मीद, परिवार के विश्वास और आशा की अथक मेहनत ने अब सफलता का रूप ले लिया है। मंदसौर जिले के लोध गांव की आशा का चयन भोपाल के आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में हुआ है। बेटी के डॉक्टर बनने की दिशा में बढ़े इस कदम से परिवार में खुशियों की लहर है और गांव भी अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर...
ट्रेन में यात्रा के दौरान सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख की सुरक्षा योजना आज से शुरू
रतलाम। रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अब सफर के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से आर्थिक सुरक्षा पाने का विकल्प मिलेगा। भारतीय रेल 27 अक्टूबर से वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का विस्तार कर रही है। इसके तहत आरक्षण कार्यालयों से टिकट लेने वाले पात्र यात्री भी महज 45 पैसे प्रति यात्री के प्रीमियम पर 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर चुन सकेंगे। अब तक यह सुविधा मुख्य रूप से आईआरसीटीसी के माध्यम से ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध थी। इस बदलाव से काउंटर से टिकट लेने वाले...
इंदौर-दाहोद रेल लाइन की टनल में दौड़ी टॉवर वेगन, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
रतलाम। इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में टीही से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में ट्रैक लिंकिंग पूरी होने के बाद 26 अक्टूबर को टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया। टनल के एक छोर से दूसरे छोर तक टॉवर वेगन का सफल संचालन इस महत्वपूर्ण रेलखंड के निर्माण में एक अहम पड़ाव है। इससे ट्रैक और उससे जुड़ी रेल अवसंरचना के निरीक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के...
रतलाम में 51 क्विंटल फूलों से सजी रंगोली, गरबा महोत्सव के समापन पर उमड़ा जनसैलाब
रतलाम। गरबा की थाप, उत्सव का उल्लास और फूलों से सजी भव्य कलाकृति...
Ratlam Breaking रतलाम में चली गोली, प्रेम विवाह की रंजिश की आशंका
रतलाम। शहर में रेलवे के पुराने माल गोदाम रोड पर एक युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने सुनील प्रजापत निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम की पीठ पर गोली मारी। वारदात के बाद युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुराने माल...
मंदसौर में व्यापारी पर चाकू से हमला, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
मंदसौर। दुकान खोलने निकले कृषि उपज व्यापारी पर चाकू से हुए हमले के बाद रविवार को सुवासरा में तनाव की स्थिति बन गई। हमले में गंभीर रूप से घायल विक्रम बंजारा को उपचार के लिए मंदसौर रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रुणीजा रोड पर चक्काजाम कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारी की मां ने आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी उठाई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुवासरा सहित तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर...
रतलाम में सेवा भारती ने किया 1600 से अधिक बेटियों का पूजन, सेवा और सशक्तीकरण का दिया संदेश
रतलाम। श्री बुद्धेश्वर हॉल, सागोद रोड पर रविवार को कन्या पूजन समारोह में आस्था, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। सेवा भारती रतलाम के आयोजन में 1600 से अधिक कन्याओं और 500 से अधिक समाजजनों की भागीदारी ने पूरे परिसर को उत्साह और आत्मीयता से भर दिया। मंच से कन्या पूजन की परंपरा के साथ बेटियों की शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कन्याओं का सम्मान केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके बेहतर भविष्य के...
जैन मंदिर की दान पेटी लेकर दिनदहाड़े भागा किशोर, साथी स्कूटर लेकर खड़ा था
नीमच। शहर में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। नीमच कैंट थाना क्षेत्र की जैन कॉलोनी स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर से दिनदहाड़े दान पेटी चोरी हो गई। घटना में करीब 15 से 17 वर्ष के एक किशोर के शामिल होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में वह दान पेटी लेकर बाहर निकलता और अपने साथी के साथ स्कूटर से भागता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद जैन समाज में नाराजगी है। मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। मूर्ति के पास...
Train Accident : रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच पटरी पर फंसी कार
रतलाम। रतलाम-जावरा रेलखंड पर गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंजली रेलवे फाटक पर एक कार और यात्री ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। रात करीब 10:15 बजे हुई इस घटना में कार रेलवे ट्रैक और बंद फाटक के बीच फंस गई थी। इसी दौरान जावरा की और जा रही वलसाड-हिसार ट्रेन नंबर 04728 वहां पहुंच गई। ट्रेन की कार से टक्कर हो गई। हालांकि, लोको पायलट ने ट्रेन की गति धीमी कर रखी थी, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। कार क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि चालक के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही...
मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मालवा-निमाड़ में 18.26 करोड़ की मिलीं छूट
रतलाम। स्मार्ट मीटर अब बिजली की खपत का हिसाब रखने के साथ उपभोक्ताओं को आर्थिक बचत का लाभ भी पहुंचा रहे हैं। सौर ऊर्जा से भरपूर दिन के समय बिजली का उपयोग करने वाले मालवा-निमाड़ के लाखों उपभोक्ताओं को सितंबर माह के बिजली बिलों में बड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर के स्मार्ट मीटरों ने दिन के निर्धारित समय में हुई बिजली खपत की अलग गणना कर 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को कुल 18 करोड़ 26 लाख रुपए की टाइम ऑफ डे (टीओडी) छूट दिलाई है। इस व्यवस्था से जहां उपभोक्ताओं...
रतलाम में अंधे मोड़ पर पलटी कार, 21 वर्षीय अनस की मौत
रतलाम। शहर में सोमवार देर रात एक अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार कार का अनियंत्रित होना 21 वर्षीय युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। माणकचौक थाना क्षेत्र में डी-मार्ट के पास मंगलवार रात आई-10 कार अचानक बेकाबू होकर सड़क पर दो से तीन बार पलट गई। हादसे में मौलाना आजाद नगर निवासी अनस पिता जहीर अब्बास राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार में सवार अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी...
इन ट्रेन में यात्रा के लिए मिल रहा कंफर्म टिकट, अभी कर सकते बुकिंग
रतलाम। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत रतलाम मंडल से होकर उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2026 में इन ट्रेनों के निर्धारित फेरे होंगे। रतलाम, नागदा और उज्जैन सहित...
‘कृषिका’ के जरिए खेती को मजबूरी नहीं, सम्मान और संभावनाओं से भरा व्यवसाय बनाना चाहते हैं
रतलाम। खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और करोड़ों परिवारों की जिंदगी का आधार है। इसके बावजूद किसानों को आर्थिक परेशानियों और अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सवालों को केंद्र में रखकर बनने वाली फिल्म ‘कृषिका- किसान की बेटी’ खेती और किसानों के प्रति समाज की सोच बदलने का संदेश देगी। फिल्म के निर्देशक तारिक भट्ट के अनुसार, इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सामने लाने के साथ खेती में छिपी संभावनाओं और सम्मान को भी उजागर करना है। फिल्म एक ऐसी बेटी की...
कविता विचारों से आगे, अपने समय की विसंगतियों की गवाह भी है
रतलाम। कविता सिर्फ शब्दों और विचारों का संयोजन नहीं, बल्कि अपने समय की सच्चाइयों, विसंगतियों और रचनाकार की जिम्मेदारी का आईना भी है। प्रभावी लेखन के लिए गहन अध्ययन, गंभीर चिंतन और रचनात्मक संवेदनशीलता जरूरी है। इसी विचार के साथ जनवादी लेखक संघ की समीक्षा गोष्ठी में कवि रणजीत सिंह राठौर के काव्य संग्रह वेदना के स्वर पर साहित्यकारों ने खुलकर चर्चा की। गोष्ठी में कविताओं के भाव, वैचारिक पृष्ठभूमि और अभिव्यक्ति के विभिन्न पक्षों पर विचार सामने आए। गहन अध्ययन से परिपक्व होता है कविता लेखन गोष्ठी...
सीए की प्रैक्टिस में बदले नियम, बकाया ऑडिट फीस तो रिपोर्ट पर लग सकती है रोक
रतलाम। चार्टर्ड अकाउंटेंट्सके लिए पेशेवर नैतिकता और पारदर्शिता के साथ अब रिकॉर्ड संधारण और ऑडिट फीस से जुड़े नियमों का पालन भी महत्वपूर्ण हो गया है। पिछले वर्षों की अविवादित ऑडिट फीस बकाया होने पर निर्धारित शर्तों के तहत ऑडिट रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने में रोक लग सकती है। इन नियमों और पेशेवर कार्यप्रणाली में हुए बदलावों की जानकारी देने के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रतलाम शाखा ने ‘कोड ऑफ एथिक्स’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया। इसमें नए नियमों के व्यावहारिक पहलुओं और...
Chief Minister Yogi Adityanath’s Youth Push: The Post-Distribution Test of Appointment Letters
When a Chief Minister pledges personal oversight of commitments made to the youth, the statement ceases to be mere rhetoric. It becomes an open test of administrative credibility. Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has positioned himself at the centre of that evaluation. Jobs, technical qualifications, and competitive examinations will not languish inside bureaucratic registries. The administration must answer for them directly, promptly, and completely.
करोड़ो रेल यात्रियों के लिए खुश खबर : अब रेलवन एप से परिवार के लिए भी बनाएं सीजन टिकट
रतलाम। रेल यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को और आसान बनाने की दिशा में रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है। अब पंजीकृत उपयोगकर्ता रेलवन एप के माध्यम से स्वयं के साथ परिवार के सदस्यों या किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर भी यूटीएस सीजन टिकट बुक कर सकेंगे। इससे नियमित यात्रियों को टिकट बनवाने के लिए बार-बार टिकट काउंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। एक खाते से छह सीजन टिकट तक की सुविधा पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, पंजीकृत उपयोगकर्ता अपने लिए एक तथा परिवार या अन्य व्यक्ति के नाम पर...
रतलाम में अभावों के बीच देखा प्रेमलता ने डॉक्टर बनने का सपना, मेहनत से नीट-2026 में रचा इतिहास
रतलाम। सपने कभी साधनों के मोहताज नहीं होते। उन्हें पूरा करने के लिए जरूरत होती है तो बस हौसले की, मेहनत की और उस विश्वास की, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी इंसान को आगे बढ़ने की ताकत देता है। शहर के समीप छोटे से गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने इसी विश्वास को अपनी जिंदगी की ताकत बनाया और साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मजबूत इरादों के सामने मंजिल को झुकना ही पड़ता है। आर्थिक तंगी, सीमित संसाधन और गांव में रहकर पढ़ाई करने के बावजूद प्रेमलता ने वह मुकाम हासिल किया,...
रतलाम में बंजली-सेजावता बायपास रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई पर बनी सहमति
रतलाम। बंजली-सेजावता बायपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज को लेकर सामने आया चौड़ाई का तकनीकी पेच अब पूरी तरह सुलझ गया है। रेलवे और सेतु निगम के बीच हुए पत्राचार के बाद ब्रिज के रेलवे ट्रैक के ऊपर वाले हिस्से की चौड़ाई 27 मीटर रखने पर सहमति बन गई है। सेतु निगम ने भी रेलवे के नियमों के अनुरूप इस चौड़ाई पर सहमति दे दी है। इससे अब ब्रिज के निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेलवे हिस्से में 27 मीटर चौड़ाई जरूरी बंजली-सेजावता बायपास फोरलेन के हिसाब से करीब 22...
ब्रिजों के नेटवर्क से बदल रही रतलाम की तस्वीर
रतलाम। कभी रेलवे फाटकों पर घंटों इंतजार और व्यस्त चौराहों पर जाम रतलाम की रोजमर्रा की तस्वीर का हिस्सा हुआ करता था। शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने में लगने वाला अतिरिक्त समय लोगों की परेशानी बढ़ाता था। अब करीब डेढ़ दशक में हुए सड़क और ब्रिज निर्माण के कामों ने इस तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है। शहर में फोरलेन सड़कों का विस्तार हुआ है, रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बने हैं तथा शहर को बाहरी मार्गों से जोड़ने के लिए रिंगरोड तैयार हुआ है। इन परियोजनाओं ने न केवल यातायात...
रतलाम में पुलिस को मिली एनडीपीएस जब्त करने में बड़ी सफलता
रतलाम। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अब केवल छोटे तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही है। सप्लाई की कड़ी से लेकर ड्रग्स निर्माण और बड़े नेटवर्क तक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सितंबर 2024 से अब तक की कार्रवाई में रतलाम पुलिस ने 224 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 617 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अफीम, डोडाचूरा, ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 24 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस के...
यात्रियों को राहत 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
रतलाम। आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्री सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए विशेष किराये पर संचालित 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का पुनः विस्तार किया गया है। इससे त्योहारों के दौरान विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और नियमित ट्रेनों पर भी दबाव कम होने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या...
MandsaurNews : मंदसौर में किसान ने लाखों की उपज पर चलाया ट्रैक्टर, मेहनत से उगाई फसल कर दी खत्म
मंदसौर। खरीफ सीजन की फसल में पीलामोजेक व अफलन के कारण नुकसान होना शुरू हो गया है। इसके चलते लाखों की फसल में अब उत्पादन की संभावना नहीं दिखने पर किसान ने ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। नगर के नारायणगढ़ मार्ग स्थित एजाज हुसैन ने अपनी तीन बीघा में लगाई उड़द की फसल पर गुरुवार को ट्रैक्टर से हकाई करते हुए पूरी फसल को नष्ट कर दिया। एजाज ने कहा कि तीन बीघा में उड़द की फसल लगाई थी लेकिन पीलामोजेक के कारण अफलन की स्थिति बन रही है। इसी कारण फसल को नष्ट किया। खाद, बीज, निदार्ई पर 25 से 30 हजार रुपए...
Ratlam Breaking : रतलाम में पुष्पा के गले से चेन लूटना भारी पड़ा राजस्थान की महिलाओं को, सभी गिरफ्तार
रतलाम। शहर में चोरी, लूट एवं झपट्टा मार की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूटने वाली भरतपुर (राजस्थान) की महिला गैंग की 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फिलहाल पुलिस ने इन महिलाओं के नाम नहीं बताए है, पुलिस इनको गिरफ्तार करने के बाद लगातार पूछताछ कर रही है। सभी को अलग-अलग कमरे में रखा है और पूछताछ करने पुलिस के 10...
रतलाम कलेक्टर का नवाचार : जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव
रतलाम। आमजन को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से आने की परेशानी से राहत दिलाने तथा प्रशासन को नागरिकों के अधिक निकट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने जिले में जनसुनवाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुविभागीय, तहसील, विकासखण्ड, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में विकेन्द्रीकृत जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। रतलाम...
रतलाम औद्योगिक क्षेत्र को मिलने वाला नया मार्ग, माह अंत तक शुरू हो जाएगी सुविधा
रतलाम.शहरवासियोंं एवं उद्योगपतियों के लिए खुश खबर है कि औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए बनाए गए 800 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग की सुविधा इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। इस मार्ग के शुरू होने से लोगों एवं वाहन चालकों का समय भी बचेगा। वहीं मांगल्य मंदिर दर्शन को आने वाले लोगों को भी फायदा होगा। डोसीगांव औद्योगिक क्षेत्र को विकास के पंख लगने वाले हैं। जहां तीन साल पहले औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सडक़ें निवेशकों को हताश करती थी वहीं आज पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछ चुका है । वर्तमान...
जैन मुनि प्रत्यक्ष रत्नविजय ने कहा- जीवन में अहिंसा, संयम और आत्मशांति ही जीवन की सच्ची दिशा
रतलाम। वर्तमान समय में बढ़ती हिंसा, भौतिकवाद, मानसिक तनाव, नशे की प्रवृत्ति और पर्यावरण संकट जैसे विषय पूरी दुनिया के सामने चुनौती बने हुए हैं। जैन मुनि प्रत्यक्ष रत्नविजय ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने जीवन में अहिंसा, संयम, करुणा और आत्मचिंतन को स्थान दे दे, तो अधिकांश सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान स्वतः हो सकता है। पत्रिका से विशेष बातचीत में जैन मुनि प्रत्यक्षरत्नविजय से पत्रिका ने कई विषय पर लंबी बात की, प्रस्तुत है संपादित अंश। पत्रिका : अहिंसा परमो धर्म के संदेश को आम आदमी अपने...
रतलाम में किताबें-ड्रेस के बाद अब एक्टिविटी फीस का बोझ
रतलाम। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के निजी विद्यालयों की फीस व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। पहले नई किताबें, बदली हुई यूनिफॉर्म, जूते, बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने में अभिभावकों की जेब ढीली हुई, वहीं अब अधिकांश निजी स्कूलों में एक्टिविटी फीस के नाम पर प्रति विद्यार्थी 1000 से 1500 रुपए तक अतिरिक्त राशि जमा कराई जा रही है। लगातार बढ़ते शैक्षणिक खर्च ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। वे इस शुल्क की पारदर्शिता और उपयोग को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Ashish
Contact Ashish, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack