; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी ; ; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
Ashok Jha
As seen in:
MSN,
Nature,
CNN-News18,
Business Standard,
British Food Journal,
Autocar Professional,
Prabhat Khabar
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Ashok Jha
Darbhanga: विद्यार्थी सहयोग शिविर में नहीं मिला एक भी आवेदन, अधिकारियों ने कहा लिखित शिकायत दें
Author Ashok kumar jha|Edited by सरफराज अहमद Updated: Tue, 25 Aug 2026 04:58 PM (IST) विद्यार्थी सहयोग शिविर में बीइओ राजेश कुमार साथ में अन्य एवं मौजूद बच्चे | Prabhat Khabar Network दरभंगा के गंज कबीरचक स्कूल में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों से एक भी आवेदन नहीं मिला. अधिकारियों ने समस्याओं को सीधे बताने की अपील की है और 30 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया है.
हल्की बारिश में दिल्ली मोड़ बस स्टैंड बना दलदल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Delhi Mor Bus Stand: शहर के प्रमुख यात्री पड़ावों में शामिल दिल्ली मोड़ बस स्टैंड की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है. सोमवार को हुई हल्की बारिश ने बस स्टैंड की जर्जर व्यवस्था की पोल खोल दी. पूरे परिसर में कीचड़ और जलजमाव के कारण यात्रियों, बस चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बस स्टैंड के प्रवेश मार्ग से लेकर बसों के खड़े होने वाले स्थान तक चारों ओर कीचड़ फैला हुआ है. सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है.
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने लगाया रक्तदान का 'शतक'
Author Ashok jha|Edited by Janardan Pandey Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:28 AM (IST) 100वां रक्तदान कर शतक पूरा करते प्रवीण कुमार | Prabhat Khabar Network टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में 100वीं बार रक्तदान कर शतक पूरा किया। उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। Tags praveen kumarsanjay chaudharyneelam sinha देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां.
जमशेदपुर: देश भर के कामगारों को और सशक्त बनाया जायेगा : इंटक
Author ASHOK JHA|Edited by Pradip Kumar Mahto Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:32 AM (IST) जमशेदपुर. बेंगलुरु में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की 316वीं दो दिवसीय वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता Tags accenture bengaluruannual sports meet jamshedpurbihar rajya chikitsa karmchari sangh intucDK Shivakumarg sanjeeva reddy देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां.
00 अयोध्या राम मंदिर की दान राशि चोरी के विरोध में आप का प्रदर्शन
जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर पर अयोध्या राम मंदिर की दान राशि में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था राम मंदिर से जुड़ी है. ऐसे में दान के धन के उपयोग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच होनी चाहिए. ताकि जनता का विश्वास बना रहे. जनता की मेहनत की कमाई के एक-एक रुपये का स्पष्ट और सार्वजनिक हिसाब होना चाहिए.
12 हजार किलोमीटर का सफर, हाइवे पर हादसा फिर भी नहीं थमे कदम
-28 दिनों में पूरी की 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा लाइफ रिपोर्टर@ जमशेदपुर अटूट आस्था और फौलादी हौसले के आगे मुश्किलें भी घुटने टेक देती हैं. राहरगोड़ा के दो जांबाज युवाओं, आशीष झा और विष्णु शर्मा ने बुलेट से महज 28 दिनों में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की 12,225 किलोमीटर लंबी साहसिक यात्रा पूरी की.
00 दुकानों के बढ़े वार्षिक शुल्क को वापस हो और बुनियादी सुविधाएं बढ़े
मानगो बाजार सुरक्षा समिति ने मेयर व पूर्व मंत्री बन्ना से की मुलाकात वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो बाजार सुरक्षा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बिजली, नियमित सफाई की लचर व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुखता से दुकानों के वार्षिक मासूल (किराया) में की गयी अत्यधिक वृद्धि का मुद्दा उठाया.
00 कांग्रेस के प्रदेश महासचिव का नागरिक अभिनंदन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर छोटा गोविंदपुर स्थित श्री कृष्ण सेवा संस्थान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव विजय यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विजय यादव को अंगवस्त्र, गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष राजकुमार यादव व संचालन सचिव मंजीत यादव ने किया.
00 सिक्योरिटी गार्डों ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को बतायीं समस्याएं
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के एटीएम बूथों की सुरक्षा से निकाले गये गार्डों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने पूर्व मंत्री को बैंक से अचानक कार्य से हटाये जाने से हो रहीं समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि वे लोग वर्षों से विभिन्न एटीएम बूथों पर मुस्तैदी से सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे थे. बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था या उचित पुनर्वास के उन्हें सुरक्षा कार्य से हटा दिया गया है.
00 15 जून तक पूरा करें बागबेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम
– पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निर्देश – डीसी बोले- जनहित की योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, तय समय पर पूरी हों योजनाएं वरीय संवाददाता, जमशेदपुर बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का काम 15 जून तक हर हाल में पूरा कर लें. उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की लेटलतीफी पर कड़ा रुख अपनाया.
00 सीएम से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिम की समस्याओं से कराया अवगत
मुख्यमंत्री ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा वरीय संवाददाता, जमशेदपुर रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और शहरी आधारभूत संरचना से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.
तारीख पे तारीख : बिरसानगर आवास योजना में लाभुकों का गृह प्रवेश एक बार फिर टला
ब्लॉक 8 और 23 में सड़क, नाली का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं, जुडको ने 9वीं बार बढ़ायी समय सीमा बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अटका आशियाने का सपनावरीय संवाददाता, जमशेदपुर बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपने आशियाने की आस लगाये बैठे हजारों लाभुकों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है. 31 मई की डेडलाइन एक बार फिर टल गयी है. आवास का निर्माण कार्य करा रही नोडल एजेंसी झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) अब तक 9 बार हैंडओवर की समय सीमा बढ़ा चुकी है.
00 बागुनहातु में अवैध बालू लदे तीन ट्रक जब्त, माफियाओं में हड़कंप
अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : एसडीओ वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ शनिवार को धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में बागुनहातु में औचक छापेमारी की गयी. इस दौरान मौके से अवैध बालू लदे तीन ट्रकों को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है. एसडीओ अर्णव मिश्रा ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सुवर्णरेखा घाट पर अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ा गया. इनमें से एक ट्रक पूरी तरह से बालू से ओवरलोडेड था.
सावधान! साकची में सुनाई देगी जेट इंजन जैसी आवाज, 3 जून से ''स्टीम ब्लोइंग''
साकची थाना के सामने स्थित पावर हाउस 7 में होगी सफाई प्रक्रिया आइइएल ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामवरीय संवाददाता , जमशेदपुर साकची और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग 3 जून से होने वाली तेज आवाजों से घबराएं नहीं. टाटा पावर और टाटा स्टील की संयुक्त उद्यम इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड (आइइएल ) अपने साकची स्थित पावर हाउस 7 (साकची थाना के नजदीक ) में ””स्टीम ब्लोइंग”” की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है.
00 पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
साकची में हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया आक्रोश, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को साकची में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया.
00 कन्वाइ चालकों का हंगामा, चेसिस बुकिंग ठप, वेतन में 150 प्रतिदिन बढ़ोतरी की संभावना
14 महीने से लंबित है समझौता, वेतन बढ़ोतरी पर नहीं बनी बात यार्ड में खड़ी रहीं 866 गाड़ियां, आज फिर होगी वार्ता फोटो गोस्वामी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. कन्वाइ चालकों की वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर मंगलवार को कोई निर्णय नहीं होने से उनका गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित कन्वाइ चालकों ने कमिंस यार्ड में नारेबाजी की और गाड़ियों की बुकिंग पूरी तरह रोक दी. चालकों ने एग्रीमेंट बताओ, बुकिंग कराओ के नारे लगाते हुए काम बंद कर दिया.
00 टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मियों के वेतन से कटेंगे 1101 रुपये
– रतन टाटा की प्रतिमा की स्थापना के लिए स्वेच्छा से सहयोग की अपील – प्रबंधन ने जारी किया सर्कुलर, असहमति जताने के लिए 6 जून तक का समय वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा समूह के पूर्व मानद चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा की प्रतिमा की स्थापना के खर्च के लिए टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के स्थायी कर्मचारियों (7321) के वेतन से स्वैच्छिक योगदान लिया जायेगा. इसे लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है.
00 टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने उत्कृष्ट सेवा, सहयोग के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम को किया सम्मानित
यूनियन की पहल से बढ़ता है टीम का उत्साह : रुचि नरेंद्रन वरीय संवाददाता, जमशेदपुर रक्तदान के क्षेत्र में जमशेदपुर को अग्रणी बनाये रखने वाली जमशेदपुर ब्लड बैंक की पूरी टीम को शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लड बैंक के चिकित्सकों, पैरा-मेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की गयी.
00 माॅनसून से पहले बड़े नालों की होगी सफाई, 3 जोन में 90 कर्मी करेंगे काम
Published at :06 May 2026 9:32 PM (IST) मानगो नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को जलजमाव, धूल और अंधेरे से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई, सड़कों की नाइट स्वीपिंग और हाइ मास्ट लाइटों के रखरखाव के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है. ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar. देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
00 शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण अभियान जल्द होगा शुरू
– जेएनएसी ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया, विशेष वाहन व प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की – सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल केंद्र में विशेषज्ञों की देखरेख में किया जायेगा कार्य वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होगा. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के पशु चिकित्सा पदाधिकारी सागर हांसदा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. अभियान के लिए एक विशेष वाहन और प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है.
00 स्वगणना : टाटा स्टील के वीपी ने पोर्टल पर जाकर खुद भरा अपना विवरण
Published at :05 May 2026 9:06 PM (IST) मंगलवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की टीम की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की. ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar. देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां.
0000 टिनप्लेट कंपनी के गेट पर ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन, संयुक्त ट्रेड यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
बकाया भुगतान और 16 श्रमिकों को काम से हटाने का विरोध वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के मुख्य द्वार पर सोमवार को ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले श्रमिकों ने नर्सरी विभाग के 16 श्रमिकों को काम से हटाये जाने और उनके बकाया अंतिम भुगतान (फाइनल सेटलमेंट) की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा करने की मांग की.
000 साकची, स्टेशन, मानगो व घाटशिला में चलेगा हस्ताक्षर अभियान
– यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय – खड़गपुर मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में भी मोर्चा खोलने पर हुई चर्चा वरीय संवाददाता, जमशेदपुर यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति शहर के अलावा घाटशिला में भी व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलायेगी. 17 मई को साकची गोलचक्कर, 18 मई को टाटानगर स्टेशन के पास स्टार टॉकीज, 19 मई को डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल के पास और 24 मई को घाटशिला में अभियान चलाया जायेगा.
00 रात में होगी सड़कों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
शहर को नंबर वन बनाने के लिए स्वच्छता का ‘मास्टर प्लान’ तैयार, नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिये निर्देश – लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, फील्ड में उतरकर निरीक्षण करेंगे विशेष पदाधिकारी – जलसंकट दूर करने के लिए दो दिनों में सार्वजनिक जगहों पर रखे जायेंगे घड़े -एक सप्ताह में चालू होंगे वाटर एटीएम वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष पायदान पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया है.
00 बावनगोड़ा चौक बागानशाही से रोड नंबर 7 तक बिछेगी नयी पाइप लाइन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. बावनगोड़ा चौक बागानशाही से लेकर रोड नंबर 7 तक जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नयी पाइप लाइन बिछायी जायेगी. पूरे क्षेत्र में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन बिछाने और उन्हें आपस में जोड़ने का कार्य जल्द शुरू होगा. उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि कार्य आदेश मिलने के बाद संबंधित संवेदक को छह माह के भीतर पाइप लाइन बिछाने और जोड़ने का काम पूरा करना होगा.
अंश त्रिपाठी के घर गैस संकट दूर, सिलेंडर लेकर पहुंचा एजेंसी कर्मी
प्रभात असर वरीय संवाददाता, जमशेदपुर ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से एलपीजी टैंकर शिवालिक को सुरक्षित भारत लाने वाले सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी के घर छाया गैस संकट दूर हो गया है. प्रभात खबर के 27 अप्रैल के अंक में ”होर्मुज से एलपीजी लाने वाले अंश के घर में ही गैस संकट” शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की गई. जिसमें बताया गया कि 24 मार्च को बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से परिवार इंडक्शन चूल्हे पर आश्रित था.
0000 पटमदा और घाटशिला में सबसे कम 877 लिंगानुपात, प्रसव पूर्व लिंग जांच की आशंका
Published at :25 Apr 2026 10:48 PM (IST) जिले में गिरते लिंगानुपात और स्वास्थ्य सेवाओं की सुस्त रफ्तार पर डीसी राजीव रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है. शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने दो टूक कहा कि बेटियों को बचाने के लिए प्रशासन किसी भी हद तक जायेगा. ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar. देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में 27 से सजेगा पहाड़ी माता का दरबार, हरपाल सिंह बने संरक्षक
Published at :18 Apr 2026 10:36 PM (IST) बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में इस वर्ष भी माता पहाड़ी और माता चंडी की पूजा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की जायेगी. आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बस्ती में पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव की अध्यक्षता में बैठक हुई. ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar. देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
जेसीपी इंप्लाइज यूनियन सदस्यों के लिए लागू होगी मेडिकल इंश्योरेंस योजना
न्यूवोको विस्टास की यूनियन मीटिंग में फैसला : ठेका कर्मियों के वेलफेयर और सम्मान पर भी रहेगा विशेष फोकस वरीय संवाददाता, जमशेदपुर सीमेंट कंपनी न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड की मान्यता प्राप्त यूनियन जेसीपी इंप्लाइज यूनियन ने अपने सदस्यों के हित में मेडिकल इंश्योरेंस योजना लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. गोलमुरी क्लब में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कमेटी मीटिंग में यह प्रस्ताव रखा गया.
लाभुकों ने पूछा- कब मिलेगी चाबी, डीसी बोले- 30 अप्रैल तक होगा गृह प्रवेश
Updated at : 10 Apr 2026 9:51 PM (IST) बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपने आशियाने का सपना देख रहे लाभुकों के सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया. जिस घर की चाबी दो साल में मिलनी थी, उसके लिए छह साल बाद भी दर-दर भटक रहे सैकड़ों लाभुकों ने डीसी कार्यालय और जेएनएसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar. देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां.
जन्मजात हृदय रोग से जंग जीत कर लौटे 5 मासूम, मिला नया जीवन
Updated at : 10 Apr 2026 12:02 AM (IST) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की तत्परता से जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित पांच बच्चों को नया जीवन मिला है. श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर (मुंबई और हैदराबाद) में सफल ऑपरेशन के बाद ये बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर लौट आये हैं. ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar. देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
टाटा पावर : एआइ से बिजली वितरण और ग्रिड मैनेजमेंट होगा स्मार्ट
Updated at : 09 Apr 2026 10:45 PM (IST) टाटा पावर ने ऊर्जा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ाते हुए अपनी कार्यप्रणाली को पूरी तरह आधुनिक बनाने का निर्णय लिया है. कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और डेटा के इस्तेमाल के लिए विश्व प्रसिद्ध 'डेटाब्रिक्स' प्लेटफॉर्म को अपनाया है. ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar. देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज
सदर अस्पताल समेत पांच केंद्रों पर 14 वर्ष की बालिकाओं को नि:शुल्क लगेगा टीका वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की शुरुआत की. मौके पर तीन बालिकाओं को वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी और उन्हें प्रमाण-पत्र भी सौंपे गये. कार्यक्रम में डॉ. मिताली घोष, डॉ.
मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक को जल्द मिलेंगे चार नये डॉक्टर, वॉक-इन इंटरव्यू 16 को
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर में संचालित मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के लिए चार डॉक्टरों की नियुक्ति होगी. इसके लिए 16 अप्रैल को खासमहल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू होगा. नियुक्ति प्रक्रिया में अनुभवी चिकित्सकों को प्राथमिकता देने के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष रखी गयी है. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थानों से एमबीबीएस डिग्रीधारक अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. चयनित डॉक्टरों को प्रतिदिन 1400 रुपये का मानदेय दिया जायेगा.
एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगी हाइटेक एलाइजा मशीन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
अस्पताल ने शुरू की तकनीकी और वित्तीय बिड की प्रक्रिया वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही ‘फुली ऑटोमेटेड एलाइजा प्रोसेसर’ मशीन स्थापित की जायेगी, जिससे कोल्हान क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए तकनीकी और वित्तीय बिड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस मशीन से ब्लड बैंक आत्मनिर्भर बनेगा और गरीब मरीजों को निजी पैथोलॉजी से मुक्ति मिलेगी.
मानगो : अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बदलेगी सूरत, निगरानी होगी सख्त
सहायक नगर आयुक्त ने की समीक्षा वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जायेगा. मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चल रहे इन केंद्रों के संचालन को लेकर नगर निगम कार्यालय में समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय की निगरानी की जायेगी.
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के खाली पदों पर होंगे उपचुनाव, कल तक हो सकती है घोषणा
रिटायरमेंट के कारण खाली हुए एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव और तीन सदस्यों के पद चार सदस्यीय सब कमेटी गठित, चिदानंद खंडई चुने गये चुनाव पदाधिकारी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग मंगलवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें यूनियन के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी और चार सदस्यीय सब कमेटी के चयन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया. निष्पक्ष चुनाव के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया.
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित
फाेटो-अशोक वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कर्मचारी अपनी जीवनसंगिनी के साथ शामिल हुए. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए यूनियन की कार्यशैली की सराहना की.
जेएनएसी के डीएमसी का अल्टीमेटम, समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो नपेंगे इंजीनियर
उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने की विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा कागजी खानापूर्ति पर कृष्ण कुमार ने जतायी नाराजगी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जेएनएसी (जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति) के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने की.
डिजिटल जनगणना 2027 : मानगो और जमशेदपुर में मास्टर ट्रेनर्स ने संभाली कमान, ट्रेनिंग का खाका तैयार
मोबाइल ऐप और मैप से लैस होंगे प्रगणक वरीय संवाददाता, जमशेदपुर भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड की ओर से जारी सूची के अनुसार मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) में फील्ड ट्रेनर्स का चयन कर लिया गया है. पहली बार पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिये संपन्न होगी. दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया झारखंड में जनगणना का कार्य व्यवस्थित तरीके से दो मुख्य चरणों में संपन्न होगा. पहले चरण में मकानों की सूचीकरण होगी.
टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में गूंजे मंत्र, पूजा-अर्चना के साथ नये वित्तीय वर्ष का आगाज
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नये वित्तीय वर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिपूर्ण माहौल में कामकाज का शुभारंभ हुआ. कंपनी के इंजन डिवीजन, पावर सप्लाई वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट वन असेंबली लाइन-1 व 2, ईवी फिटमेंट लाइन-4 तथा फाइन व्हीकल प्रिपरेशन में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर की सड़कों पर लौटेगी दूधिया रोशनी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर खर्च होंगे 2.28 करोड़
जेएनएसी ने 10 ग्रुपों में तैयार किया मेंटेनेंस का खाका, एक वर्ष तक एजेंसी संभालेंगे रखरखाव का जिम्मा वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में अब रात के समय अंधेरे की समस्या से निजात मिलने वाली है. जेएनएसी प्रशासन ने शहर की खराब पड़ी और रखरखाव के अभाव में बंद स्ट्रीट लाइटों को फिर से चालू करने के लिए प्लान तैयार किया है.
बिरसानगर आवास योजना में ड्रेनेज पर खर्च होंगे 50 लाख
ब्लॉक 8 और 23 में ड्रेनेज के लिए 5 महीने का लक्ष्य, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अटका गृह प्रवेश वरीय संवाददाता, जमशेदपुर बिरसानगर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभुकों के लिए एक राहत भरी खबर है. जेएनएसी ने ब्लॉक नंबर 8 और 23 में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इन दोनों ब्लॉकों में नालियों का निर्माण के लिए विस्तृत योजना तैयार की है. इस पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आयेगी. निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पांच माह की समय-सीमा निर्धारित की है.
मानगो को ''''स्मार्ट सिटी'''' बनाने सड़कों पर उतरीं मेयर, अधिकारियों को लगायी फटकार
विभिन्न वार्डों का किया सघन निरीक्षण, कचरा उठाव व जर्जर सड़कों पर जतायी नाराजगी वरीय संवाददाता , जमशेदपुर. मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने शनिवार को क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. मेयर ने जवाहर नगर रोड नंबर 9, रोड नंबर 13, ब्रम्हापथ, बावनगोड़ा चौक, ईदगाह मैदान, बगानशाही और नेशनल हाईवे से सटी बस्तियों में घूम-घूम कर जमीनी हकीकत देखी.
13.5 करोड़ की मानगो जलापूर्ति योजना : एनएचएआइ से एनओसी के बाद भी एलिवेटेड कॉरिडोर से फंसा पेंच
बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण, पाइपलाइन और जर्जर सामग्री देख भड़कीं मेयर कहा-जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी फोटो है…. वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. मानगो जलापूर्ति योजना के तहत बालीगुमा में साढ़े 13 करोड़ से बन रही 17.5 लाख लीटर क्षमतावाली पानी टंकी का शुक्रवार को मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. बालीगुमा क्षेत्र के हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बन रही 17.5 लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का काम अधर में लटका है.
कैंपस...... दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में शुरू हुई ''''बुक इश्यू'''' की सुविधा
फोटो-अशोक अब घर ले जाकर अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ सकेंगे पाठक दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता पूरी तरह नि:शुल्क, 8 हजार पुस्तकों का है संग्रह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन क्यूआर कोड या सीधे लाइब्रेरी जाकर कर सकते हैं आवेदन सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा पुस्तकालय वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर के विद्यार्थियों, युवाओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है.
टिनप्लेट डिवीजन में वार्षिक मेंटेनेंस को लेकर शटडाउन, तीन से छह दिनों तक थमेगा उत्पादन
पिकलिंग लाइन और 6-हाई प्लांट समेत कई यूनिट्स बंद, मशीनों की होगी ओवर हॉलिंग वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में बेहतर उत्पादन और मशीनों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वार्षिक शटडाउन लिया है. कंपनी प्रबंधन ने इस दौरान पिकलिंग-1 व 2, ईसीएल (इलेक्ट्रोलाइटिक क्लीनिंग लाइन) और 6-हाई प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है. यह शटडाउन अलग-अलग यूनिट्स के लिए तीन से छह दिनों तक के लिए लिया गया है.
भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते आर्थिक माहौल पर हमारी पैनी नजर : गिरीश वाघ
जीएसटी 2.0 से सुधरी मांग, तीसरी और चौथी तिमाही में आयी तेजी, पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा मोटर्स सतर्क वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) गिरीश वाघ ने वित्त वर्ष 2026 के नतीजों पर चर्चा करते हुए कहा कि कंपनी वर्तमान में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते व्यापक आर्थिक माहौल पर बारीकी से नजर रख रही है.
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Ashok
Contact Ashok, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack