फांसी लगाने के बाद एमजीएम लाया गया था युवक मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बलाइडीह निवासी 18 वर्षीय राजू प्रमाणिक ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली थी. उसके दोस्त राहुल के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले गए. वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर एमजीएम पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Atul Pathak
बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! 72 घंटे बंद रहेंगी सेवाएं, 400 से अधिक शाखाएं प्रभावित...
; पढ़ना जारी रखें आपके लिए और भी
बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! 72 घंटे बंद रहेंगी सेवाएं, 400 से अधिक शाखाएं प्रभावित...
प्रदर्शन करते एसबीआई बिष्टुपुर के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल के बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकिंग सेवाएं लगातार करीब 72 घंटे तक प्रभावित रहने की स्थिति बन गयी है. हड़ताल के दौरान नकद निकासी, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट सहित कई बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. सुबह नौ बजे से शाखाओं के बाहर जुटे बैंककर्मी यूएफबीयू के संयोजक रिंटू कुमार रजक के अनुसार, बैंककर्मी शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही अपनी-अपनी शाखाओं के बाहर जुटकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
वीकेंड में घूमने का है प्लान! सिर्फ 5,000 रुपये में घूमें जमशेदपुर के आसपास ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन
जमशेदपुर: स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के संगम पर बसा और दलमा की पहाड़ियों से घिरा जमशेदपुर न सिर्फ अपने उद्योग के लिए, बल्कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. यदि आप कम बजट में अपने परिवार के साथ एक शानदार और यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो मात्र 5000 हजार के बजट में आप जमशेदपुर के आस-पास इन 5 बेहतरीन जगहों की सैर कर सकते हैं. 5000 हजार में फैमिली ट्रिप पैकेज इस बजट में आप अपनी बाइक, कार या सार्वजनिक परिवहन (टैक्सी/बस) का उपयोग करके इन जगहों का आनंद उठा सकते हैं.
East Singhbhum News : पोटका को हरा जमशेदपुर बना चैंपियन, 1.70 लाख नकद मिले
गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बनकांटी पंचायत स्थित जगन्नाथपुर स्टेडियम में आदिवासी ब्वॉयज क्लब (एबीसी) के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार शाम को फाइनल मुकाबले साथ समापन हो गया. फाइनल में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मुकाबले में असम समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिससे लोगों में उत्साह दिखा. 30 जनवरी से शुरू फुटबॉल महाकुंभ में 24 टीमों ने भाग लिया. 31 जनवरी शनिवार शाम को फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच ग्लोरी एंड ग्लोरी जमशेदपुर और किंग फिशर पोटका की टीम बीच खेला गया.
East Singhbhum News : असम में आदिवासी पर अत्याचार निंदनीय, मौन क्यों हैं विपक्षी नेता
घाटशिला. घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने शनिवार को फूलडूंगरी स्थित झामुमो कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम में झारखंड से गये आदिवासी एवं संताल समुदाय पर हो रहे अत्याचार को गंभीर और निंदनीय बताया. उन्होंने इस मुद्दे पर झारखंड के विरोधी दलों विशेषकर भाजपा के आदिवासी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाये. कहा कि अंग्रेजी शासन काल के दौरान झारखंड से गये आदिवासी समुदाय आज भी असम में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं.
Page not found - Prabhat Khabar
पटमदा. झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिले के भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत के सबर बाहुल गांव पगदा सबर टोला, हाथी टोला और डांगर टोला का शुक्रवार को दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आदिम जनजाति सबर परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया. अध्यक्ष ने विशेष रूप से जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किये गये शहद उत्पादन कार्यक्रम की सराहना की.
Chaibasa News : सीआरपीएफ-60 बटालियन और मॉर्निंग वॉकर्स फाइनल में पहुंचे
चक्रधरपुर. पीपीपी क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शनिवार को रेलवे इंटर कॉलेज मैदान में रोमांच, संघर्ष और रिकॉर्ड से भरपूर मुकाबले देखने को मिले. दिन का सबसे अहम मुकाबला सेमीफाइनल के रूप में खेला गया. इसमें मॉर्निंग वॉकर्स की टीम ने सांसद एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में सांसद एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 64 रन बनाये. 65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉर्निंग वॉकर्स की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद दो गेंद शेष रहते 68 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
East Singhbhum News : सनातन की रक्षा को संतान को संस्कारी बनायें : उमाशंकर
पोटका. पोटका के ओडिशा रोड में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में पांचवे दिन शनिवार को कथा स्थल पर भक्तों का सैलाब उमड़ा. कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ला महाराज ने मंगलारती व मंगलाचरण के बाद भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया. साथ ही कहा कि माता-पिता को बच्चों को संस्कारी बनाएं तभी सनातन धर्म की रक्षा संभव है. सरकटासुर वध, तृणावर्त उद्धार, माखन चोरी लीला, अधासुर वध, ब्रह्मा मोहन कथा, पुतना वध व गोवर्धन पूजा की कथाएं सुनायी. इनसे निष्छल प्रेम, आनंद, अहंकार त्याग व भक्ति का संदेश मिला.
East Singhbhum News : गांव की विकास योजनाएं अब ग्राम पंचायत स्वयं बनायेगी : विद्युत वरण
पटमदा. भारत सरकार की महत्वाकांक्षा योजना ‘विकसित भारत रोजगार व आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) योजना’ के तहत ग्रामीण, किसान व श्रमिकों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी.
East Singhbhum News : समाज में भाईचारा बढ़ाती है खेलकूद : संजीव
पोटका. सरस्वती पूजा पर पोटका की तेंतला पंचायत के बड़ा बान्दुआ गांव में श्रीश्री सरस्वती पूजा कमेटी की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे. यहां आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया, जिसमें विजेता रांकुगाजाड़ (धोलाडीह) व उपविजेता बांदुआ एफसी रहीं.
East Singhbhum News : हाथी ने सूंड घुसाकर खाट पर सो रहे वृद्ध की खींचा, जान बची
चाकुलिया. चाकुलिया में जंगली हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है. प्रखंड के लगभग सभी जंगल में एक दो या उससे अधिक संख्या में जंगली हाथी शरणागत हैं. दिन भर हाथी जंगलों में रहते हैं. शाम होते ही उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं. मंगलवार की रात जंगली हाथी के हमले से लोधाशोली पंचायत के कुलबादिया निवासी काशीनाथ पातर (65 वर्ष) बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक, कुलबादिया गांव में काशीनाथ घर के भीतर खाट पर सो रहे थे. हाथी ने दरवाजा तोड़कर सूंड भीतर घुसाया. कंबल ओढ़कर सो रहे वृद्ध को सूंड से बाहर की ओर खींचा.
Chaibasa News : हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल
गुवा. मकर संक्रांति पर बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, चूड़ा-दही व तिलकुट वितरण किया. कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा की. पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी ने भव्य मेले का आयोजन किया. मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस समेत विभिन्न प्रकार के झूले लगाये गये, जिनका बच्चों ने खूब आनंद उठाया.
Chaibasa News : पांच दिनों बाद मझगांव में दिखा दंतैल हाथी, वन विभाग ने खदेड़ा
चाईबासा. ओडिशा सीमा से सटे झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में आतंक का पर्याय दंतैल हाथी करीब छह दिनों बाद एक फिर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड में देखा गया है. मझगांव प्रखंड के हल्दिया स्थित बन्दासाई और तिलोकुटी क्षेत्र में दंतैल हाथी को देखा गया. इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी. वन विभाग की टीम ने आग जलाकर और पटाखे के सहारे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में जुट गया. ग्रामीणों का कहना है कि संयोग था कि हम रतजगा कर रहे हैं. इससे बड़ी घटना टल गयी.
East Singhbhum News : संस्कृति की साक्षी बना टुसू मेला बहुरुपियों ने किया पारंपरिक नृत्य
गालूडीह. गालूडीह में सुवर्णरेखा नदी तट पर बुधवार को मकर संक्रांति पर बुधवार की शाम 200 साल प्राचीन ऐतिहासिक विशाल टुसू मेला का आयोजन हुआ. मेला में झारखंडी लोक संस्कृति की झलक दिखी. लोग ढोल, धमसे और मांदर की थाप थिरके. पारंपरिक टुसू गीत और नृत्य से समां बंधा. बहुरुपियों की टोली ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य किया. मेले में टुसू गीत के धुन बजते रहे. यहां आदिवासी जुमित गांवता क्लब गालूडीह, धातकीडीह और बोधपुर के तत्वावधान में मेला आयोजित हुआ. मेले में आसपास के गांंवों से हजारों लोग शामिल हुए.
Seraikela Kharsawan News : कुकड़ू : झुंड से बिछड़ कर सड़क पर आये हाथी, दहशत
खरसावां/चांडिल. चांडिल वन क्षेत्र के दारुदा (कुकड़ू प्रखंड) में करीब एक दर्जन जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं. इनमें से दो हाथी मंगलवार को झुंड से अलग होकर सड़क किनारे विचरण करते देखे गये. जंगली हाथियों की चिंघाड़ से क्षेत्र के लोग डरे सहमे हुए हैं. दिन के उजाले में हाथियों के सड़क किनारे विचरण करते देख लोग अब आदरडीह-मिलन चौक मार्ग के रास्ते चलने से परहेज कर रहे हैं. लोग वैकल्पिक मार्ग से रास्ता बदल कर आवागमन कर रहे हैं.
Chaibasa News : खड़पोस में पांच दिनों से कैंप कर रही 80 सदस्यीय टीम
चाईबासा. मझगांव के बेनीसागर के पास तिलोकुटी में वन विभाग के डीएफओ व रेंजर सहित 80 सदस्यीय टीम लगातार कैंप कर रही है. हाथी के ट्रेस होते ही उसे सुरक्षित जंगल में पहुंचाया जायेगा. विभाग के पदाधिकारी, क्यूआरटी व बाहर से आयी टीम सतर्क है. उक्त हाथी का अंतिम लोकेशन खड़पोस में मिला था. डीएफओ ने बताया कि मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर विभाग सतर्कता बरत रहा है.
Chaibasa News : नोवामुंडी : खेतों में दिखा हाथियों के पैरों के निशान, टमाटर व गोभी की फसल को क्षति
नोवामुंडी. नोवामुंडी के कुचीबेड़ा इलाके में मंगलवार सुबह 5 बजे दो हाथियों ने हड़कंप मचा दिया. स्थानीय किसानों ने बताया कि ये हाथी डीपीएस कालाइया होते हुए कुचीबेड़ा पहुंचे और अजय मुंडा व कृष्णा पूर्ति के बागानों में लगी मटर, टमाटर और गोभी की फसल को मामूली नुकसान पहुंचाया. इसके बाद हाथी जंगल की ओर चले गये और वहीं डेरा जमाया. मौके पर फॉरेस्ट विभाग की टीम पहुंची, जहां फॉरेस्टर अमित महतो और जयश्री सुंडी शामिल थे.
Chaibasa News : हाथी को ट्रेस नहीं कर पाया विभाग दहशत से गांवों में पसरा सन्नाटा
मझगांव. पश्चिम सिंहभूम जिले में एक से नौ जनवरी तक 20 ग्रामीणों को मार डालने वाले हाथी का बीते 96 घंटे से पता नहीं है. वहीं, वन विभाग की टीम थर्मल सेंसर व ड्रोन कैमरा के मदद से झारखंड-ओडिशा सीमा के जंगलों का खाक छान रहा है. वहीं, जंगल से सटे गांवों में हाथी का दहशत बरकरार है. मझगांव प्रखंड के तिलोकुटी गांव में हाथी के हमले में बीते शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद से कई परिवारों ने गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है.
Chaibasa News : उर्दू शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में ही पदस्थापित किया जाये
चक्रधरपुर. झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम के बैनर तले चक्रधरपुर के नकटी डैम के पास शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रदेश महासचिव अमीन अहमद के निर्देश पर हुआ. इसकी अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अब्दुल मजीद खान ने की. समारोह में पूरे झारखंड से पहुंचे उर्दू शिक्षकों ने इसे ऐतिहासिक बना दिया. इस अवसर पर 20 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अनुकरणीय शिक्षकीय सेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया. वहीं 35 कार्यरत शिक्षकों को भी सामान्य सम्मान से नवाजा गया.
Chaibasa News : शॉर्ट सर्किट से बनारसी पैलेस साड़ी दुकान में लगी आग, 60 लाख की क्षति
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर की रिटायर्ड कॉलोनी स्थित बनारसी पैलेस साड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे करीब 60 लाख रुपये से अधिक की बनारसी साड़ियां, सूट, महंगे फर्नीचर, एसी, एलइडी टीवी जलकर राख हो गये. आग पर दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया गया. इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, पर दुकान मालिक तपन चक्रवर्ती को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है. इस वजह से परिवार सदमे में है. घटना मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे की है.
Chaibasa News : निरंतर अभ्यास, साहस व आत्मविश्वास से मिलती है सफलता : प्रधानाचार्य
चाईबासा. पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. मौके पर कक्षा नवम के छात्र सावन बेहरा को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. सावन ने हाल ही में नेपाल के पोखरा में 5 से 8 जनवरी तक आयोजित अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिकल किया. प्रतियोगिता में श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत और नेपाल के चयनित खिलाड़ी शामिल थे. विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने सावन को मेडल पहनाकर सम्मानित किया.
Chaibasa News : रक्तदान को आगे आयें युवा: सुखराम
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के बनमालीपुर स्थित पेल्लो टुंगरी स्थित कला संस्कृति भवन में रविवार को उरांव सरना समिति द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव व पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने किया. उरांव सरना समिति के पहले शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवा और समाजसेवियों ने भाग लिया. रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया : रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
Chaibasa News : तिल, गुड़ व चावल की खरीदारी अधिक
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर में मकर संक्रांति का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी तैयारियां तेज हो गयी हैं. रविवार को चक्रधरपुर की साप्ताहिक हाट में खरीदारों की भीड़ उमड़ी. सबसे अधिक भीड़ कपड़ों की दुकानों में रही. कपड़ों के साथ-साथ तिल, गुड़, चावल, घी, तेल समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें भी पूरी तरह सजी हुई थीं. पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाने के लिए ग्रामीणों ने मिट्टी के बर्तनों की भी जमकर खरीदारी की.
Chaibasa News : केलेंडे बनी बालश्रम मुक्त पंचायत, 100 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा
झींकपानी. झींकपानी प्रखंड की केलेंडे को बालश्रम मुक्त पंचायत घोषित किया गया है. इसे लेकर केलेंडे पंचायत भवन में बाल अधिकार सुरक्षा मंच के सलाहकार गारदी मुंडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि बाल अधिकार सुरक्षा मंच के सचिव रघुनाथ गोप शामिल हुए. कार्यक्रम में ब्लाॅक कोआर्डिनेटर महेश्वर किसान ने बताया कि केलेंडे पंचायत पहली बालश्रम मुक्त पंचायत बनी है. उन्होंने एस्पायर संस्था के प्रयासों की जानकारी दी.
East Singhbhum News : कासमार गांव में अवैध खनन होने पर ग्रामीण नाराज, डीसी से जांच की मांग
डुमरिया. डुमरिया के कासमार गांव में लीजधारक आशीष अग्रवाल के पट्टे वाले क्षेत्र में पत्थर खनन के दौरान हो रही ब्लास्टिंग से ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं. गुरुवार को आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उपायुक्त से लीज की निष्पक्ष जांच कराने की लिखित मांग करने का फैसला किया. ग्रामीणों का आरोप है कि खनन स्थल पहले तालाब था, जहां आम का बगान भी मौजूद है. आसपास के तालाबों में वे नहाते थे, लेकिन अब ब्लास्टिंग से पानी दूषित हो गया है.
East Singhbhum News : किसानों के लिए प्रेरणा बने 72 वर्षीय भूपेंद्रनाथ
चाकुलिया. चाकुलिया के मातापुर निवासी 72 वर्षीय भूपेंद्र नाथ महतो साल में तीन बार खेती करते हैं. पहले धान की खेती करते हैं. धान की फसल काटने के बाद सरसों व बाद में तिल की खेती में जुट जाते हैं. वर्तमान में उनके 6 बीघा जमीन पर सरसों के पीले फूल लहलहा रहे हैं. सेवानिवृत शिक्षक भूपेंद्र नाथ महतो अपनी सेवानिवृत्ति के 12 वर्षों के बाद भी सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था में भी उनके चेहरे पर उर्जा और तेज का रहस्य खेतों में लहलहाते फसल है. जब भी उन्हें समय मिलता है, वे अपने खेतों में चले जाते हैं.
East Singhbhum News : कोल्हान विवि ने सेफा में किया प्रवेश
बहरागोड़ा. रांची में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट ईस्ट जोन के तहत शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा. कोल्हान का पहला मैच एलएन मिथिला विश्वविद्यालय के साथ हुआ. कोल्हान ने 8-0 से मिथिला को पराजित किया. दूसरा मैच मगध विश्वविद्यालय के साथ होने वाला था, लेकिन मगध की टीम नहीं पहुंची, जिसके कारण कोल्हान की टीम को वॉकओवर मिला. तीसरे मैच में कोल्हान ने एमपीसी विश्वविद्यालय बारिपादा (ओडिशा) को 9-0 से हराया. चौथा मैच रोबेंशा विश्वविद्यालय कटक के साथ हुआ.
Chaibasa News : तीन राज्यों की टीम का इंटर-स्टेट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, शाम में सीमा पार हुआ हाथी, रात में लौटा
जगन्नाथपुर. जिले में हाथी से मचे कोहराम के बाद वन विभाग ने अब तक का सबसे बड़ा इंटर-स्टेट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. शाम को हाथी ओडिशा सीमा पार हो गया. वहीं, रात को ओडिशा से खदेड़े जाने पर वापस लौटने लगा था. इस अभियान को और अधिक मजबूती देने के लिए रांची से क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) स्मिता पंकज खुद मझगांव के तिलोकुटी पहुंचीं. उनकी उपस्थिति में पूरे ऑपरेशन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा. प्रशासन ने 8 जेसीबी मशीन चार ट्रैक्टर की मदद ली.
Chaibasa News : हाटगम्हरिया में शाम 5:20 में दिखा हाथी, तीन घंटे में करीब 7 किमी चला
जगन्नाथपुर. पश्चिम सिंहभूम जिले के डुमरिया व आसपास में एक जंगली हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत है. हाथी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है, जिससे लोग रात भर जागने को विवश हैं. हाथी शाम ढलते ही सक्रिय हो गया है. तेजी से आबादी वाले क्षेत्रों में घूम रहा है. मात्र 3 घंटे के भीतर हाथी ने लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है. गुरुवार शाम करीब 5:20 बजे डुमरिया निवासी राजकुमार कुम्हार हाटगम्हरिया से घर लौट रहे थे. तिरिंगबुरु जंगल के पास मोड़ पर उनके सामने अचानक विशालकाय हाथी आ गया.
East Singhbhum News : ट्रक के पीछे टकरायी बाइक भाई की मौत, बहन गंभीर
जादूगोड़ा . जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क पर राजदोहा गांव के समीप बुधवार शाम में ट्रक और बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें राजदोहा के प्रमुख नगर निवासी रवींद्र हेम्ब्रम की मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठी उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से जादूगोड़ा की ओर आ रहे ट्रक ने धोबनी गांव के पास अचानक ब्रेक ले लिया. इससे उसके पीछे आ रहे रवींद्र ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक में पीछे से जोरदरा टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार रवींद्र नाथ हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
Seraikela Kharsawan News : बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
सरायकेला. गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर बुधवार को सीनी के एग्रिको फार्म में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा. उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह में 12 विभाग अपनी-अपनी थीम पर झांकियां प्रस्तुत करेंगे.
Seraikela Kharsawan News : राजनगर की थैलेसीमिया पीड़िता को ट्राइबल ब्लड मैन ने गोद लिया
राजनगर. जमशेदपुर निवासी ‘ट्राइबल ब्लड मैन’ राजेश मार्डी ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए सरायकेला प्रखंड के सेणेडीह निवासी थैलेसीमिया पीड़ित सात वर्षीय सुमन टुडू को गोद ले लिया. आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए यह जीवनदायिनी पहल साबित हुई. सुमन टुडू को हर महीने रक्त चढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि उसके शरीर में रक्त निर्माण नहीं होता है. उसके पिता रामचंद्र टुडू छोटी दुकान चलाते हैं.
Seraikela Kharsawan News : कुचाई में सड़क निर्माण में अनियमितता, काम रोका
खरसावां . कुचाई प्रखंड की रुगुडीह पंचायत अंतर्गत चेतनटोला से बबुआंग टोला (नीमडीह गांव) तक बन रही पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुखिया करम सिंह मुंडा सहित ग्रामीणों ने बुधवार को कार्य रोक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल की ओर से हो रहे निर्माण में सीमेंट, गिट्टी व बालू के मिश्रण का अनुपात सही नहीं रखा गया है. सीमेंट की मात्रा कम है तथा 8 इंच की जगह कहीं 4 तो कहीं 6 इंच की ढलाई की जा रही है.
Seraikela Kharsawan News : एसडीएम ने कुरीतियों के खिलाफ शपथ दिलायी
चांडिल/चौका. चांडिल प्रखंड के चौका थाना अंतर्गत चावलीबासा फुटबॉल मैदान में बुधवार को डायन कुप्रथा उन्मूलन, बाल विवाह मुक्त झारखंड, सभी राज्य योजनाओं और मिशन शक्ति योजनाओं से संबंधित अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंडों चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू और ईचागढ़ के ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और जिला परिषद सदस्य उपस्थित हुए.
Seraikela Kharsawan News : निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द करे सरकार
सरायकेला. नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा नगर कमेटी ने बुधवार को सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन नगर प्रशासक को सौंपा गया. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने राज्य सरकार से नगर निकाय चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित कर इवीएम मशीन के माध्यम से दलीय आधार पर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की.
East Singhbhum News : संगठन को मजबूत करने का संकल्प
गालूडीह. गालूडीह बराज स्थित सुवर्णरेखा नदी किनारे रविवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन घाटशिला प्रखंड कमेटी की ओर से मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. समारोह में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और पीडीएस दुकानदारों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. जुल्फिकार अंसारी व विशिष्ट अतिथि घाटशिला अंचलाधिकारी निशांत अंबर उपस्थित थे.
East Singhbhum News : वाहे गुरु-वाहे गुरु से गूंजा घाटशिला
घाटशिला. सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश उत्सव रविवार को पूरे श्रद्धा, भक्तिभाव और धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर मऊभंडार गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जो मुख्य सड़क होते हुए गोपालपुर ओवरब्रिज तक गया. पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुआ. इसके पूर्व गुरुद्वारा में अखंड पाठ हुआ. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप पालकी साहिब में सुशोभित किया गया था.
East Singhbhum News : संस्कृति व लोककला के संरक्षण पर जोर
घाटशिला. घाटशिला के दाहीगोड़ा संस्कृति संसद परिसर में रविवार को लोक कवि सह झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी कंचन कर से रचित पांचवीं बांग्ला टुसू संगीत पुस्तक का विमोचन किया गया. मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने पुस्तक का विमोचन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, तापस चटर्जी, कंचन कर, मनोरंजन महतो, जगदीश भगत, रामदास हांसदा, संदीप चंद्रा ने दीप जलाकर किया. स्वागत भाषण कंचन कर ने दिया.
Chaibasa News : मागे पर्व 25 फरवरी को, डीजे और साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध
चाईबासा. चाईबासा के गितिलपी मौजा स्थित सिंहपोखारिया गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें पारंपरिक पर्व-त्योहारों पर निर्णय हुए. बताया गया कि 25 जनवरी को पहला बोडबोंजी बोंगा का आयोजन होगा. वहीं, 15 फरवरी को दूसरा बोडबोंजी बोंगा मनाया जाएगा, 18 को अनादर बोंगा का आयोजन होगा. वहीं 25 फरवरी को मागे पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाने का निर्णय लिया. मागे पर्व के लिए घरों से चंदा जुटाने का निर्णय : मागे पर्व के लिए चंदा जुटाने की सहमति बनी.
Chaibasa News : मस्ती का रविवार, पिकनिक स्थल रहे गुलजार
चाईबासा. साल के पहले रविवार को चाईबासा से सटे लुपुंगुटु झरना, कुजू नदी तट, तांतनगर के संगम, झींकपानी के दुरदुर आदि पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. सुबह में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक स्थलों पर पहुंचे. लुपुंगुटु झरना स्थल पर समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी, विभिन्न संस्था, सपरिवार व युवा वर्ग ने अपने-अपने तरीके से पिकनिक का लुत्फ उठाया. पिकनिक स्थल पर डीजे व बॉक्स की धुन व गीतों पर युवा थिरकते नजर आये. रविवार को कार्यालय व स्कूल अवकाश होने से पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमड़ी.
Chaibasa News : पिकअप वैन के धक्के से घायल बुजुर्ग की गयी जान, साथी घायल
चाईबासा. चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रामडा मार्ग पर पिकअप वैन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाइहातु गांव निवासी केदार केराई (60) के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना में उसके साथ मौजूद परशुराम केराई (50) घायल है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे केदार केराई और परशुराम केराई मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रामडा मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया.
Chaibasa News : डिजिटल युग में शिक्षकों की भूमिका अहम
चाईबासा/ गुवा. शिक्षकों में पेशेवर दक्षता बढ़ाने व नयी शिक्षा नीति से प्रशिक्षण देने के लिए झारखंड एल जोन (जमशेदपुर संभाग) ने 185 शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला आयोजित की है. डीएवी एनआइटी आदित्यपुर में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक कार्यशाला चलेगी. प्रशिक्षण में डीएवी गुवा, डीएवी चिरिया, डीएवी झींकपानी, डीएवी बहरागोड़ा, डीएवी नोवामुंडी व डीएवी एनआइटी के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए.
Chaibasa News : पेसा नियमावली-2025 असंवैधानिक अनुसूचित क्षेत्र के अधिकारों का हनन
चाईबासा. कोल्हान-पोड़ाहाट मानकी मुंडा संघ की केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को मंगलाहाट परिसर स्थित संघ भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मानकी गणेश पाट पिंगुवा ने की. बैठक में पेसा कानून और झारखंड पंचायती राज विभाग से जारी नयी नियमावली 2025 पर विस्तृत चर्चा हुई. कहा गया कि पेसा कानून में कई विसंगति पायी गयी. अनुसूचित क्षेत्र में पेसा कानून लागू नहीं हो सकता है.
Chaibasa News : सिंहभूम फाइटर्स फाइनल में
चाईबासा. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच रविवार को खेला गया. इसमें सिंहभूम फाइटर्स ने सिंहभूम चैलेंजर्स को एकतरफा मुकाबले में 89 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते सिंहभूम फाइटर्स ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया.
East Singhbhum News : गलती से गीतांजलि एक्सप्रेस में चढ़ी छात्रा चाकुलिया में नहीं रुकने पर कूदी, गंभीर
चाकुलिया. चाकुलिया स्टेशन पर शनिवार की दोपहर में डाउन मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से एक युवती के कूदने पर अफरा-तफरी मच गयी. चलती ट्रेन से कूदने के कारण सिमदी पंचायत के लोहामालिया गांव की 20 वर्षीय छात्रा कविता नायक गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ साइबा सोरेन ने छात्रा का उपचार किया. घटना की सूचना पाकर आरपीएफ के एसआइ करण सोरेन अस्पताल पहुंचे. घायल छात्रा का हाल जाना.
East Singhbhum News : पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में पंचायत व नपं चुनाव निरस्त हो
चाकुलिया. चाकुलिया तरफ परगना बाबा परमेश्वर मार्डी के नेतृत्व में भारत जकात माझी परगना महाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को एक मांगपत्र सौंपा. इसमें कहा गया कि पेसा अधिनियम 1996 अनुसूचित क्षेत्रों में संताल जनजातीय समुदायों के लिए पारंपरिक माझी बाबा, परगना बाबा स्वशासन व्यवस्था को पूर्ण शक्ति देने के लिए लाया गया है.
East Singhbhum News : हावड़ा हाट की नीलामी में नहीं लगी बोली
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान के समीप शाखा मैदान में मकर संक्रांति पर सुभाष मेला (हावड़ा हाट) लगेगा. इसके लिए निकले टेंडर में किसी ने भाग नहीं लिया. दरअसल, वर्ष 2025 में 72 लाख रुपये की ऊंची बोली लगी थी. इस बार प्रशासन की ओर से हावड़ा हाट लगाने की उम्मीद है. कई दुकानदार पहुंच गये हैं. मैदान में दुकान लगाने के लिए टेंट लगना शुरू हो गया है. कई दुकानदार ऊहापोह की स्थिति में है. हालांकि, बहरागोड़ा की दोनों मेला कमेटियां तैयारी में जुटी हैं.
East Singhbhum News : पेसा कानून से ग्राम स्वशासन होगा मजबूत
मुसाबनी. मुसाबनी अस्पताल चौक में स्थित मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी गयी. सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किये गये ऐतिहासिक योगदान को नमन किया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत मुसाबनी डाक बंगला में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 2 जनवरी को राज्य सरकार द्वारा जारी पेसा नियमावली पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.
Chaibasa News : महिला में एनएसएस जमशेदपुर व पुरुष में मिंटू ब्रदर्स बना विजेता
चक्रधरपुर. गुलकेड़ा पंचायत में युवा जागृति क्लब गुइगाम मतकमबीड़ी की ओर से आयोजित दो दिवसीय पुरुष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव व झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई शामिल हुए. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. पुरुष वर्ग में का फाइनल मिंटू ब्रदर्स व डब्ल्यूसी गुड़ासाई के बीच खेला गया : पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला मिन्टू ब्रदर्स ओटार और डब्ल्यूसी गुड़ासाई के बीच हुआ.
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Atul
Contact Atul, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack