अयोध्या। अतिसंवेदनशील राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन का क्षेत्रफल बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था को भी विस्तार दिया जाएगा। यह निर्णय परिसर की स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया है। इसमें आईबी की डायरेक्टर, कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी ,डीएम, एडीजी सिक्योरिटी, पीएसी के डीआईजी, सीआरपीएफ के आईजी और कमांडेंट, एसएसएफ के कमांडेंट सहित अन्य सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी थी। बैठक में पुराने कार्यो की समीक्षा के साथ नई व्यवस्थाओं को पर मंथन किया गया। उन्हें भी जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश जारी किया गया...