चंद्रशेखर द्विवेदी, चम्पावत : Chammpawat Bypoll : उत्तराखंड राज्य के 22 सालों की सियासत में मुख्यमंत्री कुर्सी की खींचतान से हमेशा जनादेश की उपेक्षा हुई और दिल्ली जीती। पांचवीं विधानसभा में स्पष्ट जनादेश के बावजूद एक बार फिर दिल्ली के गलियारों से मुख्यमंत्री घोषित हुआ। राजनीतिक विश्लेषक छोटे राज्यों में राष्ट्रीय दलों के केंद्रीय नेतृत्व के बढ़ते दखल को घातक मानकर इसे विकास में बाधक बताते हैं। वहीं कमजोर नेतृत्व भी करार देते हैं। असल में केंद्रीय नेतृत्व के दखल की पटकथा उत्तराखंड बनने के दो...