Dainik Jagran
VerifiedNewspaper
Dainik Jagran (Daily Awakening) is an Indian Hindi language daily newspaper. As of 2017 it was the largest newspaper in India by circulation. As of 2010 it was the 17th most read in the world.
The newspaper was launched in 1942 by Puran Chandra Gupta and later edited by Narendra Mohan. It is owned by Jagran Prakashan Limited, a publishing house listed on the Bombay Stock Exchange and the National Stock Exchange of India. Jagran Prakashan Limited also acquired Mid Day in 2010 and Naiduniya in 2012. Source
Actions
Media Outlet details
| Scope | National |
|---|---|
| Language | English, Hindi, Punjabi |
| Country | India |
|
Similarweb UVM |
Request pricing |
|
Comscore UVM |
Request pricing |
| Frequency | Daily |
| Days Published | N/A |
Recent Articles
Search ArticlesCJP प्रोटेस्ट का विरोध करने पर रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर की लोकेशन ट्रैक; दर्ज कराई FIR
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के सड़को पर उतरकर प्रोटेस्ट करने पर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने हाल ही में आलोचना की थी, जिसके बाद से ही लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना करने पर किस तरह से धमकाया जा रहा है, उसके स्क्रीनशॉट शेयर करते पुलिस में दर्ज करवाई गई FIR के बारे में भी बताया। रणवीर शौरी को धमकी देते हुए कहा-हमला करेंगे मंगलवार को बिग बॉस (Bigg Boss) के एक्स कंटेस्टेंट रणवीर शौरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट...
स्कूली छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली अफसरों की कुर्सी, लोगों की सुनी फरियाद; व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
जागरण संवाददाता, बांदा। सुबह के 10 बजते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छात्रा अंशू सिंह ने कर्मचारियों की उपस्थिति और विभागीय कामकाज की जानकारी लेनी शुरू कर दी। उन्होंने निर्देश दिए कि अवकाश के दिनों को छोड़कर सभी कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचें और विभागीय कार्य समय से निपटाएं। नियमित रूप से देर से आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नवरात्र पर मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने एक दिन के लिए विभिन्न...
पूर्व IAS दिव्या मित्तल 15 अक्टूबर दोपहर एक बजे करने जा रहीं अपने सियासी सफर की घोषणा, मीरजापुर में बढ़ी सियासी सरगर्मी
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पूर्व आइएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने आखिरकार अपने आगे के सियासी सफर को तय करने की तिथि जारी कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर जारी कर बताया है कि 15 अक्टूबर को दोपहर एक बजे वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए अपने आगामी सियासी सफर की घोषणा करेंगी। लंबे इंतजार के बाद मीरजापुर में सीएम योगी के कार्यक्रम के बीच पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल बड़ा ऐलान करने जा रही हैं। अपने राजनीतिक कैरियर और चुनाव को लेकर वह जानकारी देंगी। उनके नगर...
बस्ती में कुआनो नदी के उफान से श्मशान घाट डूबा, वन विहार में पानी घुसा; फसलें बर्बाद
जागरण संवाददाता, बस्ती। कुआनो नदी के उफान से बस्ती-गनेशपुर मार्ग के किनारे स्थित बंधा कट जाने से नदी का पानी सड़क से सटकर बह रहा है। कुछ पानी नदी से सटे संत रविदास वन विहार केंद्र में भी प्रवेश कर गया है, मगर इससे अभी वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मूड़घाट स्थित शमशान घाट पूरी तरह से डूब गया है। ऐसे में दाह संस्कार के लिए आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नदी के किनारे स्थित गांव के लोगों की धान की फसल डूब गई हे। कुआनो नदी के पानी में बढोत्तरी से उसके तटीय इलाके...
रोहिणी में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस की एसटीएफ ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार पिस्तौल, एक देसी कट्टा, .32 बोर का रिवाल्वर, 52 कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने हथियारों की आपूर्ति में इस्तेमाल फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार भी जब्त की हैं। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को केएनके मार्ग थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई...
उत्तराखंड में 227 मदरसों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, केवल 17 दिन का समय
राज्य ब्यूरो, देहरादून । अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रदेश में बंद हो चुके 227 मदरसों ने यदि अक्टूबर माह के अंत तक मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मदरसों की मान्यता प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने बताया कि 452 मदरसों के संबंध में चल रही कार्रवाई के बाद 35 मदरसों को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के माध्यम से...
गोरखपुर से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, मुंबई-नागपुर यात्रियों को मिलेगी राहत
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 09083/09084 नंबर की बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन को दो फेरा में चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से 18 एवं 25 अक्टूबर को तथा गोरखपुर से 19 एवं 26 अक्टूबर को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 11 कोच लगेंगे। शयनयान...
धनबाद बाजार समिति में दुकानों का किराया 19 साल बाद बढ़ा, नवंबर से 9 रुपये प्रति वर्गफुट वसूली
जागरण संवाददाता, झरिया। धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान का किराया पहले से दोगुने से भी अधिक चुकाना होगा। नवंबर माह से बाजार समिति की सभी छोटी-बड़ी दुकानों का किराया बढ़ाकर नौ रुपये प्रति वर्गफीट करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद बोर्ड (Jharkhand State Agricultural Marketing Board) द्वारा पारित कर दिया गया है। नवंबर माह से इसे लागू कर दिया जाएगा। किराये में इस बढ़ोतरी से बाजार समिति के 436 दुकानदार प्रभावित होंगे।...
पोप लियो को हुआ लंग कैंसर, सर्जरी कर निकाला गया दाहिने फेफड़े का हिस्सा
डिजिटल डेस्क, रोम। कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं, जिसके बाद रोम के जेमेली अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी की गई है। मंगलवार को करीब 90 मिनट तक चली सर्जरी के दौरान उनके दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से से कैंसर वाली गांठ हटाई गई और सर्जरी के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वेटिकन सिटी द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान उन्हें लंग एडेनोकार्सिनोमा होने की पुष्टि हुई। यह फेफड़ों के कैंसर का एक सामान्य प्रकार है। 90 मिनट चली सर्जरी...
आगरा में ऑपरेशन कायाकल्प की हकीकत: 'अर्श' वाले विचार हवाहवाई, बदहाल स्कूलों में फर्श पर पढ़ रहे नौनिहाल
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए किए जा रहे प्रयास गिनती के स्कूलों तक सिमट कर रह गए।कुछ स्कूलों में कराए गए रंग-रोगन कार्य से लगातार पीठ थपथपाई जा रही है। 2219 विद्यालयों में से 1120 में स्मार्ट क्लास, शुद्ध पेयजल, शौचालय और टाइल्स समेत सभी 19 मानक पूरे नहीं हैं। 234 जर्जर विद्यालयों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई भवन अब भी खड़े हैं। बच्चों को हादसों से बचाने के लिए कक्षा टिनशेड या दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित की गईं। सही भवन...