संवाद सहयोगी, संभल। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार को जिले में दोपहर 12 बजे से भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा, जबकि शाम छह बजे से हल्के वाहनों पर भी डायवर्जन लागू होगा। यह व्यवस्था 24 नवंबर की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान मुरादाबाद, दिल्ली, बदायूं, अलीगढ़ और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने 14 प्रमुख स्थानों पर...
Dilip Kumar
As seen in:
Medium,
MSN,
MSN India,
Bangalore Mirror,
ETHRWorld,
Forbes,
Nature,
Outliers: A TOI+ series,
The Economic Times,
The Times of India
and
Is this you? As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.
Claim your profile
Articles by Dilip Kumar
झारखंड में ACB ने 7 गिरफ्तार अधिकारियों के 10 ठिकानों पर की छापामारी, RIMS जमीन घोटाला में कार्रवाई
राज्य ब्यूरो, रांची। फर्जी कागजात पर रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार सातों अधिकारियों से जुड़े 10 ठिकानों पर एसीबी ने शुक्रवार को छापामारी की है। ये ठिकाने रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह व बोकारो में हैं। पूरा मामला अधिकारी दलाल सिंडिकेट के माध्यम से रिम्स की जमीन पर कब्जा कर अपार्टमेंट बनाने और खरीद बिक्री करने से जुड़ा है। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर रिम्स की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था और निर्माणाधीन अपार्टमेंट को तोड़ा गया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद...
RIMS जमीन घोटाला केस में गिरफ्तार सभी अधिकारी होंगे निलंबित, ACB करेगी पूछताछ
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची में रिम्स की जमीन का घोटाला मामले में गिरफ्तार सभी अधिकारियों को राज्य सरकार निलंबित करेगी। एसीबी ने सभी छह अधिकारियों की गिरफ्तारी की जानकारी राज्य सरकार को भेज दी है। अब एसीबी के पत्र के आलोक में राज्य सरकार उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करेगी। इतना ही नहीं, अब सभी छह अधिकारियों को एसीबी रिमांड पर भी लेगी। एसीबी ने रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत में सभी गिरफ्तार आरोपितों के लिए पांच दिनों की रिमांड का आवेदन दिया है। कोर्ट से रिमांड की स्वीकृति मिलते ही...
एएसआई में प्रोन्नति से पहले झारखंड पुलिस के 500 हवलदार को 12 सप्ताह का प्रशिक्षण, 23 नवंबर से नेतरहाट में ट्रेनिंग
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) में प्रोन्नति से पहले राज्य के 500 हवलदारों को 12 सप्ताह का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित जंगल वारफेयर स्कूल में 23 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए चयनित वरीय हवलदारों की सूची जारी करते हुए आइजी प्रशिक्षण ने सभी एसएसपी-एसपी से पत्राचार किया है, ताकि सभी संबंधित हवलदारों को प्रशिक्षण के लिए अपने-अपने जिला व इकाइयों से ससमय विरमित कर सकें। संबंधित हवलदारों को 22 नवंबर तक जंगल वारफेयर स्कूल में...
रिम्स जमीन घोटाला: ACB के हाथों गिरफ्तार होने वाले तीसरे IAS अधिकारी हैं मनोज कुमार रंजन
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची के रिम्स की जमीन का घोटाला मामले में मंगलवार की रात गिरफ्तार तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन सहित सभी छह अधिकारियों को बुधवार को रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया है। जेल जाने वालों में रांची सदर के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन, रांची के तत्कालीन सब रजिस्ट्रार अविनाश कुमार, वैभव मणि...
विवादों के बीच संभल में 'हरिहर मंदिर पदयात्रा' का ऐलान; पुलिस की नाकाबंदी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
संवाद सहयोगी, संभल। जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर प्रकरण को लेकर एक बार फिर संभल का माहौल गरमाया हुआ है। आज गुरुवार को कैलादेवी धाम से हरिहर मंदिर तक पदयात्रा निकालने का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने पदयात्रा की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी ने भी पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को...
झारखंड के सीनियर IPS अनिल पाल्टा अगले माह होंगे रिटायर, वरिष्ठता के बावजूद नहीं बन सके DGP
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पाल्टा अगले माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वे वर्तमान में डीजी रेल हैं। अनिल पाल्टा वर्तमान डीजीपी तदाशा मिश्रा से चार सीनियर हैं। वरिष्ठता के बावजूद उन्हें डीजीपी बनने का अवसर नहीं मिला। वहीं, वर्तमान डीजीपी तदाशा मिश्रा गत वर्ष 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गईं थीं, लेकिन राज्य सरकार से मिले अवधि विस्तार से वह डीजीपी के पद पर बनी हुई हैं। वर्तमान में तदाशा मिश्रा से सीनियर झारखंड कैडर में अनिल पाल्टा के अलावा दो और सीनियर...
झारखंड में पांच DSP बनेंगे IPS अधिकारी, 12 नामों में से UPSC ने दी प्रमोशन को मंजूरी
राज्य ब्यूरो, रांची। नई दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 13 नवंबर को प्रोन्नति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति के लिए राज्य सरकार ने 12 अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी। इन 12 अधिकारियों में से पांच अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति पर सहमति बन गई है। ये पांच अधिकारी कौन हैं, इसकी अधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। प्रोन्नति समिति की बैठक में शामिल होने के लिए समिति के सदस्य मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी भी...
RIMS जमीन घोटाला: ACB का बड़ा एक्शन, झारखंड सरकार के 6 अधिकारी गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची स्थित रिम्स की जमीन के घोटाला मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तत्कालीन एलआरडीसी सहित छह अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अधिकारियों पर आपराधिक साजिश रचने, निजी आर्थिक लाभ के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। इन्हें बुधवार को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसीबी इन अधिकारियों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करेगी, ताकि इस कड़ी के अन्य आरोपितों की जानकारी जुटाई जा सके। अवैध कब्जा कर बनाया गया था...
निशा भगत आत्महत्या मामला: CBI जांच तेज, घटनास्थल पर सीन री-क्रीएट; आरोपियों की आवाज की होगी फोरेंसिक जांच
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के डहू टोली में आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई की टीम ने लगातार दूसरे दिन रांची में कैंप कर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से छानबीन की। जांच के तहत मंगलवार को सीबीआई की टीम पिठोरिया स्थित घटनास्थल पर पहुंची और सीन री-क्रीएट कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। फेसबुक लाइव के दौरान घर में अकेली थीं निशा भगत प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के मुआयने से यह बात सामने आई है...
बाबूलाल का बयान मनोबल तोड़नेवाला, कार्यशैली पर सवाल उठाने से पुलिस एसोसिएशन आहत; भाजपा ने बताया JMM की स्क्रिप्ट
जागरण नेटवर्क, रांची। झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली और नेतृत्व को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से हाल के दिनों में दिए जा रहे राजनीतिक बयानों पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने कहा है कि राजनीतिक बहस के केंद्र में पुलिस विभाग को घसीटना और उसकी कार्यशैली पर आधारहीन सवाल उठाना अनुचित है। पुलिस बल केवल एक विभाग नहीं, बल्कि राज्य और संविधान की कानून-व्यवस्था की रीढ़ है। उसकी निष्पक्षता और प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने से उन पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित होता है,...
JSSC CGL Paper Leak: सीआईडी ने 10 आरोपितों के खिलाफ दाखिल की पूरक चार्जशीट, सूची में 8 सफल अभ्यर्थियों के नाम
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीआईडी ने शनिवार को रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में दस आरोपितों के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इन आरोपितों में आठ सफल अभ्यर्थी व दो परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी के कर्मचारी हैं। चार्जशीटेड आठ सफल अभ्यर्थियों में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड का मार्केटिंग मैनेजर सह जेएसएससी सीजीएल में सफल...
निशा भगत सुसाइड केस: CBI जांच की सिफारिश दिल्ली मुख्यालय पहुंची, आत्महत्या से जुड़ा एक और वीडियो आया सामने
राज्य ब्यूरो, रांची। इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत मामले में सीबीआई जल्द प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। सीबीआई में प्राथमिकी दर्ज करने संबंधित झारखंड सरकार की अनुशंसा दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय के पास पहुंच गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सूचना है कि इस मामले में सीबीआई दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज होगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। निशा भगत ने छह नवंबर को फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या कर ली थी। कथित फेसबुक लाइव के अनुसार...
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को बड़ा झटका: हजारीबाग में कब्जे वाली 50 डिसमिल खास महाल जमीन वापस लेगी सरकार
राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के कब्जे वाली 50 डिसमिल जमीन के पुनर्ग्रहण के लिए सरकार ने आदेश दे दिया है। यह आदेश लीज शर्तों के उल्लंघन मामले में दिया गया है। इससे संबंधित प्रस्ताव पर राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा का अनुमोदन भी मिल गया है। विभाग ने हजारीबाग के डीसी से पत्राचार कर उक्त जमीन के पुनर्ग्रहण की कार्रवाई पूर्ण कर सूचित करने को कहा है। पूरा मामला हजारीबाग के खास महाल क्षेत्र के अंतर्गत कैंटोनमेंट मौजा के थाना नंबर 157 के भवन पट्टा होल्डिंग...
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस में मिली 1 करोड़ की ड्रग्स ने खोले बड़े राज, अब पंजाब कनेक्शन खंगालने में जुटी झारखंड ATS
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने ड्रग्स के धंधे में लिप्त आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। एटीएस इस मामले में ड्रग्स का पंजाब कनेक्शन खंगाल रही है। इसके लिए एटीएस ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी से पत्राचार कर पंजाब व इसके आसपास के राज्यों के तस्करों की जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी थाने में वहां के आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज है या नहीं और अगर है तो वे कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। जानकारी के आधार पर एटीएस आगे की कार्रवाई करेगी।...
31 सवाल हल कर छोड़ी OMR शीट, स्कैनिंग के दौरान भर दिए 147 उत्तर; JPSC घोटाले में बड़े कारनामे उजागर
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी आदि से जुड़े मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी चार्जशीट में एक सफल अभ्यर्थी रक्षक सिंह का भी कच्चा चिट्ठा खोला है। रक्षक सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है और परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) का अकाउंटेंट भी था। सीआईडी ने जांच में पाया कि रक्षक सिंह ने खुद अपने मोबाइल से ओएमआर शीट व उत्तर पुस्तिकाओं में हो रहे छेड़छाड़ का...
JPSC घोटाले में चार्जशीट ताे दाखिल हो गई, लेकिन मुकदमा चलाने के लिए अब तक नहीं मिली स्वीकृति
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता आदि से जुड़े मामले में सीआईडी इस प्रकरण में प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट (पीसी एक्ट) या भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत भी जांच कर रही है। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल.
जेपीएससी परीक्षा से पहले ही परिणाम बदलने की रची गई थी आपराधिक साजिश, CID का सनसनीखेज खुलासा
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता आदि से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीआईडी ने चार्जशीट में जानकारी दी है कि जेपीएससी की परीक्षा के पहले ही परिणाम बदलने की आपराधिक साजिश रची गई थी। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज दलालों के पास थे। सीआइडी की छापेमारी के समय दलालों ने उक्त दस्तावेज रामगढ़ में छुपा दिए थे। छापेमारी के समापन के बाद दलालों ने उक्त दस्तावेज दो थैले में भरकर रांची लाए और फिर सभी अभ्यर्थियों को वापस किया। सीआईडी ने अदालत में...
छठ पर्व में भी होगी एनडीआरएफ पर निर्भरता, गहरे पानी में बचाव के लिए झारखंड एसडीआरएफ कारगर नहीं
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड का राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का गठन जिस उद्देश्य के लिए हुआ था, उसे उस अनुरूप विकसित नहीं किया जा सका। आज भी डीप डाइविंग (गहरे पानी में गोता लगाने), गहरे पानी में रेस्क्यू चलाना हो तो राज्य सरकार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद लेनी पड़ती है। एसडीआरएफ में प्रतिनियुक्त जवानों को बेसिक प्रशिक्षण तो मिला, लेकिन उस अनुरूप नहीं मिला, जिसकी परिकल्पना गठन के वक्त की गई थी। वर्तमान में एसडीआरएफ में प्रतिनियुक्त जवानों को मेडिकल इमर्जेंसी में प्राथमिक उपचार...
JPSC Scam में पुलिस जवान की संलिप्तता उजागर, सिंडिकेट ने कराई थी पास; सीजीएल में गड़बड़ी के आरोपितों को जमानत नहीं
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी व अनियमितता मामले की जांच कर रही सीआईडी ने रांची स्थित सीआइडी की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में कई अहम जानकारियां दी है। सीआईडी ने कोर्ट में बताया है कि झारखंड पुलिस का एक जवान मनोज कुमार भी सिंडिकेट के सहयोग से ही 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुआ था। इसके लिए उसने सिंडिकेट को दस लाख रुपये अग्रिम व अपना मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी गारंटी के तौर पर दिया था। मनोज कुमार मूल...
संभल में सर्जरी के दौरान गभर्वती की आंत कटी, डॉक्टर पर लगा 9.25 लाख का जुर्माना
संवाद सहयोगी, संभल। चंदौसी में सर्जरी के दौरान गर्भवती महिला की आंत कटने के मामले में जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने महिला चिकित्सक को लापरवाही का दोषी माना है। आयोग ने चिकित्सक को 4.25 लाख रुपये चिकित्सा खर्च, सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज और पांच हजार रुपये वाद व्यय अदा करने का आदेश दिया है। वहीं, चिकित्सक की बीमा कंपनी को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। अधिवक्ता पारस वार्ष्णेय ने बताया कि चंदौसी के मुहल्ला हाथीखाना निवासी भावना पत्नी गौरव गुप्ता को 11 फरवरी 2025 को प्रसव...
मधु कोड़ा मामले में ईडी को राहत 60 करोड़ के फ्लैट पर जब्ती बरकरार, नीलामी से बैंक केवल कर्ज वसूलेगा
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लांड्रिंग और विदेशी मुद्रा हेराफेरी मामले में स्मगलर्स एंड फारेन एक्सचेंज मेनिपुलेटर्स एक्ट (सफेमा) ट्रिब्यूनल ने मुंबई में गिरवी रखी गई 60 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति काे मुक्त करने से इंकार कर दिया है। यूनियन बैंक आफ इंडिया ने 30 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलने के लिए ईडी की जब्ती हटाने की मांग की थी। ट्रिब्यूनल ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि बैंक को संपत्ति सीधे बेचने की अनुमति नहीं होगी। उसे प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग...
रांची के मोरहाबादी मैदान में रची गई थी JPSC घोटाले की साजिश, मॉर्निंग वॉक में तय हुआ दो करोड़ रुपये भुगतान व कमीशन
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी आदि मामलों की जांच कर रही सीआईडी ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कई अहम जानकारियां दी है। कोर्ट में सौंपे गए सीआइडी के कागजात के अनुसार रांची के मोरहाबादी मैदान में मार्निंग वाक के दौरान जेपीएससी मेधा घोटाले की पटकथा लिखे जाने की जानकारी दी गई है। पहले परीक्षा संचालन का काम मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) को दिलाने के लिए डील भी मोरहाबादी मैदान में ही हुई थी।...
घोड़ा बना प्रशासनिक कार्रवाई का रोड़ा, झारखंड में पूर्व मंत्री की बेटी के कब्जे से खाली नहीं कराया जा सका आवास
दिलीप कुमार, रांची। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का घोड़ा अब प्रशासनिक कार्रवाई का रोड़ा बन गया है। उनके अवैध कब्जे से रांची के सेक्टर थ्री स्थित सरकार आवास संख्या एफ-44 को भवन निर्माण विभाग ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में आंशिक रूप से खाली तो करवा लिया है, लेकिन घोड़ा के चलते अब भी आवास पूरी तरह खाली नहीं हो सका है। अब विभाग एक बार फिर रांची जिला प्रशासन से पत्राचार कर सहयोग मांगेगा, ताकि घोड़ा को भी हटाया जा सके। इसके बाद ही आवास पूरी तरह खाली होगा और तब विभाग उसे नए आवंटी आईजी क्रांति कुमार...
खुशखबरी: अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर पालिका के चक्कर खत्म! निजी अस्पतालों में ही होगा रजिस्ट्रेशन
संवाद सहयोगी, संभल। बच्चे के जन्म के बाद जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब अभिभावकों को नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शहर के 16 निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म पंजीकरण अस्पताल में ही किया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों को आनलाइन व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। सीएमओ कार्यालय से उनकी आईडी जारी हो चुकी हैं। निजी अस्पताल संचालक जन्म के समय ही बच्चे का विवरण पोर्टल पर दर्ज करेंगे और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पालिका से जन्म प्रमाणपत्र जारी होगा। इससे जन्म पंजीकरण में...
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस को जवाब, 1008 दीपों से लिखा- 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे'
संवाद सहयोगी, जागरण, संभल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी। दीपावली के अवसर पर ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में उन्होंने 1008 दीप प्रज्वलित कर उनसे ''मोदी कहीं नहीं जाएंगे'' संदेश लिखा। इसके माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा...
चांडिल में बांदना पर्व की धूम: ढोल-मांदर की थाप पर गूंजे अहिरा गीत, पशुधन को जगाने की अनूठी परंपरा बरकरार
दिलीप कुमार, चांडिल। झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक पावन बांदना पर्व गांवों में पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अमावस्या की रात काली पूजा के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में विशेष जागरण किया गया। इस दौरान ढोल, मांदर और नगाड़े की थाप के बीच गूंजते पारंपरिक अहिरा गीतों ने पूरे ग्रामीण परिवेश को जीवंत कर दिया है। अहिरा गीत गाने वाले दल रातभर घर-घर पहुंचकर पशुधन को जगाने और उनके स्वामियों का गुणगान करने की अपनी प्राचीन परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ निभाते...
हथियारों का लाइसेंस रिनुवल के लिए फिजिकल वेरीफिकेशन अनिवार्य, बक्सर में 12 नवंबर से शुरू होगी प्रोसेस
जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के हथियारों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन 12 से 14 नवंबर तथा 25 से 28 नवंबर 2026 तक होगा। शस्त्र नियमावली 2018 के नियम 30 और 112 के तहत संबंधित थानों में पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 4 बजे तक जांच की जाएगी। सत्यापन के बाद ही वर्ष 2027 से 2031 तक के लिए अनुज्ञप्तियों का नवीकरण होगा। सभी थानों में सत्यापन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। दोनों...
JPSC Exam Scam: अभ्यर्थियों ने बिचौलियों को दी OMR शीट की कॉर्बन कॉपी, CID ने मांगा तो गढ़ी झूठी कहानी
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी, अनियमितता आदि से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीआइडी को 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण 454 सफल अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी नहीं दी है। ओएमआर शीट की कार्बन कापी की फोटो कॉपी नहीं देने वाले सफल अभ्यर्थियों के विरुद्ध सीआइडी ने जब जांच की पता चला कि उनमें से अधिकतर ने अपनी कार्बन कॉपी ही बिचौलियों को दे दी थी। जब उनसे सीआइडी ने कापी मांगी तो उन...
महाराष्ट्र में पकड़ा गया झारखंड का 10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव, 53 मामलों में था वांछित
राज्य ब्यूरो, रांची। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र एटीएस ने झारखंड के फरार माओवादी संजय यादव उर्फ गोदराम को गिरफ्तार किया है। वह माओवादियों का जोनल कमांडर बताया जा रहा है। झारखंड पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र में यह गिरफ्तारी की गई है। संजय यादव पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये और बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह कुल 53 मामलों में...
How To Redesign Infrastructure Operations For Agentic AI
Dilip Kumar is the President & Global Head of Infrastructure Solutions at NTT DATA. AI can operate at machine speed, but the operating models governing the infrastructure behind it often cannot. We saw this through our own AI transformation at NTT DATA. After we connected more than 21 enterprise data sources to AI systems, we still struggled to connect signals to context, context to decisions and decisions to governed execution.
हजारीबाग DC पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम के उल्लंघन का आरोप, ACB ने मंत्रिमंडल निगरानी से की शिकायत
राज्य ब्यूरो, रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव से पत्राचार कर हजारीबाग के डीसी की लिखित शिकायत की है। एसीबी ने अपने पत्र के साथ शिकायतकर्ता हजारीबाग के बार एसोसिएशन के पवन कुमार यादव की शिकायत को भी संलग्न किया है। आरोप है कि उपायुक्त हजारीबाग एवं संबंधित लोक सूचना पदाधिकारी ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम का उल्लंघन किया है। वे लोक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने से जान-बूझकर इंकार कर रहे हैं। उनपर भ्रष्टाचार व घोटालों के...
8 नवंबर से माओवादियों का खूनी क्रांति सप्ताह, निशाने पर ये 7 जगहें; झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट
राज्य ब्यूरो, रांची। माओवादियों के खूनी क्रांति सप्ताह, दमन विरोधी सप्ताह व शहीद सप्ताह के मद्देनजर सभी जिले अलर्ट पर हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क करते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है। सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को भेजे गए पत्र में पुलिस मुख्यालय ने लिखा है कि बचे हुए माओवादी राज्य में रेलवे, पुल-पुलिया, रेल ट्रैक आदि को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुलिस मुख्यालय से पांच नवंबर को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि माओवादी संगठन आठ...
बैंक ऑफ इंडिया को 19.30 करोड़ का चूना, सीबीआई ने रांची-कोलकाता के नौ आरोपितों पर दर्ज किया मामला
राज्य ब्यूरो, रांची। कोलकाता स्थित सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओबी) में तीन नवंबर को मेसर्स नटराज राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के रांची निवासी दो पूर्व निदेशकों सहित नौ नामजद आरोपित, अन्य अज्ञात लोक सेवक व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों पर बैंक आफ इंडिया को 19 करोड़ 30 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप है। यह प्राथमिकी बैंक आफ इंडिया के रांची अंचल कार्यालय के रिकवरी विभाग के उप अंचल प्रबंधक असीम कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मेसर्स नटराज...
माओवाद साफ, अब गैंगस्टर की बारी, झारखंड पुलिस के 'ऑपरेशन लंगड़ा' और इंटरपोल के शिकंजे में कुख्यात
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में आतंक का अंत करीब है। यहां माओवाद से लेकर अपराध तक विरासत में मिला, लेकिन समय के साथ झारखंड पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति, मजबूत सूचनातंत्र व कारगर कार्रवाई ने दुर्दांत अपराधियों को घुटने टेकने पर विवश कर दिया। माओवाद समाप्त हो गया। कुख्यात अपराधियों में कुछ मारे गए, कई जेल में बंद हैं और जो बच गए वे विदेश में भागकर सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। विदेश भागने वाले अपराधियों के विरुद्ध रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। उनकी खोज में इंटरपोल की मदद ली जा रही है। राज्य में...
IIT कानपुर का पूर्व छात्र निकला पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड': जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं में ऐसे चलाता था धांधली का खेल
राज्य ब्यूरो, रांची। मुंबई से गिरफ्तार प्रतियोगिता परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स बिंसिस टेक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड का पूर्व निदेशक अरुण कुमार उर्फ अरुण शर्मा कनीय विद्युत अभियंता नियुक्ति परीक्षा 2021 में कथित पेपर लीक कांड का सूत्रधार था। अरुण पढ़ने में मेधावी रहा है, जिसकी बदौलत उसने आइआईटी कानपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। तकनीकी रूप से दक्ष होने की वजह से वह प्रश्न पत्र प्रिंटिंग से लेकर डेटा लीक करनेवाले सिंडिकेट में भी शामिल था। रांची पुलिस ने रांची के नामकुम थाने...
गैंगस्टर प्रिंस खान की तरह राहुल दुबे और राहुल सिंह भी विदेश से संचालित कर रहा गिरोह, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
राज्य ब्यूरो, रांची। गैंगस्टर प्रिंस खान की तरह अपराधी राहुल दुबे व राहुल सिंह भी विदेश से बैठकर अपने गिरोह का संचालन कर रहे हैं। दोनों ही अपराधियों के गिरोह के शूटर रंगदारी वसूलने से लेकर गोलीबारी करने तक में सक्रिय हो गए हैं। झारखंड पुलिस ने दोनों ही अपराधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। उनके विदेश में होने की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस ने दोनों ही अपराधियों के विरुद्ध रेड कार्नर नोटिस जारी करने की अनुशंसा की, जिसके आधार पर सीबीआइ से रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुकी है। अब ये...
JPSC के 10 घोटालेबाजों से मिलिए, एग्जाम शीट बदलने से लेकर सीटें बेचने तक; CID ने दाखिल किया पूरक आरोप पत्र
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी आदि मामलों की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को रांची स्थित सीआइडी की विशेष अदालत में अपना पहला पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। यह पूरक आरोप पत्र दस आरोपितों के विरुद्ध दाखिल किया गया है। सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि संगठित रूप से एक सिंडिकेट ने जेपीएससी की अधिकतर सीटों को बेच दिया। कई अयोग्य अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट में हेराफेरी कर अंक बढ़ाया और पास कराया।...
तेंदुए की अफवाह का AI कनेक्शन: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर फैलाई दहशत, फिर मांगनी पड़ी माफी
संवाद सूत्र, बबराला (संभल)। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की आवाजाही को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। यारा फर्टिलाइजर के आसपास के गांव मेहुआहसनगंज और नगला काजी में तेंदुआ दिखाई देने के दावे के बाद वन विभाग ने तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं। इसी बीच रविवार की सुबह बबराला की लोहिया कालोनी में तेंदुआ दिखाई देने की अफवाह से एक बार फिर दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तहसील के अधिकारियों को फोन पर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी।...
चांडिल में जेटेट की प्रशासनिक तैयारी पूरी: 1,876 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा, रुकने के लिए दो पंचायत भवन किए गए चिह्नित
जागरण संवाददाता, चांडिल। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अनुमंडल क्षेत्र में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1876 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें प्रथम पाली में 1186 और द्वितीय पाली में 690 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में होली क्रॉस स्कूल, बेरादा; उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, बानसा; एसएस प्लस टू उच्च...
JSSC CGL Paper Leak: CID ने 13 सफल अभ्यर्थियों समेत 25 आरोपितों को किया गिरफ्तार; अब तक 700 से पूछताछ
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआइटी) अब तक 700 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ पूरी कर चुकी है। औसतन हर दिन 25 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के क्रम में जो दोषी मिल रहे हैं और जिनके विरुद्ध एसआइटी को साक्ष्य मिल रहे हैं, उसे एसआइटी गिरफ्तार कर रही है। अब तक एसआइटी ने इस पूरे प्रकरण में 13 सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर रांची के होटवार स्थित...
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय की बढ़ी मुश्किलें, प्रधान सचिव को लोकायुक्त का समन
राज्य ब्यूरो, रांची। लोकायुक्त कार्यालय ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव को समन भेजकर पांच नवंबर को सुबह 11 बजे स्वयं या अपने किसी प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय के विरुद्ध की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। पूरा मामला उनपर लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप से जुड़ा है। लोकायुक्त कार्यालय ने 14 अक्टूबर को समन भेजा है। लोकायुक्त कार्यालय में 21 अगस्त 2017 को एनएन पांडेय के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित...
सारंडा ऑपरेशन के नायकों को केंद्र का सम्मान, IG अनूप बिरथरे सहित झारखंड पुलिस के 28 पदाधिकारियों को मिला दक्षता पदक
राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र सरकार ने पूरे देश में विशेष अभियान के लिए 357, बेहतर अनुसंधानके लिए 123 व फॉरेंसिक साइंस में बेहतर करने वाले नौ अधिकारियों-जवानों के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस दक्षता पदक की घोषणा कर दी है। इन पदकों में झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों-जवानों को पुलिस दक्षता पदक मिला है। इन अधिकारियों में झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार सहित सभी 28 अधिकारियों-जवानों को राज्य में माओवादियों के विरुद्ध कारगर कार्रवाई व...
JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सहित दो को किया गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) प्रतियोगिता परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी ने शुक्रवार को दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपितों में रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड रविंद्र नगर निवासी भानु प्रताप व रांची के ही हटिया के टोंको रोड, केशव विहार सिंह मेंशन निवासी सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। भानु प्रताप जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थी है और वर्तमान में...
झारखंड में ड्रग्स का गढ़: सुनसान मैदान और जर्जर भवन बने नशे के कारोबार के अड्डे, विदेशों तक नेटवर्क
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) व झारखंड पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने आइ है कि शहरों में सुनसान मैदान व पुराने जर्जर भवन ड्रग्स के धंधे के अड्डे बने हैं। एनसीबी के माध्यम से भी ऐसे जगह चिह्नित किए गए हैं, जहां कोकीन, हेरोइन, ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री व आपूर्ति होती है। इन्हें हाट स्पाट के रूप में चिह्नित किया गया है। ऐसे जगहों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन इनपुट आदि लिए जा रहे हैं, ताकि कारगर कार्रवाई की...
मानव संपदा पोर्टल खोलने पर फैसला आज, झारखंड में 1000 पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ होगा?
राज्य ब्यूरो, रांची। मानव संपदा पोर्टल खोलने के बिंदु पर विकास आयुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता वाली समिति शुक्रवार को बैठक करेगी। समिति में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर व कार्मिक प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो शामिल हैं। समिति की बैठक में भी अगर कोई समाधान नहीं निकला तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन मुख्यमंत्री से मिलकर संबंधित बिंदुओं से अवगत कराएगा और न्याय की गुहार लगाएगा। मानव संपदा पोर्टल बंद होने के चलते राज्य के 300 पुलिस पदाधिकारी अपनी संपत्ति की घोषणा...
अर्णब चक्रवात से धान की फसल के नुकसान का होगा सर्वे, झारखंड सरकार देगी किसानों को मुआवजा
राज्य ब्यूरो, रांची। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्णब के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों को अलट मोड में रखा गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री डाॅ.
70 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं ढाई घंटे, अब बक्सर में चौसा-कोचस-सासाराम हाईवे पर बनेगा टोल प्लाजा
जागरण संवाददाता, बक्सर। चौसा-कोचस-सासाराम स्टेट हाईवे पर राजपुर और जमौली के बीच सड़क निर्माण विभाग द्वारा टोल प्लाजा बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत स्थल के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रभारी कार्यपालक अभियंता विभूति चंद के अनुसार जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, सड़क की जर्जर हालत को सुधारे बिना टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष है और वे इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। सड़क मरम्मत की बजाय टोल प्लाजा बनाने पर स्थानीय लोगों का...
परीक्षा पास कराने के लाखों के लेन-देन और दलाल के लैपटॉप से मिली सेटिंग लिस्ट, JPSC घोटाले में CID का बड़ा खुलासा
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी आदि मामलों की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी चार्जशीट में कोर्ट में आरोपितों के बैंक खातों की जानकारी भी दी है। सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि आरोपितों के बैंक खातों में भारी मात्रा में संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। आयोग के तत्कालीन अधिकारियों, परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) व दलालों के सिंडिकेट ने सीट बेचने के एवज में बड़े...
सरकार की कोशिशें नाकाम, कोर्ट में तलब अधिकारी; झारखंड के पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने से कौन रोक रहा?
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में सरकार प्रयासरत है। कई बार कैबिनेट में भी मामला आ चुका है। प्रशासनिक स्वीकृति से लेकर राशि आवंटन तक सरकार कर चुकी है, लेकिन विभागीय स्तर पर मामला आगे नहीं बढ़ने से इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। नतीजा यह हो रहा है कि पूरे मामले की निगरानी कर रही कोर्ट में इस मामले में तारीख पर तारीख पड़ती जा रही है और अधिकारी न्यायालय को संतुष्ट करने में विफल साबित होते जा रहे हैं। झारखंड उच्च न्यायालय ने एक बार फिर इस बिंदु...
Show More
loading
Actions
Is this you?
As a journalist, you can create a free Muck Rack account to customize your profile, list your contact preferences, and upload a portfolio of your best work.Get in touch with Dilip
Contact Dilip, search articles and posts on X, monitor coverage, and track replies from one place.
Learn more about Muck Rack