पटना, स्टेट ब्यूरो। Bihar Politics: बिहार के मोकामा व गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव (Mokama and Gopalganj Assembly By-Election) के प्रचार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) दूर ही रहेंगे। इन दोनों सीटों पर महागठबंधन (Mahagathbandhan) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। खास चर्चा में मोकामा सीट पर वहां के बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्नी नीलम देवी (Neelam Devi) हैं, जिनके लिए...